450331
बुरहानपुर नगर निगम परिषद सम्मेलन में हंगामा, सत्ता पक्ष ने बायकॉट किया
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर नगर निगम परिषद सम्मेलन हंगामे का शिकार हो गया। महापौर को डरपोक कहे जाने के बाद हुए हंगामे के चलते महापौर और सत्ता पक्ष के पार्षद सम्मेलन में दोबारा शामिल नहीं हुए। उन्होंने सम्मेलन का बायकॉट करते हुए आडिटोरियम के हॉल में जाकर अलग से भोजन किया। कांग्रेस पार्षदों ने सम्मेलन की शुरुआत न होने पर नारेबाजी की और अध्यक्ष से सम्मेलन शुरू करने की मांग की। सम्मेलन शुरू होने पर निगम आयुक्त और उपनेता प्रतिपक्ष के बीच बहस हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मोक्ष धाम के रास्ते से अतिक्रमण हटाने के लिए जटिया समाज ने दिया ज्ञापन
Jaisalmer, Rajasthan:पोकरण, जैसलमेर जटिया समाज पोकरण के लोगों ने आज पोकरण उपखंड अधिकारी हीर सिंह चारण को ज्ञापन सौंपकर मोक्ष धाम के रास्ते पर किए गए कथित अतिक्रमण को हटाने और समाज की पैतृक भूमि की सुरक्षा की मांग की। समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि कुछ भू-माफियाओं द्वारा मोक्ष धाम जाने वाले सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध कर समाज की करीब 70 वर्ष पुरानी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया गया है। ज्ञापन में बताया गया कि मोक्ष धाम का रास्ता लंबे समय से समाज और आमजन के उपयोग में रहा है, लेकिन हाल ही में रास्ता बंद कर दिए जाने से अंतिम संस्कार के दौरान शव-यात्रा ले जा पाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समाज के लोगों ने इसे धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा गंभीर मामला बताया। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की कि संबंधित भूमि और रास्ते को तत्काल अतिक्रमण मुक्त करवाया जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो समाज आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में जटिया समाज के लोग मौजूद रहे और समाज हित में एकजुट होकर प्रशासन से न्याय की मांग की।0
0
Report
हांसी समाधान शिविर में पेंशन समस्या से बनी भारी भीड़, अधिकारी एक्शन में
Bhiwani, Haryana:हांसी बाइट : दिव्यांग बुजुर्ग महिला बिमला, महिला सावित्री,महिला नीलम, एसडीएम राजेश खोथ हांसी हांसी में आयोजित समाधान शिविर में गर्मी के बावजूद लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। आज आयोजित समाधान शिविर में सबसे ज्यादा पेंशन से जुड़ी समस्याएं देखने को मिली। खासकर दिव्यांग महिला बुढ़ापा पेंशन न बनने और विधवा पेंशन कटने से लोग परेशान नजर आए। लोग अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों के सामने पहुंचे। सबसे ज्यादा शिकायतें बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन और राशन कटने को लेकर सामने आईं। तस्वीरों में दिखाई दे रही 67 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग महिला बिमला गांव प्रेम नगर निवासी ने समाधान शिविर में अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि पिछले 7 वर्षों से उसकी पेंशन नहीं बन पाई है। महिला ने बताया कि वह कई बार अधिकारियों और कार्यालयों के चक्कर लगा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। गांव सिसाय से पहुंची विधवा महिला सावित्री ने बताया कि उनकी विधवा पेंशन 6 पहले कट जाने के बावजूद बावजूद दोबारा नहीं बन पा रही है, जिसके चलते उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वह कई बार समाधान शिविर में आ चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। महिला ने उम्मीद जताई कि इस बार उसकी समस्या का हल जरूर होगा। मेरा कमाने वाला दूसरा कोई नहीं। पेंशन ही एकमात्र सहारा है। फैमिली आईडी में आय बढ़ने के कारण भी कई लोग परेशान नजर आए। एक महिला नीलम ने बताया कि आय अधिक दिखने की वजह से पिछले तीन महीनों से उसका राशन बंद हो गया है, जिससे परिवार को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हांसी के एसडीएम राजेश खोथ ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का मौके पर निपटारा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज शिविर में कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिन पर संबंधित विभागों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। पेंशन व फैमिली आई में इनकम बढ़ने पर सुनवाई की गई है।0
0
Report
हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से दर्जनों गांवों की बिजली गुल, उमस व पेयजल संकट से लोग परेशान
