450331
बुरहानपुर के गांधी भवन में पेंटिंग प्रदर्शनी, MP और महाराष्ट्र के कलाकारों ने दिखाया हुनर
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर के गांधी भवन में कला ब्रम्हा आर्ट स्टूडियो और मानव सेवा संस्था द्वारा आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी में मप्र और महाराष्ट्र के कई जिलों से कलाकारों ने अपनी पेंटिंग्स का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में 90 पेंटिंग्स प्रदर्शित की गईं, जिसमें थ्री-डी वर्क और नेचुरल कलर्स की पेंटिंग्स खास आकर्षण रहीं। इस आयोजन का उद्देश्य कलाकारों को प्लेटफार्म उपलब्ध कराना था जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Bandipora में Apni Party के प्रदर्शन में कर्मचारियों और युवाओं की मांगें
Apni Party Holds Protest in Bandipora, Raises Demands of Employees and Youth The Bandipora unit of the Apni Party held a protest in the district on Thursday, raising demands related to employees, workers, electricity consumers, service centre operators and unemployed youth. The protest was led by Apni Party Bandipora District President Syed Shafat Qazmi. Political Coordinator to the Apni Party President Sameer Iqbal Bhat, senior leader Waseem Ahmad Sheikh and other party workers also participated. The protesters demanded regularisation and welfare measures for NHM employees, SPOs, daily wagers, ASHA workers and need-based workers. They also sought regularisation of NYC employees and a permanent arrangement for service centre operators. The protesters also called for waiver of electricity bills and sought measures to address unemployment by creating more employment opportunities for youth. Police personnel were deployed at the protest site to maintain law and order and facilitate the conduct of the agitation. The protesters urged the government to consider their demands and take measures concerning employees, workers and unemployed youth.0
0
Report
सुपौल जिला परिवहन कार्यालय में निगरानी छापेमारी, डेटा ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार
Bihar:सुपौल जिला परिवहन कार्यालय में निगरानी विभाग ने छापेमारी की है. जिसके बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया है. बताया गया कि परिवहन विभाग कार्यालय में कार्यरत डेटा ऑपरेटर को निगरानी विभाग ने 15 हजार रूपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने DTO कार्यालय में कार्यरत डाटा ओपेरेटर नन्द लाल को घूस लेते गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है. बताया गया कि सुपौल जिले के ललितग्राम निवासी मो अजहर अली ने अपनी दिल्ली नंबर कार को बिहार नंबर बनाने के लिए परिवहन विभाग गया था, जहां उससे डेटा ऑपरेटर ने इसके एवज में 15 हजार रूपये घूस की मांग की गई. जिसके बाद मो अजहर अली ने इसकी लिखित शिकायत निगरानी विभाग पटना में की थी. निगरानी विभाग ने इस मामले में आज छापेमारी की जिसमे घूस की रकम लेते परिवहन विभाग कार्यालय में कार्यरत डाटा ऑपरेटर नन्द लाल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही घूस की रकम 15 हजार रूपये भी जब्त कर लिया गया है. और आगे की जांच में जुट गई है. फिलहाल सुपौल में जिला परिवहन विभाग कार्यालय में निगरानी के छापे से सुपौल में हड़कंप मच गया है.0
0
Report
साहिबगंज: करमा पूजा के दौरान छेड़खानी के बाद फायरिंग, दो गिरफ्तार
Sahibganj, Jharkhand:साहिबगंज के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में करमा पूजा के दौरान महिलाओं से कथित छेड़खानी और गाली-गलौज के बाद फायरिंग का मामला सामने आया है जिसमें पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक देसी कट्टा और एक गोली का खोखा बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक तेलियाडीह करमटोला गांव में 22 सितंबर की रात महिलाएं करमा पूजा कर रही थीं। इसी दौरान दो युवकों पर महिलाओं के साथ गाली-गलौज और छेड़खानी करने का आरोप है। आरोप है कि इसी दौरान एक आरोपी ने जूते में ढका देसी कट्टा से फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना के संबंध में महिला के आवेदन पर मिर्जाचौकी थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 सितंबर की रात दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और एक खोखा बरामद हुआ। गिरफ्तार लोगों को जेल भेजा गया है।0
