450331
बुरहानपुर के पटवारी संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा
Burhanpur, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश पटवारी संघ की बुरहानपुर जिला इकाई ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा और मांगों के समाधान की अपील की। जिला अध्यक्ष राहुलसिंह तोमर ने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत पटवारियों को ई-डायरी का कार्य सौंपा गया है जो उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों के लिए प्रासंगिक नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस प्रोजेक्ट पर रोक लगाने की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन माँ शैलपुत्री को नमन
Noida, Uttar Pradesh:वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्。 वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्。 शक्ति की आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर आदिशक्ति माँ शैलपुत्री के चरणों में नमन。 माँ की असीम कृपा से सभी के जीवन में आत्मबल, धैर्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, समस्त जगत में शांति, सद्भाव व समृद्धि का विस्तार हो और हर घर सुख-मंगल से आलोकित रहे。 जय माँ शैलपुत्री।0
0
Report
NH-31 फोरलेन पर सीएनजी टेंपो में आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में NH-31 फोरलेन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चकिया में एनटीपीसी रेलवे गुमटी के समीप एक मालवाहक सीएनजी टेंपो में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन बीच सड़क पर धू-धू कर जलने लगा। गनीमत रही कि आग लगते ही चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। सूचना मिलते ही चकिया थाना की पुलिस और एनटीपीसी से पहुंची दो दमकल गाड़ियों ने करीब 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक टेंपो पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। इस घटना के कारण फोरलेन की दोनों लेन पर लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। आपको बताते चले कि बेगूसराय के NH-31 फोरलेन की हैं, जहां शनिवार की रात चकिया स्थित एनटीपीसी रेलवे गुमटी के समीप एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हाथीदह की ओर से आ रहा एक मालवाहक सीएनजी टेंपो जैसे ही एनटीपीसी के सामने चकिया रेलवे गुमटी के पास पहुंचा, तभी अचानक उसमें आग लग गई।आग की लपटें उठती देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन छोड़ दिया और मौके से दूर भागकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा टेंपो आग के गोले में तब्दील हो गया। आसमान में उठते धुएं के गुबार और सड़क पर जलते वाहन को देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।इसी दौरान वहां से गुजर रहे बीहट नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने तत्काल डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चकिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, आग पर काबू पाने के लिए एनटीपीसी से दो दमकल गाड़ियों को बुलाया गया।पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब 40 मिनट तक कड़ी मशक्कत की, जिसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक मालवाहक टेंपो पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।इस घटना और आग बुझाने की कार्रवाई के दौरान NH-31 फोरलेन की दोनों लेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। आग बुझने के बाद पुलिस प्रशासन ने यातायात को सामान्य कराया।फिलहाल, टेंपो किसका था और आग लगने की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट या सीएनजी रिसाव की जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के सही कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी。0
0
Report
इंदौर के बिजासन माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि की तैयारी पूरी, भक्तों की आस्था चरम पर
