450331
बुरहानपुर में भगवान गणेश की विदाई पर नंदी बैल ने किया नमन
Ambada Ryt, Madhya Pradesh:बुरहानपुर में भगवान गणेश की विदाई के दौरान नंदी बैल ने घुटनों के बल नमन कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। गाजे-बाजे के साथ बप्पा की सवारी निकली, जब नंदी बैल ने बप्पा का अभिवादन किया, तो मौजूद भक्तों ने "गणपति बप्पा मोरिया" के जयकारे लगाए। नंदी बैल का यह नमन, जो भगवान गणेश के पिता शिव जी का वाहन है, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भक्तजन इस अद्भुत दृश्य को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामनगर में अचानक बदला मौसम, दोपहर बाद मूसलाधार बारिश से लोगों को असुविधा
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में शनिवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। सुबह से रामनगर में मौसम साफ था और बारिश नहीं हुई थी, लेकिन दोपहर करीब एक बजे के बाद अचानक आसमान में बादल घिर आए और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी तेज थी कि सड़क पर चल रहे राहगीरों और बाइक सवारों को संभलने तक मौका नहीं मिला। बारिश के चलते लोग आसपास की दुकानों के नीचे शरण लेने लगे। दोपहर बाद शुरू हुई इस बारिश से शहर की सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई। बाजार क्षेत्र में चहल-पहल कुछ देर के लिए थम गई। मौसम विभाग ने नैनीताल जिले में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था; रामनगर पर्यटन नगरी होने के कारण यहाँ बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग आवाजाही करते हैं। अचानक हुई बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। बारिश के दौरान सड़क पर निकलने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।रामनगर में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है और आसमान में घने बादल छाए हैं। मौसम विभाग की चेतावनी का पालन करने और अनावश्यक रूप से बारिश के दौरान बाहर निकलने से बचने की सलाह दी जा रही है।0
0
Report
बारिश ने प्रचार रोका, सांगानेर में भाजप प्रत्याशी ने जताया दावा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर - बारिश ने किया चुनाव प्रचार बाधित कार्यालयों में ही उम्मीदवार बना रहे रणनीति सुबह सुबह जो प्रत्याशी निकले थे प्रचार पर तेज बारिश ने उन्हें वापस कार्यालय लौटने पर किया मजबूर सूंगानेर के वार्डों में फिर भी दिख रहा उत्साह भाजपा प्रत्याशी भंवरलाल लील ने किया दावा कांग्रेस का सांगानेर में नहीं खुलेगा खाता0
0
Report
अंबाला कैंट में बदला मौसम, घने बादल और तेज बारिश से गर्मी से राहत
Ambala, Haryana:अंबाला कैंट में बदला मौसम,आसमान में छाए घने बादल और तेज बारिश हुई शुरू,बारिश होने से मौसम हुआ सुहावना और लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं ,दूसरी तरफ लोगों को जल भराव का भी डर सताने लगा,बारिश से फसलों को भी होगा बहुत फायदा।0
0
Report
Advertisement
भोपाल में बारिश से कलियासोत नदी किनारे भू-धंस, इमारतों की नींव खतरे
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल भोपाल में बारिश के चलते कलियासोत नदी के मुहाने पर, जमीन धंसी, कारें जमीन में धंसीं 8 मंजिला आम्रवेली अपार्टमेंट की नींव पर खतरा, अंदेशा आसपास की इमारतों की नींव भी कमजोर मचा हड़कंप, देर रात क्रेन से कारें निकाली गईं0
0
Report
हथुनिया थाने में CLG बैठक: त्योहारों पर शांति और भाईचारे की अपील
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के हथुनिया थाने में आगामी त्योहारों और पंचायत चुनाव को लेकर सीएलजी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वृत्ताधिकारी डीवाईएसपी बाबूलाल मुरारिया ने की। इस दौरान थानाधिकारी सीआई उदयवीर सिंह सहित सीएलजी सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र की सामान्य समस्याओं के साथ आगामी त्योहारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। डीवाईएसपी बाबूलाल मुरारिया ने सीएलजी सदस्यों से क्षेत्र की व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव लिए और सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नशे से दूर रखने की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर कई बार भ्रामक और अफवाह वाली जानकारी प्रसारित होती है। यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयानबाजी करता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की भ्रामक खबर पर विश्वास नहीं करने और बिना पुष्टि के उसे आगे प्रसारित नहीं करने की बात कही। गणेशोत्सव को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। डीवाईएसपी ने कहा कि गणेश प्रतिमा स्थापना करने वाले नागरिक आयोजन की व्यवस्थाओं और सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी निभाएं। सभी त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ मनाए जाएं। बैठक में सीएलजी सदस्यों और गणमान्य नागरिकों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव रखे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।0
