icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
450331
Raju Sursingh RathodRaju Sursingh RathodFollow20 Aug 2024, 12:30 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नाकाबंदी के दौरान पुलिस पर तेज़ रफ्तार से चढ़ाने की कोशिश; एक गिरफ्तार, तीन फरार

Kapurthala, Punjab:नाकाबंदी के दौरान पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, पीछा कर एक काबू तीन साथी मौके से फरार; पुलिस की तलाश तेज, भागते समय कई वाहनों को मारी टक्कर सुल्तानपुर लोधी पुलिस द्वारा कासो ऑपरेशन और नाकाबंदी के दौरान उस समय बड़ी कार्रवाई की गई, जब एक स्विफ्ट कार सवारों ने पुलिस कर्मचारियों के रुकने के इशारे को नजरअंदाज करते हुए कथित तौर पर उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश कर दी। पुलिस पार्टी ने पीछा करते हुए थाना सदर कपूरथला के नजदीक गांव सिद्धपुर से कार सहित एक युवक को काबू कर लिया, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए。 इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ दविंदर पाल ने बताया कि पुलिस पार्टी बस अड्डा गांव तोती में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। करीब शाम 7 बजे डडविंडी की ओर से सफेद रंग की स्विफ्ट कार नंबर पीबी-10-डीएच-3022 आई, जिसमें चार व्यक्ति सवार थे। पुलिस कर्मचारियों ने कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने तेज रफ्तार से गाड़ी पुलिस कर्मचारियों की ओर भगा दी。 एसएचओ के अनुसार उन्होंने एक तरफ छलांग लगाकर अपनी जान बचाई, जबकि उनके साथ मौजूद सीनियर कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल मनप्रीत सिंह और कांस्टेबल मनीष ने भी कार को रोकने की कोशिश की। कार सवारों ने उन पर भी गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और इसके बाद कार को पीछे करके डडविंडी की ओर भगा ले गए。 पुलिस ने तुरंत सरकारी वाहन से कार का पीछा शुरू किया तथा कंट्रोल रूम सहित जिले की सभी नाकाबंदी और पेट्रोलिंग पार्टियों को अलर्ट कर दिया गया। एसएचओ दविंदर पाल के अलावा चौकी डल्ला के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह, एएसआई बख्शीश सिंह और महिला कांस्टेबल मीनू रानी भी कार्रवाई में शामिल हुए。 करीब 7:40 बजे कांस्टेबल मनप्रीत सिंह ने फोन पर सूचना दी कि पीछा कर रही पुलिस पार्टी ने कार को गांव सिद्धपुर, थाना सदर कपूरथला के नजदीक काबू कर लिया है। पुलिस के अनुसार कार सवारों ने भागते समय कई लोगों और वाहनों को टक्कर मारने की कोशिश की, जिसके कारण कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा और कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिली है। पुलिस ने कार सहित विशाल पुत्र बलविंदर, निवासी सुंदर नगर, कपूरथला को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने फरार साथियों के नाम काकड़ा पुत्र मोहन, कबीर पुत्र साया और मनीष पुत्र तोकी, सभी निवासी सुंदर नगर, कपूरथला बताए हैं। पुलिस के अनुसार कार कबीर चला रहा था। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 178, धारा 109, 281, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा फरार तीनों आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। बाइट : एसएचओ दविंदर पाल
0
0
Report

हमीरपुर में कांग्रेस की जनरल हाउस बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए रोडमैप निर्धारित