Indore, Madhya Pradesh:शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई हैं और इसके साथ ही देवी मंदिरों में भक्तों की आस्था और उत्साह का माहौल नजर आने लगा है। इंदौर के प्राचीन बिजासन माता मंदिर में भी नवरात्रि को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है, वहीं श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है। इंदौर के प्राचीन बिजासन माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि के चलते श्रद्धालु पहुंच रहे हे । मंदिर परिसर को भी विशेष रूप से सजाया गया है। वही श्रद्धालुओं को देखते हुए मंदिर में दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है ताकि भक्तों को सुगमता से माता के दर्शन हो सकें। वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। बिजासन माता के प्रति भक्तों की गहरी आस्था है। यही वजह है कि नवरात्रि के दौरान सिर्फ इंदौर ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज के स्थानों से भी श्रद्धालु माता के दर्शन और आराधना के लिए यहां पहुंचते हैं। नवरात्रि को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नवरात्रि के नौ दिनों तक बिजासन माता मंदिर में धार्मिक आयोजनों की भी धूम रहेगी इस दौरान नौ दिनों तक चंडी यज्ञ के साथ ही अलग अलग अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। भक्तजन इन धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर माता की आराधना करेंगे。0
0
Report
Advertisement
कटरा में नवरात्रि श्रद्धालुओं का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Noida, Uttar Pradesh:कटरा से वॉकथ्रू | नवरात्र पर श्रद्धालुओं का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम शारदीय नवरात्र के शुभारंभ के साथ ही विश्व प्रसिद्ध मां वैष्णो देवी धाम के आधार शिविर कटरा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। मां के दर्शन के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। कटरा में यात्रा पंजीकरण केंद्रों पर भी लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं और श्रद्धालु अपनी यात्रा पर्ची हासिल करने के लिए इंतजार करते नजर आ रहे हैं। नवरात्रों के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन के सामने यात्रा को व्यवस्थित बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। कटरा से लेकर भवन तक सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रमुख स्थानों पर जांच, नाकों पर निगरानी और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही AI तकनीक से लैस कैमरों और कंट्रोल सेंटर के जरिए भीड़ तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की व्यवस्था की गई है। नवरात्रों के लिए मां के दरबार को फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया है, जबकि विशेष धार्मिक अनुष्ठानों की भी तैयारी है। ऐसे में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच प्रशासन की प्राथमिकता सुरक्षा, सुचारू पंजीकरण और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है।0
0
Report
आबूराज के अर्बुदा देवी मंदिर में नवरात्रि में भक्तों की भारी भीड़
Sirohi, Rajasthan:एंकर - राजस्थान के प्रसिद्ध हिल स्टेशन आबूराज में शारदीय नवरात्र के दौरान मां अर्बुदा देवी के दरबार में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मान्यता है कि 33 कोटि देवी-देवताओं का वास आबूराज की इस पावन धरती पर है। मां अर्बुदा के नाम से ही इस पर्वत की पहचान अर्बुद पर्वत के रूप में जुड़ी मानी जाती है। यहां मां के दर्शन के साथ ही श्रद्धालु उस स्थान के भी दर्शन करते हैं, जहां पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मां ने वास्कली नामक राक्षस का वध किया था। देखिए, अर्बुदा मा से जुड़ी यह खास रिपोर्ट। वीओ - आबू की पहाड़ियों में बसा मां अर्बुदा देवी का प्राचीन मंदिर इन दिनों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। सुबह होते ही मंदिर परिसर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है। आबूराज का धार्मिक और पौराणिक महत्व सदियों पुरानी मान्यताओं से जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि यहां 33 कोटि देवी-देवताओं का वास है। नवरात्रि के दिनों में मां अर्बुदा के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इस आस्था को और खास बना देती है। वीओ - मां अर्बुदा देवी मंदिर से जुड़ी एक और पौराणिक मान्यता बेहद रोचक है। मान्यता के अनुसार, मंदिर के नीचे स्थित स्थान पर मां अर्बुदा देवी ने वास्कली नामक राक्षस का वध किया था। पौराणिक कथाओ के अनुसार, जब मां वास्कली का संहार करने लगीं, तब राक्षस ने मां से वरदान मांगा कि वे अपने चरण उसके ऊपर रखें। मान्यता है कि मां ने उसे अपने पैरों से दबा दिया। आज भी श्रद्धालु इस स्थान को देखने पहुंचते हैं, जहां स्थानीय धार्मिक परंपरा के अनुसार मां के