icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

सवायजपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एक दूसरे के हुए 110 जोड़े

Deepak DixitDeepak DixitFollow12m ago
Sawaijpur, Uttar Pradesh:*गर्मी के चलते परेशान हुए वर- वधू आयोजन में शामिल लोग* हरदोई के सवायजपुर कस्बे के कृष्णा गेस्ट हाउस में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर 110 जोड़ों का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाज के मध्य संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक माधबेंन्द्र प्रताप सिंह रानू के स्वास्थ्य कारणों के चलते कार्यक्रम में न आने पर उनके प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया। जोड़ों को आशीर्वाद देने के साथ ही उन्हें उपहार भी दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भरखनी से 45, हरपालपुर से 40, सांडी से 41, जोड़े शामिल थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के गरीब बच्चे और बच्चियों की शादी कराना है, जिससे वे अपने घर गृहस्थी की बेहतर शुरुआत कर सके। कहा कि आज भी बेटियों की शादी करना लोग बोझ समझते हैं। उन शादियों में होने वाले खर्चों के कारण लोग कर्ज में डूब जाते हैं। वर्तमान सरकार ने प्रदेश की गरीब बेटियों की शादी करने का बीड़ा उठाया और उसे पूरा कर रही हैं। पूर्व में जहां प्रति जोड़े पर 51 हजार रुपया सरकार खर्च करती थी, मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब प्रति जोड़ा खर्चा एक लाख रुपये कर दिया गया है। इस अवसर पर एसडीएम सवायजपुर शिवानी सिंह, अनिल राजपूत, अनोखेलाल कश्यप,जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार, बी डी ओ भरखनी अशोक दुबे, हरपालपुर त्रिलोकचंद शर्मा, सांडी अस्मिता सेन मौजूद रहीं। *इनसेट* जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार ने बताया सामूहिक विवाह के लिए 500 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जांच के बाद पात्र 110 वर वधू का विवाह आचार्य आलोक शुक्ला व उनकी टीम ने संपन्न कराया। 15 लोग अनुपस्थित रहे।लखमापुर निवासी रीना देवी के होने वाले पति रती राम निवासी कन्नौज का निधन शनिवार रात सांप काटने से हो गया। * सर्वर डाउन के चलते वर वधू व उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा जिसके उन्हें दोपहर वाद तक इंतजार पड़ा। * दोपहर 1 बजे जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के चले जाने के बाद जिम्मेदारी ए डी पंचायत पंचायत व सचिवों ने संभाली मुख्य पंडाल में जहां भीषण गर्मी से लोग जूझते रहे वही विद्युत आपूर्ति चले जाने कुछ देर जनरेटर चल कर बंद कर दिया गया जिसके चलते रजिस्ट्रेशन इत्यादि का कार्य भी ठीक हो गया समाज कल्याण अधिकारी ने जनरेटर चालू करवाया।
0
0
Report

