मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर मुस्लिमों ने किया विरोध
Burhanpur, Madhya Pradesh:महाराष्ट्र के नासिक में धार्मिक कार्यक्रम में मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ बुरहानपुर में मुस्लिम समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और डीआईजी से कार्रवाई की मांग की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
