450331
पबुरहानपुर लोक अदालत में पति-पत्नी के विवाद का समझौता, जिला न्यायाधीश ने पौधे देकर किया रवाना
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर के ग्राम मोहम्मदपुरा स्थित जिला न्यायालय में शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत में पति-पत्नी के आपसी विवाद का समझौता किया गया। लंबे समय से अलग रह रहे दंपत्ति को लोक अदालत के माध्यम से मिलाया गया और उनका राजीनामा कराया गया। जिला न्यायाधीश अशिता श्रीवास्तव और कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश सलीम खान ने दोनों को पौधे देकर एक साथ रहने का संकल्प दिलाया और घर के आंगन में पौधे लगाने की सलाह दी। लोक अदालत में अन्य समझौता योग्य मामलों का भी निपटारा किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
द्वारका में करोड़ों के फ्रॉड केस: 67 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:दिल्ली के द्वारका में करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने 67 साल के एक प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी से करीब 1.75 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ब्रह्म स्वरूप भारद्वाज ने अपने साथियों के साथ मिलकर बुजुर्ग को कई प्लॉट बेचने के नाम पर अपने जाल में फंसाया। आरोप है कि फर्जी प्रॉपर्टी के कागज दिखाकर उनसे करोड़ों रुपये लिए गए। पीड़ित तिहाड़ जेल में फार्मासिस्ट के पद से रिटायर हुए हैं। मामला में थाना रणहोला में एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। द्वारका पुलिस की एएटीएस टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए करीब सात दिनों तक निगरानी की।0
0
Report
हांसी में गोदाम में आग, शॉर्ट सर्किट से लाखों का नुकसान
Hansi, Haryana:हांसी की वकील कॉलोनी में खाली प्लास्टिक ड्रमों के घर बनाए हुए गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान, बड़ा हादसा होते होते बचा, शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग हांसी की वकील कॉलोनी में खाली प्लास्टिक के नीले ड्रमों से घर में बनाए गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोदाम में हजारों की संख्या में प्लास्टिक के खाली ड्रम रखे हुए थे, जिसके चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मचारियों को आग बुझाने में करीब दो घंटे लग गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घर पास पास होने से अगर जल्द आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। गोदाम मालिक राजीव जैन के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। राजीव जैन ने बताया कि वह फैक्ट्रियों से खाली नीले प्लास्टिक के ड्रम लाकर उन्हें घरेलू उपयोग के लिए या जरूरतमंद लोगों को बेचते थे। आग में गोदाम में रखे हजारों ड्रम जल गए और उनके मुताबिक करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फैक्ट्रियों से खाली ड्रम लाकर घरेलू प्रयोग के लिए या जरूरतमंद लोगों को बेचते थे। आज शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। आग से करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है。 वहीं फायर ब्रिगेड अधिकारी जसबीर ने बताया कि उन्हें गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कर्मचारियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। संदीप गोयत फायर ब्रेडेज ऑपरेटर ने बताया कि हमें आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों में शॉर्ट सर्किट की बात सामने आ रही है, जबकि आग से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा रहा है।0
0
Report
तेजस्वी यादव ने SIR आरोप, बिहार-बंगाल में पुनः चुनाव की मांग
