450331
राधा बाई गणेश ग्राम पंचायत गोंदरी की नई सरपंच बनीं
Ambada Ryt, Madhya Pradesh:बुरहानपुर जिले के खकनार जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत गोंदरी में हुए सरपंच पद के उपचुनाव में राधा बाई गणेश ने जीत हासिल की। 11 सितंबर को हुए मतदान में राधा बाई ने 428 वोट प्राप्त किए। इस चुनाव में कुल 5 उम्मीदवार मैदान में थे और 7 वोट नोटा के खाते में गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फतेहपुर में आधुनिक बस अड्डा अक्टूबर तक पूरा, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से व्यापार बढ़ेगा
Nurpur, Himachal Pradesh:फतेहपुर में निर्माणाधीन आधुनिक बस अड्डे की सौगात जल्द मिलेगी; अक्तूबर-n-nवार तक पूरा होगा निर्माण कार्य। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने निर्माणाधीन बस अड्डे का निरीक्षण किया और विधायक भवानी सिंह पठानिया के प्रयासों की सराहना की। बस अड्डे के साथ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनेगा, क्षेत्र में व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। फतेहपुर के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने वाली है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के सहयोग से यह आधुनिक बस अड्डा जल्द जनता को समर्पित होगा。0
0
Report
जयपुर के उड़नदस्ते पर गार्ड की वसूली वीडियो वायरल
Jaipur, Rajasthan:परिवहन निरीक्षकों की हड़ताल खत्म, वीडियो आने शुरू! जयपुर RTO प्रथम के उड़नदस्ते से जुड़े कई वीडियो सामने आए. उड़नदस्ते के सुरक्षा गार्ड द्वारा वसूली करने की चर्चा. वीडियो में एक सुरक्षा गार्ड पैसा लेते हुए दिख रहा है. परिवहन निरीक्षक मुक्ता वर्मा सोनी के उड़नदस्ते का गार्ड. रिंग रोड पर आज सुबह करीब 10 बजे का वीडियो बताया जा रहा है. ज़ी मीडिया ने पूछा तो मुक्ता बोलीं, मुझे इस बारे में जानकारी नहीं. जी मीडिया वायरल वीडियोज की सत्यता की पुष्टि नहीं करता.0
0
Report
यवाल में अण्णाभाऊ साठे के स्मारक का लोकार्पण, भुजबळ ने किया उद्घाटन
Yeola, Maharashtra:लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे यांच्या जयंतीनिमित्त येवल्यात अण्णाभाऊ साठे यांच्या स्मारकाचे लोकार्पण राज्याचे मंत्री छगन भुजबळ यांच्या हस्ते उत्साहपूर्ण वातावरणात संपन्न झाले. यावेळी लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे यांच्या पुतळ्यास पुष्पहार अर्पण करून अभिवादन करण्यात आले.जयंतीनिमित्त स्मारकाचे लोकार्पण झाल्याने अण्णाभाऊ साठे यांच्या कार्याला आणि विचारांना अभिवादन करण्यात आले. हे स्मारक भावी पिढीला त्यांच्या कार्याची प्रेरणा देणारे ठरेल, तसेच सामाजिक समता, बंधुता आणि परिवर्तनाच्या विचारांचा वारसा जपण्यास मदत होईल, अशी भावना यावेळी भुजबळांनी व्यक्त केली.0
0
Report
Advertisement
खजवा चौराहा विवाद: छतरपुर पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर पुलिस ने राजनगर थाना क्षेत्र के खजवा चौराहा में हुए बलवा और मारपीट के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घटना में शामिल एक पक्ष के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। खजवा चौराहा पर दो पक्षों में विवाद के बाद लाठी, डंडे और राड चलाकर हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट और तोड़फोड़ की घटना हुई थी। दोनों पक्षों की शिकायत पर राजनगर थाने में अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए थे। एसपी रजत सकलेचा के निर्देश पर गठित टीमों ने कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।0
0
Report
मंदिरों में बड़ी सेंधमारी: शातिर चोर का खतरनाक प्लान खुलासा
Betul, Madhya Pradesh:मंदिरों में बड़ी सेंधमारी,शातिर चोर का खतरनाक प्लान,पुलिस के होश उड़ाए0
0
Report
निवाड़ी के शिक्षक की सेवानिवृत्ति पर बच्चों की भावुक विदाई, गुरु-शिष्य का अनमोल रिश्ता
Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी जिले में एक शिक्षक हरदेव प्रसाद बागला के सेवानिवृत्त होने पर स्कूल में ऐसा भावुक माहौल देखने को मिला, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं, जिस शिक्षक ने वर्षों तक बच्चों को सिर्फ किताबों का ज्ञान ही नहीं दिया, बल्कि उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की सीख भी दी, उनकी विदाई के मौके पर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भावुक हो उठे, बच्चों ने अपने प्रिय शिक्षक को नम आंखों से विदाई दी और उनके साथ बिताए पलों को याद किया। दरअसल यह पूरा मामला निवाड़ी जिले की ग्राम पंचायत मजरा सूरी की शासकीय प्राथमिक शाला जिरावनी का है, जहां शासकीय स्कूल में शिक्षक हरदेव प्रसाद बागला के सेवानिवृत्त होने पर स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, समारोह में स्कूल के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे मौजूद रहे, जैसे ही शिक्षक को विदाई देने का वक्त आया तो कई स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भावुक हो गए, बच्चों ने कहा की शिक्षक ने हमेशा उन्हें पढ़ाई के साथ साथ अनुशासन, मेहनत और अच्छे संस्कारों की सीख दी, शिक्षक के सेवानिवृत्त होने से स्कूल में उनकी कमी हमेशा महसूस होगी, विदाई समारोह के दौरान बच्चे ने अपने शिक्षक को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया और भावुक होकर उन्हें विदाई दी, इस दौरान शिक्षक भी बच्चों से मिले प्यार और सम्मान को देखकर भावुक नजर आए, एक शिक्षक के लिए इससे बड़ी उपलब्धि और क्या हो सकती है की सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके विद्यार्थी उन्हें दिल से याद करें, निवाड़ी के इस स्कूल में हुई विदाई ने गुरु और शिष्य के रिश्ते की खूबसूरत तस्वीर पेश की।0
0
Report
Advertisement
एयर गन से बंदर के बच्चे की हत्या: हड़कंप के बीच गिरफ्तारी
Mau, Uttar Pradesh:एयर गन से बंदर के बच्चे की गोली मारकर हुई हत्या बन्दर के बच्चे की हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में मचा हड़कम्प बندر के बच्चे की हत्या का वीडियो हुआ वायरल सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस ने बन्दर के शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस और आम जनता में हिन्दू रीतिरिवाज से सरयू नदी में शव को प्रवाहित कर किया गया अंतिम संस्कार पुलिस ने एक नामजद सहित अज्ञात लोगो के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार घटना में इस्तेमाल की गई एयर गन को पुलिस ने किया बरामद सीओ जितेंद्र सिंह ने मीडिया को दी जानकारी मामला घोसी कोतवाली के राघौली गांव का है बाईट -जितेंद्र सिंह -सीओ घोसी0
0
Report
बेमेतरा की बिरनपुर में महिला की संदिग्ध मौत, पोस्टमॉर्टम के बाद ही स्पष्ट होगा सच
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा ब्रेकिंग बिरनपुर में महिला की संदिग्ध मौत गांव में पसरा मातम... बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरनपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि खेत से लौटे परिजनों ने महिला को घर में मृत अवस्था में देखा। पत्नी को इस हालत में देखकर पति बेसुध हो गया। घटना की सूचना मिलते ही घर के बाहर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है। सूचना पर साजा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
पंधाना विधानसभा में ढाई साल: 570 करोड़ से अधिक विकास कार्यों की रिपोर्ट कार्ड
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा जिले के पंधाना आदिवासी विधानसभा में ढाई साल पूरे होने पर विधायक छाया मोरे ने क्षेत्र के विकास का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उनका दावा है कि सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में पंधाना विधानसभा में ढाई साल के दौरान 570 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। पिछले ढाई साल में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 450 से अधिक विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। इन पर करीब 199 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। 301 करोड़ रुपए की भाम मध्यम सिंचाई परियोजना, 46 नई सड़कें, आधुनिक बस स्टैंड, 50 बिस्तरों का सिविल अस्पताल और कई स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण प्रमुख उपलब्धियाँ में शामिल है। प्याज आधारित औद्योगिक क्लस्टर, छात्रावास, सामुदायिक भवन और ग्रामीण विकास के कई कार्य भी स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने आने वाले समय में सिंचाई, पेयजल और रोजगार पर फोकस रहेगा। उन्होंने दावा किया कि इन परियोजनाओं से पंधाना विधानसभा के विकास को नई गति मिलेगी।0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर में सियासी माहौल गर्म, भाजपा के सुरेश कुमार खन्ना जीते विधानसभा चुनाव
