450445
शाहपुर के दापोरा की 100 से अधिक महिलाओं ने ताप्ती कावड़ यात्रा निकाली
Dhamangaon, Madhya Pradesh:शाहपुर के दापोरा ग्राम की 100 से अधिक महिलाओं ने मां ताप्ती कावड़ यात्रा निकाली। यह यात्रा ताप्ती मोहना संगम से शुरू होकर कंधे पर कावड़ में जल लेकर पैदल चली। शनिवार को बारिश की बौछारों ने महिला कावड़ यात्रियों का स्वागत किया। सावन माह में इस कावड़ यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
समस्तीपुर के अकौना में बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से हत्या, परिजन पुलिस के घेरे में
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के अकौना गांव में घर के दरवाजे पर सो रहे अधेड़ की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी गई। मृतक गांव के रघुवीर सहनी बताए गए हैं। घटना की सूचना पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। मौके से पुलिस ने खून लगी हुई एक कुल्हाड़ी बरामद की है। सुबह में परिवार के लोगों को घटना की जानकारी उस समय हुई जब घर के लोग बाहर निकले। घटना की सूचना पर पटोरी डीएसपी बीके मेधावी के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है फोरेंसिक विभाग और डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी रामकली देवी ने बतलाया कि 5 दिन पहले ही उनके गाय ने बच्चा दिया था जिस कारण पति-पत्नी दरवाजा पर बच्चा को देखने के लिए सोने लगे थे। रात उसे नींद लग गई जिस कारण वह घर के कमरे में ही सो गई। सुबह जब नींद खुलने के बाद वह बाहर दरवाजे पर निकली तो खून से लटपट पति का शव देखा। पास में ही एक खून से सनी हुई कुल्हाड़ी भी पड़ी हुई थी। यह कुल्हाड़ी उनकी खुद की है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा अपने बच्चों के साथ बाहर रहता है रात वीडियो कॉल के जरिए वह अपने पोता से बात भी किए थे। बहु को डांट भी लगाया था कि बच्चा को यहां भेज दो तुम लोगों को जहां रहना होगा रहो। गांव में भी किसी से कोई विवाद नहीं है। मृतक के भाई बिजू सहनी ने बतलाया कि उनके भाई रघुवीर सहनी की घर में ही सोते थे। चार-पांच दिनों से ही बाहर सो रहे थे। सुबह में इन लोगों को जानकारी मिली कि कुल्हाड़ी से काटकर उनके भाई की हत्या कर दी गई है। पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बतलाया कि जिस कुल्हाड़ी से रघुवीर साहनी की हत्या की गई है वह कुल्हाड़ी रघुवीर सहनी की ही है जिसे यह आशंका प्रबल हो रही है कि इस हत्या में उनके अपने ही लोग शामिल है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है की हत्या किसने की है जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।0
0
Report
नालंदा में बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या, ट्यूबवेल चोरी विवाद से जुड़ा मामला
Pariaunna, Bihar:नालंदा के खुदागंज थाना क्षेत्र के बीघापर इलाके में बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सरथूआ गांव निवासी सूरज कुमार उर्फ सनी पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने युवक को दो गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की इस वारदात के पीछे करीब 15 दिन पहले हुए समरसेबल ट्यूबवेल चोरी का विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। परिजनों के मुताबिक, करीब 15 दिन पहले गांव में समरसेबल ट्यूबवेल की चोरी हुई थी। चोरी का आरोप गांव के ही कुछ बदमाशों ने सनी पासवान समेत आठ लोगों पर लगाया था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच समझौते की बातचीत चल रही थी। परिजनों का आरोप है कि समझौते से पहले ही सनी पासवान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। बताया जाता है कि आज सनी पासवान ट्रैक्टर लेकर खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान बीघापर इलाके के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। परिजनों ने आरोप लगाया कि विवेक सिंह, गणेश सिंह समेत चार लोगों ने मिलकर सनी पासवान पर दो गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। डीएसपी कुमार ऋषिकेश ने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