Patna, Bihar:नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने SIR मुद्दे पर केंद्र सरकार और भारत निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तेजस्वी यादव ने दावा किया कि पिछले 10 महीनों में एसआईआर को लेकर 14 बार सवाल खड़े किए गए हैं, तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग का दुरुपयोग करके भाजपा को जिताया गया है। उन्होंने कहा कि पहले वोटिंग और काउंटिंग की रिकॉर्डिंग रखने की समय सीमा 1 साल की होती थी, जिसे साजिश के तहत घटाकर 45 दिन कर दिया गया ताकि कोई सबूत ही न बचे। चुनाव के दिन दस-दस हजार रुपये बांटे गए, मिलिट्री डिप्लॉयमेंट का गलत इस्तेमाल हुआ और फर्जीवाड़ा करके विपक्ष के वोटों को काटा गया। बिहार और बंगाल का चुनाव पूरी तरह फर्जी और अवैध था। हमारी स्पष्ट मांग है कि बिहार और बंगाल में पुनः चुनाव कराया जाए। कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी ने कहा की एसआईआर (SIR) के खिलाफ हमारे नेता हमेशा आवाज उठाते रहे हैं। जब बिहार में शुरुआत हुई तो हमारे नेता ने इसका पुरजोर विरोध किया। लेकिन चुनाव आयुक्त ने इसका संज्ञान नहीं लिया। एक साल के बाद जब मीडिया में यह खबर छपी कि ज्ञानेश जी अपने सहयोगी सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी जी की बात नहीं मानते हैं, 14 बार आपत्ति के बाद भी उनकी बात नहीं सुनी गई। तो यह साफ हो गया कि जो भी इलेक्शन बिहार में और पश्चिम बंगाल में हुए हैं, वो फर्जी वोटरों के माध्यम से भाजपा ये चुनाव को जीती है। आरजेडी (RJD) की बिल्कुल जायज मांग है कि बिहार और पश्चिम बंगाल में पुनः इलेक्शन हो और भाजपा की सरकार को बर्खास्त किया जाए। भाजपा का बस एक ही नारा है— संवैधानिक अधिकारों पर बैठे अधिकारियों का साथ, भाजपा का विकास और देश का सत्यानाश। प्रतिमा कुमारी पूर्व विधायक कांग्रेस तेजस्वी यादव के बयान पर जेडयू विधायक श्याम रजक ने कहा की खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे''। ये कहावत है, ये कहावत उनपर एकदम फिट बैठता है... फिट बैठता है। चुनाव हारते हैं, तो दोष ईवीएम EVM पर लगाते है विधानसभा का सत्र चलता है, तो वो विदेश में रहते हैं तेजस्वी यादव बाढ़ आता है, तो वो बाहर रहते हैं। ऐसे लोगों से क्या संवेदनशीलता पर चर्चा कर सकते हैं बाइट ... श्याम रजक जेडयू विधायक बीजेपी के पूर्व विधायक और प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा चुनाव आयोग स्वतंत्र इकाई है। चुनाव आयोग पर कोई दबाव नहीं बनाया जा सकता है। पहले की सरकारें चुनाव आयोग पर दबाव बनाती थीं, कठपुतली की तरह उसको इस्तेमाल करती थीं। लेकिन आज मोदी सरकार ने स्वतंत्र कर दिया है चुनाव आयोग को। उसकी अपनी जिम्मेवारी है निष्पक्ष चुनाव कराना, स्वतंत्र चुनाव कराना। एफआईआर कर-करके अगर वो फर्जी मतदाताओं को रोकने का काम कर रहा है, तो यह अच्छी बात है कि निष्पक्ष चुनाव की अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन कर रहा है। जहाँ तक तेजस्वी यादव की बात है चुनाव फिर से कराने की, तेजस्वी यादव और उनके गठबंधन के लोग जिसका बेजा इस्तेमाल करते थे, और उनको भरोसा चुनाव आयोग पर नहीं है, सुप्रीम कोर्ट पर नहीं है। उनको लग रहा है कि अगर जब तक उसका साथ नहीं मिलेगा हम चुनाव नहीं जीतेंगे। अरे, साथ लेना है तो जनता का लीजिए। जनता के पास जाइए। जनता का जब समर्थन आपके पक्ष में होगा, तब तो आप चुनाव जीतेंगे। जनता आपको गिनती नहीं है, जनता आपको समर्थन देती नहीं है, जनता आप पर भरोसा नहीं करती है, विश्वास नहीं करती है, तो कम से कम उनका भी विश्वास तो जीतिए, उनका भरोसा तो जीतिए। चुनाव आयोग को केवल दोषी ठहराना, यह कहीं से उचित नहीं है। चुनाव आयोग अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन कर रहा है और आगे भी इसी प्रकार से इस सरकार में करेगा। प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल पूर्व विधायक बीजेपी0
0
Report
Advertisement
राजद का खनन और खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में धनबाद में धरना