0
Report
किशनगढ़ निकाय चुनाव में भाजपा अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ ने संयम पर जोर दिया
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ मे निकाय चुनाव की सियासी तपिश के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ शनिवार को किशनगढ़ पहुंचे। उनके पहुंचने पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को किशनगढ़ के निकाय चुनाव से जोड़कर बेहद अहम माना जा रहा है। मदन सिंह राठौड़ ने निकाय चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशियों की बैठक ली और चुनावी रणनीति पर चर्चा करते हुए प्रत्याशियों को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार के दौरान संयम और मर्यादा बनाए रखने की अपील की। राठौड़ ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि हमें चुनाव लोगों से लड़ना नहीं है, चुनाव लड़ना है। प्रचार के दौरान अपनी बोली पर संयम रखें। उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल में कई बार सामने वाला व्यक्ति उकسाने का प्रयास करेगा और लोग आपस में लड़ने के लिए आतुर रहेंगे, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं को समझदारी और संयम का परिचय देना है। प्रदेश अध्यक्ष का यह संदेश ऐसे समय में आया है, जब किशनगढ़ में निकाय चुनाव को लेकर वार्ड-वार सियासी मुकाबले तेज हो चुके हैं। टिकट वितरण के बाद कई वार्डों में बागी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी चुनावी मैदान में ताल ठोक रखी है, जिससे भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के सामने चुनौती बढ़ गई है। बैठक में प्रत्याशियों को मतदाताओं के बीच पहुंच बढ़ाने, सरकार की उपलब्धियों और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से रखने तथा व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप से बचने पर जोर दिया गया। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रदेश अध्यक्ष के ‘बोली पर संयम और समझदारी से चुनाव’ वाले मंत्र का असर किशनगढ़ के चुनावी रण में कितना दिखाई देता है। 11 सितंबर को होने वाले मतदान से पहले भाजपा के लिए अब संगठन, अनुशासन और भीतर की नाराजगी को साधना सबसे बड़ी चुनौती मानी जा रही है। बाइट मदन सिंह राठौड़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष0
0
Report
Advertisement
अमेठी में दो बाइक दुर्घटना, दो युवक गंभीर घायल, अस्पताल रेफर
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी दो बाइकों में आमने सामने हुई जोरदार टक्कर, टक्कर लगने के दौरान दो युवक गंभीर रूप से घायल सूचना पर पहुंची। पुलिस सभी घायलों को पहुंचाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को इलाज के बाद जिला अस्पताल किया गया रेफर। मुसाफिर खाना कोतवाली क्षेत्र के मुंशीगंज मोड़ का है पूरा मामला0
0
Report
धरियावद- बांसी मार्ग पर एनीकट के पानी में डूबी बोलेरो, बड़ा हादसा टला
Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : धरियावद हेडर/हेडलाईन : धरियावद-बांसी मार्ग पर एनीकट के पानी में डूबी बोलेरो, बड़ा हादसा टला एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले के धरियावद-बांसी मुख्य मार्ग पर शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। आरामपुरा के पास सड़क किनारे बने एनीकट में भरे पानी में एक बोलेरो अनियंत्रित होकर जा डूबी। बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार लोग सांवरिया जी के दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने धरियावद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार धरियावद से बांसी मुख्य सड़क मार्ग के इस हिस्से में मोबाइल नेटवर्क की समस्या रहती है। इसके चलते दुर्घटना जैसी घटनाओं की सूचना समय पर संबंधित लोगों तक नहीं पहुंच पाती। ग्रामीणों ने मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और ऐसे स्थानों पर जरूरी इंतजाम किए जाने की मांग की है।0
0
Report
सोशल मीडिया पर आत्महत्या का वीडियो पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के अरनोद थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ने अपने फोटो के साथ दर्द भरा गाना लगाकर खुद के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का वीडियो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट किया था। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल से मिली सूचना पर अरनोद थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता से अकाउंट की जानकारी जुटाई और युवक तक पहुंची। पुलिस के अनुसार 3 सितंबर को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को एक वीडियो प्राप्त हुआ था। वीडियो में एक युवक अपने फोटो के साथ दर्द भरा गाना लगाकर खुद के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात प्रदर्शित कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अरनोद थाना पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट की तकनीकी जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि संबंधित अकाउंट का इस्तेमाल भाटखाली निवासी चेतन मीणा कर रहा था। पुलिस टीम ने युवक की तलाश की और उसे गौतमेश्वर रोड, अरनोद पर मौजूद पाया। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसके पिता ने काम-धंधा नहीं करने और इधर-उधर घूमने को लेकर उसे डांटा था। इसके बाद परिवार पर दबाव बनाने और सोशल मीडिया पर चर्चित होने के उद्देश्य से उसने यह वीडियो तैयार कर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट किया। पुलिस ने बताया कि इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने से युवक के परिजनों और आम लोगों में भय का माहौल पैदा हुआ। मामले में अपराध की रोकथाम और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए चेतन मीणा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की कार्रवाई से सोशल मीडिया पर इस तरह की भ्रामक और भय पैदा करने वाली पोस्ट करने वालों को सख्त संदेश मिला है。0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
भीलवाड़ा: CM भजन लाल शर्मा मंदिर पहुंचे, रोड शो के बाद भाजपा कार्यालय में बैठक
Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा - मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पहुँचे दुधा धारी मंदिर, पूजा अर्चना के बाद करेंगे रोड शो, रोड शो के बाद भाजपा कार्यालय मे लेगे बैठक CM दौरे के बाद इंद्र देव भी महेरबान है शहर मे रिमझिम रिमझिम बारिश का दौर जारी है0
0
Report
सरयू बाढ़ से सेमरिया मोक्षधाम में अंतिम संस्कार कठिन
Chapra, Bihar:सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर से कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। सोनपुर से लेकर सिताब दियारा तक निचले इलाकों में बसे दर्जनों पंचायतों के हजारों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं, रिविलगंज नगर पंचायत स्थित सारण जिले के प्रमुख सेमरिया मोक्षधाम में भी बाढ़ की स्थिति भयावह हो गई है। मोक्षधाम परिसर में पानी भर जाने के कारण अंतिम संस्कार के लिए पहुंच रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालत ऐसे हैं कि लोग कमर तक भरे पानी को पार कर अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करने को मजबूर हैं। मोक्षधाम में विद्युत शवदाह गृह का निर्माण तो पूरा हो चुका है, लेकिन संपर्क सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण यह सुविधा फिलहाल आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ऐसे में लोग पारंपरिक तरीके से पुराने शेड में ही अंतिम संस्कार कर रहे हैं। पुराने शेड में चिताओं की लंबी कतार लगी हुई है। बाढ़ के पानी के बीच अंतिम संस्कार की यह तस्वीरें व्यवस्था और लोगों की मजबूरी, दोनों को सामने ला रही हैं। सेमरिया मोक्षधाम के निकट सरयू नदी पहुंचकर हालात का जायजा लिया हमारे संवाददाता राकेश कुमार सिंह ने।0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर मस्जिद जमीन कब्जा: SDM ने बुलडोजर से कार्रवाई पूरी
Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर के एसडीएम सुबोध कुमार ने ज़ी न्यूज से बात की और बताया क्या कि तमाम नियमों के तहत ही इस मस्जिद को जमीन कब्जा किया गया है। जिला जज ने उनकी याचिका खारिज की और इसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत भी जमीन कब्जा किया गया है और आज सुबह नगर पालिका की टीम पहुंची और साथ बुलडोजर के जरिए जमीनदोज़ किया गया है। सुरक्षा के व्यापक और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।0
0
Report
बारिश के बाद देवली बी रोड पर जलभराव, तिगड़ी क्षेत्र पानी में डूबा
New Delhi, Delhi:एंकर बारिश के बाद बादल सूरत सैनिक फार्म बी रोड देवली संगम विहार की तिगड़ी की कमर तक भरता पानी लोकेशन साउथ दिल्ली बी रोड देवली खानपुर तिगड़ी विजुअल जल भराव बी रोड पर सैनिक फार्म में देवली मेंतिगरी में राहगीर भारी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं, कई गाड़ियां फंस जाती हैं, तस्वीरों में जलभराव से मार्गों पर ट्रैफिक ठप दिख रहा है, राजगीरों को भी परेशानी हो रही है, यह रोड महरौली से हरियाणा यूपी राजस्थान को जोड़ता है और रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही है बारिश के बाद जलभराव के कारण अनेक वाहन पानी में डूबते-उतरते दिख रहे हैं, सैनिक फार्म तिगड़ी और अन्य जगहों पर पानी भराव की स्थिति साफ देखी जा सकती है0
0
Report
फतेहपुर के बीकमपुर में जीजा ने बांके से हमला, नहर में शव मिलने से हड़कंप
Fatehpur, Uttar Pradesh:औंग थाने के बीकमपुर गांव में सनकी युवक द्वारा ससुरालीजनों पर बांके से हमला कर घायल किए जाने का मामला। वारदात के पूर्व साले को घर से ले गया था जीजा लापता साले का नहर में मिला शव, मृतक जीजा पर ही हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल 3 सितम्बर को जीजा ने घर पर सो रहे दूसरे साले , सरहज , व 3 भतीजों पर बांके से किया था घायल हमले के बाद परिजनों ने आरोपी जीजा को पीट- पीटकर उतारा था मौत के घाट कल्यानपुर थाने के मुरादीपुर नहर में बरामद हुआ शव0
0
Report
Advertisement
