450331
खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका, निर्वाचन पर सवाल
Burhanpur, Madhya Pradesh:खंडवा लोकसभा से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जबलपुर हाईकोर्ट में उनके निर्वाचन को चुनौती देने के लिए एक याचिका दाखिल की गई है। कोर्ट ने इस मामले में सज्ञान लेते हुए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और रिटर्निंग ऑफिसर को नोटिस जारी किया है। बुरहानपुर के अधिवक्ता मनोज अग्रवाल ने यह याचिका दायर की है। उनका कहना है कि पाटिल ने चुनाव के नामांकन के दौरान शपथ पत्र में कुछ जरूरी जानकारी छिपाई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बलौदाबाजार में किराना गोदाम में भीषण आग, करोड़ों का सामान राख Balodabazar Warehouse Fire
Baloda Bazar, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार स्थित लवन रोड पर दीपल ट्रेडर्स के किराना गोदाम में बुधवार-गुरुवार रात करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। तेल-घी के पीपों और ज्वलनशील सामान के कारण लपटें तेजी से फैलीं और पूरा गोदाम चपेट में आ गया। आग पर काबू पाने 10 दमकल गाड़ियां जुटीं, रायपुर से भी मदद ली गई। हादसे में करोड़ों का सामान जलकर राख हो गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। पुलिस जांच कर रही है। दूर तक धुएं का गुबार दिखा।0
0
Report
ब्यावर में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन-ब्यावर जिला-ब्यावर विधानसभा-ब्यावर संभाग प्रभारी कौशल जैन नीट पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल नीट-2026 पेपर लीक मामले के विरोध में आज जयपुर में ब्यावर जिला कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया। रैली को संबोधित करते हुए डोटासरा ने कहा कि राहुल गांधी ने 2024 में ही संसद में पेपर लीक को लेकर चेताया था, वहीं, जिलाध्यक्ष किशोर चौधरी ने हुंकार भरते हुए कहा कि 22 लाख छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता, ब्यावर कांग्रेस सड़कों पर आंदोलन जारी रखेगी। किशोर चौधरी के साथ मनोज चौहान आशीष पाल धर्म सिंह भाटी राम यादव महेंद्र चौहान सहित सैकड़ो कार्यकर्ता थे0
0
Report
जयपुर पुलिस कमिश्नर का अचानक निरीक्षण; थाने में सुरक्षा और साइबर क्राइम पर निर्देश
Jaipur, Rajasthan:Jaipur जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल का औचक निरीक्षण अचानक पहुंचे पुलिस थाना वैशाली नगर कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा व साइबर क्राइम पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश निरीक्षण के बाद थाने के अधिकारियों और जवानों के साथ की बैठक एडिशनल कमिशनर क्राइम अजय सिंह, एडिशनल डीसीपी राजेश कुमार गुप्ता रहे साथ में निरीक्षण के दौरान मौजूद0
0
Report
Advertisement
अजमेर में विदेशी पिस्टल के साथ दो आरोपी दबोचे: बांदरसिंधरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में किशनगढ़ की बांदरसिंधरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी पिस्टल के साथ दो आरोपियों को दबोच लिया। केंद्रीय विश्वविद्यालय बांदरसिंधरी गेट रोड पर संदिग्ध हालत में खड़ी ब्लैक स्कॉर्पियो को देखकर पुलिस टीम जांच के लिए पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी कार भगाने लगे। थाना पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर स्कॉर्पियो को रुकवाया और तलाशी में विदेशी पिस्टल, मैगजीन व 6 जिंदा कारतूस बरामद किए। कार्रवाई में दिल्ली के नजफगढ़ निवासी विनय कुमार जाट और जयवीर सिंह को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन तथा सीओ ग्रामीण आयुष वशिष्ठ की निगरानी में थाना प्रभारी दयाराम चौधरी व टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर अवैध हथियार नेटवर्क की गहन जांच जारी है।0
0
Report
DM ने लखनऊ के स्कूलों में 22 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया
Noida, Uttar Pradesh:डीएम ने लखनऊ के सभी बोर्डो के स्कूलों में 22 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया कई विद्यालय भीषण गर्मी में भी स्कूल नही बंद कर रहे थे जिसके बाद डीएम ने आदेश जारी किया...0
0
Report
सिकंदराराऊ कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, सड़क पर नमाज और खुले में कुर्बानी पर रहेगी पूर्ण रोक