Dhanbad, Jharkhand:इस धरना-प्रदर्शन के माध्यम से एमएमडीआर संशोधन विधेयक को लेकर अपनी मांगों और आपत्तियों को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से इस विधेयक पर पुनर्विचार करने की मांग की और कहा कि खनन क्षेत्र से जुड़े फैसलों में स्थानीय लोगों और राज्यों के हितों को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधेयक को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। राजद नेता ने कहा कि खनन और खनिज से जुड़े कानूनों में बदलाव का सीधा असर खनन क्षेत्र और राज्य सरकार के राजस्व पर पड़ सकता है। पार्टी की मांग है कि विधेयक पर व्यापक चर्चा की जाए और स्थानीय हितों को प्राथमिकता दी जाए।0
0
Report
आगरा में कथित ईस्ट-वेस्ट नेटवर्क की पुलिस जांच शुरू
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग चंगई सभा से कथित नेटवर्क तक पहुंची पुलिस की जांच बीमारी और परेशानियां दूर करने के दावे के साथ सभाएं कराने का आरोप 30-40 लोगों को जोड़ने के बाद आगे नेटवर्क बढ़ाने का दावा पांच राज्यों तक संपर्क होने की बात जांच में सामने आई राजस्थान, एमपी, यूपी, बिहार और पंजाब से जुड़े लोगों की जांच कथित ईस्ट-वेस्ट ग्रुप का भी पूछताछ में सामने आया जिक्र मासिक रिपोर्ट में सभाओं और लोगों की संख्या दर्ज होने का दावा सभाओं की संख्या के आधार पर भुगतान किए जाने की बात सामने आई 67,250 रुपये की एक प्रविष्टि दस्तावेज में दर्ज होने का दावा Zoom, Signal और IMO के जरिए ऑनलाइन ट्रेनिंग का आरोप चार आरोपियों की भूमिका की पुलिस कर रही जांच फंडिंग, प्रशिक्षण और नेटवर्क के संपर्कों की पड़ताल जारी0
0
Report
दुमका में MMDR बिल के विरोध पर RJD ने एक दिवसीय धरना शुरू किया
Dumka, Jharkhand:दुमका में केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनन विकास बिनियमन संशोधन विधेयक 2026 (MMDR बिल) के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल ने बिल का विरोध शुरू कर दिया है. MMDR बिल को वापस लेने की मांग को लेकर आरजेडी के द्वारा पुराना समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया गया. झारखंड में विभिन्न पार्टियों के द्वारा MMDR बिल का विरोध किया जा रहा है जिसमें आरजेडी भी शामिल होकर बिल का विरोध पर उतर आई है. राजद के जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित MMDR बिल लाकर केंद्र सरकार झारखण्ड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. इस बिल के पारित होने से राज्य सरकार को मिलने वाला रॉयल्टी बंद हो जायेगा केंद्र सरकार लगातार झारखण्ड को दबाने का काम कर रही है. इस MMDR बिल का हम लोग बिरोध करते है और राष्ट्रपती से हम लोग मांग करते है कि केंद्र सरकार द्वारा लाई MMDR बिल को ख़ारिज किया जाय。0
0
Report
Advertisement
झारखंड मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा पाण्डे का सड़क हादसे में निधन, शोक व्यक्त अर्जुन मुण्डा
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - मंत्री दीपिका पांडे की पुत्री के निधन पर अर्जुन मुंडा ने किए शोक संवेदना व्यक्त। झारखण्ड की मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा पाण्डे की एक सड़क हादसे में मौत हो गयी। जो कि जमशेदपुर के मरीन ड्राइव में एक ट्रक से सीधी टक्कर में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा पाण्डे का निधन हो गया। इस दुखद घटना में झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री और खूँटी के पूर्व सांसद अर्जुन मुण्डा ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने दिल्ली में ये दुखद समाचार सुना और जानकारी ली। वहीं उन्होंने सोशल मीडिया एक्स प्लेटफार्म पर तृषा के मौत पर संवेदना व्यक्त किया और कहा कि ये सड़क हादसा से हुई मौत काफी दुखद है। उन्होंने लिखा कि दीपिका पांडे की सुपुत्री और अन्य लोगों के असामयिक निधन काफी पीड़ादायक है। अपने संतान को खोने का दुःख माता पिता के लिए जीवन का सबसे कठिन और असहनीय होता है। इस दुखद घड़ी में हमारी संवेदना पीड़ित परिवार के साथ हैं।0
0
Report
नीरज कुमार का तेजस्वी पर निशाना, विधायक इस्तीफे की मांग
