icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पटना के 1500 पंडालों में अग्निशमन सुरक्षा के कड़े मानक लागू, पूजा समितियाँ सचेत

Patna, Bihar:एंकर--दुर्गा पूजा को लेकर बिहार अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार पूरे राज्य में करीब 20 हजार पूजा पंडाल बनाए गए हैं। इनमें लगभग 1500 बड़े पंडाल शामिल हैं। सभी पूजा समितियों के लिए अग्निशमन विभाग की ओर से सुरक्षा संबंधी गाइडलाइन जारी की गई है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों शुक्रवार से पूजा पंडालों का निरीक्षण शुरू करेंगे। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर कार्रवाई की जा सकती है। जरूरत पड़ने पर पंडाल का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। फायर डीआईजी मनोज कुमार नट ने बताया कि पटना में करीब 1500 पंडालों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। इनमें लगभग 100 बड़े स्तर के पंडाल हैं। इन पंडालों में अग्निशमन विभाग के सभी मानकों का पालन अनिवार्य है। पटना को सुरक्षा व्यवस्था के लिए चार जोन में बांटा गया है और रणनीतिक स्थानों पर दमकल की गाड़ियों की तैनाती की जा रही है। इस बार एक अलग रेस्क्यू टीम भी बनाई गई है, जो आपात स्थिति में केवल रेस्क्यू का काम करेगी। साथ ही जिले के अधिकारियों से लगातार वर्चुअल मीटिंग कर तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम के साथ अस्थायी कंट्रोल रूम भी बनाए जा रहे हैं। पंडालों के लिए प्रमुख सुरक्षा मानक पंडाल की ऊंचाई कम से कम 3 मीटर होनी चाहिए। प्रवेश और निकास के लिए दो गेट होने चाहिए। गेट की ऊंचाई कम से कम 5 फीट होनी चाहिए। प्रशिक्षित वॉलेंटियर्स की व्यवस्था जरूरी है। पंडाल में आपात स्थिति के लिए दो ड्रम पानी, मग आदि रखने होंगे। बिजली के लटकते तारों से पंडाल की पर्याप्त दूरी होनी चाहिए। शॉर्ट सर्किट से बचाव के लिए बिजली की व्यवस्था सुरक्षित होनी चाहिए। पंडाल के अंदर या आसपास आग से संबंधित दुकानें नहीं लगाई जानी चाहिए। अग्निशमन विभाग ने श्रद्धालुओं से पंडाल के अंदर आग जलाने से बचने और हवन-पूजन व दीप जलाने का काम पंडाल के बाहर सुरक्षित स्थान पर करने की अपील की है。 बाइट--मनोज कुमार नट DIG फायर
0
0
Report

कोटडा कागला स्कूल में लोकतंत्र का पाठ, राकेश भील बाल सरपंच चुने गए

Baran, Rajasthan:कोटडा कागला विद्यालय में लोकतंत्र का पाठ शांतिपूर्ण मतदान में राकेश भील बने बाल सरपंच बारां के हरनावदाशाहजी क्षेत्र के कोटडा कागला गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चुनाव जागरूकता अभियान के तहत अनोखा सरपंच चुनाव आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में मतदान शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। चुनाव में छात्र प्रत्याशी राकेश भील ने अपनी प्रतिद्वंद्वी पूजा भील को 27 मतों के बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की। राकेश को कुल 36 मत प्राप्त हुए, जबकि पूजा को 9 मतों से संतोष करना पड़ा। इस दौरान कुल 47 मत पड़े। प्रधानाध्यापक दुर्गेश पाठक ने बताया कि बच्चों में मतदान के प्रति जागरूकता लाने और निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों को समझाने के लिए प्रायोगिक नाटक के माध्यम से यह आयोजन किया गया था। इसके लिए पूरी निर्वाचन टीम तैयार की गई थी। बच्चों को ही पोलिंग पार्टी, पीठासीन अधिकारी और अन्य कर्मचारी बनाया गया। मतदाता बने बच्चों के पहचान पत्र भी जारी किए गए। चुनाव की पूरी प्रक्रिया वास्तविक चुनाव की तर्ज पर की गई। दो बच्चों ने प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा। मतदाता बच्चों ने कतार में लगकर बैलेट पेपर पर मोहर लगाकर अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट दिया और मतपेटी में पर्ची डाली। वोट डालने के बाद मतदाताओं की अंगुली पर स्याही का निशान भी लगाया गया। मनोनीत प्रशासनिक टीम पूरे समय अलर्ट रही और शांतिपूर्वक मतदान संपन्न करवाया। मतदान को लेकर स्कूली बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ अरुणा गौतम, दीपमाला माहुर, पूजा पारेता, बिंदु धाकड़, शालिनी सेन, ललिता रेगर, विकास गोठानिया, राकेश पोटर सहित छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे。
0
0
Report