0
Report
Advertisement
नोएडा-आगरा बस हादसे में 9 की मौत; फायर सेफ्टी पर रियल्टी चेक
Agra, Uttar Pradesh:नोएडा में चलती बस में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, हादसे के बाद आगरा में क्या है हालात इसका रियल्टी चेक करने हमारी टीम यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल पर पहुंची जहां RTO अधिकारी भी मौके पर गाड़ियों की चेकिंग करते दिखे, हमने बस में जाकर चेक किया कि क्या सुविधाएं है और फायर फाइटिंग के इंतजाम है या नहीं और इमरजेंसी एग्जिट गेट काम कर रहा है या नहीं, कुछ लोगों से बात भी की जो घटना के बाद यात्रा के दौरान बस संचालक और ड्राइवर से सेफ्टी की जानकारी लेने के बाद ही सफ़र करने की बात कहते नजर आए, इतना ही नहीं रियल्टी चेक के दौरान हमे रूट पर राज कल्पना ट्रेवल्स की बस भी दिखाई, ये वही ट्रेवल्स एजेंसी है जिसकी बस में हादसा हुआ था, इसे भी हमने चेक किया और फायर सेफ्टी के साथ फर्स्ट एड बॉक्स और इमरजेंसी गेट भी चेक किया, क्या कुछ मिला देखिए इस रियल्टी चेक में हमारे संवाददाता कपिल अग्रवाल की इस रिपोर्ट में0
0
Report
जालौन में रसोईयों से मोबाइल छीनैती: तीन गिरफ्तार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में कस्तूरबा विद्यालय की रसोईयां से हुई मोबाइल छिनैती का पुलिस ने किया खुलासा, पुलिस ने महिला का मोबाइल छीनने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, तीनो अभियुक्तों के पास से चोरी का मोबाइल, जिओ सिम व 250 रुपए कैश बरामद, पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से छिनैती की घटना में प्रयुक्त बाइक भी हुई बरामद, तीनों अभियुक्त कोंच कोतवाली क्षेत्र के गोखले नगर के है निवासी, पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर भेजा जेल, जालौन की कोंच कोतवाली पुलिस ने दाढ़ी नहर पुलिया के पास से की गिरफ्तारी।0
0
Report
उन्नाव में स्कार्पियो सवार दबंगों ने युवक पर रॉड-डंडों से हमला, हालत गंभीर
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। स्कार्पियो कार सवार दबंगो का आतंक। स्कार्पियो सवार दबंगो ने युवक को रॉड और डंडो से पीटा। युवक को फेंक कर भागे दबंग। बताया जा रहा करीब 15 मिनट तक दबंगो ने युवक को पीटा। युवक को पीटकर मौके से स्कार्पियो सवार हुए फरार। गंभीर हालत मे घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल मे कराया गया भर्ती। सदर कोतवाली के दरोगाबाग़ क़ी घटना。0
0
Report
Advertisement
बीसीसीआई ने भागलपुर स्टेडियम में घरेलू मैचों के आयोजन को मंजूरी दी
Naya Chak, Bihar:सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित किए जाने वाले घरेलू मैचों का आयोजन होगा। इसके लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने भागलपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन (बीडीसीए) को अनुमति दे दी है। इस संबंध में बीसीए के सीईओ मनीष राज ने बीडीसीए सचिव डॉ. जयशंकर ठाकुर को सूचना का पत्र भेजा है। साथ ही स्टेडियम को निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार एवं सुव्यवस्थित रखने को कहा है। इसके बाद से स्टेडियम में तैयारी जोर शोर से चल रही है, पवेलियन का निर्माण कार्य चल रहा है, पिच को तैयार किया जा रहा है। अब संभावना है कि यहां अंडर 19 और अंडर 23 मैच खेले जाएंगे जहाँ वैभव सूर्यवंशी समेत कई बड़े क्रिकेटर्स के खेलने का अनुमान है। इस स्टेडियम पर 2004 में महेंद्र सिंह धोनी ने सद्भावना कप खेला था उसके बाद उनका चयन अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए हुआ था वहीं इस स्टेडियम पर सौरव तिवारी, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी समेत कई सितारे खेल चुके हैं। बीसीसीआई की टीम ने कुछ दिनों पूर्व स्टेडियम का निरीक्षण किया था। इसमें मानकों के अनुरूप स्टेडियम पाया गया था। बीडीसीए अधिकारियों के मुताबिक बीसीसीआई और बीसीए की एक टीम अक्टूबर में भी फिर से सुविधाओं का जायजा लेने के लिए आएगी। फिलहाल बीसीए के माध्यम से बीसीसीआई के घरेलू मैचों