Nalanda, Bihar:एंकर: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू एमएलसी उम्मीदवार नीरज कुमार लगातार चुनावी बैठकों में जुटे हैं। बिहार शरीफ के आईएमए हॉल में एनडीए की चुनावी बैठक आयोजित हुई, जिसमें एनडीए के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। नीरज कुमार ने कहा कि अगर तेजस्वी यादव बंगाल और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को फर्जी बता रहे हैं, इसका मतलब तेजस्वी यादव फर्जी विधायक हुए, तो उन्हें राघोपुर विधायक पद से इस्तीफा देकर जनता की अदालत में जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है और अगर चुनाव पर सवाल उठाया जा रहा है तो जनता के बीच इसका हिसाब होना चाहिए। जमुई और समस्तीपुर की घटनाओं का जिक्र करते हुए नीरज कुमार ने कहा कि सामाजिक अपराध करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से जल्द ट्रायल पूरा कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की। साथ ही कहा कि अपराधी कानून से बच नहीं सकते और पुलिस उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित कर रही है। बाइट: नीरज कुमार एमएलसी प्रत्याशी0
0
Report
उदयपुर नगरपालिका के नवनिर्वाचित उपमहापौर दिनेश भट्ट ने पदभार संभाला; भाजपा नेता बोले तेज़ विकास
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित उपमहापौर दिनेश भट्ट ने आज अपना पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश पुनिया, महापौर पारस सिंघवी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पदभार ग्रहण करने से पूर्व उपमहापौर भट्ट ने अपने पतिवार के साथ कक्ष में विधिविधान के साथ पूजा अर्चना की। इस मौके पर भट्ट ने कहा कि आज वे जिस पद पर है पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत है। वे शहर के विकास के लिए लगातर प्रयास औरते रहेंगे। वही भट्ट के पदभार ग्रहण समारोह में आए सतीश पुनिया ने कहा कि भाजपा का यह बोर्ड शहर के विकास को ओर तेजी से आगे बढ़ाएगा।0
0
Report
Advertisement
बालाघाट: 32 बनाम 43 मौतों के दावे, ग्रामवार श्वेतपत्र की मांग तेज
Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट में बैगा बच्चों की मौतों को लेकर सरकारी आंकड़ों और विधायक के दावे में बड़ा अंतर सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग जहां प्रभावित क्षेत्रों में 32 बच्चों की मौत की बात कह रहा है, वहीं बैहर विधायक संजय उइके ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में पिछले करीब पांच महीनों में 43 बच्चों की मौत का दावा किया है। विधायक के मुताबिक 15 परिवारों को अब तक सहायता राशि नहीं मिली है। उन्होंने पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने लाने के लिए गांववार श्वेतपत्र जारी करने की मांग की है। बालाघाट जिले के बैगा और आदिवासी बहुल दूरस्थ गांवों में बच्चों की मौत का मामला लगातार चर्चा में है। सरकारी आंकड़ों और विधायक के दावे में 11 बच्चों का अंतर सामने आने के बाद अब मौतों के कारण और आंकड़ों के सत्यापन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बैहर विधायक संजय उइके ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र भेजकर पिछले करीब पांच महीनों में 43 बच्चों की मौत का दावा किया है। विधायक के अनुसार 28 मृत बच्चों के परिवारों को सहायता राशि मिल चुकी है, जबकि 15 परिवार अभी भी सहायता से वंचित हैं। उन्होंने सभी मृत बच्चों की ग्रामवार और परिवारवार सूची जारी करने की मांग की है। विधायक ने श्वेतपत्र में प्रत्येक बच्चे की मृत्यु का आधिकारिक कारण, बीमारी से पहले स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार की स्थिति, कुपोषण की स्थिति, स्वास्थ्य केंद्रों की दूरी, एंबुलेंस और स्वास्थ्य शिविरों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। साथ ही टीकाकरण, आंगनवाड़ी, पोषण और प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं का पूरा ब्यौरा मांगा गया है। सीएमएचओ डॉ. शत्रुघ्न सिंह दाहिया के मुताबिक बीमारी से हुई मौतों का आधिकारिक आंकड़ा 32 है। उनका कहना है कि विधायक के 43 के आंकड़े में बीमारी के अलावा अन्य कारणों से हुई बच्चों की मौतें भी शामिल हैं। वहीं प्रभावित गांवों में पानी, सड़क, पोषण और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। विधायक ने इन सभी पहलुओं पर सरकार से विस्तृत जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि गांववार श्वेतपत्र सामने आने के बाद 32 और 43 के आंकड़ों के बीच का अंतर किस तरह स्पष्ट होता है। बाइट: संजय उइके, विधायक बैहर बाइट: डॉ. शत्रुघ्न सिंह दाहिया, सीएमएचओ बालाघाट0