अमेठी में मस्जिद निकाह के बाद युवती का फंदे से लटकता शव मिला

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - कमरें में फंदे से लटकता मिला युवती का शव, मकान बंद होने के चलते पुलिस की मौजूदगी में पति ने दरवाजा तोड़ कर फंदे से उतारा लटकता हुआ शव, आनन-फानन में में महिला को इलाज के लिए ले गये ट्रामा सेंटर जगदीशपुर जहां पर डाक्टरों ने किया मृतक घोषित, बताया जा रहा है की सोशल मीडिया के माध्यम से मृतका नाजरीन की हमजा के साथ हुई थी दोस्ती, दोनों ने भागकर दिल्ली में सात माह पूर्व एक मस्जिद में किया था निकाह, एक सप्ताह पूर्व दिल्ली से जगदीशपुर आया था अपने घर, जहां पर परिवार द्वारा दोनों लोगों को घर में नहीं करने दिया गया था प्रवेश, वहीं दूसरे के मकान में रह रहे थे पति-पत्नी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और मृतका के परिजनों की तहरीर पर जांच पड़ताल करते हुए विधिक कार्यवाही में जुटी जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र कस्बे के पालपुर का है मामला bite atul singh co musafirkhana
0
0
Report
Advertisement

नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, विविध अभिनय की सराहना

Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख जताया और उनके अभिनय के ज़बरदस्त अंदाज़, अलग-अलग तरह के किरदार निभाने की क्षमता और हिंदी व मराठी सिनेमा में उनके योगदान की तारीफ़ की। उनके ट्वीट में उन्होंने लिखा, "बहुत कम अभिनेताओं में वह ज़बरदस्त अंदाज़, अनोखापन और दमदार मौजूदगी थी जो श्री नाना पाटेकर जी में थी। उन्होंने हर किरदार में कमाल की विविधता और रचनात्मकता दिखाई और हमें ऐसे पात्र दिए जिन्हें पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। उन्हें उनकी बेबाक और साफ़-गोई वाली राय के लिए भी पसंद किया जाता था। हिंदी और मराठी सिनेमा में श्री नाना पाटेकर का योगदान बहुत बड़ा था। उनके जाने से एक बड़ी कमी महसूस होगी। उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।"
0
0
Report

पुणे: नाना पाटेकर के निधन पर प्रकाश जावड़ेकर बोले—वह महान कलाकार और व्यक्ति थे

Noida, Uttar Pradesh:पुणे (महाराष्ट्र):दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, 'नाना पाटेكر जैसे एक महान कलाकार थे वैसे ही महान मनुष्य थे उनकी सोच, उनका अभिनय दोनों चीजे अनमोल थी क्योंकि जिस तरह से वह अपनी भूमिका में जान डालते थे और पूरा अपना 100% देते थे, नाना जी एक सच्चे कलाकार थे और मुझे आज उनके अचानक जाने का दुख है और सबको दुख है। वह एक समाजसेवक भी थे और वह जो भी करते थे वह मन से करते थे इसलिए उनके जाने का सबको बहुत दुख है पूरा देश और दुनिया जो उन्हें जानता है उनके लिए बहुत दुखदायी है।'
0
0
Report
Advertisement

धनबाद सांसद का जयराम महतो पर कड़ा पलटवार, लालखंड पर बहस तेज

Dhanbad, Jharkhand:झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन और डुमरी विधायक जयराम महतो के बीच चल रहे विवाद के बीच सोशल मीडिया पर ‘लालखंड’ को लेकर दिए गए विधायक के बयान ने सियासी बयानबाजी को और तेज कर दिया है। अब धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने जयराम महतो पर पलटवार किया है। इससे पहले जयराम महतो ने कहा था कि वे ‘लालखंड’ के हितैषी हैं। ढुल्लू महतो ने एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि झारखंड से नक्सलवाद लगभग खत्म हो चुका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद के सफाये की दिशा में कार्रवाई जारी है। ऐसे समय में किसी जनप्रतिनिधि द्वारा ‘लालखंड’ के नाम पर लोगों को डराने-धमकाने की बात करना उचित नहीं है। सांसद ने जयराम महतो से सवाल करते हुए कहा कि वे यह बताएं कि सुनील महतो की हत्या नक्सलियों द्वारा की गई थी या नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद जयराम महतो इस तरह के बयानों के जरिए नक्सली विचारधारा का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। ढुल्लू महतो ने कहा कि जयराम महतो केवल उनका नाम लेकर राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं। बाइट --- ढुल्लू महतो सांसद धनबाद
0
0
Report

