450331
बुरहानपुर में आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस विभाग की बलवा ट्रेनिंग
Burhanpur, Madhya Pradesh:आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में रेणुका पुलिस लाइन में बलवा मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान सभी शासकीय पुलिस वाहनों का निरीक्षण कर उन्हें आवश्यक संसाधनों से लैस रखने के निर्देश दिए गए। आपात स्थिति में हेलमेट और शील्ड के महत्व को समझाने के लिए पुलिसकर्मियों को डंडे से हेलमेट और शील्ड पर प्रहार करके प्रैक्टिकल डेमो दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उज्जैन में मस्जिद के चारों ओर आयरन स्कैफोल्डिंग, पुलिस नेMounted मार्च निकाला
Noida, Uttar Pradesh:उज्जैन (मध्य प्रदेश): मस्जिद के चारों ओर आयरन स्कैफोल्डिंग स्थापित, पुलिस ने Mounted march किया0
0
Report
महराजगंज के दुर्गा मंदिर के पास शोरूम में आग, शॉर्ट सर्किट से लाखों का नुकसान
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के पास आज सुबह दुल्हा घर के नाम से कपड़े के शोरूम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शोरूम से धुआं और आग की लपटें निकलती देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दुकानदार और फायर ब्रिगेड को दी। देखते ही देखते आग ने शोरूम के अंदर रखे कपड़ों और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। आग बढ़ने की आशंका को देखते हुए लोगों ने आसपास की दुकानों को खाली कराया और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। फायर ब्रिगेड ने शोरूम के अंदर और आसपास पानी डालकर आग को पूरी तरह बुझाया। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका है। आग से शोरूम में रखे लाखों के कपड़े और अन्य सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गए。0
0
Report
शिवपुरी में तेंदुए की खाल तस्करी मामले की जांच जारी; visuals सहित Kartik Narayan और Saurabh Bhardwaj
Noida, Uttar Pradesh:Shivpuri (Madhya Pradesh): Leopard skin smuggling case investigation continues visuals Kartik Narayan (NGO CEO), Saurabh Bhardwaj (Lawyer) S/B0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में गाड़ी चढ़ने से श्याम की मौत, 5 घायल; पुलिस तलाश में
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ पड़ोसी के दरवाजे पर बैठे लोगों पर चढ़ी गाड़ी गाड़ी की चपेट में आने से श्याम की मौत हादसे के वक्त चारपाई पर बैठे थे 5 लोग हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल मोहल्ले के फरजान पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस0
0
Report
मेरठ केसरगंज मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा का ऐलान, पुलिस सुरक्षा बढ़ी
मेरठ केसरगंज मस्जिद का प्रकरण। हिंदू रक्षा दल के मस्जिद के बाहर से हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान पुलिस ने केसरगंज मस्जिद जाने वाले रास्तों को किया बंद बैरिकेडिंग लगाकर सभी प्रमुख चौराहों पर मेरठ पुलिस मुस्तैद मेरठ के थाना रेलवे रोड क्षेत्र स्थित है मस्जिद0
0
Report
फरीदाबाद में अनधिकृत कॉलोनियों पर बुलडोजर, 20 DPC समेत सड़कें ध्वस्त
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद की बासेलवा-कनवारा में 4 अनधिकृत कॉलोनियों पर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग का चला बुलडोजर, 20 DPC समेत सड़क नेटवर्क ध्वस्त फरीदाबाद। जिले के बासेलवा और कनवारा गांवों के रेवेन्यू क्षेत्र में विकसित की जा रही चार अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने कार्रवाई की। विभाग की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण और कॉलोनी की बुनियादी संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार बासेलवा गांव के रेवेन्यू क्षेत्र में करीब 4 एकड़, 3 एकड़ और 3 एकड़ में विकसित की जा रही तीन अनधिकृत कॉलोनियों तथा कनवारा गांव में करीब 2 एकड़ में विकसित की जा रही एक अनधिकृत कॉलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान विभाग की टीम ने 20 DPC, 18 बाउंड्री वॉल, 6 स्ट्रक्चर, 2 निर्माणाधीन वर्कशॉप और कॉलोनियों में बनाए गए सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के अधिकारी यजन चौधरी भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने अवैध प्लॉटिंग करने वालों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जिले में अनधिकृत कॉलोनियों और अवैध प्लॉटिंग को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बिना अनुमति की हो रही प्लॉटिंग में जमीन न खरीदें और अवैध कॉलोनियाँ विकसित करने से बचें। विभाग की ओर से चेतावनी दी गई कि यदि इसके बावजूद अनधिकृत कॉलोनियों में प्लॉटिंग या निर्माण किया गया तो नियमों के तहत इसी प्रकार की तोड़फोड़ की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