0
Report
बीकानेर: मेयर अनिल कल्ला के मधुमक्खी बयान पर राजनीतिक तकरार तेज
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर मेयर अनिल कल्ला का‘मधुमक्खी’ वाला बयान चर्चा में, बोले- प्यार से कहोगे तो शहद दूंगा, छेड़ा तो काटना भी आता है, उपमहापौर के बयान का जिक्र कर कल्ला का पलटवार, बोले- बड़े घमंड से कहा जा रहा था, ‘क्या होता है महापौर, मैं ही महापौर हूं’, कल्ला बोले- अकेली मधुमक्खी को कोई भी मसल सकता है, लेकिन छत्ते के रूप में साथी और जनता का साथ होगा तो तस्वीर अलग होगी, बोले- जनता के विश्वास को कायम रखूंगा, अनिल कल्ला के बयान के बाद मेयर-डिप्टी मेयर के बीच सियासी तकरार फिर सुर्खियों में!0
0
Report
दमोह हटा में पीएम मोदी से बाइकर्स ने संवाद किया; सेवा संकल्प तेज
Damoh, Madhya Pradesh:सेवा का संकल्प और विकसित भारत का सपना लेकर 50 बाइकर्स पहुंचे दमोह जिले के हटा, मंत्रियों सांसद और जनप्रतिधियों की मौजूदगी में पीएम ने किया संवाद.. इस अभियान के तहत देश भर में विकसित भारत का सपना लेकर जनसेवा के कार्य जारी है और गुजरात के बड़नगर से यूपी के वाराणसी तक यात्राएं लेकर लोग सरकार की जनहितैषी योजनाओं के बारे में जागरूक होंगे। आज दमोह जिले के हटा में भी यात्राएं पहुंची जहां प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं दमोह जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार, प्रदेश के आनंद विभाग के मंत्री लखन पटेल, सांसद राहुल सिंह लोधी, जिले के विधायकों और जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या के स्थानीय लोगों ने इन बाइकर्स का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हटा पहुंचे बाइकर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीधे संवाद किया और अब तक की यात्रा के अनुभवों को जाना गया, वहीं क्षेत्र में सेवा कार्य भी किए गए। इस मौके पर मंत्री और सांसदों ने कहा कि पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल बेमिसाल हैं और आने वाली पीढ़ियाँ प्रेरणादायी हैं जिससे देश के युवा विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं।0
0
Report
Advertisement
खबर सामग्री नहीं मिल पाई, विवरण लाने की कोशिश
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
गोमती साय को गुजरात प्रभार मिलने से राजनीतिक हलचल तेज
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर - पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय को मिली बड़ी जिम्मेदारी, गुजरात का बनाया गया सहप्रभारी, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुकी हैं गोमती साय, अबतक एक भी चुनाव नहीं हारी हैं गोमती साय, गुजरात का प्रभारी बनाये जाने पर गोमती साय ने केन्द्रीय और प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार।0
0
Report
बरतोना में राजस्व कार्रवाई के दौरान गाली-गलौज, हत्या की धमकी: शिकायत दर्ज
Maihar, Madhya Pradesh:जिले के अमरपाटन तहसील क्षेत्र के बरतोना गांव में नक्शa तरमीम और पंचनामा तैयार करने पहुंचे पटवारी नीलेश त्रिपाठी के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। पटवारी ने अपने पटवारी संघ के साथ अमरपाटन थाने पहुंचकर संबंधित महिला के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राजस्व कार्यवाही के दौरान सावित्री नाम की महिला ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक महिला और उसके पड़ोसी का जमीनी विवाद चल रहा था; दूसरे पक्ष की जमीन नापित करने जब पटवारी पहुंचा तो महिला विवाद पर उतर आई और शासकीय कार्य में बढ़ा उत्पन्न करते हुए जरूरी दस्तावेज भी फाड़ दिए।0
0
Report
Advertisement
