icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, एक घायल, दुर्ग

Durg, Chhattisgarh:खैरागढ़ जिले से सटे दुर्ग के ग्राम मोहंदी के समीप आकाशीय बिजली गिरने से युवक गजराज साहू (30 साल) की दर्दनाक मौत हो गई घटना बोरी थाना क्षेत्र के लिटीया चौकी अंतर्गत की है जब कल देर शाम मूसलाधार बारिश के दौरान सड़क से गुजर रहे दो युवक बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गए तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरी और दोनों उसकी चपेट में आ गए जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही लिटिया चौकी टीम मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं दूसरा युवक संजय ठाकुर को गंभीर हालत में दुर्ग हास्पिटल ले जाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है.
0
0
Report
Advertisement

अलवर नगर निगम की मेयर बनाम बोर्ड जंग: कांग्रेस-भाजपा में तीन घंटे का रिसॉर्ट हंगामा

Jaipur, Rajasthan:अलवर नगर निगम में मेयर और बोर्ड बनाने की जंग चरम पर दिखाई दे रही है। शुक्रवार को जयपुर के तुंगा गांव के एक रिसोर्ट में कांग्रेस की बाड़ेबंदी में भाजपा नेता पर वन अधिकारियों के साथ पहुंचकर वहां से वार्ड 22 से निर्दलीय प्रत्याशी कुलदीप मीणा को अपने साथ ले जाने का आरोप लगा; लगभग 3 घंटे तक रिसॉर्ट पर हंगामा चला। इस मामले में प्रत्याशी कुलदीप का कहना था कि उनके परिवार के लोग बीमार हैं इसलिए बाहर आए हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस ने इसे सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग बताया है। हंगामे के दौरान 3 जिलों की पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों के साथ काफी ग्रामीण मौके पर जमा रहे। क्योंकि तुंगा में कांग्रेस ने 64 पार्टी प्रत्याशियों के साथ 8 निर्दलीय पार्षदों को रखा हुआ है। इस दौरान वन विभाग अधिकारी रिसॉर्ट पहुंचे। वन विभाग के बस्सी रेंजर नमोनारायण मीणा का कहना हैं कि वे गोपनीय काम से रिजॉर्ट पर आए थे। वे ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं कर सकते। इसको लेकर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने ट्वीट किया कि चुनावी राजनीति में भाजपा सरकार द्वारा पुलिस का इस्तेमाल तो खूब देखा; अब अलवर विधायक और सरकार के वन मंत्री संजय शर्मा ने कांग्रेस के कैंप में वन विभाग की पूरी टीम को ही भेज दिया। भाजपा सरकार बेशर्मी की सारी हदें पार कर रही है ऐसा न हो कि 21 तारीख आते-आते सरकार के सभी विभागों के सरकारी कर्मचारियों को पार्षद इकट्ठा करने के काम में ही लगा दिया जाए।
0
0
Report