चरणों के निशान मौजूद हैं। यह स्थान मां अर्बुदा देवी की शक्ति, साहस और दुष्टों के संहार से जुड़ी आस्था का प्रतीक माना जाता है। मंदिर आने वाले कई श्रद्धालु मां के दर्शन के साथ इस पौराणिक स्थल के भी दर्शन करते हैं। BYTE — श्रद्धालु वीओ - आबू की पावन पहाड़ियों में स्थित मां अर्बुदा देवी का दरबार आज भी लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। मां के दर्शन के लिए सीढ़ियां चढ़ते भक्त हों या वास्कली राक्षस से जुड़ी पौराणिक मान्यता वाले स्थान पर पहुंचते श्रद्धालु, हर ओर भक्ति और विश्वास का अनूठा संगम दिखाई देता है। नवरात्रि के अवसर पर यहां उमड़ रही भक्तों की भीड़ इस बात का प्रमाण है कि आबू की पहचान केवल पर्यटन तक सीमित नहीं, बल्कि इसकी जड़ें गहरी धार्मिक आस्था से भी जुड़ी हैं। जी राजस्थान के लिए सिरोही से शरद टाक की रिपोर्ट नोट - इस खबर से रिलेटेड वीडियो पहले भेजीं है खबर से उठा लेवे।0
0
Report
एटा में श्री राम बारात का भव्य प्रदर्शन, सुरक्षा के बीच जनकपुरी पहुँची
Etah, Uttar Pradesh:एटा में श्री राम बारात का भव्य प्रदर्शन, सुरक्षा के बीच जनकपुरी पहुँची; रामबारात रामलीला मैदान से शुरू होकर घंटाघर, मेहता पार्क, ठंडी सड़क, जीटी रोड़ होते हुए जनकपुरी पहुंची; 40 से अधिक झांकिया राम बारात में शामिल, लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा से बारात का स्वागत किया; रेलवे रोड स्थित इन्द्रपुरी में सजाई गई भव्य जनकपुरी; थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का पूरा मामला।0
0
Report
Advertisement
उज्जैन में नवरात्रि के दौरान शक्ति स्क्वॉड से महिलाओं की सुरक्षा
Ujjain, Madhya Pradesh:शहर में 13 शक्ति दल और 13 एफआरवी में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, सुबह 4 बजे से रात 2 बजे तक करेंगी निगरानी उज्जैन में नवरात्रि के दौरान गरबा पंडालों और धार्मिक आयोजनों में शामिल होने वाली महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं। उज्जैन पुलिस ने शक्ति स्क्वॉड की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना और छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों पर नजर रखना है। शक्ति स्क्वॉड के तहत शहर में 13 पुलिस दल तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 13 एफआरवी में भी महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये टीमें अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग करेंगे। निर्धारित ड्यूटी के अनुसार सुबह 4 बजे से रात 2 बजे तक सक्रिय रहकर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पर नजर रखेंगी। नवरात्रि के दौरान गरबा पंडालों, मंदिरों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी की जाएगी। खास बात यह है कि गरबा आयोजनों में सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, ताकि छेड़छाड़ या किसी तरह की अभद्रता करने वालों पर नजर रखी जा सके और समय रहते कार्रवाई की जा सके। उज्जैन पुलिस का कहना है कि नवरात्रि के दौरान महिलाएं और बालिकाएं बिना किसी डर के गरबा और अन्य धार्मिक आयोजनों में शामिल हो सकें, इसके लिए पुलिस लगातार मुस्तैद रहेगी। शक्ति स्क्वॉड के जरिए पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के साथ ही महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाने की कोशिश की जा रही है। बाइट - एसपी प्रदीप शर्मा0
0
Report
हुरहुरु में KTM शोरूम व सर्विसिंग सेंटर में आग, दमकलें मौके पर
Hazaribagh, Jharkhand:हुरहुरु स्थित बाबा पथ काली मंदिर के समीप KTM शोरूम एवं सर्विसिंग सेंटर में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद भी आग पर काबू पाने का प्रयास जारी था। सूचना मिलने पर दो अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे। बड़ा बाजार पुलिस और अग्निशमन कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए थे। प्रत्यक्ष स्थिति के अनुसार, आग की लपटों पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। शोरूम और सर्विसिंग सेंटर में मौजूद वाहनों के आग की चपेट में आने की सूचना है। आसपास के लोगों ने लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। हालांकि, नुकसान का वास्तविक आकलन और आग में क्षतिग्रस्त वाहनों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना स्थल पर मौजूद पुलिस और अग्निशमन कर्मियों की ओर से आग बुझाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही थी। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग पर पूरी तरह काबू पाने और स्थिति सामान्य होने के बाद ही नुकसान की वास्तविक जानकारी सामने आने की उम्मीद है。0
