icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अमेठी के खेत में बकरी भगाने पर युवक हमला; चार हिरासत में

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - खेत में फसल खा रही बकरी को भगाना युवक को पड़ा भारी, दो समुदाय के बीच हुए विवाद शुक्ल बाजार पुलिस ने नही लिया था संज्ञान, दबंगों द्वारा की मारपीट के बाद आज फिर घात लगाकर बैठे दबंगों ने युवक को अकेला पाकर किया लहूलुहान, शुक्ल बाजार पुलिस की लापरवाही के चलते हुई घटना एक दिन पूर्व हुई मारपीट की शिकायत के बाद भी नही की थी कार्यवाही, आज मामले की जानकारी पर पहुंचे सीओ अतुल कुमार सिंह, घटना की जानकारी लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए थे आदेश, गंभीर हालत में घायल युवक को इलाज के लिए रेफर किया गया हायर सेंटर, शुक्ल बाजार पुलिस ने आनन-फानन में आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए 4 लोगों को लिया हिरासत में, शुक्ल बाजार थाना क्षेत्र कस्बे का है मामला
0
0
Report

शाहजहांपुर में 1.2 किलो अफीम बरामद, झारखंड से यूपी सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर पुलिस का मादक पदार्थ तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। आज पुलिस ने 1 किलो 200 ग्राम फाइंड क्वालिटी की अफीम बरामद की है। पकड़ी गई अफीम को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपए में आंकी गई है। पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को भी गिरफ्तार किया है जो झारखंड से अफीम की सप्लाई करके यूपी में बेच रहा था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए पदार्थ तस्कर से पूछताछ करने मे जुटी हुई है। दरअसल बंडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक अफीम तस्कर इलाके में बड़ी खेप की डिलीवरी करने के लिए आया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके है शारदा नहर के पुल के पास से युसूफ नाम के तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किया गया अफीम तस्कर बरेली का रहने वाला है। जो झारखंड से सस्ते दामों पर अफीम खरीद कर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इसकी सप्लाई किया करता था। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 200 ग्राम फाइन क्वालिटी की अफीम बरामद हुई। फिलहाल गिरफ्तार किए गए अफीम तस्कर से पुलिस पूछताछ करने में डटी हुई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में नेटवर्क से जुड़े और लोगों के नाम सामने आए हैं जिन पर कार्रवाई की जा सकती है。
0
0
Report

सहारनपुर में कांवड़ यात्री की तबीयत बिगड़ी; पुलिस ने समय पर मदद की

Saharanpur, Uttar Pradesh:तबीयत बिगड़ने पर कांवड़ यात्री की मदद को दौड़ी पुलिस, समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई मुश्किल सहारनपुर में कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस का सेवा और समर्पण का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले की पुलिस लगातार मुस्तैदी से ड्यूटी निभा रही है। इसी क्रम में थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक अस्वस्थ कांवड़ यात्री को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराकर मानवता और संवेदनशीलता का परिचय दिया।जानकारी के अनुसार, सोमवार 3 अगस्त को थाना प्रभारी कुतुबशेर संतोष कुमार त्यागी के नेतृत्व में सब सेक्टर-18 पर तैनात उप निरीक्षक अभिषेक वशिष्ठ, रिक्रूट कांस्टेबल विष्णुकांत और रिक्रूट कांस्टेबल अजय कुमार भावपुर पुलिया के पास ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि हरियाणा के पानीपत निवासी कांवड़ यात्री आकाश पुत्र अमरजीत की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कांवड़ यात्री की स्थिति का आकलन किया। बिना किसी देरी के एंबुलेंस की व्यवस्था कर प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई गई। इसके बाद कांवड़ यात्री को उपचार के लिए पीजीआई पिलखनी भेजा गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका चिकित्सकीय परीक्षण और इलाज किया गया। समय पर मिली सहायता से कांवड़ यात्री और उसके साथियों ने सहारनपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों और अन्य श्रद्धालुओं ने भी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता और सेवा भावना की सराहना की।
0
0
Report
Advertisement