गौ सेवा के लिए गो सम्मान आह्वान अभियान की विशाल रैली कलेक्ट्रेट पहुंची
Morena, Madhya Pradesh:गौ संरक्षण,गौ सेवा और गौ सम्मान को लेकर 'गो सम्मान आह्वान अभियान' के तहत संत महात्माओं और बड़ी संख्या में गौ सेवकों की मौजूदगी में विशाल रैली का आयोजन हुआ। जिनके द्वारा कलेक्ट्रेट पहुंचकर गौ संरक्षण से जुड़ी मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। दरअसल विशाल रैली की शुरुआत अलकापुरी स्थित ओहदपुर माता मंदिर परिसर में अखंड विजय मंत्र संकीर्तन और संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, संत महात्माओं ने गौ सेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश देते हुए समाज से गोमाता की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया, जिसके बाद संतमहात्माओं, गौ सेवकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने हाथों में भगवा ध्वज और बैनर लेकर विशाल रैली निकाली। रैली में शामिल लोगों ने गौ संरक्षण के समर्थन में नारे लगाए और जनजागरण का संदेश दिया। रैली शहर के प्रमुख रास्तों से गुजरती हुई जिला कलेक्ट्रेट पहुंची, जहाँ प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौवंश की सुरक्षा, अवैध गौ तस्करी पर प्रभावी रोक, गौशालाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और गौ संरक्षण के लिए सख्त कदम उठाने जैसी मांगें रखी गईं, संत महात्माओं का कहना है कि 'गो सम्मान आह्वान अभियान' का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन करना नहीं, बल्कि समाज में गौ सेवा, सुरक्षा और सम्मान के प्रति व्यापक जनजागरण करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा।0
0
Report
Advertisement
गुरु पूर्णिमा पर बागेश्वर धाम में सुरक्षा चाक-चौबंद, लाखों भक्त जुटे
Chhatarpur, Madhya Pradesh: गुरु पूर्णिमा पर छतरपुर के बागेश्वर धाम में आस्था का सैलाब लगा है ,3 दिन के शिष्य समागम के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।,बागेश्वर धाम में आज से 3 दिवसीय दीक्षित शिष्य समागम शुरू हो गया है,देशभर से लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।,एस पी रजत सकलेचा ने बागेश्वर धाम पहुंचकर आने जाने वाले सभी रास्तो की स्वंय पुलिस बल के साथ व्यवस्था देखी ,इसके बाद मंदिर के पास.ही अस्थाई पुलिस चौकी की भी बनाने के निदेश दिये ,एसपी ने बताया कि सुरक्षा को लेकर 4 जिलों का बल तैनात किया गया है। नए CCTV कैमरे लगाए गए हैं और अस्थाई कंट्रोल रूम बनाया गया है।,प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बागेश्वर धाम पे गुरु पूर्णिमा महोत्सव रहेगा... बाहर से भी पुलिस मुख्यालय से बल प्राप्त किया गया है। नया CCTV कैमरा का सिस्टम किया गया है,धाम के सभी प्रवेश द्वारों और चौराहों पर पुलिस तैनात है ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन में कोई दिक्कत न हो। प्रशासन ने सहयोग की अपील की है।0
0
Report
ग्वालियर के पुराने ईंट भट्टे पर चौकीदार की हत्या: दोस्त कल्लू उर्फ कल्ला गिरफ्तार