Chanwal, Himachal Pradesh:अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी के मद्देनजर जिला कांग्रेस कमेटी के जनरल हाउस का आयोजन टाउन हॉल हमीरपुर में किया गया। जनरल हाउस की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव पवन ठाकुर मुख्यमंत्री के राजनीति सुनील शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। जनरल हाउस के दौरान पूर्व विधायक अनीता वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व विधायक मनजीत डोगरा के अलावा सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार की जनकल्याण की नीतियों का ग्रामीण स्तर तक प्रचार करने का आह्वान किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव पवन ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से पांच बार के सांसद रहे अनुराग ठाकुर तीन केंद्रीय मंत्रालयों के मंत्री रहे लेकिन वह हमीरपुर और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को कोई भी बड़ा तोहफा नहीं दे पाए। विकास की उम्मीद इस क्षेत्र की जनता करती थी, वह उन्हें दो बार यहां से भाजपा से मुख्यमंत्री होने के बावजूद नहीं मिल पाया। जिला कांग्रेस कमेटी के जनरल हाउस के बाद मीडिया से बात करते हुए पवन ठाकुर ने कहा कि आज हमीरपुर में विकास तेजी से हो रहा है। वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कई बड़ी योजनाएं इस क्षेत्र की जनता के लिए शुरू की हैं; प्रदेश के हर कोने का विकास करवाने में लगे हुए हैं। अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाएं पहुंचे इस पर प्रदेश सरकार काम कर रही है। हर हित के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेश में एक नई योजना शुरू की है जिसका फायदा निचले वर्ग के लोगों को मिलेगा। पवन ठाकुर ने बताया कि जनरल हाउस में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी रोडमैप पर चर्चा की गई। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता एकजुट के साथ काम कर रहा है और हिमाचल में कांग्रेस लगातार दूसरी बार सरकार बनाकर जनता की सेवा करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन भारती ने बताया कि जल्द ही जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी; हमीरपुर से इस लिस्ट को बनाकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया गया है और कभी भी नए कार्यकारी की घोषणा हो सकती है।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड कांग्रेस-झामुमो का सीबीआई विवाद में भाजपा के दावों पर तीखा पलटवार

Ranchi, Jharkhand:झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सोनल शांति ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यहां हम सरकार के साथ हैं लेकिन राहुल गांधी ने जिस बुलंदी के साथ सरकार के सामने छात्रों की आवाज रखा उसका नतीजा लोगों ने देखा है। छात्रों की आवाज दबी नहीं छात्रों को उनका अधिकार मिला पर अंतिम परिणाम न्यायालय के पास चला गया है। न्यायालय ने रोक लगाया और सरकार से जवाब मांगा है, पर संजय सेठ बताएं यूपी में क्या हुआ , दिल्ली में क्या हुआ । राजस्थान में क्या हो रहा है। यहां सरकार संवेदनशील है। संजय सेठ और बीजेपी का एजेंडा झारखंड में फेल हो चुका है वो एक संघर्षशील स्थिति सरकार और छात्रों के बीच उत्पन्न कराना चाहते थे । अब दूसरा स्टेप लिया है इसमें भी वो फेल हो चुके हैं। अंतिम निर्णय छात्रों के मामले में न्यायालय का होगा । छात्रों के मामले में उनके लोकतंत्रिक अधिकारों के मामले में कांग्रेस पूरी तरह सजग है। लोकतंत्र में किसी के ऊपर भी लोकतंत्र के उनके जायज मांगों को लेकर दमन नहीं होना चाहिए, जब तक कि किसी और की तरफ से उग्रतर करवाई नहीं की जाती है।
0
0
Report
Advertisement

चमशील–देवीखेत मोटर मार्ग का भूमि पूजन, 1.6 किमी सड़क निर्माण शुरू

Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली के विकासखंड पोखरी के चमशील क्षेत्र में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही सड़क की मांग को धरातल पर उतारते हुए बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने चमशील–देवीखेत मोटर मार्ग का भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया है । जिसकी कुल लंबाई करीब 1,600 मीटर है। यह क्षेत्र सड़क मार्ग से जुड़ जाने के बाद गांवो में विकास कार्य भी शुरू हो जायँगे। बीओ 1 / पोखरी ब्लाक के चमशील क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से चमशील सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। वही शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ना उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राजी देवी, कनिष्ठ प्रमुख तथा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार और तस्दीक अहमद मौजूद रहे। ग्राम प्रधान चमशील सुखदेव सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर विधायक का आभार जताया।
0
0
Report

अमरौहा में बाढ़ की आशंका: प्रशासन ने गंगा धामों में बोट से निरीक्षण

Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद में बाढ़ की आशंका की सूचना के अनुसार अमरोहा प्रशासन अलर्ट है। तिगरी गंगा घाट और ब्रजघाट गंगा धाम का बोट से निरीक्षण किया गया। पुलिस-प्रशासन ने संभावित बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर रेस्क्यू बोट के रिस्पांस टाइम, गंगा के वाटर फ्लो लेवल और बचाव तैयारी का जायजा लिया। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, रेस्क्यू संसाधनों और राहत-बचाव इंतजामों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने पुलिस बल और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित रेस्क्यू के लिए सभी संसाधन तैयार रखने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया। बाढ़ स्थिति उत्पन्न होने पर लोगों की सुरक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
0
0
Report

