450331
बुरहानपुर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान में 1030 से अधिक पौधे रोपे गए
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर नगर पालिक निगम ने शनिवार को "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत शहर के विभिन्न इलाकों में पौधारोपण किया। लक्ष्मी नगर, आदर्श कॉलोनी, सुभाष नगर, विजय नगर सहित कई क्षेत्रों में 1030 से अधिक पौधे लगाए गए। इस पहल का उद्देश्य धरती को हरा-भरा बनाना और उसकी सुंदरता लौटाना है। रोपे गए पौधों में सप्तपर्ण, अशोक और कदंब शामिल हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रदीप वर्मा ने राहुल गांधी पर चुनाव आयोग के खिलाफ नैरेटिव गढ़ने का आरोप लगाया
Noida, Uttar Pradesh:Bjp सांसद और उत्तरप्रदेश के सह प्रभारी बनाये गए प्रदीप वर्मा ने राहुल गाँधी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है बोले जानबूझकर चुनाव आयोग के खिलाफ नैरेटिव गढ़ा जा रहा है ये नेपाल बांग्लादेश को सोचकर उसी तरह का माहौल बनाने की कोशिश है0
0
Report
न सुनवाई के कारण आरोपी को सीधे जेल भेजे जाने की तैयारी
Samastipur, Bihar:कोई सुनवाई नहीं हुई है जिस वजह से सीधे उसे जेल भेजा जाएगा0
0
Report
46वें दिन जारी धरना: टाइगर रिजर्व सेंचुरी के विरोध में ग्रामीण मांग
Dholpur, Rajasthan:टाइगर रिजर्व सेंचुरी को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन लगातार 46 वें दिन भी रहा जारी सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा क्षेत्र में प्रस्तावित टाइगर रिजर्व सेंचुरी को लेकर बसंतपुरा मोड पर चल रहा ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन लगातार 46 वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे हुए हैं। धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि टाइगर रिजर्व सेंचुरी बनने से उनके विस्थापन, रोजगार और खेती-बाड़ी पर गहरा असर पड़ेगा। कई गांवों के अस्तित्व पर संकट आ जाएगा। इसको लेकर ग्रामीण पिछले डेढ़ महीने से लगातार शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक प्रशासन और सरकार की ओर से उनकी समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है। अगर जल्द ही उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।धरना स्थल पर बड़ी संख्या में आसपास के गांवों के लोग, बुजुर्ग, युवा और महिलाएं मौजूद रहीं।0
0
Report
Advertisement
बगरू में गुमशुदा महिला हत्या: पति-पुत्र ने किया सनसनीखेज वारदात
Dudu, Rajasthan:जिला - जयपुर लोकेशन - बगरू इनफॉर्मर - सुनील जांगिड़ फोन - 8505005949 sunil_jangid29 jprdilip jaipur_police बगरू (जयपुर) मुहाना थाना पुलिस और डीएसटी जयपुर दक्षिण की बड़ी कार्रवाई, गुमशुदा महिला की हत्या की वारदात का सनसनीखेज खुलासा, पारिवारिक रंजिश और अवैध संबंधों के संदेह में हत्या, पति और बेटे ने मिलकर वारदात को दिया अंजाम, hत्या के बाद शव को सुनसान कुएं में फेंका, पुलिस ने कुएं से बरामद किया महिला का डिकम्पोज शव, मृतका की पहचान मिन्टू चौधरी के रूप में हुई, मामले में पुलिस ने पति लालाराम चौधरी और बेटे हरिओम को किया गिरफ्तार, 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र से मिली मदद।0
0
Report
तारानगर नगरपालिका में भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण किया
Churu, Rajasthan:तारानगर नगरपालिका में भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरि इन्दौरिया व उपाध्यक्ष जमरदीन तेली ने वैदिक मंत्रोचार के बीच गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण किया। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इन्दोरीया व जमरदीन को पदभार ग्रहण करवाया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा के सभी पार्षदगणों का साफा व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्रसिंह राठौड़ ने दूरभाष के माध्यम से सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं शहर में लम्बे समय से चली आ रही पानी निकासी की समस्या को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की बात कही। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, पालिका चुनाव सयोंजक चंद्राराम गुरी, भाजपा नेता राकेश जांगिड़, पूर्व चेयरमेन जसवंत स्वामी, महावीर पूनियाँ, सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं पार्षदगण मौजूद रहे।0
