बुरहानपुर में बलवा मॉक ड्रिल आयोजित, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की परखी
Ambada Ryt, Madhya Pradesh:बुरहानपुर में आगामी त्यौहारों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रेणुका पुलिस लाइन में बलवा मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस ड्रिल में 100 से अधिक दंगाइयों की भूमिका निभाते हुए पुलिस ने अश्रुगैस के गोले दागे और लाठी चार्ज किया। गणपति विसर्जन और ईद मिलादुन्नबी जैसे प्रमुख त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने सुरक्षा तैयारियों का परीक्षण किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