Bhadaura, Uttar Pradesh:सेवराई (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के उपविद्युत केंद्र सेवराई से जुड़े 33 हजार हाईटेंशन तार में बीती बुधवार की रात अचानक फाल्ट हो जाने से दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। पूरी रात बिजली नहीं आने से लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। वहीं गुरुवार को भी दिनभर सप्लाई बहाल नहीं होने से उमस भरी गर्मी और पेयजल संकट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद पड़े रहे। मोबाइल फोन चार्ज नहीं होने से लोगों को संचार संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की मोटर नहीं चल पाने से पेयजल की समस्या भी गहराती चली गई। गर्मी और बिजली कटौती से छोटे बच्चों, बुजुर्गों तथा मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की रात अचानक बिजली चली गई, जिसके बाद देर रात तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद थी, लेकिन पूरी रात अंधेरे में बीती। गुरुवार सुबह भी बिजली नहीं आने से लोगों में नाराजगी बढ़ने लगी। दिन चढ़ने के साथ उमस और गर्मी ने हालात और मुश्किल कर दिए। दोपहर करीब दो बजे जब उपविद्युत केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बताया कि हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आ गया था। फाल्ट को अभी ठीक किया गया है, लेकिन मेन सप्लाई बंद होने के कारण विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। कर्मचारियों ने शाम तक सप्लाई शुरू होने की उम्मीद जताई। लगातार बिजली बाधित रहने से क्षेत्र के व्यापारियों, छात्रों और आम उपभोक्ताओं में भी आक्रोश देखा गया। लोगों ने विभागीय अधिकारियों से जल्द से जल्द फाल्ट ठीक कर नियमित विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस के मेडिकैप्स चौराहे का चक्का जाम खत्म, किसान ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे
Indore, Madhya Pradesh:कांग्रेस का पिगडंबर मेडिकैप्स चौराहे पर सुबह 11:00 बजे से चल रहा चक्का जाम समाप्त पुलिस ने खुलवाया जाम पार्षद राजू भदोरिया ने खुद सड़क पर लगाई झाड़ू प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी नहीं आ सके इंदौर के चक्कजाम में पिछले 4 से 5 घंटे तक लगा था जाम किसान अपनी तमाम मांगों के साथ ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे मेडिकैप्स चौराहा0
0
Report
योगी आदित्यनाथ सहारनपुर दौरे में 2131 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर दौरे पर पहुंचे...यहां सीएम योगी ने सहारनपुरवासियों को 2131 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी...इस दौरान सीएम ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा. सीएम ने कहा की जल्द ही मां शांकभरी देवी मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा...साथ ही सहारनपुर में भी एयरपोर्ट का काम जल्द शुरु होगा0
0
Report
रायगढ़ में ऑपरेशन आघात के तहत 18 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Darogapara, Chhattisgarh:रेड रायगढ़ जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस ने लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 किलो से अधिक गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने नाकेबंदी कर आरोपियों को स्कूटी सहित दबोच लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा की ओर से एक नीले रंग की स्कूटी में तीन व्यक्ति गांजा लेकर रायगढ़ आ रहे हैं। सूचना मिलते ही साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में साइबर थाना और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम सम्बलपुरी मेन रोड पर नाकेबंदी की। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए अनुसार Hero Destini Prime स्कूटी को रोककर तलाशी ली गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम विजय एक्का, हेमसागर यादव और परमेश्वर यादव बताया। तलाशी के दौरान आरोपी हेमसागर यादव के पास रखी दो बोरियों से 18 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 81 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा के साथ स्कूटी और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। कुल जब्त संपत्ति की कीमत लगभग 2 लाख 11 हजार रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपियों ने उड़ीसा से गांजा लाकर रायगढ़ में बिक्री करने की बात स्वीकार की। मामले में आरोपियों के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में विजय एक्का निवासी लैलूंगा, हेमसागर यादव निवासी लैलूंगा तथा परमेश्वर यादव निवासी जशपुर शामिल हैं।0