हाईकोर्ट ने निलंबन पर रोक लगाई: तहसीलदार माया अंचल लहरे को राहत

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर हाईकोर्ट से तहसीलदार माया अंचल लहरे के निलंबन मामले में कोर्ट ने उनके निलंबन आदेश पर रोक लगा दी है। सरकारी जमीन के रिकॉर्ड में बदलाव के आरोपों से जुड़े इस मामले में कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।मामला रायगढ़ के पुसौर तहसील का है, जहां तहसीलदार रहते हुए माया अंचल लहरे पर सरकारी जमीन के रिकॉर्ड में बदलाव का आरोप लगा था। आरोप है कि 28 अक्टूबर 2020 को खसरा नंबर 16/2ख की ‘छोटे झाड़ के जंगल’ मद की सरकारी जमीन को राजस्व रिकॉर्ड से हटाकर आनंद राम का नाम दर्ज करने का आदेश दिया गया था।इस आदेश के खिलाफ छत्तीसगढ़ राजस्व मंडल बिलासपुर में पुनरीक्षण आवेदन लगाया गया। 21 अगस्त 2025 को राजस्व मंडल ने बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति सरकारी जमीन का मद बदलने के मामले में तहसीलदार को दोषी माना और विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा।इसके बाद माया अंचल लहरे ने राजस्व मंडल के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी। 17 फरवरी 2026 को हाईकोर्ट ने विभागीय जांच शुरू करने के निर्देश वाले हिस्से पर रोक लगा दी थी।इसी दौरान शासन ने 16 जुलाई 2026 को उन्हीं आरोपों और तथ्यों के आधार पर माया अंचल लहरे को निलंबित कर दिया। इसके खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की।न्यायमूर्ति बी.डी. गुरु की कोर्ट में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मतीन सिद्दीकी और अधिवक्ता अपूर्वा पांडे ने दलील दी कि हाईकोर्ट की रोक के बावजूद उन्हीं तथ्यों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।दलीलों के बाद हाईकोर्ट ने तहसीलदार के निलंबन आदेश पर रोक लगा दी। कोर्ट ने राजस्व विभाग के सचिव-अवर सचिव, राजस्व मंडल बिलासपुर, आयुक्त बिलासपुर, कलेक्टर रायगढ़, कलेक्टर कांकेर और संबंधित एसडीएम समेत संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।फिलहाल हाईकोर्ट की रोक के बाद तहसीलदार माया अंचल लहरे को बड़ी राहत मिली है। मामले में अब संबंधित अधिकारियों के जवाब के बाद आगे की सुनवाई होगी।
0
0
Report

कोटा में अवैध शराब विवाद के बाद चाकूबाजी, 4 घायल

Kota, Rajasthan:कोटा में देर रात खूनी संघर्ष अवैध शराब विवाद में ताबड़तोड़ चाकूबाजी, महिला समेत 4 घायल दादाबाड़ी की उड़िया बस्ती में मामूली कहासुनी के बाद हमला; न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती, एक की हालत गंभीर कोटा के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र स्थित उड़िया बस्ती में देर रात अवैध शराब बिक्री को लेकर हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। आपसी रंजिश के चलते एक बदमाश ने देवर, भाभी और भाई पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए एक अन्य युवक पर भी बदमाश ने चाकू से कई वार कर दिए। घटना में महिला समेत चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची दादाबाड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है。
0
0
Report
Advertisement

NDMC के कमांड सेंटर से ब्रिक्स सम्मेलन के लिए 24x7 सुरक्षा मॉनिटरिंग

Noida, Uttar Pradesh:एनडीएमसी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से मॉनिटरिंग दिखाते हुए वॉकथ्रू दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान सिक्योरिटी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं जिसको एनडीएमसी लगातार मॉनिटर कर रहा है एनडीएमसी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में 24 घंटे टीम काम कर रही है और 600 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरा को मॉनिटर किया जा रहा है कहां पर कितनी सिक्यूरिटी है किस तरीके के इंतजाम है लगातार उसे पर नजर रखी जा रही है और इसी के साथ साथ दिल्ली में क्योंकि काफी ज्यादा वीआईपी मूवमेंट है तो इस बीच साफ सफाई के सेनिटेशन के डेकोरेशन के लाइट के जो सब इंतजाम है उनको भी लगातार मॉनिटर किया जा रहा एनडीएमसी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में 50 से ज्यादा लोग एक बार में ड्यूटी पर रहते हैं जहां पर सबसे पहले सीसीटीवी को मॉनिटर किया जाता है उसमें कनॉट प्लेस भारत मंडपम के पास जनपद एनडीएमसी के वह सभी सेंसिटिव एरिया को लगातार मॉनिटर किया जाता है और फिर जो एनडीएमसी की सफाई कर्मचारी है और उनकी गाड़ियां हैं वह जीपीएस के माध्यम से मॉनिटर की जाती हैं कि क्या वह समय पर पहुंच रहे हैं सफाई हो रही है इसी के साथ साथ जो लगातार डेकोरेट कर रहा है एनडीएमसी उनको भी ध्यान रखा जाता है और जो लाइटिंग है दिल्ली में वह भी स्मार्ट लाइट से की गई है जिसको कंट्रोल रूम से ही कंट्रोल किया जा रहा है कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में अलग से ऑपरेशन टीम है कंप्लेंट्स टीम है जो लगातार जो कॉल्स आते हैं कंप्लेंट आती है उनको भी सॉल्व करती है तुरंत और लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है एनडीएमसी हमेशा इस तरीके से काम करता है कंट्रोल सेंटर 24 घंटे ऑपरेशनल रहता है और अब शिखर सम्मेलन के टाइम और ज्यादा शक्ति से काम किया जा रहा है
0
0
Report