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ में आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली परिसर में पीस कमेटी एवं शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी संजय सिंह ने की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अमित पाठक एवं कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा मौजूद रहे। बैठक में अधिकारियों ने शासन की गाइडलाइंस के अनुसार त्योहार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि ईद की नमाज खुले स्थानों अथवा सड़कों पर नहीं पढ़ी जाएगी। सभी लोग मस्जिद परिसर और ईदगाह के अंदर ही नमाज अदा करेंगे। साथ ही प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूर्ण रोक रहेगी तथा कुर्बानी सार्वजनिक स्थानों पर नहीं की जाएगी, ताकि किसी भी समुदाय की भावनाएं आहत न हों। बैठक में मुस्लिम समाज सहित नगर के विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने त्योहार के दौरान साफ-सफाई, पेयजल और बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पर्व के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएंगी और किसी नागरिक को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा ईद-उल-अजहा का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और अमन-चैन के साथ मनाने की अपील की। बैठक में प्रमुख रूप से हाजी उमर कुरैशी, जामा मस्जिद के शाही इमाम, मुजम्मिल कुरैशी, फहीम अंसारी, छोटे कुरैशी, वारिस शाह जाफर अली फारूकी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
चूरू: राठौड़ ने पीएचसी भूमि दान से स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नया संदेश दिया
Churu, Rajasthan:चूरू। जिले सुजानगढ़ क्षेत्र के मलसीसर गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने हाल ही में विधायक रविन्द्र भाटी द्वारा पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश के मामले को लेकर सवाल पूछा। इस पर राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करना हर व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन ऐसा आचरण या उदाहरण प्रस्तुत करना उचित नहीं है, जिससे दूसरे लोग भी उसी राह पर चलें। उन्होंने कहा, “पेट्रोल छिड़ककर इस प्रकार की नौटंकी करना संसदीय लोकतंत्र में ठीक नहीं है। यह किसी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता।” इस दौरान संबोधित करते हुए राठौड़ ने कहा कि समाज हित में किए गए कल्याणकारी कार्यों को लोग सदियों तक याद रखते हैं। उन्होंने कहा कि राठौड़ परिवार द्वारा पीएचसी निर्माण के लिए दो बीघा भूमि दान देकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। इस भूमि पर करीब 1 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से अस्पताल का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। समारोह की अध्यक्षता भूमि दानदाता शायर कंवर ने की।0
0
Report
गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग पर समर्थन, गौहत्या रोक का दबाव बढ़ा
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की मौलाना अरशद मदनी के बयान का समर्थन जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी द्वारा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और पूरे देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर अब समर्थन भी सामने आने लगा है। शिया चाँद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नक़वी ने उनके बयान का समर्थन करते हुए कहा कि देशभर में गौ हत्या पर सख्त पाबंदी लगनी चाहिए और जो लोग गाय की खरीद-फरोख्त या हत्या में शामिल हों,उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि एक मुसलमान की ओर से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की जा रही है, लेकिन इस मुद्दे पर सनातनी समाज के लोग चुप्पी साधे हुए हैं। मौलाना ने कहा कि देश में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के लिए गौ हत्या पर रोक जरूरी है।0
0
Report
विद्या देवी अजमेर शरीफ दरगाह पर हाजिरी, भाईचारा और दुआ की मांग