0
Report
Advertisement
राजनाथ सिंह जयपुर पहुँचे; दिल्ली से वायु सेना के विशेष विमान से आए
Jaipur, Rajasthan:काशीरामजयपुर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुँचे जयपुर। भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से दिल्ली से आए हैं जयपुर।0
0
Report
EWS शर्तों के खिलाफ ब्यावर में धर्मेंद्र राठौड़ ने की केंद्र सरलीकरण की मांग
Bewar, Uttar Pradesh:बcycler-EWS की जटिल शर्तों के खिलाफ ब्यावर में मुखर हुए धर्मेंद्र राठौड़ ब्यावर के होटल रामा इन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा नेता इंदरसिंह बागावस भी मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को आरक्षण का लाभ लेने में कई तकनीकी और जटिल नियम बाधा बन रहे हैं। प्रेसवार्ता में बताया गया कि गांधीवादी विचारधारा के तहत प्रदेशभर में जन-जागरण अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य EWS वर्ग से जुड़े लोगों को जागरूक करना और उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना है। खनन प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशीष पाल पदावत एवं कल्पना भटनागर ने अतिथियों का स्वागत किया। धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रदेश की सैकड़ों जातियां राज्य स्तर पर OBC और अन्य वर्गों में शामिल हैं, जबकि केंद्र में उन्हें सामान्य वर्ग में रखा गया है, जिससे कई परिवार योजनाओं और आरक्षण के लाभ से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि EWS आरक्षण की कमियों और शर्तों को लेकर अजमेर, अलवर, बाड़मेर, माउंट आबू, सिरोही, जोधपुर, जैसलमेर और पाली सहित कई शहरों में जागरूकता अभियान चलाया जा चुका है। इस अवसर पर मनोज नारायण शर्मा सहित ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने भगवान परशुराम का फरसा भेंट कर अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया।0
0
Report
जौनपुर पोस्टमार्टम हाउस में रिश्वत मांगने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर पोस्टमार्टम हाउस में रिश्वत मांगने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा तस्वीरों में देख सकते हैं कि सिपाही किस तरह कहा कि ये लोग सबसे पैसा लेते हैं जौनपुर। जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में कथित रूप से पैसे मांगने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर पहुंचे थे, जहाँ कई घंटे इंतजार के बावजूद प्रक्रिया शुरू नहीं होने पर उन्होंने कर्मचारियों से कारण पूछा। परिजनों का आरोप है कि वहां मौजूद एक कर्मचारी ने पोस्टमार्टम कराने के एवज में 1500 रुपये की मांग की और कहा कि “पैसा देने के बाद ही पोस्टमार्टम होगा।” आरोप है कि विरोध करने पर भी कर्मचारी अपने बयान पर अड़ा रहा। इसके बाद नाराज परिजनों ने डायल 112 पुलिस को मौके पर बुला लिया। मृतका के पति राहुल निषाद और परिजनों का कहना है कि पुलिस के सामने भी कर्मचारी ने पैसे लेने की बात स्वीकार की। परिजनों ने आरोप लगाया कि बिना पैसे दिए पोस्टमार्टम नहीं किया जाता और शिकायत के बावजूद कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं मामले पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात सिंह ने रिश्वत के आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि पुलिस की ओर से जरूरी दस्तावेज देर से पहुंचने के कारण पोस्टमार्टम में देरी हुई। उन्होंने कहा कि कई बार शवों की संख्या अधिक होने से भी प्रक्रिया प्रभावित होती है, जिससे लोग गलतफहमी में आरोप लगाने लगते हैं। फिलहाल मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप और सफाई के बीच सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। बाईट राहुल निषाद पीड़ित बाईट बृजेश निषाद पीड़ित बाईट डॉ प्रभात सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी0
0
Report
Advertisement
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों ने भाजपा के नेतृत्व पर विश्वास मजबूत किया
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या पहुंचे प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वहां की जनता ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और नेतृत्व को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अटूट विश्वास है, जिसके कारण भाजपा को यह जनादेश मिला है।खेल मंत्री ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के शासन में अराजकता, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का माहौल था, जिसे जनता ने पूरी तरह नकार दिया है। वहीं 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि भाजपा एक बार फिर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर भाजपा जनता के बीच जाएगी और विकास कार्यों के आधार पर समर्थन मांगेगी।दरअसल, खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव भाजपा के पूर्व सांसद लल्लू सिंह के भतीजी की शादी समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान यह बयान दिया।0