भारी बारिश से सरास गांव में भूस्खलन, सेब बगीचे और मकान मलबे से प्रभावित

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:भारी बारिश से सरास गांव में भूस्खलन, सेब के बगीचे तबाह; कई मकानों में घुसा मलबा उत्तरकाशी उत्तरकाशी जनपद के मोरी विकासखंड के बंगाण मासमोर पट्टी के सरास गांव में देर रात हुई भारी बारिश के बाद भूस्खलन की हुआ है अचानक पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा और बोल्डर नीचे आने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। भूस्खलन की चपेट में आने से सेब के बगीचों को भारी नुकसान पहुंचा है, जबकि कुछ मकानों में भी मलबा घुस गया है। ग्रामीणों के अनुसार, देर रात तेज बारिश के बीच पहाड़ी से मलबा खिसकने लगा। देखते ही देखते मलबा खेतों और बगीचों तक पहुंच गया। कई स्थानों पर सेब के पेड़ और बगीचे मलबे में दब गए हैं। मकानों के आसपास भी मलबा जमा होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।।घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने मौके की स्थिति का जायजा लेने के लिए टीम रवाना कर दी है। फिलहाल घटना में किसी तरह की जनहानि या पशुहानि की सूचना नहीं है। टीम के मौके पर पहुंचने के बाद नुकसान का विस्तृत आकलन किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

व्यौहारी विधानसभा में बदहाल सड़कें: एम्बुलेंस नहीं पहुंची, मरीज बैलगाड़ी से अस्पताल

Shahdol, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग शहडोल - व्यौहारी विधानसभा से स्वास्थ्य और सड़क व्यवस्था की बदहाली की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो सिस्टम के दावों पर सवाल खड़े करती है। आखेटपुर वार्ड नंबर-1 के डाला टोला में करीब एक किलोमीटर सड़क पर सिर्फ कीचड़ ही कीचड़ है। तबीयत खराब होने पर निवासी श्यामकली को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस बुलाई गई, लेकिन खराब सड़क के चलते एम्बुलेंस घर तक नहीं पहुंच सकी। हालात ऐसे बने कि मरीज को बैलगाड़ी के सहारे अस्पताल तक ले जाना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की बदहाली के कारण गंभीर मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। सवाल यह है कि जब एम्बुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकती, तो स्वास्थ्य सुविधाओं के दावों का क्या मतलब? व्यौहारी विधानसभा में यह तस्वीर जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली और ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है。
0
0
Report

दमोह में एक रात तीन घरों में चोरों का धावा; लाखों की ज्वेलरी गायब

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह जिले में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है और चोर न सिर्फ सूने घरों को निशाना बना रहे हैं बल्कि जिन घरों के लोग रात के वक्त सो रहे होते हैं वहां भी हाथ साफ कर रहे हैं। जिले के हट्टा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले करैया जोशी गांव में चोरों ने एक रात में तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इन तीनों घरों में लोग रात के वक्त आराम से सो रहे थे लेकिन जब देर रात उठे तो उनके घर का सामान बिखरा पड़ा था और जेवरात और नगदी गायब थी। रात के समय ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी और सुबह सुबह पुलिस मौके पर पहुंची तो हालात देखकर पुलिस भी हैरान रह गई, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉयड टीम को गांव में बुलाया गया और चोरों की तलाश के लिए कोशिशें की जा रही हैं।
0
0
Report

हरबर्टपुर चौक पर BSNL टावर के कंट्रोल रूम में आग, दमकल ने काबू पाया

Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर के हरबर्टपुर चौक पर एक बिल्डिंग में धुएँ का गुबार निकलते देख चारों तरफ हड़कंप मच गया... BSNL टावर के ठीक नीचे कंट्रोल रूम में लगी इस भीषण आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची हरबर्टपुर चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला... चौकी इंचार्ज मयंक त्यागी अपनी जान को जोखिम में डालकर इस भीषण आग को बुझाते नजर आए... गनीमत रही कि आग के फैलने से पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से फायर और पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद इस भीषण आग पर काबू पा लिया... समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो ये पूरी बिल्डिंग आग की चपेट में आ सकती थी... आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना ही माना जा रहा है...
0
0
Report
Advertisement