Ajmer, Rajasthan:असम की माँ कामाख्या देवी मंदिर से जुड़ी विद्या देवी अपने वफ़द के साथ आलमी मशहूर दरगाह अजमेर शरीफ पहुंची। जहां उन्होंने सुल्तानुल हिन्द हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज़ रहमतुल्लाह अलैहि की बारगाह में हाजिरी दी और एक हज़ार से ज्यादा ज़ायरीन में लंगर तक़सीम किया। ख़ादिम सैयद वासिफ अली चिश्ती के मुताबिक़ बहन विद्या देवी ने 42 मीटर का गिलाफ़ समेत 2 चांदी के कटोरे और गुम्बद का शमयाना भी ख्वाजा साहब के मज़ार मुबारक़ पर पेश किया। जहा उन्होंने मुल्क में हिन्दू मुस्लिम की नफ़रती सियासत के खात्मे की दुआ भी मांगी। विद्या देवी ने कहा कि ख्वाजा साहब से उन्हें बेहद आक़ीदत है और 20 सालों से मुसलसल अजमेर आ रही है। विद्या देवी ने बताया कि जिस तरह ख्वाजा साहब का करम उन पर है उसी तरह हमेशा बना रहे और वो खुद भी ख़िदमते ख़ल्क करती रहेंगी। मुल्क में बढ़ती मजहबी नफ़रत और दंगे फ़साद की गंदी सियासत पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि हम सबसे पहले इंसान है, इस लिए मुल्क में नफ़रत की जगह प्यार मोहब्बत बाटने का काम किया जाना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
पीएम मोदी के आह्वान के बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पैदल अपने आवास पहुँचे
Noida, Uttar Pradesh:वित्त मंत्री सुरेश खन्ना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद अपने विधानसभा कार्यालय से अपने आवास तक पैदल चलकर आए0
0
Report
जोधपुर रिंग रोड पर पत्थर भरे ट्रक से बड़ा हादसा, दिव्यांशु की मौत
Noida, Uttar Pradesh:जोdeadpurजोधपुर रिंग रोड हाईवे पर हुआ हादसा पत्थर से भरी हुई ट्रक से हुआ बड़ा हादसा हाइकोर्ट के पास झालामंड स्थित मोती मार्केट पुल के ऊपर बड़ा हादसा ट्रक से टकराई बाइक दो युवक हुए गंभीर घायल दो मे से की युवक दिव्यांशु की मौके पर ही बताई जा रही है मृत्यु स्थानीय लोग मौत के बाद जता रहे है विरोध घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंची मौके पर रिंगरोड पर लगा वाहनों का जाम0
0
Report
NHM संविदा कर्मियों का सीएमओ कार्यालय घेराव: वेतन नहीं मिलने पर उग्र प्रदर्शन
Saharanpur, Uttar Pradesh:NHM संविदा कर्मचारियों का सीएमओ कार्यालय घेराव, वेतन को लेकर फूटा गुस्सा सहारनपुर में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के विरोध में सीएमओ कार्यालय का घेराव किया। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान "वेतन नहीं तो काम नहीं" और "समान काम समान वेतन" जैसे नारे लगाए गए। बड़ी संख्या में स्टाफ नर्स, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य संविदा कर्मचारी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। कर्मचारी पिछले कई महीनों से वेतन न मिलने से नाराज थे। बताया कि पिछले तीन महीनों से किसी भी एनएचएम कर्मी को वेतन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने 18, 19 और 20 मई को काली पट्टी बांधकर विरोध जताया था, लेकिन अधिकारियों की ओर से कोई समाधान नहीं निकला। अब चौथा महीना शुरू हो चुका है, जिससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। आगे कहा कि संविदा कर्मचारियों को पहले ही कम वेतन मिलता है, और महीनों तक भुगतान न होने से परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बच्चों की फीस रुकने और राशन के संकट जैसी समस्याओं का उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थायी और संविदा कर्मचारियों के वेतन में भारी अंतर है, जबकि काम लगभग समान कराया जाता है। चेतावनी दी कि जब तक वेतन जारी नहीं होगा, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर में लेखपाल मुख्य परीक्षा शांतिपूर्ण, 24 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में शांतिपूर्ण लेखपाल मुख्य परीक्षा जारी,24 केंद्रों पर आयोजित हुई लेखपाल मुख्य परीक्षा सहारनपुर में आज लेखपाल मुख्य परीक्षा शांतिपূর্ণ और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है۔ परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा कराया गया। जिले में कुल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक पाली में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। भीषण गर्मी को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए शीतल पेयजल, बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी। पुरुष और महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए अलग-अलग स्टाफ तैनात किया गया। परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, डििजिटल पेन, यूएसबी ड्राइव, कैमरा और हेल्थ बैंड समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा। अभ्यर्थियों को केवल प्रवेश पत्र, पहचान पत्र और पेन