0
Report
मंडला में CMों की मंच पर मौजूदगी: नवदंपत्ति को दोनों मुख्यमंत्रियों ने दिया आशीर्वाद
Mandla, Madhya Pradesh:एंकर - मंडला आज प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति का बड़ा केंद्र बना रहा…जंहा एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंडला पहुंचे…दोनों मुख्यमंत्री पूर्व केंद्रीय मंत्री और मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के निवास ग्राम जेवरा पहुंचे…मौका था कुलस्ते की पुत्री ज्योति के विवाह समारोह का…इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने नवदंपत्ति को आशीर्वाद दिया और इसे परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए खुशी और गौरव का अवसर बताया…समारोह में प्रदेश के कई मंत्री, विधायक, सांसद और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही… वीओ - मंडला जिले के ग्राम जेवरा में आयोजित विवाह समारोह उस वक्त खास बन गया…जब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय यहां पहुंचे…दोनों मुख्यमंत्रियों का कुलस्ते परिवार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया…समारोह में बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक हस्तियां भी मौजूद रहीं… वीओ - पूर्व केंद्रीय मंत्री और मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की पुत्री ज्योति के विवाह समारोह में पहुंचे दोनों मुख्यमंत्रियों ने वर-वधू को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं…सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह केवल एक पारिवारिक आयोजन नहीं बल्कि खुशियों और आत्मीयता का बड़ा अवसर है…वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी कुलस्ते परिवार को बधाई देते हुए नवदंपत्ति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की… बाइट - डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश बाईट - विष्णुदेव साय - मुख्यमंत्री छग वीओ - विवाह समारोह में मध्यप्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक, सांसद और विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि शामिल हुए… पूरे आयोजन में पारंपरिक, आदिवासी संस्कृति और ग्रामीण आतिथ्य की झलक देखने को मिली…ग्रामीणों और समर्थकों में दोनों मुख्यमंत्रियों को देखने को लेकर खास उत्साह नजर आया… वीओ - राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच इस पारिवारिक आयोजन ने आत्मीयता और सामाजिक सौहार्द का संदेश भी दिया…दोनों राज्यों के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी से ग्राम जेवरा पूरे दिन वीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच चर्चा का केंद्र बना रहा… एंकर - फिलहाल मंडला में आयोजित यह विवाह समारोह राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है… जहां एक मंच पर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी देखने को मिली…0
0
Report
भदोही-गोपीगंज गैंगस्टर एक्ट के तहत अवैध गांजा तस्करी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई
Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:भदोही पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग लीडर समेत चार आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है, पुलिस के मुताबिक यह गिरोह अंतरजनपदीय स्तर पर सक्रिय होकर गांजा तस्करी जैसे जघन्य अपराधों को अंजाम देता था. गोपीगंज पुलिस ने गैंग लीडर मुकेश कुमार पटेल और उसके तीन सक्रिय सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है, पुलिस के अनुसार यह संगठित गिरोह आर्थिक लाभ के लिए अवैध गांजा तस्करी करता था, गिरोह के सदस्य प्रयागराज और भदोही समेत कई जिलों में सक्रिय बताए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि इनके भय और दहशत के कारण आम लोग इनके खिलाफ शिकायत करने से भी डरते थे. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरोह के सदस्य धीरेन्द्र कुमार पटेल पर भदोही और प्रयागराज में कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अन्य आरोपियों पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं. पूर्व की कार्रवाई में पुलिस ने इस गिरोह के पास से भारी मात्रा में गांजा, लाखों रुपये की नगदी, कई मोबाइल फोन और कारें बरामद की थीं. फिलहाल गोपीगंज थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है. भदोही पुलिस का कहना है कि अपराध और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.0