0
Report
अररिया में 104 किलो गांजे के साथ 6 कारोबारियों की गिरफ्तारी
Forbesganj, Bihar:अररिया में पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 104 किलो गांजा के साथ 6 कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। बथनाहा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुरसर बॉर्डर की तरफ से एक उजले रंग की कार में गांजा की खेप आ रही है जिसके बाद पुलिस ने एसएसबी के सहयोग से बथनाहा बाजार में बैरिकेडिंग कर एक काले रंग की कार और स्कॉर्पियो को रोका जिसमें गांजे की खेप लाई जा रही थी। गाड़ियों की तलाशी में काले रंग की कार में तीन लाइनर को पकड़ा जबकि एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। गिरफ्तार लोगो से पुलिस गांजे के सप्लाई में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है0
0
Report
Advertisement
बस्तर पुलिस ने क्रिकेट से बदला तस्वीर; सुरक्षा और खेल का नया जोश दिखा
Kondagaon, Chhattisgarh:लंबे समय तक नक्सलवाद की चुनौती से जूझने वाला बस्तर… आज बदलाव की नई तस्वीर पेश कर रहा है। जिन हाथों ने कठिन परिस्थितियों में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली, आज उन्हीं हाथों में बल्ला है… मैदान में जोश है, चेहरे पर मुस्कान है और जीत का जश्न है। ये तस्वीरें गवाह हैं उस बदलते बस्तर की, जहां संघर्ष के बीच अब खेल, उत्साह और नई उम्मीदों की तस्वीर भी नजर आने लगी है। बस्तर पुलिस का यही अंदाज है… हाथ में बंदूक हो या बल्ला, हौसला हमेशा बुलंद! इसी जज्बे के साथ बस्तर संभाग के सात जिलों के पुलिस जवानों की तीन दिवसीय बस्तर क्रिकेट लीग का आज भव्य समापन हुआ। क्रिक्रेट के मैदान पर जवानوں का दम तीन दिनों तक चले इस क्रिकेट मुकाबले में बस्तर संभाग के सात जिलों के पुलिस जवानों ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। मैदान पर हर चौके-छक्के के साथ जवानों का उत्साह बढ़ता गया और आखिरी मुकाबले के बाद जीत की ट्रॉफी कांकेर पुलिस के नाम रही। समापन समारोह में कोंडागांव विधायक लता उसेंडी और केशकाल विधायक सहित अतिथि शामिल हुए। जवानों के बीच उत्साह का माहौल रहा और आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया गया। ट्रॉफी कांकेर के नाम जरूर हुई, लेकिन कांकेर के आईपीएस अधिकारी ने इस जीत को सिर्फ अपने जिले की जीत नहीं, बल्कि पूरे बस्तर की जीत बताया। यह संदेश भी साफ है कि बस्तर की पहचान अब सिर्फ संघर्ष और चुनौतियों तक सीमित नहीं है। यहां के जवान सुरक्षा के साथ खेल के मैदान में भी अपनी प्रतिभा और टीम भावना का प्रदर्शन कर रहे हैं। बाइट – आईपीएस अधिकारी, कांकेर पुलिस बाइट – पंकज चंद्रा, पुलिस अधीक्षक, कोंडागांव बस्तर ने लंबा संघर्ष देखा है… चुनौतियों का सामना किया है। आज क्रिकेट के मैदान से आती ये तस्वीरें एक नई उम्मीद का संदेश दे रही हैं। सुरक्षा की जिम्मेदारी भी, खेल का जुनून भी… यही है बस्तर पुलिस का जज्बा! बंदूक हो या बल्ला, अनुशासन हो या खेल भावना… बस्तर के जवान हर मोर्चे पर अपना दम दिखाने को तैयार हैं।0
0
Report
कटरा में नवरात्र पर श्रद्धालुओं का सैलाब; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Jammu, कटरा से वॉकथ्रू | नवरात्र पर श्रद्धालुओं का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम शारदीय नवरात्र के शुभारंभ के साथ ही विश्व प्रसिद्ध मां वैष्णो देवी धाम के आधार शिविर कटरा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। मां के दर्शन के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। कटरा में यात्रा पंजीकरण केंद्रों पर भी लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं और श्रद्धालु अपनी यात्रा पर्ची हासिल करने के लिए इंतजार करते नजर आ रहे हैं। नवरात्रों के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन के सामने यात्रा को व्यवस्थित बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है。 वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। कटरा से लेकर भवन तक सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रमुख स्थानों पर जांच, नाकों पर निगरानी और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही AI तकनीक से लैस कैमरों और कंट्रोल सेंटर के जरिए भीड़ तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की व्यवस्था की गई है। नवरात्रों के लिए मां के दरबार को फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया है, जबकि विशेष धार्मिक अनुष्ठानों की भी तैयारी है। ऐसे में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच प्रशासन की प्राथमिकता सुरक्षा, सुचारू पंजीकरण और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है。0