प्रयागराज में गैंगस्टर मोहम्मद नब्बे की करोड़ों संपत्ति कुर्क

Prayagraj, Uttar Pradesh:कुख्यात गैंगस्टर मो. नब्बे के खिलाफ प्रयागराज पुलिस का एक्शन, नवाबगंज हाईवे पर स्थित ढाबा सहित 5 संपत्तियां गैंगस्टर के तहत कुर्क, अपराध के जरिए गैंगस्टर ने कुर्क होने वाली संपत्तियों को अर्जित किया था। कुख्यात गैंगस्टर मोहम्मद नब्बे के खिलाफ प्रयागराज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अपराध के जरिए गैंगस्टर की अर्जित 15 करोड़ कीमत की संपत्तियों को पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर लिया है। रविवार की शाम प्रयागराज के नवाबगंज थाने की पुलिस ने विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए गैंगस्टर मोहम्मद नब्बे का राजधानी ढाबा सहित 5 आराजी की विभिन्न जमीनों को कुर्क करते हुए नोटिस बोर्ड चस्पा कर दिया। इस दौरान पुलिस ने बाकायदा डुगडुगी भी पिटवाई और आस पास के लोगों को भी जागरूक किया कि उक्त संपत्ति पर अगर कोई अनाधिकृत कब्जा करता है या फिर बेचता है तो उसके खिलाफ भी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि कुख्यात गैंगस्टर मोहम्मद नब्बे प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव का रहने वाला है। जोकि गाड़ियों की चोरी करके दस्तावेजों और चेसिस नंबर में छेड़छाड़ करके बेचने के कार्य में संलिप्त है। गैंगस्टर नब्बे ने उक्त अपराधिक कृत्यों के जरिए करोड़ों की प्रॉपर्टी बनाई थी। जोकि राजस्व दस्तावेजों में गैंगस्टर मोहम्मद नब्बे ने अपनी पत्नी और दूसरे सगे संबंधियों के नाम ले रखना था। पुलिस की जांच पड़ताल में संपत्तियों की जानकारी होने के बाद राजस्व अभिलेखों से सत्यापन के बाद विधिक प्रक्रिया अपनाकर युक्त संपत्तियों को कुर्क किया गया है। प्रयागराज के सोरांव एसीपी श्याम जीत ने बताया कि गैंगस्टर मोहम्मद नब्बे के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। जोकि शातिर किस्म का अपराधी है, पुलिस के मुताबिक नब्बे ने अपराध के जरिए करोड़ों की संपत्तियां बनाई हैं, जिसको चिन्हित करके कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की गई है। अभी गैंगस्टर के राजधानी ढाबा के साथ 5 आराजी की विभिन्न जमीनों को कुर्क किया गया है। अन्य संपत्तियों के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है, जल्द अन्य संपत्तियों को भी चिन्हित करते हुए कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

रामगांव में 24 घंटे में 18 वारंटियों की गिरफ्तारी; मेडिकल कॉलेज भेजा गया

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. गिरफ्तारी अभियान में 18 वारंटी गिरफ्तार,बस में भरकर मेडिकल परीक्षण को भेजे गए अस्पताल, ख़बर बहराइच से है,जहां रामगांव थाने की पुलिस टीम ने फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया,जिस अभियान में 24 घण्टे के दौरान 18 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, आपको बता दें कि कोर्ट पर हाजिर न होने वाले अपराधियों को रामगांव पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 24 घंटे में गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद सभी को मेडिकोलीगल के लिए बस में भरकर मेडिकल कॉलेज भेजा गया。 बस से अपराधियों के उतरने के दौरान इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सा कर्मियों द्वारा सभी का परीक्षण कराकर जेल रवाना कर दिया गया। रामगांव थाने में नवागंतुक थानाध्यक्ष दिवाकर तिवारी ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के लिये रात में विशेष अभियान चलाया, आपराधिक मामलों में कोर्ट से गैर हाजिर चल रहे आरोपियों की रात भर धर पकड़ की。 जिस टीम में थाना रामगांव के थानाध्यक्ष दिवाकर तिवारी के नेतृत्व में दरोगा हरिराम यादव, जैनेन्द्र कुमार, दुर्गेश वर्मा, राणा राज सिंह, नंद किशोर सिंह, हेमंत सिंह व एक कांस्टेबल 24 सिपाहियों की टीम पूरी रात वारंटियों की धर पकड़ में लगी रही। विभिन्न इलाको से 18 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। दबिश की कार्रवाई से जरायमपेशा लोगों में हड़कंप मचा रहा। इन सभी आरोपियों को मेडिकोलीगल के लिये निजी बस बुक करा मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर वहां अफरातफरी मच गई,
0
0
Report
Advertisement