0
Report
तिंवरी में नगरपालिका चुनाव के बाद पार्षदों का स्वागत, विकास की नई तस्वीर की उम्मीद
Jodhpur, Rajasthan:तिंवरी, जोधपुर एंकर: तिंवरी में नगर पालिका चुनाव संपन्न होने के बाद अब पार्षदों के स्वागत और सम्मान का दौर जारी है। कस्बे में नवनिर्वाचित पार्षदों का जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है। समर्थक और आमजन पार्षदों का सम्मान कर खुशी जाहिर कर रहे हैं। वहीं नवनिर्वाचित पार्षद भी तिंवरी के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जता रहे हैं। पार्षदों ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया है। अब लोगों की नजरें इस बात पर हैं कि नई नगर पालिका में विकास की तस्वीर किस तरह बदलती है।0
0
Report
Advertisement
NEMSU का बुलडोजर विरोध: असम से दिल्ली तक जंतर मंतर प्रदर्शन की चेतावनी
Guwahati, Assam:आज गुवाहाटी के ससल में नॉर्थ ईस्ट माइनॉरिटी स्टूडेंट यूनियन NEMSU का जोरदार प्रदर्शन मुसलमान पर जो जुल्म हो रहे हैं उसके खिलाफ. आज प्रदर्शन स्थल से एक मेमोरेंडम सरकार को दिया जाएगा अगर इस मेमोरेंडम के देने के बाद सरकार मुसलमान पर जुल्म बंद नहीं करती है तो आने वाले दिनों में दिल्ली के जंतर मंतर में जोरदार प्रदर्शन करेंगे नॉर्थ ईस्ट माइनॉरिटी स्टूडेंट Union इस प्रदर्शन में असम के विभिन्न जिलों के नॉर्थ ईस्ट माइनॉरिटी स्टूडेंट यूनियन NEMSU के कार्य करता पहुंचे. इस प्रदर्शन का मकसद यही था कि खासतौर से मुसलमान लोगों के ऊपर जो सरकारी पक्ष की तरफ से तरह-तरह के जुल्म जो हो रहे हैं उसके खिलाफ यह प्रदर्शन था. North East माइनॉरिटी स्टूडेंट यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष Noorul Islam और अध्यक्ष बदरुल इस्लाम ने बातचीत के दौरान कहां की असम में जो खासतौर से बुलडोजर चल रहा है उसको सरकार जल्द से जल्द बंद करने की अपील है . और जिनके घर में बुलडोजर चला है उनको फिर से दूसरे जगह में रहने की व्यवस्था करने की मांग. और उसके साथ-साथ NRC मैं जिन लोगों का नाम आया है उन लोगों को आइडेंटी कार्ड देना और जिनका नाम नहीं आया उनको नोटिस भेजने के लिए भी अपील की है . आज के प्रदर्शन स्थल के तरफ से और खास तौर से लतीफुल इस्लाम की जो दिनदहाड़े हत्या हुई थी उसको लेकर भी आवाज उठाते हुए कहा कि जल्द से जल्द लतीफुल इस्लाम कैस का भी इंसाफ दिया जाए और खासतौर से आज जो बुलडोजर एक्शन के खिलाफ आवाज उठाई हैं वह अगर खत्म नहीं होता है तो आने वाले दिनों में दिल्ली के जंतर मंतर पर नॉर्थ ईस्ट माइनॉरिटी स्टूडेंट यूनियन जोरदार प्रदर्शन करेंगे。0
0
Report
मेरठ प्रोमो: आकर्षक ऑफर अब उपलब्ध
Noida, Uttar Pradesh:मेरठ प्रोमो0
0
Report
जमीन विवाद के कारण चाचा-भतीजे में मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:जमीन विवाद में मारपीट कौशाम्बी ज़िले में जमीन के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। चाचा-भतीजे के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तस्वीरें सरायअकिल थाना क्षेत्र के हर्रायपुर गाँव की हैं, जहां जमीन विवाद को लेकर चाचा-भतीजे के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पीड़ित रोहित का आरोप है कि मनबोध और यशपाल ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान मोबाइल तोड़ने का भी आरोप लगाया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
द्वारका में करोड़ों के फ्रॉड केस: 67 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:दिल्ली के द्वारका में करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने 67 साल के एक प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी से करीब 1.75 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ब्रह्म स्वरूप भारद्वाज ने अपने साथियों के साथ मिलकर बुजुर्ग को कई प्लॉट बेचने के नाम पर अपने जाल में फंसाया। आरोप है कि फर्जी प्रॉपर्टी के कागज दिखाकर उनसे करोड़ों रुपये लिए गए। पीड़ित तिहाड़ जेल में फार्मासिस्ट के पद से रिटायर हुए हैं। मामला में थाना रणहोला में एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। द्वारका पुलिस की एएटीएस टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए करीब सात दिनों तक निगरानी की।0
0
Report
हांसी में गोदाम में आग, शॉर्ट सर्किट से लाखों का नुकसान