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के नीडम पुल के पास बंद पड़े पुराने ईंट भट्टे में चौकीदार की हत्या की गुत्थी पुलिस ने 15 दिन की जांच के बाद सुलझा ली है। पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए मृतक के दोस्त और हमप्याले कल्लू उर्फ कल्ला को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में हत्या करना कबूल किया है। उसका कहना है कि नशे में विवाद हुआ तो उसने डंडे से हमला कर दिया था। नशा उतरने पर उसे अपने किए पर पछतावा भी हुआ। 11 जुलाई को झांसी रोड थाना क्षेत्र के नीडम पुल के पास प्यारेलाल के पुराने ईंट भट्टे पर चौकीदार परदेसी बाबा उर्फ बोल्ट 65 वर्ष मृत मिले थे। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजा। मामला अंधे कत्ल का था क्योंकि भट्टा लंबे समय से बंद पड़ा है और वहां आवाजाही भी कम रहती थी। पुलिस जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि परदेसी बाबा मूल रूप से छत्तीसगढ़ बिलासपुर के रहने वाले थे और 35 वर्षों से यहां ईंट भट्टे पर चौकीदारी कर रहे थे। उनके पास अक्सर नशा करने वाले लोगों का आना-जाना लगा रहता था। घटनास्थल के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं था जिससे जांच चुनौतीपूर्ण हो गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की तो पता चला कि कल्लू उर्फ कल्ला पाल निवासी बिजौली अक्सर परदेसी बाबा के साथ देखा जाता था। आरोपी वर्तमान में सिंधिया नगर में झोपड़ी बनाकर रहता है और दोनों साथ बैठकर शराब पीते थे। पुलिस ने कल्लू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरी वारदात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन भी दोनों भट्टे पर साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान कल्लू ने बाबा से और शराब पिलाने को कहा। बाबा ने मना कर दिया तो दोनों में कहासुनी हो गई। दोनो के बीच विवाद बढ़ने पर गुस्से में कल्लू ने डंडा उठाकर परदेसी बाबा के सिर पर लगातार दो वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से बाबा की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी शव को वहीं छोड़कर फरार हो गया। पूछताछ में कल्लू ने बताया कि गुस्से और नशे की हालत में उसने अपने दोस्त पर हमला कर दिया। जब नशा उतर गया तो उसे एहसास हुआ कि उसने अपने ही साथी की जान ले ली है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच में यह भी देखा जा रहा है कि कहीं अन्य कोई इस वारदात में शामिल तो नहीं था।0
0
Report
बिहार में पुलिस के एके-47 फायरिंग पर JD(U) सांसद का बयान, छात्र प्रदर्शन पर कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SANJAY KUMAR JHA (JDU MP) ON ACTION AGAINST POLICE IN BIHAR AFTER FIRING AK-47 DURING STUDENT PROTESTS/ OPPOSITION DEMAND /HOME MINSITER AMIT SHAH दिल्ली - सिवान में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई पर JD(U) सांसद संजय कुमार झा ने कहा, "सिवान में दोनों तरफ से भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस के लिए यह एक बहुत बड़ी चुनौती थी। लेकिन फुटेज में जो पुलिसकर्मी ऐसा करते हुए दिखा, उसे बिहार पुलिस ने सस्पेंड कर दिया है... युवाओं और छात्रों की जो भी समस्याएं थीं, सरकार ने पहले दिन से ही उन पर ध्यान दिया। एक हाई-पावर कमेटी भी बनाई गई थी..."0
0
Report
Advertisement
रामनगर नगरपालिका में भ्रष्टाचार के आरोपों पर सियासत गरम, सभासद-चेयरमैन के बीच टकराव
