icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

फरीदकोट जेल में धक्का से हवालाती की मौत, आरोपी अमृतपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज

Kot Kapura, Punjab:फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में आपसी विवाद के दौरान धक्का लगने से सिर पर गंभीर चोट आने के कारण एक हवालाती की मौत हो गई। मृतक की पहचान बरनाला जिले के गांव चौहान के कलां निवासी अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। वह अपने पिता की हत्या के मामले में न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद था। इस मामले में सिटी पुलिस ने विवाद के दौरान धक्का देने वाले मोगा जिले के गांव बिलासपुर निवासी हवालाती अमृतपाल सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के शव का गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बोर्ड की निगरानी और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
0
0
Report

ह Himachal में 7 अगस्त तक बरसात संभावना, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल में बारिश से फिलहाल राहत नहीं! 7 अगस्त तक बरसेंगे बादल, कई जिलों में येलो अलर्ट हिमाचल प्रदेश में मानसून अभी और परेशान करेगा। प्रदेश में फिलहाल बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले पांच से छह दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा। बीते 24 घंटों में भी कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई, जबकि राजधानी शिमला में सोमवार को दिनभर मौसम खराब रहा। मौसम विभाग ने 7 अगस्त तक बारिश की संभावना जताते हुए कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि जुलाई में प्रदेश में सामान्य से 6 प्रतिशत अधिक बारिश हुई, लेकिन 1 जून से 3 अगस्त तक पूरे मानसून सीजन में औसत से 9 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के मुताबिक 3 से 7 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इसके बाद 8 और 9 अगस्त को भी मध्यवर्ती और मैदानी जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। भारी बारिश को लेकर अलग-अलग दिनों के लिए कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 3 अगस्त को बिलासपुर, कांगड़ा और सिरमौर, 4 अगस्त को ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा, 5 अगस्त को कांगड़ा और मंडी, 6 अगस्त को बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर तथा 7 अगस्त को कांगड़ा, चंबा और मंडी में भारी बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि सोलन, शिमला और सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में निचले बादलों और तेज बारिश के दौरान विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। जुलाई में कुल्लू में सामान्य से 62 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि हमीरपुर और लाहौल-स्पीति में करीब 43 प्रतिशत कम बारिश हुई। वहीं, 1 जून से 3 अगस्त तक पूरे प्रदेश में सामान्य से 9 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। संदीप शर्मा के अनुसार रुक-रुक कर बारिश के बावजूद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान मौजूदा स्तर के आसपास ही बना रहेगा।
0
0
Report

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बाड़मेर दौरा आज, प्रशासन अलर्ट और जनता से मुलाकात की तैयारी

Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल बाड़मेर आ सकते हैं। मंगलवार शाम करीब 5 बजे बाड़मेर पहुंचने की संभावना। मुख्यमंत्री के रात्रि विश्राम का प्रस्तावित कार्यक्रम। जनसुनवाई कर आमजन से करेंगे मुलाकात। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे से प्रशासन अलर्ट। जिला प्रशासन ने तैयारियां की तेज। अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश। बीजेपी जिलाध्यक्ष अनंत विश्नोई ने सूचना मिलने की पुष्टि की। मिनट-टू-मिनट आधिकारिक कार्यक्रम का इंतजार। अंतिम कार्यक्रम जारी होने के बाद ही होगी आधिकारिक पुष्टि। मुख्यमंत्री का दौरा संभावित, आधिकारिक कार्यक्रम जारी होना शेष।
0
0
Report
Advertisement

कॉमनवेल्थ खेलों में हरियाणा के सात स्वर्ण पदक विजेताओं को हरविंद्र कल्याण ने बधाई दी

