Rajgarh - पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
Burhanpur, Madhya Pradesh:हथियार बुरहानपुर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपियोेेेें के कब्जे से 2 हस्तनिर्मित पिस्टल,02 जिंदा राउण्ड 2 नोट 500 रु के और 998 नोट 500 रूपये जैसे दिखने वाले भारतीय चिल्ड्रन बैंक के साथ एक मोटर सायकल जप्त की है. जप्त माल की कीमत 90000 बताई गई,एसपी देवेन्द्र पाटीदार ने बताया कि अवैध हथियार निर्माण, क्रय-विक्रय, परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
