450331
बुरहानपुर में 14 सितंबर को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर में 14 सितंबर, 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष और प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश श्रीमती आशिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में धारा 138, पराक्राम्य लिखत अधिनियम पर चर्चा हुई। इसमें जिले के वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी और विधिक सहायता अधिकारी शामिल हुए। यह आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बालोद के बाजार में अवैध कब्जे पर अब बुलडोजर, पुलिस बल तैनात
Raipur, Chhattisgarh:बालोद ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव सुबह सुबह बालोद के सबसे व्यस्ततम बाजार में अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलना शुरू सदर बाजार का चौड़ीकरण है उसका मुख्य उद्देश्य, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात शहर छावनी में तब्दील, प्रशासन सहयोग की कर रहा अपील अवैध कब्जे से पट गया था मार्केट अभी तीन बुलडोजर के साथ प्रशासन ने मार्केट में दी दस्तक शहर में हड़कंप का माहौल, तीन भागों में बटी टीम0
0
Report
बालोद में तड़के बुलडोजर एक्शन: अतिक्रमण हटाकर सड़कों पर यातायात बहाल
Raipur, Chhattisgarh:बालोद तड़के सुबह जिला प्रशासन का बड़ा बुलडोजर एक्शन बालोद शहर के सबसे व्यस्तम सदर रोड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू.... 5 बुलडोजर, भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क किनारे बने अतिक्रमण पर लगातार कार्रवाई जारी....... प्रशासन ने पहले ही नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी, जिसके बाद आज तड़के कार्रवाई शुरू की गई...... अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी होने से रोजाना जाम, यातायात बाधित और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था....... आज की कार्रवाई के बाद सदर रोड को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था को पूरी तरह बहाल करने की तैयारी है.... फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण माहौल के बीच प्रशासन का बुलडोजर एक्शन जारी…0
0
Report
हापुड़ - ईद की आड़ में विवादित पोस्ट से माहौल खराब करने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार।
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड में एक युवक द्वारा ईद से पहले सोशल मीडिया पर विवादित वीडियो लगाकर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया है। हालांकि धौलाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। धौलाना निवासी आरिश तेली नाम के युवक ने इंस्टाग्राम पर ईद की बंधाई देते हुए गौ-माता की एक विवादित वीडियो पोस्ट की थी। जोकि कुछ ही समय में वायरल होने लगी। हिंदू संगठनों व गौसेवकों में इस विवादित वीडियो को लेकर रोष व्याप्त होने लगा। इस विवादित वीडियो का संज्ञान लेते हुए धौलाना पुलिस ने आनन फानन में आरिश नाम के इस युवक की हिरासत में ले लिया है व आगे की कठोर कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। पुलिस कार्रवाई के बाद हिंदू संगठनों व गौ सेवकों की नाराजगी शांत हुई है। इंस्पेक्टर धौलाना अवनीश शर्मा का कहना है आरोपी युवक पर कठोर कारवाही की जाएगी व ईद की आड़ में किसी भी तरह का माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों को सफल नहीं होने दिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
खूंटी के रनिया में आंधी-बारिश से किसानों के घर-माल पर बड़ा नुकसान
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी。 स्लग - खूँटी जिले के दूरस्थ रनिया प्रखंड में आंधी तूफान से क्षति。 खूँटी जिले में तापमान बढ़कर 40 डिग्री पहुँच गया वहीं दूसरी ओर रनिया प्रखंड क्षेत्र में आंधी तूफान के साथ हुई बारिश ने प्रकृति का दृश्य ही बदल दिया। शाम को हुई बारिश के साथ चली जोरदार हवा से कई पेड़ उखड़ गये डालियाँ टूट गयी । घरों के एस्बेस्टस टूट गये और झोपड़ी उड़ गये। वहीं घरों को तेज आंधी ने क्षतिग्रस्त किया ही लेकिन फलों और सब्जियों को भी बर्बाद कर दिया। इस आंधी से रनिया चौक पर खड़े टेम्पो के उपर आम का मोटा डाली टूटकर गिर गया। जिससे टेम्पु पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन गनिमत था कि उस समय टेम्पो में को भी सवारी नहीं थे। नहीं तो जान-माल की भी क्षति हो जाता। इधर बारिश के बाद जिन गरीबों के एस्बेस्टस उजड़ गए उनका काफी नुकसान हो गया। विजुअल - तूफान के बाद का दृश्य。0