Karnal, Haryana:करनाल। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने कॉमनवेल्थ में हरियाणा के 7 गोल्ड जीतने पर विजेता खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं, कहा, हरियाणा छोटा राज्य लेकिन उपलब्धियाँ बड़ी कांवड़ यात्रा में आस्था के साथ व्यवस्था बनाए रखने का दिया संदेश घरौंडा में की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने आज घरौंडा स्थित विश्राम गृह में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक अपनी शिकायतें और मांगें लेकर पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए। मीडिया से बातचीत में हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि वे नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित करते हैं, ताकि लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान हो सके और प्रशासन भी आमजन के प्रति जवाबदेह बना रहे। कॉमनवेल्थ खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों द्वारा 13 में से सात स्वर्ण पदक जीतने पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और सरकार की खेलों के प्रति सकारात्मक नीतियों का ही परिणाम है कि हरियाणा के खिलाड़ी देश का नाम लगातार रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा छोटा राज्य होने के बावजूद खेल, कृषि, आधारभूत ढांचे, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है। कांवड़ यात्रा को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि सावन माह में लाखों श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार कांवड़ यात्रा करते हैं। सरकार की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाती हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से आस्था के साथ-साथ अनुशासन और यातायात व्यवस्था का भी ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए और प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करना चाहिए। जनसुनवाई के दौरान कई मामलों में विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर ही अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए, जबकि अन्य मामलों में निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए।
0
0
Report

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत से बीजेपी के हाथों से सीट निकलना, जन सुराज के पक्ष में झुकाव