के लिए हरी झंडी मिल जाना बड़ी उपलब्धि है। यह भागलपुर और आसपास के जिलों के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्हें सैंडिस कंपाउंड में क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ियों का खेल देखने का मौका मिलेगा। क्रिकेट स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर का पिच और मैदान बनाने का काम तेजी से चल रहा है। मैदान के चारों ओर मैच के बाद बीच-बीच में मेनटेनेंस के लिए रेन गन स्प्रिंकलर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। अंडरग्राउंड तरीके से पिच के चारों ओर पाइप डालकर मशीनें लगाई जा रही हैं।0
0
Report
भेसळयुक्त महाराष्ट्र पर चोट: शहापूर के सामाजिक संदेश वाले भव्य दिखावे
Thane, Maharashtra:शहापूरच्या पठाण वाड्यातील जय माहुली मित्र मंडळाचा भेसळयुक्त महाराष्ट्रावर देखावा प्रशासनाचा डोळ्यात अंजन घालणारा संदेश. गणेशोत्सव म्हटला की सजावट आणि देखावे आले. शहापूरच्या पठाण वाड्यातील जय माहुली मित्र मंडळाने यंदा सादर केलेला देखावा भेसळखोरीवर भाष्य करणारा डोळ्यात अंजन घालणारा देखावा ठरला आहे. शहापूर तालुक्यातील पठाण वाडा येथील जय माहुली मित्र मंडळ गेल्या 23 वर्षांपासून सामाजिक संदेश देणारे देखावे सादर करत आहे. हिंदू-मुस्लिम ऐक्याचा आणि एकोप्याचा संदेश देणे ही या मंडळाची ओळख आहे. यंदा या मंडळाने भेसळयुक्त महाराष्ट्र हा विषय मांडला आहे. मिठाई दुकानात कशी भेसळ केली जाते आणि त्यामुळे एका निष्पाप मुलीला दवाखान्यात जावे लागते, हा विदारक देखावा या मंडळाने अतिशय प्रभावीपणे सादर केला आहे. हा देखावा पाहण्यासाठी शहापूरसह आजूबाजूच्या परिसरातून मोठ्या प्रमाणात नागरिक गर्दी करत आहेत आणि मंडळाच्या या सामाजिक कार्याचे सर्व स्तरातून मोठ्या प्रमाणावर कौतुक आणि गौरव होत आहे. मी स्वतः त्या वाड्यात राहतो आणि गेली 23 वर्षे आम्ही असेच सामाजिक प्रबोधनाचे देखावे सादर करत आहोत, अशी भावना स्थानिकांनी व्यक्त केली आहे.0
0
Report
सीएमएचओ ने रायथल CHC और माटूंदा PHC का आकस्मिक निरीक्षण किया
Jaipur, Rajasthan:जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. ओ.पी. सामर ने गुरुवार को सीएचसी रायथल और पीएचसी माटूंदा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, गर्भवती महिलाओं की जांच, बच्चों के टीकाकरण और उपचार व्यवस्थाओं की समीक्षा की। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) चिन्हित महिलाओं की नियमित ट्रेकिंग कर समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नियमित टीकाकरण की प्रगति भी जानी। इस दौरान दवा उपलब्धता, साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण और बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन की जांच की। अधिकारियों को सेवाओं की नियमित मॉनिटरिंग और आगामी गतिविधियों की तैयारी के निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर में डायन के आरोप में महिला पर हमला, अस्पताल में इलाज शुरू
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में डायन का आरोप लगाकर महिला की पिटाई,पिटाई से घायल महिला का अस्पताल मे चल रहा इलाज,पड़ोसी ने मवेशी पर जादू-टोना करने का आरोप लगाकर पिटाई करने का लगा आरोप मुजफ्फरपुर जिले के राजेपुर ओपी क्षेत्र में एक महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर पड़ोसियों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया गया है.पीड़ित महिला को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया.पीड़ित महिला के अनुसार आरोपियों ने उससे कहा कि वह उनके साथ चलकर मवेशी को ठीक करे,नहीं तो उसे जान से मार दिया जाएगा.जब महिला ने जादू-टोना करने की बात से इनकार किया, तो आरोपी आग बबूला हो गए और उसके साथ मारपीट करने लगे.महिला ने आरोप लगाया कि इसी दौरान एक आरोपी ने जान से मारने की नीयत से उसके गले में गमछा बांधकर उसे घसीट कर पिटाई किया है.घटना के दौरान महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई.इसके बाद घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.राजेपुर ओपी थानाध्यक्ष रविकांत ने बताया कि फिलहाल पीड़िता का बयान दर्ज करने की कोशिश की जा रही है जबकि जानकारी होते ही मामले की छानबीन शुरू कर दी गई.0
0
Report
कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव: नशामुक्ति संदेश से विश्वभर में जागरूकता