पंचकूला में भाजपा महिला मोर्चा की रिचा पाहवा का दायित्व ग्रहण समारोह आज
Panchkula, Haryana:पंचकूला ब्रेकिंग भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रिचा पाहवा का दायित्व ग्रहण समारोह आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता कराएंगी दायित्व ग्रहण भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में होगा दोपहर बाद होगा समारोह भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी भी रहेंगी मौजूद0
0
Report
जमुई शहर में चेन स्नैचिंग से सुरक्षा पर सवाल, CCTV से उचक्कों की तलाश
Jamui, Bihar:जमुई शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। टाउन थाना क्षेत्र में एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं सामने आने के बाद अब बीच बाजार महिला से चेन स्नैचिंग की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोमवार की रात करीब 8:30 बजे बोधवन तालाब इलाके में लिबर्टी शोरूम के पास बाइक सवार दो उचक्कों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। घटना के बाद जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, बाइक सवार उचक्के बीच बाजार से ही फरार हो चुके थे। घटना की सूचना टाउन थाना पुलिस और डायल 112 की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV कैमरों को खंगालकर उचक्कों की पहचान करने में जुट गई। पीड़िता की पहचान सदर अस्पताल के पास महिसौड़ी मोहल्ला निवासी स्वर्गीय अधिवक्ता सुधीर श्याम की पत्नी अनिता कुमारी के रूप में हुई है। अनिता कुमारी ने बताया कि वह सोमवार की शाम अन्य महिलाओं के साथ टहलते हुए बोधवन तालाब चौक तक गई थीं। वहां से सभी महिलाएं वापस अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान लिबर्टी शोरूम के पास एफजेड बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और अचानक उनके गले से सोने की चेन झपट ली। अनिता कुमारी ने बताया कि उन्होंने चेन को हाथ से पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान चेन का कुछ हिस्सा टूटकर उनके हाथ में रह गया और बाकी चेन लेकर दोनों उचक्के बाइक से फरार हो गए। बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने हुए था, जबकि पीछे बैठा युवक बिना हेलमेट के था। दरअसल, जमुई शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। छात्रा से छेड़खानी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि दो दिन पहले ज्वेलर्स दुकान में करीब 13 लाख 95 हजार रुपये की चोरी की घटना सामने आई और अब बीच बाजार महिला से चेन स्नैचिंग ने पुलिस के सामने एक और चुनौती खड़ी कर दी है। लिहाजा लगातार हो रही इन घटनाओं के बीच शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता बढ़ रही है। खासकर भीड़भाड़ वाले बाजार और सार्वजनिक इलाकों में अपराधियों के इस तरह वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर बाइक सवार दोनों उचक्कों की पहचान करने में जुटी है। हालांकि अब तक पुलिस को उनकी पहचान के मामले में सफलता नहीं मिली है।0
0
Report
प्रयागराज में गंगा-यमुना जलस्तर बढ़ा, संगम क्षेत्र जलमग्न; मंदिर के पास पानी पहुँचा
Noida, Uttar Pradesh:PRAYAGRAJ (UTTAR PRADESH): गंगा-यमुना जलस्तर बढ़ने से संगम क्षेत्र जलमग्न, पानी मंदिर के पास पहुँचा0
0
Report
Advertisement
बihar विधान परिषद के स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नामांकन आज से शुरू
Patna, Bihar:बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की 8 सीटों के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पटना स्नातक और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार पटना प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर तो वहीं पर्चों की जांच 7 अक्टूबर और नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर निर्धारित है। इन सीटों के लिए 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी। चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने पटना, नालंदा और नवादा के डीएम के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग से जुड़ कर समीक्षा बैठक की और आदर्श आचार संहिता के पालन, पर्याप्त संख्या में फ्लाइंग स्क्वायड के गठन तथा विधि-व्यवस्था से जुड़ी रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।0
0
Report
दिल्ली: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त S.Y. कुरैशी CEC मुद्दे पर क्या बोले?