Patna, Bihar:बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन के राज्यसभा जाने के बाद लगभग 31 सालों से बांकीपुर विधानसभा पर काबिज बीजेपी के हाथों से सीट निकल गयी और सीट सीधे प्रशांत किशोर की झोली में चली गयी . 30 जुलाई 26 को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग हुआ और 34.30 प्रतिशत पोलिंग हुई और आज 3 अगस्त को यह तय हो गया कि बीजेपी के लिए 1995 से लगातार जीत का डंका बजाने वाला यह सीट इसबार बीजेपी के हाथ से जनसुराज के पास चला गया . प्रशांत किशोर और जनसुराज के खाते में पहली बार विधान सभा में जीत हुई है और प्रशांत किशोर अब विधायक बन गए . कायस्थ सीट माना जाने वाला बांकीपुर ने इसबार ब्राह्मण को जीता कर सारे मिथक तोड़ दिए . दरअसल, नितीन नबीन के लिए बांकीपुर इसबार प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई थी . 2026 के उपचुनाव में जीत को लेकर बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी . बीजेपी को इसबार सिर्फ बांकीपुर से ना सिर्फ जीत का सेहरा बाँधना था बल्कि पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर नितीन नबीन की छवि को बनाए रखने के लिए जीत का मार्जिन बनाए रखने की तैयारी में थी . लेकिन बांकीपुर के इस सियासी खेल में जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने ना सिर्फ बीजेपी बल्कि महागठबंधन से आरजेडी उम्मीदवार रेखा गुप्ता को धुल चटा कर आपनी साख बचा ली . बीजेपी ने चुनावी मैदान में प्रशांत किशोर को परास्त करने के लिए जन सुराज के छोटे बड़े सभी नेताओं को पार्टी में शामिल कर चुनाव को आसान और प्रशांत किशोर को परास्त करने की योजना बनायी और कोशिश की कि किसी तरह पीके को पटना से भी बाहर करें . लेकिन बीजेपी की यही चूक प्रशांत किशोर के लिए अमोघ अस्त्र शाबित हुआ . प्रशांत किशोर ने बीजेपी के इस बांकीपुर में घर घर जाकर मतदाताओं की परेशानी को मुद्दा बनाया . आरा के बिलौती में पुलिस के द्वारा मारा गया भारत तिवारी को लेकर लोंगो का विश्वास जीता और गली नाला , सड़क से लेकर के मुद्दे को उठना शुरू किया . बीजेपी बांकीपुर को अपनी बपौती समझती रही और प्रशांत किशोर गली में लाईट , कीचड़ और टूटी सड़क पर पदयात्रा करते रहे . हालांकि बीजेपी ने अपने उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में पार्टी की पूरी मशीनरी मैदान में उतार दिया था . साम दाम दंड भेद की नीति अपनाते हुए बीजेपी के कार्यकार्ता को अपने पक्ष में करने के लिए प्रशांत किशोर मुखर रहे और नीट आन्दोलन को लेकर प्रदर्शन में zen g का समर्थन करते रहे. जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर खुद गलियों में पैदल मार्च, नुक्कड़ संवाद और ‘चाय पर चर्चा’ के जरिए व्यवस्था परिवर्तन का संदेश दे रहे थे . चुनावी मंचों पर बड़े-बड़े वादों और सियासी नारों की गूंज सुनाई दे रही थी , लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही कहानी कहने लगी . बोरिंग रोड, नाला रोड, दरियापुर गोला, कदमकुआं और यारपुर जैसे इलाकों में मतदाताओं की सबसे बड़ी शिकायत जलजमाव, ट्रैफिक जाम, पार्किंग की कमी और बुनियादी सुविधाओं को लेकर थी . 31 साल से बीजेपी की सीट के विधायक आम जानो की समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर रहे थे . अब आपको बांकीपुर विधान सभा का इतिहास भी जान लेना चाहिए ताकि इस सीट पर राजनीतिक जोड़ घटाव का विश्लेषण आप कर सके . इस सीट को पहले पटना पश्चिम का सीट कहा जाता था . 1963 में इसी सीट से चुनाव जीतकर कृष्ण बल्लभ सहाय बिहार के सीएम बने थे. उनके बाद साल 1967 में महामाया प्रसाद सिन्हा यहाँ से चुनाव जीते और सीएम बने. बिहार में CPI के संस्थापक सचिव सुनील मुखर्जी भी इसी सीट से जीतकर 1972 में विधानसभा पहुँचे थे. पटना साहिब के वर्तमान सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के पिता और उस दौर के जनसंघ नेता ठाकुर प्रसाद भी 1977 में इस सीट से जीत दर्ज की थी. इसके बाद 1995 में पहली बार यहाँ से बीजेपी ने जीत दर्ज की और तब से लगातार यह सीट बीजेपी के खाते में ही जाती रही. 1995 में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन के पिता और कारसेवक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा ने यहाँ से जीत हासिल की थी. इसके बाद साल 2005 तक वे इस सीट से लगातार जीतते रहे लेकिन, साल 2006 में उनकी असामयिक मृत्यु हुई, तो उनके बेटे नितिन नवीन को बीजेपी ने उपचुनाव लड़ाया और पहली बार वह विधानसभा पहुँचे. जब यह सीट पटना पश्चिमी हुआ करती थी, तब यहाँ कायस्थों की ठीक ठाक आबादी थी. यही वजह है कि यहाँ से जीतने वाले ज़्यादातर नेता कायस्थ समाज से ही हैं. चाहे वे महामाया प्रसाद सिन्हा हों, कृष्ण बल्लभ सहाय हों, ठाकुर प्रसाद हों, CPI के टिकट पर जीते डॉ एके सेन, जो बंगाली कायस्थ थे या नितिन नवीन के पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा. परिसीमन के बाद कुर्मी, कोईरी और यादवों की भी अछि खासी आबादी इस सीट से जुड़ गयी . बावजूद वोटरों में बड़ी आबादी अब भी कायस्थों की है. यहाँ कायस्थों का झुकाव बीजेपी की तरफ़ माना जाता है, इसलिए पिछले चुनावों से लगातार यहाँ बीजेपी जीतती रही है. पिछले कुछ चुनाव पर नज़र डालें तो, 2006 उपचुनाव में यहाँ सिर्फ 18% पोलिंग हुई थी. नितीन नबीन ने एक तरफ़ा 82.31% वोट लाकर कांग्रेस के अजय कुमार सिंह को हराया था. 2010 के चुनाव में 72.06% वोट नितीन नबीन को मिले, आरजेडी के बिनוד श्रीवास्तव दूसरे स्थान पर रहे. 2015 में महागठबंधन बनने के बावजूद नितीन नबीन ने 60.19% वोट हासिल कर कांग्रेस के कुमार आशीष को हराया. 2020 में नितीन नबीन को 59.05% वोट मिले और कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ रहे शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा 31.3% वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे. 2025 चुनाव में नितीन नबीन को 63.24% वोट मिले, आरजेडी की रेखा कुमारी 30% से भी कम वोट लाकर दूसरे और जन सुराज पार्टी की वंदना कुमारी सिर्फ 5% वोट लाकर तीसरे स्थान पर रही. बहरहाल बीजेपी के पारंपरिक समर्थकों के एक ख़ास वर्ग में स्थानीय स्तर पर नाराज़गी और जन सुराज द्वारा इसी असंतोष को अपने पक्ष में करने की रणनीति ने बीजेपी के इस मजबूत किले पर पीला झंडा को बचा पाना मुश्किल हुआ
0
0
Report
Advertisement

आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल: मध्यप्रदेश पटवारी संघ के अनुसार 12 से अधिक ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:आज 3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे प्रदेश के पटवारी: 12 से अधिक ऑनलाइन सेवाएं होंगी प्रभावित, लंबित मांगों पर सरकार से निर्णय की मांग. मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी 3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे. संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक शासन उनकी वर्षों से लंबित एवं न्यायोचित मांगों पर ठोस और सकारात्मक निर्णय नहीं लेता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. हड़ताल के चलते राजस्व विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित होने की संभावना है. मध्यप्रदेश पटवारी संघ की प्रांतीय संवाद समिति के अध्यक्ष राजीव जैन ने बताया कि पटवारियों ने अपनी मांगों को लेकर पहले चरणबद्ध आंदोलन किया. इसके तहत काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन, शासकीय व्हाट्सएप समूहों का बहिष्कार तथा ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार किया गया, लेकिन शासन स्तर पर कोई सार्थक पहल नहीं होने के कारण अब प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया है.
0
0
Report

कोटकपूरा नगर परिषद ने हड़ताल से कूड़े के ढेर पर तिरपाल डालकर बदबू रोकना शुरू किया

Kot Kapura, Punjab:جی مِیڈیا دی ਖ਼ਬਰ دا ਅਸਰ ਕੋਟਕਪੂਰਾ 'ਚ ਜੀ ਮੀਡੀਆ ਦੀ ਖ਼ਬਰ ਦਾ ਅਸਰ: ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਨੇ ਕੂੜੇ ਦੇ ਢੇਰ ਤਰਪਾਲ ਨਾਲ ਢੱਕੇ, ਬਦਬੂ ਅਤੇ ਗੰਦਗੀ ਰੋਕਣ ਲਈ ਚੁੱਕਿਆ ਕਦਮ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿੱਚ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਕਾਰਨ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਲੱਗੇ ਕੂੜੇ ਦੇ ਢੇਰਾਂ ਸਬੰਧੀ ਖ਼ਬਰ ਪ੍ਰਸਾਰਿਤ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਹਰਕਤ ਵਿੱਚ ਆ ਗਈ ਹੈ। ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਪਏ ਕੂੜੇ ਦੇ ਢੇਰਾਂ ਨੂੰ ਤਰਪਾਲ ਨਾਲ ਢਾਕਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ, ਤਾਂ ਜੋ ਆਲੇ-ਦੁਆਲੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਬਦਬੂ ਤੋਂ ਰਾਹਤ ਮਿਲ ਸਕੇ ਅਤੇ ਆਵਾਰਾ ਪਸ਼ੂ ਕੂੜੇ ਵਿੱਚ ਮੂੰਹ ਨਾ ਮਾਰ ਸਕਣ。 ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਗੈਰੀ ਵੜਿੰਗ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਕਾਰਨ ਕੂੜਾ ਚੁੱਕਣ ਵਿੱਚ ਦਿੱਕਤ ਆ ਰਹੀ ਹੈ। ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸਿਹਤ ਨੂੰ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਫਿਲਹਾਲ ਕੂੜੇ ਦੇ ਢੇਰਾਂ ਨੂੰ ਤਰਪਾਲ ਨਾਲ ਢੱਕਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਤਾਂ ਜੋ ਬਦबੂ ਘੱਟ ਫੈਲੇ ਅਤੇ ਪਸ਼ੂ ਗੰਦਗੀ ਨੂੰ ਇਧਰ-ਉਧਰ ਨਾ ਖਿਲਾਰਣ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਨੂੰ ਸਮਝਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਜਿਵੇਂ ਹੀ ਹੜਤਾਲ ਖਤਮ ਹੋਵੇਗੀ, ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਸਫਾਈ ਅਤੇ ਕੂੜਾ ਚੁੱਕਣ ਦਾ ਕੰਮ ਜੰਗੀ ਪੱਧਰ 'ਤੇ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਨਾਲ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਹ ਜਨਤਕ ਥਾਵਾਂ 'ਤੇ ਕੂੜਾ ਸੁੱਟਣ ਤੋਂ ਗੁਰੇਜ਼ ਕਰਨ ਅਤੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦਾ ਸਹਿਯੋਗ ਕਰਨ।
0
0
Report
Advertisement