मथुरा में महिला हत्या-लूट: मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mathura, Uttar Pradesh:मटकी से मिला खून, छतों पर मिले सुराग: मथुरा में महिला की हत्या व लूट का पर्दाफाश; एनकाउंटर में मुख्य आरोपी पैर में गोली लगने से घायल, मां-बाप भी गिरफ्तार मथुरा ।जैंत थाना क्षेत्र के ग्राम बाटी में 27/28 जुलाई की रात हुई महिला की नृशंस हत्या और लूटपाट का पुलिस और सर्विलांस टीम ने खुलासा कर दिया है। रविवार देर रात हुई मुठभेड़ में मुख्य अभियुक्त विष्णु उर्फ लुक्का (24) पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत सौ-शैय्या संयुक्त अस्पताल वृंदावन में भर्ती कराया है। घटना में साक्ष्य छिपाने और लूटी गई संपत्ति बरामद कराने में शामिल विष्णु के माता-पिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। योजना बनाकर दिया चोरी व हत्या की घटना को अंजाम पुलिस के अनुसार, मृतका स्वयं सहायता समूह के जरिए महिलाओं को लोन दिलाने का काम करती थी। वारदात वाली रात महिला के पति (जो अलीगढ़ में चौकीदारी करते हैं) और दोनों बेटे मथुरा से बाहर थे। मौका पाकर आपराधिक प्रवृत्ति का पड़ोसी विष्णु उर्फ लुक्का चोरी की नीयत से घर में घुस गया। सामान खंगालते समय आहट होने पर महिला जाग गई। अपनी पहचान छिपाने के लिए विष्णु ने उसका मुंह दबाकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने मृतका के पहने हुए आभूषण (कुंडल, बाली) उतार लिए और चेहरे पर तकिया रखकर पूरे घर से नकदी व अन्य सामान लूट लिया। माता-पिता ने छिपाए हथियार व जेवरात वारदात के बाद विष्णु छत के रास्ते अपने घर पहुंचा, जहां उसके माता-पिता (हरप्रसाद व सह-अभियुक्ता) पहले से निगरानी में खड़े थे। हत्या के बाद आरोपी की मां ने खून से सना आला-कत्ल (चाकू) छिपाया, जबकि पिता हरप्रसाद ने लूटी हुई नकदी और आभूषण अपने कब्जे में रख लिए। आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के लिए अपने खून से सने कपड़े भी धो दिए थे। चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पकड़ाया 3 अगस्त की मध्यरात्रि (लगभग 00:05 बजे) मुखबिर की सूचना पर जैंत थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने बाटी से मघेरा जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की। खुद को घिरता देख विष्णु ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया। बरामदगी और आपराधिक इतिहास पुलिस ने अभियुक्तों के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया है: असलाह: एक .315 बोर तमंचा, 2 जिंदा कारतूस व 2 खोखा कारतूस। हत्या में प्रयुक्त हथियार: आला-क़त्ल (रक्त रंजित चाकू) लूटी गई संपत्ति: 13,500 रुपये नकद, एक जोड़ी चांदी की पायल, सोने के कुंडल, बाली, नाक की लौंग और एक सफेद धातु का 'श्यामजी का लॉकेट'। मृतका के परिजनों ने बरामद आभूषणों की पहचान कर ली है। आरोपी का आपराधिक इतिहास: घायल अभियुक्त विष्णु उर्फ लुक्का पहले भी जघन्य अपराधों में शामिल रहा है। उस पर वर्ष 2024 में नाबालिग से गैंगरेप (पॉक्सो एक्ट), आबकारी अधिनियम और हालिया हत्या व पुलिस मुठभेड़ (BNS व आर्म्स एक्ट) समेत 4 संगीन मामले दर्ज हैं। जैंत पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसएसपी श्लोक कुमार
0
0
Report

स्वर्ण पदक विजेता का क्षेत्र वासियों द्वारा ज़ोर दार स्वागत कर दी बधाई

Manoj KumarManoj KumarFollow2m ago
Ramauli, Uttar Pradesh:*राज्यपाल से दो स्वर्ण पदक मिलने के उपरांत राज सिंह यादव के गृह जनपद और घर आगमन पर ग्रामवासियों ,क्षेत्रवासियों , वरिष्ठ नेताओं के द्वारा स्वागत सम्मान अभिनंदन किया गया ।।* सकलडीहा।महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के 48 वे दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल महोदया द्वारा दो स्वर्ण पदक प्राप्त करने के उपरांत आज सोमवार को अपने जनपद चंदौली के ग्राम सभा बहेरी पहुंचे , घर पहुंचने के बाद सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी, ग्रामीण उपस्थित होकर इस उपलब्धि के लिए फूल माला गांजे बाजे के उनका स्वागत एवम अभिनंदन किया , जिसमें मनोज सिंह डब्लू पूर्व विधायक सैयदराजा व जिला पंचायत सदस्य धानापुर राजेश यादव ने माल्यार्पण कर शुभकामनाएं एवं बधाई दी इस दौरान रामजनम यादव विधानसभा अध्यक्ष, दयाराम यादव , अबरार अहमद, गोरख प्रजापति , द्वारका खरवार , सजीवन राम, तारकेश्वर दुबे ,श्रवण यादव, ऋषि पाल, मुकेश यादव एवती, रवि यादव , राजू यादव , अवधेश राय , राम जी बिंद, केदार बिंद, आकाश यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे
0
0
Report
Advertisement