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में होने वाला अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव इस बार जन-जन का उत्सव बने, गीता का संदेश घर-घर और विश्वभर तक पहुंच। इसी उद्देश्य को लेकर गीता ज्ञान संस्थान में संतों, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गीता महोत्सव की व्यापकता और गरिमा बढ़ाने के साथ-साथ नशामुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया कुरुक्षेत्र की धरती पर आयोजित होने वाला अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव केवल एक सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी वाला उत्सव बने—इसको लेकर गीता ज्ञान संस्थान में संत समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ मंथन किया गया। बैठक में कुरुक्षेत्र जिला सहित लाडवा, शाहाबाद और पिहوवा क्षेत्र के संतों, धार्मिक संस्थाओं तथा विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया। बड़ी संख्या में संतों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बैठक में पहुंचकर अपने सुझाव दिए। बैठक में कहा गया कि गीता जयंती उत्सव की गरिमा और व्यापकता बढ़ाने के लिए जन-जन की भागीदारी जरूरी है। लोगों में यह भाव पैदा होना चाहिए कि गीता महोत्सव केवल सरकार या कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे समाज का उत्सव है। वहीं, गीता के संदेश को युवाओं तक पहुंचाने और नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने पर भी विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखते हुए गीता के माध्यम से उन्हें सकारात्मक सोच, ऊंचे लक्ष्य और बेहतर जीवन की प्रेरणा दी जानी चाहिए। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा हाल ही में रोहतक में युवाओं के साथ गीता को लेकर संवाद का जिक्र करते हुए कहा गया कि युवाओं को नशे की ओर जाने के बजाय गीता के संदेश से प्रेरणा लेकर ऊंचे निश्चय और ऊंची उड़ान का लक्ष्य बनाना चाहिए। ऐसे में इस बार अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान नशामुक्ति और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को भी व्यापक स्तर पर चलाने की तैयारी है। उद्देश्य साफ है—कुरुक्षेत्र की पावन धरती से गीता का संदेश हरियाणा, देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया तक पहुंचे और गीता महोत्सव में समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो।0
0
Report
पंचायत राज चुनाव 2026: बूंदी में सरपंच-वार्ड पंच आरक्षण लॉटरी शुरू
Jaipur, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर जिलेभर में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया गुरुवार को शुरू हुई. विभिन्न पंचायत समितियों में उपखंड अधिकारियों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से लॉटरी निकाली गई. हिंडोली, तालेड़ा, बूंदी और केशवरायपाटन, नैनवा दबलाना, खड़खड़, लाखेरी सहित जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में सरपंच पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जा रही है. इस दौरान वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी भी संपन्न कराई गई. नए परिसीमन के बाद जिले की करीब 235 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के आरक्षण की तस्वीर लॉटरी प्रक्रिया के बाद स्पष्ट होगी. जिले के सभी संबंधित उपखंड कार्यालयों में वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रक्रिया पूरी की गई.0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड: मान्यता नहीं मिलने वाले मदरसों पर एक सप्ताह में बंदी की धमकी