0
Report
बदायूं कांड के पोस्टर वार पर देशभर में आक्रोश
Lucknow, Uttar Pradesh:यूपी में फिर पोस्टर वॉर,इस बार बदायूं कांड को लेकर प्रहार बदायूं, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, हरदोई, कानपुर, शाहजहांपुर, कन्नौज, उन्नाव और कानपुर देहात में लगी होर्डिंग होर्डिंग में बदायूं डबल रेप और हत्या का जिक्र अखिलेश सरकार में हुई थी घटना, सारे आरोपी यादव समाज के शाक्य समाज की थीं मृतक लड़कियां घटना के बाद अखिलेश सरकार के प्रति पूरा देश गुस्से में था 2014 के बदायूं कांड के 12 साल पर पोस्टर वार आज ही के दिन यानि 26,27 मई को बदायूं कांड हुआ था इस वजह से ये पोस्टर लगा है0
0
Report
मथुरा मुठभेड़: राजस्थान के दो अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, हथियार बरामद
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में पुलिस मुठभेड़: राजस्थान के दो अंतरराज्यीय शातिर वाहन चोर पैर में गोली लगने से घायल, गिरफ्तार मथुरा. जनपद की थाना छाता पुलिस, रिवॉर्डेड टीम और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार रात एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. चेतक अकादमी के पास जंगलों में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो अंतरराज्यीय शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है. आत्मरक्षार्थ की गई पुलिस फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी; बदमाशों ने की फायरिंग पुलिस के अनुसार, 25 मई 2026 की रात करीब 09:07 बजे शातिर वाहन चोरों के मूवमेंट की सटीक सूचना मिली थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने चेतक अकादमी के पास जंगल में घेराबंदी की और बदमाशों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। स्वयं को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें साकिर के बाएं पैर और साबिर के दायें पैर में गोली लगी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गिरफ्तारी योग्य व्यक्तियों का विवरण: दोनों आरोपी अंतरराज्यीय अपराधी हैं और राजस्थान के निवासी हैं: 1. साकिर (32) पुत्र रहमल, निवासी रुंध, थाना खोह, जिला डींग, राजस्थान। 2. साबिर (26) पुत्र इब्वर, निवासी रुंध, थाना खोह, जिला डींग, राजस्थान। अवैध हथियार और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद: 3 बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें बरामद की गईं; साथ ही अवैध तमंचा (315 बोर), जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस आदि बरामद। इनके खिलाफ पूर्व में मथुरा के थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं: आरोपियों के विरुद्ध चोरी, धोखाधड़ी, हत्या के प्रयास (धारा 307) और आर्म्स एक्ट आदि मामलों के रिकॉर्ड। विधिक कार्रवाई: छाता थाने में नया मामला दर्ज किया जाएगा। इस टीम में थाना छाता के प्रभारी निरीक्षक, उप-निरीक्षक, रिवॉर्ड टीम और सर्विलांस के सदस्य शामिल रहे।0
0
Report
Advertisement
इंदिरापुरम मुठभेड़: स्नैचिंग आरोपी इरशाद गिरफ्तार, गोली लगने से अस्पताल में भर्ती
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच आमने-सामने की मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने मुठभेड़ में स्नैचिंग करने वाले एक अभियुक्त इरशाद को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में इरशाद को गोली लगी और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस ने इसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 1 खोखा कारतूस, 1 जिन्दा कारतूस, चोरी किये हुए 2 आईफोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि नॉर्थ इंडिया मॉल के पीछे पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नोएडा की तरफ से एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर सवार होकर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी है।0
0
Report
राम रहीम पैरोल पर रोहतक जेल से बाहर, सुरक्षा के बीच सिरसा आश्रम रवाना
Rohtak, Haryana:रोहतक सुनारिया जेल से बड़ी खबर राम रहीम एक बार फिर रोहतक सुनारिया जेल से बाहर 30 दिनों की मिली पैरोल , रोहतक सुनारिया जेल से सिरसा आश्रम में कड़ी सुरक्षा के बीच भेजे गए राम रहीम गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम अक्सर पैरोल और फरलो पर जेल से बाहर आते रहते हैं। उनकी रिहाई को लेकर कई बार राजनीतिक और कानूनी विवाद भी सामने आते रहे हैं0
0
Report
पूज्य प्रेमानंद महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने की दिनेश फलहारी ने की कामना, भक्तों में भारी बेचैनी