कांग्रेस पुणे राडा: फडणवीस ने आरोपों पर सख्त हमला

Navi Mumbai, Maharashtra:देवेंद्र फडणवीस *On काँग्रेस पुणे राडा* काल रात्रीचा गोंधळ काँग्रेस ने ठरवून केला. राहुल गांधी यांच्या कार्यक्रमाच्या पाश्वभूमीवर वातावरण तयार करण्यासाठी केला. कॉलेज कॅम्पस वर हल्लाबोल मारामारी केली. काही लोकांना हाताशी धरून. काँग्रेस च इव्हेंट मॅनेजमेंट आहे. राहुल गांधींचा देखिल इव्हेंट मॅनेजमेंट आहे. 90 ते 95 टक्के मुली काँग्रेस नेत्यांच्या कॉलेज मधल्या येणार आहेत. पैसे देऊन मुलींना इनफ्लून्सर आणले जातायत. हा राहुल गांधींचा इव्हेंट गरम करण्या करता कंट्रोव्हर्सि उभी करण्याचा प्रयत्न केलाय. फॉरेन फंडिंग नवनाथ बन ने जे आरोप केलेत ते पुराव्यानेच केलेत. पोलिसांना 24 तास 356 दिवस छुट आहे. पुरावे नसले आणि पुरावे नसले तरी पोलिस कारवाई करतात. ठाणे पोषण आहार without टेंडर कुठलंही काम बिना टेंडर केलं जाणार नाही त्यांच्यावर कारवाई केली जाईल बाईट - देवेंद्र फडणवीस - मुख्यमंत्री नशामुक्त भारत अभियान पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांनी सुरु केलाय महाराष्ट्र मध्ये देखिल सुरुवात केली. मोठ्या प्रमाणात जनजागृती करतोय. सरकार देखिल पोलिस आरोग्य सगल्याना 20 विभागन्ना एकत्रित जबाबदारी दिली आहे. जी मुलं ड्रग्स च्या अधीन जातायत त्यासाठी देखिल लढाई सुरु.. सातत्य या लढाईत ठेवलं तर लढाई जिंकू. सर्वत्र हे अभियान सुरु. सर्वत्र कारवाई सुरु.. सर्व इंटींग्रेशन एकत्रित नवी मुंबई पोलिस आयुक्तालयात कनेक्ट करुन कमांड सेंटर सुरु.
0
0
Report
Advertisement

छापरी की महिलाएं अवैध शराब के खिलाफ मोर्चा, पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-जिले में पुलिस का अभियान नशे से दूरी है जरूरी खत्म होते ही जिले के ठीकरी जनपद की ग्राम पंचायत छापरी में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा कहा गांव में बड़ी संख्या में लोग शराब की लत से परेशान हैं और इसका असर सीधे परिवारों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति पर पड़ रहा है साथ ही आरोप लगाया के शिकायतों के बावजूद अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई महिलाओं ने मीडिया को उन दुकानों तक पहुंचाया,जहां कथित तौर पर अवैध शराब बेची जा रही थी हालांकि कैमरे के सामने महिलाओं ने बोलने से इंकार किया लेकिन जंहा लेकर गई दुकान दार भी बोले दूसरे बेच रहे थे हमने भी दुकान खोल दी थी अब बन्द कर देंगे वंही एडिशनल एसपी बोले महिलाओं की अच्छी पहल अवैध शराब के खिलाफ करेंगे कार्यवाही मामला है बड़वानी जिले के ठीकरी जनपद की ग्राम पंचायत छापरी का करीब दो हजार से ज्यादा मतदाताओं वाले इस गांव में शराब अब कई परिवारों के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है और यंहा की महिलाओं का दावा है कि गांव में कई जगह अवैध रूप से शराब बेची जा रही है और बड़ी संख्या में लोग शराब के आदि हो चुके है इसी के चलते गांव की महिलाओं ने अब खुद आवाज उठाने का फैसला किया है महिलाओं ने मीडिया को गांव में उन दुकानों तक पहुंचाया,जहां उनके मुताबिक अवैध शराब की बिक्री होती है दुकानदारों से मीडिया ने बात भी की तो दुकानदारों ने शराब बेचने की बात स्वीकार करते हुए आगे ऐसा नहीं करने की बात कही,हालांकि महिलाओं का कहना है कि गांव में अभी भी कई जगह शराब की बिक्री जारी है छापरी की महिला ने बताया कि हमने गांव में अवैध शराब की बिक्री को लेकर पहले भी शिकायत की बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी धीरज बब्बर से बात की तो उन्होंने भी नशे से दूरी है जरूरी का हवाला देते हुवे इसे बताया के अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आम जनता की भागीदारी जरूरी है पुलिस ने महिलाओं की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अगर गांव में अवैध शराब की बिक्री की शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी साथ ही उन्होंने पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की वंही छापरी की महिलाओं ने अब साफ कर दिया है कि गांव में अवैध शराब के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी
0
0
Report