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में भी सियासी माहौल धीरे-धीरे गर्म होने लगा है। तिराहा चौराहा और चौपाल पर अब सियासी बातें चर्चा के तौर पर होने लगी है। यहां चाय की दुकानों पर अभी किसी पार्टी की बात नहीं हो रही है। बल्कि लोग विकास की बात कर रहे हैं। 2018 में शाहजहांपुर नगर को नगर निगम बना दिया गया और अब शाहजहांपुर अथॉरिटी बना दिया गया है। लोगों का यह भी कहना है कि नगर निगम बनने के बाद शहर की शक्ल सूरत में बदलाव आया है। यहां से विधायक सुरेश कुमार खन्ना उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री हैं। 6 विधान सभाएं 1 शाहजहांपुर विधान सभा 2 ददरौल विधान सभा 3 जलालाबाद विधान सभा 4 कटरा विधान सभा 5 तिलहर विधान सभा 6 पुवायां विधान सभा कुल मतदाता 389,123 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 – शाहजहांपुर विधानसभा सीट (संख्या 135) का परिणाम विजेता: सुरेश कुमार खन्ना (भारतीय जनता पार्टी - BJP) प्राप्त मत: 109,942 मत प्रतिशत: 48.98% उपविजेता: तनवीर खान (समाजवादी पार्टी - SP) प्राप्त मत: 100,629 मत प्रतिशत: 44.83% जीत का अंतर: 9,313 वोट0
0
Report
हल्द्वानी बुजुर्ग महिला से सोने का कुंडल झपटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; कुंडल बरामद
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े सोने का कुंडल झपटकर फरार हुए दो शातिर बदमाश आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एसओजी और मुखानी पुलिस की संयुक्त टीम ने महज दो दिन के भीतर इस सनसनीखेज झपटमारी का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोने का कुंडल भी बरामद कर लिया है। 30 जुलाई को हल्द्वानी के hिम्मतपुर मल्ला क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक बुजुर्ग महिला को दो युवकों ने अपना निशाना बनाया था। बाइक सवार बदमाश महिला के कान से सोने का कुंडल झपटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद थाना मुखानी में मुकदमा दर्ज किया गया, जिसके बाद एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मामले के त्वरित खुलासे के लिए विशेष टीम का गठन किया। मुखानी पुलिस और एसओजी टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की। मैन्युअल इनपुट और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से दोनों संदिग्धों की पहचान की गई। इसके बाद शनिवार को रिलायंस मॉल के पीछे आम के बगीचे में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय अजय और 20 वर्षीय सूरज जोशी के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने अजय के कब्जे से झपटा गया सोने का कुंडल भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने कबाड़ बीनने का काम करने की बात कही है। पुलिस के अनुसार अजय के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामला दर्ज है और उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।0
0
Report
उदयपुर के झाड़ोल में भजनलाल शर्मा की रात्रि चौपाल, भारी बारिश में गर्म स्वागत
Noida, Uttar Pradesh:उदयपुर के झाड़ोल से बड़ी खबर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दसवीं रात्रि चौपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे झाडोल तेज बरसात के बावजूद मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत कुछ देर में बीड़ा गांव में होगी मुख्यमंत्री की रात्रि चौपाल रात्रि चौपाल में सुनेंगे मुख्यमंत्री ग्रामीण की समस्याएं भाजपा मंडल अध्यक्ष शंकर लाल गाडरी के घर करेंगे रात्रि विश्राम0
0
Report
Advertisement
राजगढ़ में कांग्रेस ने हर वार्ड से प्रत्याशी उतारने की घोषणा की
Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ में कांग्रेस की चुनावी तैयारियां तेज, हर वार्ड में प्रत्याशी उतारने का ऐलान राजगढ़ (अलवर)। आगामी नगरीय निकाय और पंचायती राज चुनावों को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक मित्र विहार कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधायक मांगीलाल मीणा मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक वार्ड में डोर-टू-डोर संपर्क कर कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में जुटने और जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लेने को कहा गया। नेताओं ने स्पष्ट किया कि नगर निकाय चुनाव में हर वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी उतारा जाएगा और टिकट पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को ही दिया जाएगा। इस दौरान नगर पालिका पर पिछले पांच वर्षों में विकास कार्य नहीं होने के आरोप भी लगाए गए। बैठक को जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत, अलवर जिला सह-प्रभारी माया सुवालका, जिला प्रभारी योगेश मेहता और कठूमर प्रभारी सुरेश पुछड़ी सहित कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया। बाइट्स प्रकाश गंगावत (सफेद गमछा गले में ) बाइट:मांगेलाल मीणा , विधायक राजगढ(कलर गमछा) बाइट:माया सुवालका , जिला सह प्रभारी इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट शिव सहाय मीणा, देवराज चेयरवाल, अशोक चाणक्य, मुंशीलाल भंडोडी, जगदीश सारसर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
करौली में महिला सुरक्षा लीग: 16-20 अगस्त को होगी महिला कबड्डी पुलिस लीग
Karauli, Rajasthan:महिला सुरक्षा अभियान के तहत करौली में 16 से 20 अगस्त तक होगी महिला कबड्डी पुलिस लीग, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - महिला सुरक्षा, जागरूकता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से करौली पुलिस ने जिले में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान चलाया। अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों के लिए जागरूकता बैठक और आत्मरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसी दौरान महिला पुलिसकर्मियों के सुझाव पर 16 से 20 अगस्त तक जिला मुख्यालय पर महिला कबड्डी पुलिस लीग आयोजित करने का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता में जिले के सभी पुलिस थानों की टीमों के साथ छात्राएं और महिलाएं भी भाग लेंगी। पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में महिला पुलिसकर्मियों को जेंडर सेंसिटाइजेशन, राजकॉप सिटिजन ऐप, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, महिला बीट अधिकारी योजना, महिला हेल्पलाइन 1090, वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, पॉश एक्ट, एसएचई-बॉक्स, साइबर सुरक्षा और आत्मरक्षा जैसे विषयों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही महिला अपराधों की रोकथाम और जरूरतमंद महिलाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए पुलिस की विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी भी साझा की गई। बैठक के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने महिला कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे तत्काल स्वीकार कर लिया गया। प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 20 अगस्त तक जिला मुख्यालय पर होगा। इसमें जिले के 21 पुलिस थानों, यातायात इकाइयों और पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित कुल 24 टीमें भाग लेंगी। विजेता टीमों को सम्मानित भी किया जाएगा।0
0
Report
छुईखदान नाबालिग से दुष्कर्म: पुलिस ने मुख्य आरोपी भुवन जोशी गिरफ्तार
Khairgarh, Uttar Pradesh:छुईखदान नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में छुईखदान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी भुवन जोशी (50) को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर 31 जुलाई को मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 1 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड में उपजेल सलोनी भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है。0
0
Report
Advertisement