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: S.Y. QURAISHI (FORMER CHIEF ELECTION COMMISSIONER) ON CEC ISSUE0
0
Report
हिंदी में क्लिकबाइट headline: रक्षा खड़से और चंद्रकांत पाटील के बीच जळगाव में राजनीतिक चक्रव्यूह
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव Ancr - जळगाव जिल्ह्यातील मुक्ताईनगरमध्ये जिल्हा बँकेच्या ठरावावरून केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे आणि आमदार चंद्रकांत पाटील आमनेसामने आले आहेत... निवडणुकीपेक्षा शेतकऱ्यांची चिंता करा, असा सल्ला रक्षा खडसेंनी चंद्रकांत पाटलांना दिला... तर रक्षा खडसे केवळ मुक्ताईनगरपुरत्या मर्यादित असून, त्यांनी आधी आत्मचिंतन करावं, असा पलटवार चंद्रकांत पाटलांनी केलाय... आपण युवा दशेपासून राजकारणात असून, राजकारणाचे सल्ले देण्याची गरज नसल्याचंही पाटलांनी सुनावलंय... बाईट - रक्षा खड़से केंद्रीय राज्यमंत्री बाईट - चंद्रकांत पाटील आमदार0
0
Report
Advertisement
बागपत में साध्वी प्राची का मस्जिदों के ख़िलाफ बुलडोजर का आह्वान—आगाज
Baghpat, Uttar Pradesh:नाम :: कुलदीप चौहान लोकेशन :: बागपत बागपत पहुंची हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची का बड़ा सामने आया है देश के अंदर सभी अवैध मस्जिद मदरसे मजारों पर चलना बुलडोजर, जहां भी खुदाई होगी शिव निकलेंगे मेरे ओर शव निकलेंगे तो तुम्हारे, देश का खाते पीते ओर रहते है मन में पाकिस्तान 7 फुट की जगह घेरकर भी कयामत का इंतजार करते हैं उन्होंने सपा प्रवक्ता जमुई के बयान पर कहा कि ये लोग मठ मंदिरो से जलते ओर ईर्ष्या करते हैं इसलिए सनातनीयों एक हो जाओ बटोगे तो कटोगे एक रहोगे सेफ रहोगे. दरअसल हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची बागपत के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पहुंची थी ओर उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद कहा कि बाबा के धाम पर आकर में बाबा से माँगा है कि बाबा भोलेनाथ देश में जो लोग अशांति फैला रहे हैं देश में शांति हो ओर उन विरोधियो को सद्बुद्धि दें. उन्होंने उज्जैन मामले पर बोलते हुए कहा कि देश के अंदर जो अवैध मस्जिद, मदरसे या मजारे जमीनो को घेर कर के बिल्डिंग खड़ी की गई है उनपर बुलडोजर चलना चाहिए उसका जो विरोध कर रहे हैं वे सनातन के विरोधी हैं, पूरे देश में खुदाई कर लीजिये जहां- जहां खुदाई होगी वहां वहां शिव निकलेंगे मेरे ओर शव निकलेंगे तो वो होंगे तुम्हारे। जो लोग देश का खाते हैं मुझे अफशोस है कि हिन्दुस्तान का खाते है पीते हैं रहते है ओर मरने के बाद भी 7 फुट की जगह को घेर कर कयामत का इंतजार करते हैं ओर दिल इनका पड़ा रहता है पाकिस्तान में. वहीं साध्वी प्राची ने सपा प्रवक्ता के बयान पर कहा कि जमुई ने जो बयान दिया है अपने मठ, मंदिरो के कागज ढूंढ़ लिए क्योंकि सपा की सरकार बनेगी तो उन पर बुलडोजर चलेगा। जमुई अगर तुम सच्चे हिंदुस्तानी हो तो बताओ जब मुगलकाल था ओर सरे मंदिरो को तोड़कर के मस्जिदे ओर मजारे बनाई थी आखिर क्यू ये इनकी फ़ितरत रही है ओर ये इसलिए मठ मंदिरो से ईर्ष्या करते ओर जलते हैं इसलिए सनातनियों एक हो जाओ बटोगे तो कटोगे, एक रहोगे तो सेफ रहोगे जमुई ने असली भाषा बोल दी है। कितना भी ये लोग प्रॉपगंडा कर लें 2027 में प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनेगी.0
0
Report
भैंसदेही पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 मोटरसाइकिलें बरामद