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार के बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र में मदरसों के निरीक्षण के दौरान तीन संस्थानों में धार्मिक शिक्षा दिए जाने का मामला सामने आया है। उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी ने करीब सात मदरसों का निरीक्षण किया, जहां शिक्षा व्यवस्था, दस्तावेज, बुनियादी सुविधाओं और साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं की पड़ताल की गई। निरीक्षण में तीन ऐसे मदरसे मिले, जिन्हें शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त है, लेकिन अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता नहीं ली गई है और वहां धार्मिक शिक्षा भी दी जा रही है। प्राधिकरण अध्यक्ष ने संबंधित संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से मान्यता लेना जरूरी है और एक सप्ताह के भीतर आवश्यक प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो मदरसों को बंद करने की कार्रवाई की जाएगी। डॉ. गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप धार्मिक शिक्षा लेने वाले बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ना प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान जिन संस्थानों में दस्तावेज अधूरे मिले या व्यवस्थाओं में कमी पाई गई, उन्हें भी निर्धारित औपचारिकताएं पूरी करने और शिक्षा संबंधी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।0
0
Report
हरिद्वार: विदेशी महिला के पैर पर ॐ टैटू से बवाल, संगठनों ने नाराज़गी जताई
Haridwar, Uttarakhand:#ब्रेकिंग न्यूज / हरिद्वार विदेशी महिला के पैर पर धार्मिक मंत्र का टैटू, हरिद्वार में विवाद हरिद्वार में एक विदेशी महिला के पैर पर “ॐ श्री महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का टैटू बना होने का मामला सामने आया है। टैटू की तस्वीर सामने आने के बाद हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने आपत्ति जताई है। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर और सनातनी महिला रूपी कौर ने मामले में नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि विदेशी नागरिकों को भारतीय धार्मिक परंपराओं और धार्मिक प्रतीकों की पूरी जानकारी न होने की संभावना रहती है। दोनों ने टैटू बनाने वाले कलाकार की पहचान कर मामले की जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
कासगंज में 18 वर्षीय किशोरी की हत्या: चार गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज में 18 वर्षीय किशोरी की हत्या पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार 1.35 लाख रुपये नकद, जेवरात, मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कासगंज यूपी के कासगंज में 18 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से 1,35,100 रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, मृतका का मोबाइल फोन, दुपट्टा और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। दरअसल, 23 सितंबर की सुबह कोतवाली कासगंज क्षेत्र के अशोक नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास खेत में बनी ट्यूबवेल की कोठरी की छत पर 18 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पांच टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस, मुखबिर तंत्र और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से जांच आगे बढ़ाई। 24 सितंबर को पुलिस ने अशोक नगर की पुरानी रेलवे क्रॉसिंग के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आई यह बात पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी समीर की मृतका से कुछ समय पहले दोस्ती हुई थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतका के पास घर की कमेटी के रुपये और जेवर होने की जानकारी समीर को थी। रुपये और जेवर हासिल करने के उद्देश्य से समीर ने अपने तीन साथियों अरसद, अमित और अरसलान के साथ मिलकर योजना बनाई। पुलिस के अनुसार, मृतका 1,35,100 रुपये और सोने-चांदी के जेवर लेकर आरोपियों के पास पहुंची। इसके बाद आरोपी उसे खेत में बनी ट्यूबवेल की कोठरी के पास ले गए। पुलिस का दावा है कि वहां दुपट्टे से गला दबाने के बाद समीर ने चाकू से गर्दन पर वार किया, जिससे किशोरी की मौत हो गई। आरोपियों ने कथित तौर पर सबूत मिटाने के लिए मृतका के कपड़े, चप्पल और बैग को रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में जला दिया और मोबाइल से सिम निकाल दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर इन सामानों को भी बरामद किया है। ये चार आरोपी गिरफ्तार समीर पुत्र शामिल, निवासी अशोक नगर, कासगंज अमित पुत्र अमर सिंह, निवासी इंडस्ट्रियल एरिया, इस्माइलपुर रोड, कासगंज अरसद पुत्र नसीम, निवासी मस्जिद वाली गली, कासगंज अरसलान पुत्र अजमल, निवासी तहसील रोड, गप्पू का चौराहा, कासगंज।0
0
Report
Advertisement