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा । मशहूर और परम पूज्य संत श्री प्रेमानंद जी महाराज के स्वास्थ्य को लेकर उनके अनुयायियों और भक्तों में काफी चिंता देखी जा रही है। देश-विदेश से लोग उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। संतों और भक्तों का कहना है कि महाराज जी ने समाज को हमेशा एक सही राह दिखाई है और वे उनके दर्शन के लिए व्याकुल हैं। वीडियो में एक भक्त (या संत) ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि, "हम सभी ठाकुर जी (भगवान कृष्ण) से यही प्रार्थना कर रहे हैं कि महाराज जी जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ हो जाएं।" उन्होंने महाराज जी के वचनों को याद करते हुए कहा कि महाराज जी हमेशा कहते हैं, 'मैं रहूं या न रहूं, आपके मन में गुरु भाव रहना चाहिए।' ऐसे दिव्य और निस्वार्थ संतों का समाज में होना बहुत सौभाग्य की बात है। करोड़ों युवाओं को दिखाया सही मार्ग महाराज जी ने हमेशा समाज कल्याण को सर्वोपरि रखा है। उनके बारे में बात करते हुए बताया गया कि: राधा नाम का महत्व: उन्होंने करोड़ों युवाओं को सही राह दिखाई और उन्हें 'राधा नाम संकीर्तन' के महत्व से परिचित कराया। निस्वार्थ जीवन: उन्होंने कभी भी अपने लिए कुछ नहीं मांगा। यहाँ तक कि अपने नाम पर जमीन का एक टुकड़ा भी नहीं लिया। वे हमेशा कहते हैं कि हम सब ठाकुर जी के प्राणी हैं और हमें उनकी भक्ति में ही लीन रहना चाहिए। सच्ची और व्यावहारिक सीख: महाराज जी हमेशा लोगों को माता-पिता की सेवा करने की प्रेरणा देते हैं। उनका यह भी कहना है कि अगर कोई बीमार हो तो उसे किसी तंत्र-मंत्र के चक्कर में पड़ने के बजाय तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। वे हमेशा सत्य मार्ग का प्रदर्शन करते हैं। आश्रम में भक्तों की भारी भीड़, लोग बेचैन महाराज जी के स्वास्थ्य की खबरों के बाद उनके आश्रम में भक्तों के आने-जाने का सिलसिला लगातार जारी है। महाराज जी के दोबारा दर्शन पाने के लिए लोग काफी बेचैन हैं। सभी की आँखों में अपने गुरु के प्रति गहरा प्रेम है और हर कोई सिर्फ एक ही कामना कर रहा है कि उनके प्रिय महाराज जी जल्द से जल्द ठीक होकर उनके बीच लौटें।0
0
Report
Advertisement
बादोली गांव में परिवार के बीच मारपीट का वीडियो वायरल; पुलिस जांच शुरू
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर: अरनिया थाना क्षेत्र के बादोली गांव में एक ही परिवार के लोगों के बीच जमकर मारपीट। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल। मामूली विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते गाली गलौज मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दबंगों ने लात घूंसों और डंडों से हमला कर परिवार के लोगों को बेरहमी से पीटा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी है बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र के बादोली गांव का मामला।0
0
Report
प्रयागराज में एसएससी कांस्टेबल जीडी एग्जाम के दौरान भारी हंगामा, केंद्र में तोड़फोड़
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज एसएससी की कांस्टेबल जीडी भर्ती के परिक्षार्थियों का हंगामा, अंदावा स्थित परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों ने किया जमकर हंगामा, केंद्र के अंदर घुसकर परीक्षार्थियों ने की जमकर तोड़फोड़, परीक्षा केंद्र में ऐसी, कूलर और कम्प्यूटर के साथ सर्वर को भी तोड़ा, क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों के बुलाने पर हुआ हंगामा, सीट नहीं मिलने से अभ्यर्थियों में हुई नाराज़गी, परिक्षार्थियों के हंगामे के बाद परीक्षा स्थगित की गई, सोमवार को एसएससी की कांस्टेबल जीडी की थी परीक्षा, निजी संस्था ने परीक्षा कराए जाने की जिम्मेदारी ली थी, परीक्षा केंद्र पर करीब 600 कंप्यूटर सिस्टम लगाए गए थे, दो पालियों में आयोजित होनी थी परीक्षा, पहली पाली में 505 जबकि दूसरी पाली में 495 अभ्यर्थियों को देनी थी परीक्षा, लेकिन दोनों पालियों में करीब 2100 अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र बुला लिया गया, परीक्षा केंद्र पर जब अभ्यर्थियों को जगह नहीं मिली तो शुरू हो गया हंगामा, नाराज परीक्षार्थियों ने केंद्र में तोड़फोड़ के साथ चक्काजाम भी कर दिया, हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर मामला शांत कराया।0
0
Report
गंगा दशहरे पर श्रद्धालुओं का पवित्र स्नान और दर्शन