Betul, Madhya Pradesh:भैंसदेही के बैतूल में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर 21 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। दरअसल 24 सितंबर को ग्राम कोथलकुंड से पंकज बछले की होंडा साइन बाइक चोरी हुई थी। शिकायत के बाद भैंसदेही पुलिस ने जांच शुरू की और मुखबिर तंत्र व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सातनेर निवासी राधेश्याम को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर वाहन चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से 21 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। मामले में दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि बरामद बाइकें किन किन थाना क्षेत्रों से चोरी की गई थीं।0
0
Report
गिद्धौर CHC की एंबुलेंस धक्का लगाकर स्टार्ट, वीडियो वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
Jamui, Bihar:जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड स्थित दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था की लचर स्थिति सामने आई है। अस्पताल परिसर में मरीज को ले जाने वाली 102 नंबर की सरकारी एंबुलेंस अचानक खराब हो गई। काफी प्रयास के बाद भी जब एंबुलेंस स्टार्ट नहीं हुई तो वहां मौजूद लोगों को उसे धक्का लगाना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि मरीज को एंबुलेंसी में बैठाने के बाद चालक ने वाहन को स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन एंबुलेंस चालू नहीं हुई। इसके बाद लोगों ने मिलकर एंबुलेंस को धक्का लगाया। दरअसल, जिस एंबुलैंस की जिम्मेदारी मरीजों को तत्काल अस्पताल या हायर सेंटर पहुंचाने की है, उसी एंबुलेंस को अस्पताल परिसर में ही धक्का लगाना पड़ गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गिद्धौर CHC में समुचित स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है और अधिकारियों की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर सामान्य स्थिति में ही एंबुलেন্স इस तरह जवाब दे रही है तो गंभीर इमरजेंसी के वक्त मरीजों की स्थिति क्या होगी। बिहार सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को सुलभ और सुचारू बनाने तथा लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बात करती है। वहीं, नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार भी अलग-अलग इलाकों में स्वास्थ्य व्यवस्था का निरीक्षण कर उसे बेहतर बनाने की बात करते हैं। ऐसे में जमुई जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को भी निरीक्षण की जरूरत बताई जा रही है। क्योंकि गिद्धौर CHC से सामने आई तस्वीर में मरीजों को इलाज के लिए ले जाने वाली एंबुलेंस ही खुद धक्का मांगती नजर आ रही है। लिहाजा स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार और मुकम्मल व्यवस्था के दावों तथा जमीन पर दिखाई दे रही हकीकत के बीच का फासला इस वायरल वीडियो ने सामने ला दिया है। वही वीडियो वायरल होने के बाद अब लोगों में चर्चा का विषय बन गया है और वीडियो जिले भर में वायरल हो रहा है लोग तरह-तरह की चर्चाएं भी करने लगे हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से मामले का संज्ञान लेने, खराब एंबुलेंस को तत्काल दुरुस्त कराने और गिद्धौर CHC की स्वास्थ्य व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है। बहरहाल, अब देखना होगा कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।0
0
Report
Advertisement
