बुरहानपुर में पुलिस की कार्रवाई: बिना हेलमेट वाले चालकों को मिली सख्त सजा!
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर के शनवारा चौराहे पर आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिना हेलमेट, लाइसेंस व बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों का चालान काटा। इस दौरान पुलिस जवानों को देखकर कई वाहन चालक पलटने की कोशिश कर रहे थे, जिससे दुर्घटनाएं हुईं। इस पर SP ने ट्रैफिक पुलिस व थाना प्रभारी को चेकिंग पॉइंट बदलने के निर्देश दिए, ताकि कोई बड़ी दुर्घटना न हो। SP ने कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए हेलमेट व लाइसेंस के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है और नियमों का पालन न करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