0
Report
यौन उत्पीड़न के आरोपों पर घिरे सांसद बिमोल अकोइजम; रायपुर में भाजपा महिला मोर्चा का उग्र प्रदर्शन,
Raipur, Chhattisgarh:JNU से बर्खास्तगी और यौन उत्पीड़न के आरोपों पर घिरे सांसद बिमोल अकोइजम; रायपुर में भाजपा महिला मोर्चा का उग्र प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग Headline (English): Allegations of Misconduct & JNU Sacking: BJP Mahila Morcha Stages Fierce Protest in Raipur Demanding MP Bimol Akoijam’s Resignation समाचार: रायपुर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ ने इनर मणिपुर से कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जेएनयू की आंतरिक जांच समिति द्वारा यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों की पुष्टि और विश्वविद्यालय से उनकी बर्खास्तगी बेहद शर्मनाक व चिंताजनक है। महिला मोर्चा ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि एक सांसद संसद की गरिमा और जनता के भरोसे का प्रतीक होता है। ऐसे आचरण के बाद अकोइजम जन प्रतिनिधि बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं, इसलिए उन्हें तत्काल लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना चाहिए। # # # # # # #0
0
Report
Advertisement
मृत्युदंड की सजा पाए कुलदीप साहू को अंबिकापुर से रायपुर सेंट्रल जेल किया गया शिफ्ट
Raipur, Chhattisgarh:सूरजपुर दोहरे हत्याकांड: Surajpur Double Murder: Death Row Convict Kuldeep Sahu Shifted to Raipur Central Jail छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की नृशंस हत्या के मुख्य दोषी कुलदीप साहू को कड़ी सुरक्षा के बीच अंबिकापुर सेंट्रल जेल से रायपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया गया है। मामले में दो अन्य दोषियों समेत कुलदीप को अदालत ने मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अंबिकापुर जेल अधीक्षक अक्षय कुमार राजपूत के अनुसार, जेल मैनुअल के तहत आगामी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए यह कदम उठाया गया है। अंबिकापुर जेल में फांसी की व्यवस्था न होने के कारण उसे रायपुर भेजा गया है।0
0
Report
विमान में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर बघेल के सवाल, सीएम साय ने सुरक्षा कदमों को बताया जायज
Raipur, Chhattisgarh:Baghel Questions Delhi Police Aircraft Action; CM Sai Defends Precautionary Measures रायपुर: छत्तीसगढ़ में विमान के भीतर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई और राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विमान में घुसकर गिरफ्तारी करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि विमानन सुरक्षा नियमों की अनदेखी हुई है, जबकि सीआईएसएफ/सीआरपीएफ को भी प्लेन में जाने की अनुमति नहीं होती। वहीं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली में कड़ी सुरक्षा का बचाव करते हुए कहा कि पूर्व में प्रदर्शन के दौरान असामाजिक तत्वों के घुसपैठ की घटनाओं को देखते हुए माहौल बिगड़ने से रोकने के लिए सरकार ने जरूरी व उचित कदम उठाए हैं।0
0
Report
रायपुर के दुर्गा पंडाल में आतिशबाजी से लगी आग, टला बड़ा हादसा; पुलिस ने जारी किया अलर्ट Fire Breaks
Raipur, Chhattisgarh:Fire Breaks Out at Raipur Durga Pandal Due to Fireworks, Major Mishap Averted; Police Issue Alert रायपुर के शारदा चौक स्थित दुर्गा उत्सव पंडाल में आतिशबाजी के दौरान अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। नवरात्रि में उमड़ रही भारी भीड़ और दुर्ग के फूल चौक की पूर्व घटना को देखते हुए रायपुर पुलिस ने तुरंत सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने सभी समितियों को पंडाल के 100 मीटर के दायरे में आतिशबाजी व ज्वलनशील सजावट पर रोक लगाने तथा अनिवार्य रूप से अग्निशामक यंत्र रखने के कड़े निर्देश दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