सीएम के टीकमगढ़ दौरे के बीच सड़क की हालत पर सवाल, पुनर्निर्माण का आश्वासन

Tikamgarh, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के टीकमगढ़ प्रवास दौरान जब सीएम का काफिला मंडी मार्ग से गुजर रहा था तभी मार्ग में बड़े बड़े गड्ढों के चलते उनकी गाड़ी की रफ्तार धीमी पड़ गई तभी मोहल्ले के कुछ लोगों ने चीख चीख कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ध्यान इन गड्ढो की ओर आकर्षित करते हुए बुंदेलखंडी भाषा मे कहा की सीएम साहब जे रोड़ के गड्डा तो देख लो, जिस पर सीएम गाड़ी में हाथ हिलाते हुए निकल गए, अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वहीं इस खस्ताहाल सड़क को लेकर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देते हुए सड़क का पुनर्निर्माण करने की मांग की गई है, जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा की इस रोड का पुनर्निर्माण जल्दी ही कराया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

1500 रुपए किराये पर हत्या: CCTV से तीन गिरफ्तार, नारायणा के ब्लाइंड मर्डर के राज खुले

Delhi, Delhi:1500 रुपए किराए न देने पर ईट मारकर बेरहमी से हत्या 500 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार जुर्म में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई मारुति ईको कार और मरने वाले के कपड़े और जूते बरामद मृतक की अभी तक पहचान नहीं पश्चिमी जिला के नारायणा इलाके में मात्र 1500 रुपए किराए ना देने पर ईको कार चालक ने 30 वर्षीय व्यक्ति की ईंट मारकर बेरहमी से हत्या कर मौके से फरार हो गया।नारायणा पुलिस ने 500 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद तीन आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजिंदर कुमार उर्फ ​​अन्नू 59 पत्नी निवासी कामिनी मुखीजा,50 बेटा लक्ष्य मखीजा, 28 नारायणा दिल्ली के रूप में हुई है।पुलिस ने जुर्म में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई मारुति ईको कार और मरने वाले के कपड़े और जूते बरामद कर लिए है।पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 अगस्त को, PS नारायणा में एक डेड बॉडी के बारे में PCR कॉल मिली। कॉल मिलने पर,नारायणा थाने की पुलिस टीम C-ब्लॉक, नारायणा विहार, दिल्ली के पास पहुँचे, जहाँ लगभग 30-35 साल का एक अनजान आदमी बिना कपड़ों के और खून से सना हुआ हालत में सेवा भारती NGO कन्या विद्यालय की दीवार के पास फुटपाथ पर पड़ा मिला। मरने वाले के सिर के दाहिने हिस्से में गहरी चोट थी और शरीर पर कई चोटें थीं। उसके बाएँ हाथ पर एक खास दिल के आकार का टैटू था जिस पर तीर बना था, जिस पर “ANAND” और “RENU” नाम लिखे थे। मौके पर खून बिखरा हुआ मिला और पास में ईंटें और मिट्टी के बर्तन जैसी चीज़ के टुकड़े भी मिले।क्राइम टीम और FSL टीम ने मौके की अच्छी तरह से जाँच की और बॉडी को DDU हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके अनुसार, u/s 103(1) BNS, के तहत PS नारायणा थाने में केस रजिस्टर किया गया। इस पूरी तरह से ब्लाइंड मर्डर केस की जांच के दौरान, घटनास्थल और आस-पास के रास्तों के आसपास लगे 500 सीसीटीवी कैमरों को एनालाइज़ किया गया। उसी समय घटनास्थल के आस-पास एक संदिग्ध मारुति ईको गाड़ी घूमती हुई देखी गई。 क्योंकि रजिस्ट्रेशन नंबर शुरू में साफ नहीं था, टीम ने ध्यान से एक के बाद एक CCTV फुटेज को एनालाइज़ किया और घटना से पहले और बाद में गाड़ी के रास्ते का पता लगाया。 लगातार CCTV एनालिसिस और फील्ड वेरिफिकेशन से गाड़ी की पहचान मारुति ईको के तौर पर हुई,। गाड़ी के मालिक राजिंदर कुमार उर्फ ​​अन्नू का पता लगाकर उसे पकड़ लिया गया। पुछताछ के दौरान, राजिंदर कुमार ने बताया कि वह ड्राइवर का काम करता है और मृतक को इफ्को चौक, गुरुग्राम, हरियाणा से उसी ईको गाड़ी में लाया था। सफर के दौरान, किराए को लेकर कहा जा रहा था कि झगड़ा हो गया, जो लगभग ₹1,000–1,500 बताया जा रहा है, जिससे गाड़ी के अंदर झगड़ा हो गया। आरोपी ने आगे बताया कि मृतक ने किराया देने से मना कर दिया, जिसके बाद झगड़ा हुआ और उसने कथित तौर पर मृतक पर ईंटों और मिट्टी के बर्तन जैसी चीज़ से हमला किया, जिससे उसे जानलेवा चोटें आईं और घटना के बाद, उसने अपनी पत्नी कामिनी मुखीजा और बेटे लक्ष्य मखीजा को मौके पर बुलाया, जिसके बाद मृतक के कपड़े और जुर्म में इस्तेमाल की गई गाड़ी को छिपाने की कोशिश की गई。 इसके बाद, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। लक्ष्य मखीजा की निशानदेही पर मृतक के कपड़े और जूते बरामद किए गए और कामिनी मुखीजा की निशानदेही पर मारुति ईको गाड़ी, बरामद की गई। घटनाओं के क्रम को पक्का करने और आरोपी, मृतक और गाड़ी की मूवमेंट का पता लगाने के लिए लगभग 500 CCTV फुटेज का एनालिसिस किया गया। मुख्य आरोपी को FIR दर्ज होने के लगभग चार घंटे के अंदर पकड़ लिया गया, जबकि शुरुआती स्टेज में मामला पूरी तरह से ब्लाइंड था और मृतक की पहचान भी पता नहीं थी।पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है।
0
0
Report