प्रयागराज में जल जमाव पर केशव प्रसाद मौर्य ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज में बारिश से हुए जल जमाव पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान, कुछ अधिकारियों की लापरवाही के चलते शहर में बारिश से जल जमाव हुआ, अधिकारियों के साथ बैठक करके डिप्टी सीएम ने कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश, भविष्य में बारिश से जल जमाव की स्थिति न बने इसके लिए कार्ययोजना बनाने के भी दिए निर्देश。 संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की है। बैठक के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने संगम नगरी प्रयागराज में बीते दिनों बारिश के चलते हुए भारी जलजमाव को लेकर नाराजगी जताई और अधिकारियों को जल जमाव की समस्या से हमेशा के लिए जनता को निजात मिले, इसके लिए अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने स्वीकार किया कि अधिकारियों की लापरवाही के चलते शहरी इलाकों में बारिश के चलते जल जमाव की समस्या पैदा हुई है। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर के भी उन्होंने निर्देश दिए हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि प्रयागराज के विकास और यहां की सुंदरता की चर्चा देश ही नहीं बल्कि दुनिया में होती है। लेकिन कुछ अधिकारियों की लापरवाही के चलते यहां की जनता को दिक्कतें हुई हैं, इसके लिए वह क्षमा प्रार्थी हैं और भविष्य में जल जमाव जैसी समस्या का सामना शहर के लोगों को न करना पड़े, इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही भविष्य के लिए एक वृहद कार्ययोजना भी तैयार करने का निर्देश दिया गया है, जिससे कि अगले 100 सालों में भी संगम नगरी में बारिश के चलते जल जमाव जैसी समस्या न होने पाए।
0
0
Report

ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल का यूपी दौरा; चुनावी साक्षरता सम्मेलन शुरू

Noida, Uttar Pradesh:मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल आज से प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश आने वाला है इस प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग, महानिदेशक (मीडिया) आशीष गोयल, महानिदेशक (आईटी) सीमा खन्ना और आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने लखनऊ के कॉल्विन तालुकदार कॉलेज में शुरुआती शिक्षा ली थी। 24 अगस्त को वे इसी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचेंगे। 24 अगस्त की सुबह इसी कॉलेज के अवध ऑडिटोरियम में छात्रों के साथ एक संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया है। इसमें वे भाग लेंगे। इसके बाद ज्ञानेश कुमार लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में चुनावी साक्षरता क्लब (ईएलसी) और निर्वाचन आयोग के डिजिटल मंच ईसीआईनेट पर आयोजित एक दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। चुनावी साक्षरता क्लब (ईएलसी) और ईसीआईनेट पर क्षेत्रीय सम्मेलन पूरे राज्य में तीन चरणों में लखनऊ, मेरठ और वाराणसी में आयोजित किए जाएंगे। लखनऊ में आयोजित होने वाले पहले चरण में 20 जिलों लखनऊ, शाहजहांपुर, अयोध्या, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी, गोंडा, बहराइच, मैनपुरी, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज, प्रतापगढ़, हरदोई, खीरी, रायबरेली, सीतापुर और उन्नाव के उप जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक और मीडिया नोडल अधिकारी शामिल होंगे। 25 अगस्त को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लखनऊ और आसपास के जिलों के लगभग 500 बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) के साथ सीधे बातचीत करेंगे।
0
0
Report

यूपी पुलिस तैयारी: 29.45 करोड़ से 30 हजार हेलमेट, डंडे और शील्ड खरीदे जाएंगे

Noida, Uttar Pradesh:हिंसक भीड़ ने निपटने के लिए यूपी पुलिस होगी 'फुल प्रूफ' मुस्तैद, 29.45 करोड़ से खरीदे जाएंगे 30 हजार हेलमेट और डंडे गृह विभाग ने उपकरणों की खरीद के लिए 29.45 करोड़ रुपये जारी कर दिये हैं। इस राशि से पीवीसी डंडे, हेलमेट और पीवीसी शील्ड खरीदी जाएंगी。 गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 500 रुपये प्रति नग की दर से 30 हजार पीवीसी डंडे, 2,600 रुपये प्रति नग की दर से 30 हजार हेलमेट और चार हजार रुपये प्रति नग की दर से 30 हजार पीवीसी शील्ड खरीदी जाएंगी。 इसके अलावा हिंसक घटनाओं के दौरान पुलिसकर्मियों को चोटों से बचाने के लिए 1,500 बैलिस्टिक शील्ड भी खरीदी जाएंगी। सरकार ने इसकी कीमत 49,500 रुपये प्रति नग निर्धारित की है। वहीं, भीड़ को नियंत्रित करने और आवश्यक निर्देश एवं चेतावनी देने के लिए 1,500 लाउड हेलर भी खरीदे जाएंगे। प्रत्येक लाउड हेलर की कीमत 5,000 रुपये होगी। पुलिस मुख्यालय ने जवानों के लिए इन उपकरणों की खरीद का प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गयी। साथ ही उपकरण खरीद के लिए धनराशि भी जारी कर दी है। अब पुलिस मुख्यालय जेमपोर्टल के जरिये सुरक्षा उपकरण खरीदेगा
0
0
Report
Advertisement