दशहरा-दीपावली त्योहारों के तहत खाद्य मिलावट रोकने के लिए छापेमारी तेज

Ansar Nagar, Jharkhand:खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के होटलों व प्रतिष्ठानों में चलाया छापेमारी अभियान दशहरा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जांच तेज, मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने पर जोर चतरा : आगामी दशहरा, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के विभिन्न होटलों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच और छापेमारी अभियान शुरू किया है। यह अभियान उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य पर्व के दौरान बाजार में मिलावटी एवं मानक के विपरीत खाद्य सामग्रियों की बिक्री पर रोक लगाना है, ताकि होटल, मिठाई दुकान एवं अन्य प्रतिष्ठानों से खाद्य सामग्री खरीदकर सेवन करने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता और बिक्री से संबंधित मानकों की जांच की जा रही है। विभाग की कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में भी हड़कंप है। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान यदि किसी प्रतिष्ठान में मिलावटी या मानक के विपरीत खाद्य सामग्री पाई जाती है, तो संबंधित कारोबारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रथम चरण में онлайн जुर्माना लगाया जाएगा। इसके बाद मामले की गंभीरता के अनुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि त्योहारों को देखते हुए यह जांच एवं छापेमारी अभियान पर्व समाप्त होने तक लगातार जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

कोटा के गोबरिया बावड़ी रेस्टोरेंट में आग, तीन दमकलों ने काबू पाया

Jaipur, Rajasthan:कोटा गोबरिया बावड़ी के रेस्टोरेंट में आग से मचा हड़कंप, तीन दमकलों ने आधे घंटे में पाया काबू। कोटा गोबरिया बावड़ी क्षेत्र स्थित अर्बन शेखावाटी ढाबा रेस्टोरेंट में देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण रेस्टोरेंट की रसोई में आग लगी थी। सूचना मिलते ही नगर निगम के अग्निशमन विभाग ने अलग-अलग फायर स्टेशनों से दमकलें मौके के लिए रवाना कीं। नगर निगम उपायुक्त फायर राकेश व्यास ने बताया कि आग रेस्टोरेंट की किचन में लगी थी। मौके पर करीब आधा दर्जन दमकलें भेजी गईं, जिनमें से तीन दमकलों की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में कई गैस सिलेंडर रखे हुए थे। ऐसे में आग के फैलने पर बड़ा हादसा होने की आशंका थी। दमकल कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए रेस्टोरेंट को चारों तरफ से घेरा और तेजी से आग बुझाने का काम किया। समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया
0
0
Report
Advertisement

कौशांबी: सर्राफा लूट में मुठभेड़, एक बदमाश घायल- दो गिरफ्तार

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में सर्राफा व्यापारी से हुई करीब 6 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कोखराज थाना पुलिस और बदमाशों के बीच शहजादपुर स्थित दुर्गा भाभी पुल के पास मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश रितेश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथी सुनील और सूरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया。 पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए बदमाश फतेहपुर के खखरेरू और खागा इलाके के रहने वाले हैं। इन बदमाशों ने 1 अक्टूबर को मूरतगंज निवासी सर्राफा व्यापारी सुरेश चंद्र सोनी के साथ टोल प्लाजा के पास मारपीट कर सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब 6 लाख रुपये की लूट की थी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूट के जेवरात, लाल रंग की अपाचे बाइक और अवैध असलहा बरामद किया है। घायल बदमाश रितेश को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है और इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है。
0
0
Report

नाना पाटेकर का गोवा में निधन; अस्पताल में मौत की पुष्टि

Noida, Uttar Pradesh:Panaji (Goa): Veteran Indian Actor And Filmmaker Nana Patekar Passes Away In Goa. गोवा: मणिपाल हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड, डॉ. शेखर सालकर कहते हैं, नाना पाटेकर को हॉस्पिटल में मृत अवस्था में लाया गया था... सुबह 5:30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हमने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें मृत ही लाया गया था। लगभग 45 मिनट से एक घंटे तक कार्डियक मसाज दी गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। हमें जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार, लगभग 2:30 बजे उन्होंने अपने दोस्त को मैसेज भेजा था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। लेकिन रात का समय होने के कारण उनके दोस्त ने मैसेज नहीं देखा। इसलिए उन्होंने उन्हें फोन किया। वे लगभग 4 बजे उनके घर पहुंचे। उस समय उन्हें पसीना आ रहा था। उन्होंने उन्हें संभाला और शुरुआती जरूरी मदद दी। लेकिन वे धीरे-धीरे बेहोश हो रहे थे... इसलिए उन्होंने उनके केयरटेकर को हॉस्पिटल भेजा... वे हमारी एम्बुलेंस ले गए। जब हमारी ER टीम वहाँ पहुँची, तो उन्होंने कार्डियक मसाज शुरू की क्योंकि वे बिल्कुल भी प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे... वे उन्हें सुबह लगभग 4:20 या 4:30 बजे हमारे हॉस्पिटल ले आए। हमने भी पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें मृत अवस्था में ही लाया गया था। फिर हमें पुलिस केस दर्ज करना पड़ा क्योंकि यह एक MLC (मेडिको-लीगल केस) था। अब शव को पोस्टमार्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। उनके परिवार के सदस्य वहाँ नहीं थे। उनके साथ उनके दोस्त और एक केयरटेकर मौजूद थे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top