के साथ ही प्रवेश दिया गया। प्रशासन ने नकल कराने वालों और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था की गई, ताकि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। मेरठ के जानी गांव से परीक्षा देने आए अभ्यर्थी नीरज ने बताया कि पेपर “इजी टू मॉडरेट” स्तर का था। उन्होंने कहा कि लगभग 70 सवाल आसानी से किए जा सकते थे, जबकि कुछ योजनाओं से जुड़े प्रश्न थोड़े कठिन लगे। हिंदी और डीआई सेक्शन सामान्य स्तर के रहे। वहीं जानी खुर्द, मेरठ के मनीष कुमार ने कहा कि परीक्षा अच्छी रही और जिसने तैयारी की होगी, वह आसानी से परीक्षा निकाल सकता है। उन्होंने परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं की भी सराहना की और कहा कि गर्मी के बावजूद केंद्र पर पंखों और सुविधाओं की अच्छी व्यवस्था थी।0
0
Report
सहारनपुर: निजीकरण के विरोध में सफाई कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन छठे दिन भी जारी
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर नगर निगम की सफाई व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के तत्वावधान में चल रहा धरना-प्रदर्शन छठे दिन भी जारी रहा। सफाई कर्मचारियों और सुपरवाइजरों की हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।धरने में सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए निजीकरण वापस लेने और ठेका व संविदा सफाई कर्मचारियों को स्थायी किए जाने की मांग उठाई। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।छह दिनों से जारी हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है। भीषण गर्मी के बीच बाजारों, मोहल्लों और प्रमुख मार्गों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे दुर्गंध फैल रही है। शहर की प्रमुख नेहरू मार्केट, दवाई मार्केट, मोबाइल मार्केट समेत कई इलाकों में गंदगी का अंबार दिखाई दे रहा है।सफाई यूनियन के पदाधिकारियों ने नगर निगम गैरेज पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया और कई विभागों में कामकाज बंद करा दिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो ईद के मौके पर भी सफाई व्यवस्था पूरी तरह बंद रखी जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।उधर, नगर निगम महापौर डॉ. अजय कुमार के साथ यूनियन की वार्ता लगातार जारी है, लेकिन अब तक किसी भी मुद्दे पर सहमति नहीं बन सकी है। यूनियन नेताओं का कहना है कि निजीकरण की प्रक्रिया वापस लेने और ठेका कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने तक आंदोलन जारी रहेगा।शहर में बिगड़ती सफाई व्यवस्था और स्मार्ट सिटी की बदहाल तस्वीर को लेकर अब आम जनता भी परेशान नजर आ रही है।0
0
Report
सहारनपुर में भीषण गर्मी, अस्पतालों में उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में भीषण गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पेट दर्द, उल्टी-दस्त, बुखार और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बढ़ते तापमान और हीट वेव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। जिला अस्पताल में हीट वेव से प्रभावित मरीजों के लिए 10 बेड आरक्षित किए गए हैं, जबकि सीएचसी और पीएचसी स्तर पर भी चार-चार बेड की व्यवस्था की गई है। सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि तापमान लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो सिर को कपड़े या छाते से ढककर निकलें और साथ में पानी की बोतल अवश्य रखें। शरीर में पानी की कमी न होने दें और लगातार पानी पीते रहें। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को चक्कर आना, उल्टी होना, घबराहट महसूस होना, शरीर का तापमान अत्यधिक बढ़ जाना या पसीना आना बंद हो जाए तो तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में संपर्क करें। यदि सड़क या सार्वजनिक स्थान पर कोई व्यक्ति हीट वेव से प्रभावित मिले तो तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दें। एंबुलेंस कर्मियों को भी ऐसे मरीजों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि अस्पतालों में कूलर, कोल्ड स्पंजिंग और जरूरी दवाइयों की व्यवस्था कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पंपलेट बांटकर और मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से ताजा भोजन खाने, हाथ धोकर भोजन करने और तली-भुनी चीजों से बचने की सलाह दी है。0
0
Report
Advertisement