उत्तर प्रदेश में 17 IAS बडे तबादले: आयुष मिशन समेत कई विभागों में बदलाव

Noida, Uttar Pradesh:Lko उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 IAS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों की लिस्ट जारी की है। इस नए आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है, जिसमें मंडल आयुक्त (कमिश्नर), ग्रामीण विकास, जल निगम और आयुष मिशन जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं। मुख्य प्रशासनिक बदलाव संगीता सिंह को अलीगढ़ से हटाकर मंडलायुक्त, मुरादाबाद के पद पर तैनात किया गया है। ओम प्रकाश आर्य को राजस्व परिषद प्रयागराज से मंडलायुक्त, अलीगढ़ बनाया गया है। गौरी शंकर प्रियदर्शी अब महानदेशिका, आयुष एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी संभालेंगे। चैत्रा वी. को आयुष विभाग से हटाकर सदस्य (प्रशासनिक), राजस्व परिषद, लखनऊ नियुक्त किया गया है। प्रमोद कुमार उपाध्याय को आयुक्त, ग्राम्य विकास, उत्तर प्रदेश बनाया गया है। जल निगम और सहकारिता विभाग में फेरबदल रवींद्र कुमार को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) एवं राज्य मिशन निदेशक, अमृत के पद से मुक्त किया गया है। मासूम अली सरवर को उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) एवं राज्य मिशन निदेशक, अमृत के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डॉ० राज शेखर को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) से हटाकर सचिव, नियोजन विभाग तथा महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या, उत्तर प्रदेश की नई जिम्मेदारी दी गई है। योगेश कुमार को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) नियुक्त किया गया है। कुमार प्रशांत को आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता के पद पर भेजा गया है अन्य महत्वपूर्ण तैनातियां गुरर्ला श्रीनिवासुलु: सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग। अमृत पाल कौर: संयुक्त प्रबन्ध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लि०। देवेंद्र कुमार पाण्डेय: विशेष सचिव, उपभोक्ता मामले विभाग, उत्तर प्रदेश शासन। विवेक श्रीवास्तव: विशेष सचिव, पशुधन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन। अमृत त्रिपाठी: सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज। ओम प्रकाश राय: विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन। इसके अलावा, नवनीत सेहारा को संयुक्त प्रबन्ध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लि० के पद से मुक्त कर दिया गया है。
0
0
Report

ATS ने आलमनगर से पकड़े चार आतंकियों की पाकिस्तान लिंक के साथ चार्जशीट दाखिल की

Noida, Uttar Pradesh:आलमनगर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किए गए चार संदिग्ध आतंकियों के खिलाफ एटीएस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच में पुख्ता हुआ कि चारों का संपर्क पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्ठी के नेटवर्क से था। आरोपियों ने उसके व अन्य पाकिस्तानी हैंडलर्स के इशारे पर देश में आतंकी वारदात को अंजाम देने की तैयारी की थी। विवेचना के दौरान एटीएस को आरोपों की पुष्टि करने वाले अहम सबूत मिले हैं। एटीएस ने 2 अप्रैल 2026 को राजधानी के आलमनगर रेलवे स्टेशन से मेरठ के साकिब उर्फ डेविल, अरबाब व नोएडा के विकास उर्फ रौनक व लोकेश उर्फ पपला को गिरफ्तार किया था। चारों रेलवे स्टेशन के पास रेलवे सिग्नल में ब्लास्ट करने आए थे। चारों का कनेक्शन शहजाद भट्ठी से पाया गया था। एटीएस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। एटीएस ने मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरणों से शहजाद भट्ठी और दूसरे पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ हुई बातचीत की चैट जुटाई। इन चैट से पाकिस्तानी नेटवर्क के सीधे संपर्क में होने की पुष्टि हुई है। जांच में यह भी सामने आया कि हैंडलर्स की ओर से आरोपियों को अलग-अलग टास्क दिए जा रहे थे और वारदात के लिए उन्हें तैयार किया जा रहा था。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top