हरियाणा SIR सत्यापन पर कांग्रेस का कड़ा रुख, नोटिस जारी मतदाताओं पर निशाना

Hisar, Haryana:हरियाणा में वोटर लिस्ट के सत्यापन (SIR) के बाद सामने आए आंकड़ों पर कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाया है। जी मीडिया से विशेष बातचीत में हरियाणा कांग्रेस लीगल सेल के अध्यक्ष एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने कहा, "वर्तमान में कांग्रेस कार्यकर्ता हर जिले में उन मतदाताओं की पहचान कर रहे हैं जिन्हें नोटिस जारी हुए हैं, ताकि उनके जवाब समय पर तैयार कराए जा सकें।" उन्होंने SIR प्रक्रिया के दौरान वोट कटने की आशंका को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा निशाना साधा। यद्यपि नियमों के अनुसार मतदाता सूची से जुड़े मामलों में सामूहिक याचिका के बजाय व्यक्तिगत रूप से याचिका दायर करने का प्रावधान है, फिर भी कांग्रेस लीगल सेल प्रभावित लोगों की कानूनी लड़ाई लड़ने से पीछे नहीं हटेगा।
0
0
Report

अरवल में अवैध बालू भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लगभग 1.32 लाख घनफीट जब्त

Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल जिले में अवैध बालू भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध इकाई की जांच के बाद खनन विभाग की टीम ने अरवल थाना क्षेत्र के कोरियम गांव में छापेमारी कर करीब 1 लाख 32 हजार घनफीट बालू जब्त किया है। यह बालू की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रूपया से अधिक बताई जा रही है,यह बालू सोन नदी के कोरियम बालू घाट के एक सेकेंडरी भंडारण स्थल पर जमा था। जांच के दौरान बालू का ढेर करीब 80 फीट लंबा, 55 फीट चौड़ा और 30 फीट ऊंचा पाया गया। खास बात यह है कि बालू के ढेर पर पेड़-पौधे तक उग आए थे, जिससे इसके लंबे समय से भंडारित होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह बालू करीब तीन वर्षों से यहां जमा था। आर्थिक अपराध इकाई की जांच के बाद खान निरीक्षक और खनन बल ने छापेमारी की। जब्त बालू को अरवल थाना के चौकीदार के जिम्मे सौंप दिया गया है। वहीं, अज्ञात भंडारणकर्ता के खिलाफ अरवल सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अब जांच में यह पता लगाने की कोशिश होगी कि इतने बड़े अवैध भंडारण के पीछे कौन लोग शामिल थे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top