Hansi, Haryana:हांसी की वकील कॉलोनी में खाली प्लास्टिक ड्रमों के घर बनाए हुए गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान, बड़ा हादसा होते होते बचा, शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग हांसी की वकील कॉलोनी में खाली प्लास्टिक के नीले ड्रमों से घर में बनाए गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोदाम में हजारों की संख्या में प्लास्टिक के खाली ड्रम रखे हुए थे, जिसके चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मचारियों को आग बुझाने में करीब दो घंटे लग गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घर पास पास होने से अगर जल्द आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। गोदाम मालिक राजीव जैन के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। राजीव जैन ने बताया कि वह फैक्ट्रियों से खाली नीले प्लास्टिक के ड्रम लाकर उन्हें घरेलू उपयोग के लिए या जरूरतमंद लोगों को बेचते थे। आग में गोदाम में रखे हजारों ड्रम जल गए और उनके मुताबिक करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फैक्ट्रियों से खाली ड्रम लाकर घरेलू प्रयोग के लिए या जरूरतमंद लोगों को बेचते थे। आज शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। आग से करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है。 वहीं फायर ब्रिगेड अधिकारी जसबीर ने बताया कि उन्हें गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कर्मचारियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। संदीप गोयत फायर ब्रेडेज ऑपरेटर ने बताया कि हमें आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों में शॉर्ट सर्किट की बात सामने आ रही है, जबकि आग से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा रहा है।0
0
Report
तेजस्वी यादव ने SIR आरोप, बिहार-बंगाल में पुनः चुनाव की मांग
Patna, Bihar:नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने SIR मुद्दे पर केंद्र सरकार और भारत निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तेजस्वी यादव ने दावा किया कि पिछले 10 महीनों में एसआईआर को लेकर 14 बार सवाल खड़े किए गए हैं, तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग का दुरुपयोग करके भाजपा को जिताया गया है। उन्होंने कहा कि पहले वोटिंग और काउंटिंग की रिकॉर्डिंग रखने की समय सीमा 1 साल की होती थी, जिसे साजिश के तहत घटाकर 45 दिन कर दिया गया ताकि कोई सबूत ही न बचे। चुनाव के दिन दस-दस हजार रुपये बांटे गए, मिलिट्री डिप्लॉयमेंट का गलत इस्तेमाल हुआ और फर्जीवाड़ा करके विपक्ष के वोटों को काटा गया। बिहार और बंगाल का चुनाव पूरी तरह फर्जी और अवैध था। हमारी स्पष्ट मांग है कि बिहार और बंगाल में पुनः चुनाव कराया जाए। कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी ने कहा की एसआईआर (SIR) के खिलाफ हमारे नेता हमेशा आवाज उठाते रहे हैं। जब बिहार में शुरुआत हुई तो हमारे नेता ने इसका पुरजोर विरोध किया। लेकिन चुनाव आयुक्त ने इसका संज्ञान नहीं लिया। एक साल के बाद जब मीडिया में यह खबर छपी कि ज्ञानेश जी अपने सहयोगी सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी जी की बात नहीं मानते हैं, 14 बार आपत्ति के बाद भी उनकी बात नहीं सुनी गई। तो यह साफ हो गया कि जो भी इलेक्शन बिहार में और पश्चिम बंगाल में हुए हैं, वो फर्जी वोटरों के माध्यम से भाजपा ये चुनाव को जीती है। आरजेडी (RJD) की बिल्कुल जायज मांग है कि बिहार और पश्चिम बंगाल में पुनः इलेक्शन हो और भाजपा की सरकार को बर्खास्त किया जाए। भाजपा का बस एक ही नारा है— संवैधानिक अधिकारों पर बैठे अधिकारियों का साथ, भाजपा का विकास और देश का सत्यानाश। प्रतिमा कुमारी पूर्व विधायक कांग्रेस तेजस्वी यादव के बयान पर जेडयू विधायक श्याम रजक ने कहा की खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे''। ये कहावत है, ये कहावत उनपर एकदम फिट बैठता है... फिट बैठता है। चुनाव हारते हैं, तो दोष ईवीएम EVM पर लगाते है विधानसभा का सत्र चलता है, तो वो विदेश में रहते हैं तेजस्वी यादव बाढ़ आता है, तो वो बाहर रहते हैं। ऐसे लोगों से क्या संवेदनशीलता पर चर्चा कर सकते हैं बाइट ... श्याम रजक जेडयू विधायक बीजेपी के पूर्व विधायक और प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा चुनाव आयोग स्वतंत्र इकाई है। चुनाव