15 अगस्त समारोह की तैयारियां तेज, सुरक्षा-व्यवस्था के दुरुस्त इंतजाम

Jaipur, Rajasthan:शासन सचिवालय में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव आशीष शर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की और समय पर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के स्पष्ट निर्देश दिए ताकि समारोह सुरक्षित, व्यवस्थित और गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित हो सके। बैठक में मंच, रैंप, मरम्मत कार्य, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल की तैयारियों को प्राथमिकता दी गई। सार्वजनिक निर्माण विभाग से सभी निर्माण एवं मरम्मत कार्य समय पर पूर्ण करने को कहा गया। नगर निगम, जयपुर विकास प्राधिकरण और उद्यान विभाग को सचिवालय परिसर व आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस विभाग को सुरक्षा, यातायात और प्रवेश व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया, जबकि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस और चिकित्सकीय टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड को समारोह के दौरान परिवहन व्यवस्था सुचारू रखने के लिए आवश्यक इंतजाम करने को कहा गया। बैठक में पुलिस, सार्वजनिक निर्माण विभाग, नगर निगम, जयपुर विकास प्राधिकरण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी भाग लिए। विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय पर पूरी करने पर जोर दिया गया।
0
0
Report

जोधपुर: 31 साल पुराने वेतन बकाए पर कुर्की वारंट, अदालत ने कदम टाला

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में 31 साल पुराने वेतन बकाया मामले में जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय की कुर्की की नौबत आ गई। अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-2, जोधपुर महानगर ने करीब 47 लाख 33 हजार रुपये की वसूली के लिए कुर्की वारंट जारी किया, जिसके बाद कोर्ट के अधिकारी डीईओ कार्यालय पहुंचे। हालांकि अंतिम समय में जिला शिक्षा अधिकारी ने निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा को पत्र लिखकर आवश्यक दिशा-निर्देश और राशि जारी करने का अनुरोध किया तथा परिवादी से समय मांगा। इसके बाद सोमवार को प्रस्तावित कुर्की की कार्रवाई फिलहाल टल गई। पूरा मामला लाल बहादुर शिक्षण संस्थान, पावटा में कार्यरत रहे तृतीय श्रेणी शिक्षक मुन्नालाल दिवाकर की सेवा समाप्ति से जुड़ा है। वर्ष 1995 में राजस्थान गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थान अधिकरण ने उनकी सेवा समाप्ति को अवैध ठहराते हुए पुनर्नियुक्ति, नियुक्ति की तिथि से वेतन और सभी सेवा लाभ देने के आदेश दिए थे। आदेशों की पालना नहीं होने पर वर्ष 2013 में भी कुर्की के आदेश जारी हुए थे, लेकिन भुगतान नहीं होने के कारण अब एक बार फिर न्यायालय को सख्त रुख अपनाना पड़ा। अब इस मामले में निदेशालय के निर्णय और न्यायालय के अगले कदम पर सभी की नजर बनी हुई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top