11 लाख कीमत की स्मैक के साथ महिला नशा तस्कर गिरफ्तार, NDPS केस दर्ज

Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक शातिर महिला नशा तस्कर को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया. चौकी इंचार्ज कुलहाल वैभव गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने कुंजा-ग्रांट गांव में 21 वर्षीय शातिर महिला नशा तस्कर मुस्कान के घर पर छापा मारा. मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में 37 ग्राम अवैध स्मैक के साथ महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. मौके से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया गया. महिला से बरामद स्मैक की कीमत 11 लाख रुपए बताई जा रही है. पुलिस की पूछताछ में महिला नशा तस्कर ने बताया की एक अन्य स्थानीय महिला से वो इस नशे की खेप को खरीदकर लाई थी. महिला नशा तस्कर ग्राहकों को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर इस स्मैक को बेचने की फिराक में थी. लेकिन अपने मंसूबों को पूरा करने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गई. पुलिस ने महिला नशा तस्कर के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर महिला नशा तस्कर को सलाखों के पीछे भेज दिया. महज 21 साल की इस शातिर महिला नशा तस्कर के खिलाफ पहले भी NDPS एक्ट में कई मुकदमे दर्ज हैं. अब पुलिस नशे के नेटवर्क से जुड़ी दूसरी महिला की तलाश में भी जुट चुकी है.
0
0
Report

खूँटी में लावारिस पिकअप से 80 किलो गांजा बरामद, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले में नशे के विरुद्ध पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आज खूँटी-रांची मार्ग पर एक लावारिस पिकअप गाड़ी में लगभग 80 किलो गांजा बरामद किया गया है। पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, रांची-खूँटी रोड पर कालामाटी क्षेत्र हिरण पार्क के निकट पुराने कुटे पुल वाली सड़क पर मुख्य सड़क के निकट एक पिकअप वैन लावारिस अवस्था में खड़ी थी। बताया गया कि उक्त वाहन पिछले 4-5 दिनों से खड़ा था। जिसमें पुराने टायर और टायर के टुकड़े लदे थे। जिसके नीचे चालीस पैकेट पाए गए, जिनमें गांजा की गंध आने पर पुलिस ने छापामारी की और गांजा सहित गाड़ी को अपने अधीन ले लिया। बताया गया कि वैन में छोटे-छोटे 40 पैकेट में लगभग प्रत्येक में 2 किलो गांजा मिलने की बात बतायी जा रही है। लेकिन अभी उसका हिसाब किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई शुरू की जा रही है। उसके बाद ही सारे विषय सामने आयेंगे।
0
0
Report
Advertisement

जन्म के एक घंटे बाद नवजात प्लास्टिक कट्टे में छोड़कर, चार घंटे में पहचान

Panipat, Haryana:जन्म के एक घंटे बाद नवजात को प्लास्टिक के कट्टे में बंद कर सड़क किनारे लावारिस हालत में छोड़ दिया गया। राहगीरों ने कट्टे से बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो उसे बाहर निकाला और तुरंत पुलिस व बाल कल्याण समिति (CWC) को सूचना दी। समय रहते अस्पताल पहुंचाए जाने से मासूम की जान बच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और बाल कल्याण समिति की टीम मौके पर पहुंची। बच्चे को पहले प्राथमिक उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, बाद में बेहतर इलाज और संरक्षण के लिए राजकीय सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो एक महिला बच्चों को लेकर जाती दिखाई दी। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब चार घंटे के भीतर बच्चे का परित्याग करने वाली महिला का पता लगा लिया। प्रारंभिक जांच में महिला बिहार की रहने वाली बताई गई है। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार महिला की पहले से चार बेटियां हैं। उसका पति अब जीवित नहीं है। जांच में यह भी सामने आया है कि पति की मृत्यु के बाद वह गर्भवती हुई थी। पुलिस लोक-लाज और सामाजिक बदनामी के एंगल सहित पूरे मामले की जांच कर रही है। मामले की सभी परिस्थितियों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। फिलहाल महिला को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में जच्चा और बच्चा दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में साक्ष्य जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। CWC चेयरमैन बोले— बच्चा पूरी तरह स्वस्थ। बाल कल्याण समिति के चेयरमैन केदार दत्त कौशिक ने बताया कि सोमवार सुबह करीब छह बजे नवजात मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही बच्चे को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर चिकित्सा और संरक्षण के लिए राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को साक्ष्य जुटाकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल नवजात स्वस्थ है और उसकी हालत सामान्य बनी हुई है।
0
0
Report

गहमर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो तस्कर गिरफ्तार, 53 पाउच शराब बरामद