आयोग पर कोई दबाव नहीं बनाया जा सकता है। पहले की सरकारें चुनाव आयोग पर दबाव बनाती थीं, कठपुतली की तरह उसको इस्तेमाल करती थीं। लेकिन आज मोदी सरकार ने स्वतंत्र कर दिया है चुनाव आयोग को। उसकी अपनी जिम्मेवारी है निष्पक्ष चुनाव कराना, स्वतंत्र चुनाव कराना। एफआईआर कर-करके अगर वो फर्जी मतदाताओं को रोकने का काम कर रहा है, तो यह अच्छी बात है कि निष्पक्ष चुनाव की अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन कर रहा है। जहाँ तक तेजस्वी यादव की बात है चुनाव फिर से कराने की, तेजस्वी यादव और उनके गठबंधन के लोग जिसका बेजा इस्तेमाल करते थे, और उनको भरोसा चुनाव आयोग पर नहीं है, सुप्रीम कोर्ट पर नहीं है। उनको लग रहा है कि अगर जब तक उसका साथ नहीं मिलेगा हम चुनाव नहीं जीतेंगे। अरे, साथ लेना है तो जनता का लीजिए। जनता के पास जाइए। जनता का जब समर्थन आपके पक्ष में होगा, तब तो आप चुनाव जीतेंगे। जनता आपको गिनती नहीं है, जनता आपको समर्थन देती नहीं है, जनता आप पर भरोसा नहीं करती है, विश्वास नहीं करती है, तो कम से कम उनका भी विश्वास तो जीतिए, उनका भरोसा तो जीतिए। चुनाव आयोग को केवल दोषी ठहराना, यह कहीं से उचित नहीं है। चुनाव आयोग अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन कर रहा है और आगे भी इसी प्रकार से इस सरकार में करेगा। प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल पूर्व विधायक बीजेपी0
0
Report
Advertisement
राजद का खनन और खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में धनबाद में धरना
Dhanbad, Jharkhand:इस धरना-प्रदर्शन के माध्यम से एमएमडीआर संशोधन विधेयक को लेकर अपनी मांगों और आपत्तियों को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से इस विधेयक पर पुनर्विचार करने की मांग की और कहा कि खनन क्षेत्र से जुड़े फैसलों में स्थानीय लोगों और राज्यों के हितों को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधेयक को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। राजद नेता ने कहा कि खनन और खनिज से जुड़े कानूनों में बदलाव का सीधा असर खनन क्षेत्र और राज्य सरकार के राजस्व पर पड़ सकता है। पार्टी की मांग है कि विधेयक पर व्यापक चर्चा की जाए और स्थानीय हितों को प्राथमिकता दी जाए।0
0
Report
आगरा में कथित ईस्ट-वेस्ट नेटवर्क की पुलिस जांच शुरू
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग चंगई सभा से कथित नेटवर्क तक पहुंची पुलिस की जांच बीमारी और परेशानियां दूर करने के दावे के साथ सभाएं कराने का आरोप 30-40 लोगों को जोड़ने के बाद आगे नेटवर्क बढ़ाने का दावा पांच राज्यों तक संपर्क होने की बात जांच में सामने आई राजस्थान, एमपी, यूपी, बिहार और पंजाब से जुड़े लोगों की जांच कथित ईस्ट-वेस्ट ग्रुप का भी पूछताछ में सामने आया जिक्र मासिक रिपोर्ट में सभाओं और लोगों की संख्या दर्ज होने का दावा सभाओं की संख्या के आधार पर भुगतान किए जाने की बात सामने आई 67,250 रुपये की एक प्रविष्टि दस्तावेज में दर्ज होने का दावा Zoom, Signal और IMO के जरिए ऑनलाइन ट्रेनिंग का आरोप चार आरोपियों की भूमिका की पुलिस कर रही जांच फंडिंग, प्रशिक्षण और नेटवर्क के संपर्कों की पड़ताल जारी0
0
Report
दुमका में MMDR बिल के विरोध पर RJD ने एक दिवसीय धरना शुरू किया
Dumka, Jharkhand:दुमका में केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनन विकास बिनियमन संशोधन विधेयक 2026 (MMDR बिल) के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल ने बिल का विरोध शुरू कर दिया है. MMDR बिल को वापस लेने की मांग को लेकर आरजेडी के द्वारा पुराना समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया गया. झारखंड में विभिन्न पार्टियों के द्वारा MMDR बिल का विरोध किया जा रहा है जिसमें आरजेडी भी शामिल होकर बिल का विरोध पर उतर आई है. राजद के जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित MMDR बिल लाकर केंद्र सरकार झारखण्ड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. इस बिल के पारित होने से राज्य सरकार को मिलने वाला रॉयल्टी बंद हो जायेगा केंद्र सरकार लगातार झारखण्ड को दबाने का काम कर रही है. इस MMDR बिल का हम लोग बिरोध करते है और राष्ट्रपती से हम लोग मांग करते है कि केंद्र सरकार द्वारा लाई MMDR बिल को ख़ारिज किया जाय。0
0
Report
Advertisement