0
Report
Advertisement
बूंदी में 11kv लाइन टूटकर भैंसों की मौत, पशुपालक को नुकसान
Noida, Uttar Pradesh:11 हजार केवी लाइन का तार टूटकर गिरा, करंट लगने से दो भैंसों की मौत जिले के हिण्डोली थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया। बाकी डूंगरी गांव में 11 हजार केवी बिजली लाइन का तार टूटकर भैंसों पर गिर गया, जिससे दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पशुपालक को करीब 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित सुवालाल पुत्र भैरूलाल गुर्जर निवासी बाकी डूंगरी ने हिण्डोली थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि बुधवार सुबह करीब 7 बजे वह अपनी भैंसों को चराने के लिए खातेदारी भूमि पर ले गया था। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी बिजली लाइन का तार अचानक टूटकर भैंसों पर गिर गया। करंट लगने से दोनों भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई।0
0
Report
रेवाड़ी में वोटिंग फर्जीवाड़े के दावे: चिरंजीव राव ने डीसी से मुलाकात की
Rewari, Haryana:फर्जी वोटों के मामले में गरमाई सियासत, डीसी से मिले पूर्व विधायक चिरंजीव राव.... वोट चोरी का 'रेवाड़ी मॉडल': एक ही लिस्ट में 343 नए वोट, पिता-पुत्र का नाम सेम और फोटो महिला की.... पूर्व विधायक चिरंजीव राव का बड़ा खुलासा बोले- राहुल गांधी की 'वोट चोरी' वाली बात का रेवाड़ी है सबसे बड़ा सबूत.... निकाय चुनाव में 'फर्जीवाड़े' की आहट! डीसी अभिषेक मीणा बोले- गड़बड़ी मिली तो नपेंगे बीएलओ.... संविधान और लोकतंत्र पर प्रहार: चिरंजीव राव ने भाजपा मंत्रियों पर लगाया जनता को डराने का आरोप0
0
Report
सपा प्रवक्ता डॉ. राकेश प्रजापति की दावेदारी से आंवला में बढ़ी सियासी तपिश, भाजपा को घेरा
Ismailpur, Uttar Pradesh:आंवला/बरेली। (संवाददाता बबलू सागर) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश प्रजापति ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आंवला विधानसभा सीट से अपनी सशक्त दावेदारी पेश करते हुए क्षेत्र की राजनीतिक में हलचल तेज कर दी है। रामनगर रोड स्थित पैलेस में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने न केवल अपनी चुनावी दावेदारी की घोषणा की, बल्कि संगठन की आंतरिक चुनौतियों और क्षेत्र की समस्याओं पर भी बेबाकी से अपनी राय रखी। डॉ. प्रजापति ने संगठन के भीतर चल रही आपसी खींचतान को हार का मुख्य कारण बताया। उन्होंने कहा, "वर्ष 1993 के बाद से आंवला में सपा लगातार गुटबाजी के कारण 3500 से 5000 वोटों के मामूली अंतर से चुनाव हारती रही है। डॉ राकेश प्रजापति ने कहा मेरा लक्ष्य इस गुटबाजी को जड़ से खत्म कर सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट करना है।" हालांकि, प्रेस वार्ता के दौरान स्थानीय प्रमुख पदाधिकारियों की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठे जिसे उन्होंने भविष्य में समन्वय के जरिए सुलझाने का भरोसा दिया। डॉ. प्रजापति ने आंवला क्षेत्र के विकास में कमी, रोजगार के अवसरों का अभाव और स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाओं की बदहाल स्थिति को प्रमुख मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में न केवल आम जनता, बल्कि उनके अपने कार्यकर्ता भी त्रस्त हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। समाज के वंचित, दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्गों के हितों की रक्षा केवल समाजवादी पार्टी ही कर सकती है। अपनी दावेदारी को मजबूती देते हुए डॉ. प्रजापति ने बताया कि उन्होंने विधानसभा की 42 ग्राम पंचायतों का सघन दौरा किया है। उन्होंने दावा किया कि नगर के हर मोहल्ले में प्रजापति समाज और अन्य वर्गों की अच्छी संख्या है, जो इस बार परिवर्तन के लिए तैयार है। प्रेस वार्ता में उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव सहित विभिन्न राष्ट्रीय विषयों पर चर्चा की और कहा कि देश में समाजवादी पार्टी एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है। उन्होंने अंत में कहा, "यदि पार्टी मुझे मौका देती है, तो मैं विकास को प्राथमिकता देते हुए जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूँगा।" इस अवसर पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