Noida, Uttar Pradesh:गंगा दशहरा एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है, जो स्वर्ग से पृथ्वी पर गंगा नदी के अवतरण का प्रतीक है। विवेक कुमार द्विवेदी, जो मुंबई से इलाहाबाद आए हैं, गंगा में पवित्र स्नान करने और हनुमान मंदिरों के दर्शन करने के अपने अनुभव साझा करते हैं। वे उस आध्यात्मिक तृप्ति और शांति को व्यक्त करते हैं, जिसका अनुभव वे कर रहे हैं। नेहा केसरवानी भी संगम पर उमड़ी भारी भीड़ पर टिप्पणी करती हैं, और इसका श्रेय गंगा दशहरा के महत्व को देती हैं। वह राजा भगीरथ की उस कथा का वर्णन करती हैं, जिनकी घोर तपस्या के फलस्वरूप गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुईं, ताकि उनके पूर्वजों को मोक्ष मिल सके। इस त्योहार को शुद्धिकरण, दान-पुण्य और एक समृद्ध भविष्य के लिए प्रार्थना करने का अवसर माना जाता है। गंगा को आशीर्वाद देने, रोगों को दूर करने और अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने की शक्ति के लिए अत्यंत श्रद्धा के साथ पूजा जाता है। यह नदी न केवल धरती की हरियाली में योगदान देती है, बल्कि भक्तों की आस्था में भी नव-ऊर्जा का संचार करती है। गोपाल गुरु प्रयाग का निवासी होने के सौभाग्य पर प्रकाश डालते हैं, वह स्थान जहाँ गंगा का विशेष महत्व है।0
0
Report
Advertisement
कनेरा पुलिस ने चार साल बाद मंदबुद्धि व्यक्ति को परिवार से मिलवाकर सुर्खियां बटोरी
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले की कनेरा थाना पुलिस ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए चार साल से परिवार से बिछड़े एक मंदबुद्धि व्यक्ति को उसके परिजनों से मिलाकर सराहनीय कार्य किया है। बिहार के वैशाली निवासी दशरथ सहनी कनेरा क्षेत्र में लावारिस हालत में मिले थे, जिन्हें पुलिस थाने लेकर आई। बातचीत के दौरान पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए बिहारी भाषा में संवाद किया, जिसके बाद उसकी पहचान हो सकी। वैशाली पुलिस और सोशल मीडिया की मदद से परिवार से संपर्क हुआ। पत्नी रिंकू सहनी कनेरा पहुंची और पहचान के बाद दशरथ को परिवार के सुपुर्द किया गया।0
0
Report
बाराबंकी में ट्रेलर से टकराकर इनोवा कार में चार श्रद्धालुओं की मौत, 3 घायल
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। सुल्तानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के भिखरा गांव के पास ट्रेलर में पीछे से इनोवा कार घुसी, जिससे कार के अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा और occupants फँस गए। इनोवा में सवार सात लोग कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। मृतकों में चंदौली, गाजीपुर, बलिया और सुल्तानपुर के युवक शामिल हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और हादसे की जांच शुरू कर दी है; प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है।0
0
Report
अबूझमाड़ के ग्रामीण पानी और आंगनबाड़ी के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे
Narayanpur, Jharkhand:नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के ग्रामीणों में अब बदलाव की नई तस्वीर दिखाई देने लगी है। वर्षों तक नक्सलवाद और भय के साये में जीवन बिताने वाले ग्रामीण अब अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए खुलकर प्रशासन तक पहुंच रहे हैं। ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई रेंगाबेड़ा गाँव से, जहां ग्रामीण करीब 90 किलोमीटर का सफर तय कर जिला मुख्यालय पहुंचे और साफ पेयजल तथा गाँव में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की मांग प्रशासन के सामने रखी। ग्रामीणों ने बताया कि पोचावाड़ा ग्राम पंचायत के आश्रित गाँव रेंगाबेड़ा में दशकों से लोग झरिया और नालों का पानी पीने को मजबूर हैं। बारिश के दिनों में पानी गंदा हो जाता है, जिससे गांव में बीमारियां फैलती हैं। गांव में बच्चों के लिए आंगनबाड़ी की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले नक्सलवाद के डर के कारण वे अपनी समस्याएं लेकर बाहर नहीं आ पाते थे, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। ग्रामीण पहले 30 किलोमीटर पैदल चलकर ओरछा पहुंचे, फिर वहां से यात्री बस में बैठकर जिला मुख्यालय पहुंचे और कलेक्टर को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि अब वे भयमुक्त होकर अपने गांव के विकास और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आवाज उठा रहे हैं। यह बदलाव अबूझमाड़ में लौटते भरोसे और विकास की नई उम्मीद का संकेत माना जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