नगर निकाय चुनाव सफल, प्रशासनिक टीम और आयुक्त को बधाई

Jaipur, Rajasthan:जयपुर।राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह को मुख्य सचिव ने दी बधाई।मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास पहुंचे राज्य निर्वाचन आयुक्त के कार्यालय।नगरीय निकाय चुनावों के सफल समापन पर दी बधाई।शांतिपूर्ण और सफल चुनाव संचालन के लिए आयोग की टीम को सराहा।राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह और उनकी पूरी टीम को दी शुभकामनाएं।मुख्य सचिव ने चुनाव व्यवस्थाओं और सफल संचालन की प्रशंसा की।राज्य निर्वाचन आयुक्त ने मुख्य सचिव का जताया आभार।आयुक्त राजेश्वर सिंह ने कहा।सद्भावनापूर्ण पहल के लिए हृदय से धन्यवाद।नगरीय निकाय चुनाव के बाद आयोग और प्रशासन की टीम की मेहनत को सराहना।चुनावी परीक्षा के बाद आयोग की टीम को मिला मुख्य सचिव का ‘बधाई संदेश’।
0
0
Report

ब्रिक्स सम्मेलन के बीच यूपी में सेवासंकल्प से चुनाव तैयारी तेज

Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Keshav Prasad Maurya (Deputy CM, Uttar Pradesh) On Brics Summit And Xi Jinping's India Visit/ BJP's Seva Sankalp Campaign And Preparations To Reach All Sections Ahead Of Elections/ Akhilesh Yadav's Remarks On Sanjay Nishad सर्व सेवा संकल्प अभियान की तैयारी चल रही है। आज मीटिंग हुई। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन को लेकर एक खास कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। क्योंकि सेवा संकल्प अभियान अर्थात देश भर में यह चलने वाला है और उत्तर प्रदेश के लिए तो यह मैं वरदान के रूप में कहूंगा कि माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 साल के सरकार के विभिन्न मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री सहित जो दायित्व के निर्वाहन के दौरान गरीब कल्याण महिला सशक्तिकरण युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए गरीबों को अमीर बनाने के लिए जो कोशिशें हुई विश्व में कोई लीडर ऐसा नहीं कर सकता है क्योंकि उत्तर प्रदेश में चूँकि दो हज़ार सत्ताईस का विधानसभा चुनाव है। इस दृष्टिकोण से भी हमें हर घर तक जाने का, हर लाभार्थी तक जाने का, हर ज़रूरतमंद तक जाने का मौका मिलेगा यह बहुत यह बहुत हमारे भारत के लिए गर्व की बात है कि माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जी ट्वेंटी की भी बैठक यहां पर संपन्न हुई है भारत में। अब ब्रिक्स का जो आयोजन है जिसमें दुनिया की कई महाशक्तियों का आगमन है और भारत भी इस समय विश्व की महाशक्ति के रूप में अपना स्थान बनाया है, विश्व की बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है, विश्व की सामरिक महाशक्ति के रूप में भी हमारा देश आगे बढ़ा है। आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है, कल का दिन भी महत्वपूर्ण है। रूस के राष्ट्रपति जी का आगमन हो चुका है, चीन के भी राष्ट्रपति के आज आगमन की बात आप सबके माध्यम से हम लोग सुन रहे हैं। हम लोग तो इंतजार कर रहे हैं इस ब्रिक्स के माध्यम से भारत में जो बड़े पैमाने पर निवेश आने वाला है, बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होने वाले हैं। भारत जो कभी सभी क्षेत्रों में पिछड़ गया था, अब आगे बढ़ने वाला है। विनोद साहनी में बीजेपी का हाथ है मामले केशव प्रसाद ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना अखिलेश यादव जी चूंकि अपराधियों की उनकी पार्टी है और अपराधियों के वो संरक्षक हैं और इस प्रकार की भाषा बोलने का काम वो जरूर कर सकते हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किसी अपराधी को बक्सा नहीं है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top