SSSumant SinghFollow5m ago
Bhadaura, Uttar Pradesh:सेवराई (गाजीपुर)। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सेवराई पुलिस चौकी की टीम ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 53 पाउच अवैध शराब बरामद की है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, सोमवार को चौकी प्रभारी सेवराई उपनिरीक्षक शिव प्रसाद पाण्डेय अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, वांछित अभियुक्तों की तलाश तथा अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम के लिए भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बैग में अवैध देशी शराब लेकर मामा इंटरप्राइजेज के रास्ते भदौरा रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी राजकुमार पुत्र सुरेश, निवासी ग्राम सम्मतपुर, पोस्ट मझौली, थाना सालीमपुर, जनपद पटना (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से ब्लू लाइम ब्रांड के 28 पाउच अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना गहमर में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके पूर्व रविवार को भी सेवराई चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मामा इंटरप्राइजेज के समीप घेराबंदी कर अजय कुमार पुत्र निवासी नेवड़ा, थाना बिहटा, जिला पटना (बिहार), उम्र लगभग 22 वर्ष को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 25 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई थी। इस संबंध में थाना गहमर पर धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी सेवराई उपनिरीक्षक शिव प्रसाद पाण्डेय, कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल रामकुशवाहा तथा कांस्टेबल अजय चौहान शामिल रहे।
0
0
Report
Advertisement

भारी बारिश ने बरूच में किसानों की 200 एकड़ से अधिक फसलों को डुबोया, राहत की मांग

Bharuch, Gujarat:ભરૂચ જિલ્લાના મેઘરાજાએ ભલે વિરામ લીધો હોય, પરંતુ આ વરસાદે ભોજપૂરું ખેડૂતોના સપના ધોયા છે. આશરે 200 એકરથી વધુ ખેતી વરસાદી પાણીમાં ગરકાવ થઈ ગઇ છે. ડ્રોનના આકાશી દૃશ્યોમાં ખેતરો પાણીના દરિયાએ ફેરવાયા જોવા મળે છે. કેળ, તુવેર, કપાસ અને લીલા શાકભાજીના પાકોને ભારે નુકસાન થયું હોવાથી ખેડૂતો હવે સરકાર પાસે તાત્કાલિક સર્વે અને સહાયની માંગ કરી રહ્યા છે. આ ખાસ અહેવાલ. આ જૂના બોરભાઠા બેટ ગામ સહિતના વિસ્તારોમાં પુરાન પગલાં લીધા બાદ હવે પાણી ઓસવર થશે તો જમીન ફરી ખેતીલાયક બનવામાં બે મહિના તે વધુ સમય લાગી શકે છે. પડેલા પાકમાં સડો લાગી ગયું છે અને બિયારણમાં પણ ફૂગ સરગી બનાવી રહ્યો છે. ખેડૂતો બેન્ક અને વેપારીઓ પાસેથી દેવું લેતા વાવણી કરી હતી, પરંતુ હવે મહેનત પાણીમાં ગઈ છે. આ સ્થિતિ સમગ્ર વિસ્તારમાં આર્થિક સંકટ બનાવતી દેખાઈ રહી છે. સહાય પણ તાત્કાલિક જાહેર થવો જોઇએ. સરપંચઅને ગ્રામજન વચ્ચે સહાય સુનિશ્ચિત કરવા માટે અર્વાચિત દરખાસ્તો ચાલતાં રહેવા પોંછે છે. આ બીજાણાં માધ્યમો દ્વારા વર્તમાન સંકેતો મુજબ આર્થિક અસર કરોડો روپિયાની થઇ શકે છે.
0
0
Report

SC के निर्देश पर FIR हटाने के मुद्दे पर महुआ मोइत्रा का हमला

Noida, Uttar Pradesh:DELHI: MAHUA MOITRA (TMC MP) ON SUPREME COURT CLARIFIED THAT STATE GOVERNMENTS ARE FREE TO CLOSE OR WITHDRAW FIRS AGAINST STUDENT PROTESTERS FROM THE NEET PAPER LEAK DEMONSTRATIONS/HOME MINISTER AMIT SHAH दिल्ली: TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, "हमारा संदेश है कि जो 20 तारीख को दिल्ली में घटना हुई, जंतर-मंतर से संसद की ओर जो मार्च निकाला गया। उसमें हमने देखा कि कैसे दिल्ली पुलिस ने बच्चों पर कार्रवाई की, टीयर गैस दागे, पैलेट गन्स चलाए। अभी तक अमित शाह ने इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं ली है। वे देश के गृह मंत्री हैं, उनका काम है सदन में आना। अभी सदन चल रहा है और देश के प्रधानमंत्री देश के सदन से छिप रहे हैं। वे रात के 12 बजे इंस्टाग्राम से संदेश देते हैं और रील बनाते हैं लेकिन अमित शाह तो रील्स भी नहीं बना रहे हैं। उन्हें जवाब देना चाहिए..."
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top