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर नगरपालिका परिषद में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विवाद गहरा रहा है। सभासद समीम अहमद ने चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम और पालिका प्रशासन पर करोड़ों रुपये की सामग्री खरीद में नियमों की अनदेखी और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार बोर्ड बैठकों में उनकी आपत्तियों को दर्ज नहीं किया जाता, और कार्यवाही सादे कागजों पर नोट की जाती है। उन्होंने इसके अलावा जेम पोर्टल के माध्यम से बिना बोर्ड संविदा की स्वीकृति के लाइट और अन्य सामग्री की दरों के बारे में भी सवाल उठाए। विपक्षी पक्ष के अनुसार सभी टेंडर प्रक्रिया नियमों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ की जाती है। चेयरमैन का कहना है कि आरोप निराधार हैं और इसे व्यक्तिगत भड़ास बताया है; उन्होंने कहा कि बोर्ड बैठक की ऑडियो क्लिप वायरल करना नियमों के खिलाफ है और उनसे जुड़ी शिकायतें भी दर्ज कराई गईं। अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने स्पष्ट किया कि टेंडर पहले बोर्ड बैठक में प्रस्ताव के रूप में रखे जाते हैं और फिर नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की जाती है। बिलकुल तटस्थ रिकॉर्ड के अनुसार सभासद के आरोपों पर प्रशासनिक स्तर पर स्वतंत्र जांच की व्यवस्था बन रही है।0
0
Report
एमपीएससी पेपर लीक: मंत्री गिरीश महाजन पर आरोप, ठाकरे समर्थक मोर्चे में बयानबाजी
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव,जामनेर मंत्री गिरीश महाजन ऑन एमपीएससी पेपर फुटल्याचा आरोप मला याबद्दल काहीच माहिती नाही...माहिती घेऊन बोलतो. पण कार्यकत्यांनी सांगितलं की एमपीएससी ने याबाबत स्पष्टीकरण दिले आहे... ऑन ठाकरे बंधू मोर्चा ठाकरे म्हणजे आयत्या बिळात नागोबा, बेगाने शादी मे अब्दुल्ला दिवाना.. बँड वाजला की चालले नाचायला..लग्न कोणाचे माहित नाही... अशी परिस्थिती ठाकरेांची झालेली आहे असं मला वाटतं यांच्या काळात राज्यातला सर्वात मोठा टीईटी घोटाळा झाला. मात्र त्यावेळी यांना मोर्चे काढणं सुचला नाही या गोष्टीतून कुठलाही राजकीय फायदा त्यांचा होणार नाही ऑन आदित्य ठाकरे कोणीही बघायची भूमिका घेत नाही आम्ही एक आहोत तुम्ही तुमची काळजी करा. असे उपद्रव करण्यापेक्षा... आपला पक्ष कसा वाढेल यासाठी प्रयत्न करा... नुसते पदव्याप करून तुम्हाला राजकीय दृष्ट्या कुठलाही फायदा होणार नाही. ऑन संजय राऊत. संजय राऊत हे ज्योतिषी काल झालेले आहेत सध्या... त्यामुळे ते काहीही भविष्य करू शकतात. देवेंद्रजी यांनी या संदर्भात स्पष्टीकरण दिलेला आहे मात्र यांनाच घाई झालेली आहे.. हेच पुढे पुढे करत आहेत कारण यांना देवेंद्रजी यांचा धाक आहे.. त्यामुळे यांना असं वाटत आहे केव्हा जातील आणि केव्हा नाही.. धाक वाटतो म्हणजे त्यांना माहिती आहे की देवेंद्रजी यांच्यापेक्षा महाराष्ट्रात सक्षम नेता कुठलाही नाही देवेंद्रजी यांचा सारखा अभ्यासू आणि सक्षम नेता असल्यामुळे राज्यात त्यांना कुठलीही संधी मिळत नाही.. ऑन अनेक सत्ताधाऱ्यांच्या गाड्यावर एचआरएसपी नंबर प्लेट नाही हे नंबर प्लेट सर्वांना अनिवार्य आहे. कुठेतरी यासंदर्भात सर्वांना शिस्त लागले पाहिजे आणि हे सर्वांना आवश्यक आहे. मुद्दती मध्ये सर्वांनी नंबर प्लेट टाकणं आवश्यक आहे नाहीतर ते दंडाला पात्र राहतील कोणीही यातून सुटणार नाही. ऑन मेळघाट विद्यार्थ्यांना विषबाधा याबद्दल मला काही माहीत नाही की कशामुळे आणि काय घटना घडली विद्यार्थ्यांना विषबाधा झाली. ऑन उद्धव ठाकरे वाढदिवस शुभेच्छा. शुभेच्छा त्यांना अशीच काम करत राहा... असेच बेगाने शादी मे अब्दुल्ला दिवाना यासारखे नाचत रहा... माझ्या त्यांना खूप खूप शुभेच्छा आहेत.. ऑन ए ट्वेंटी पार्टी कडून इथेनॉल संदर्भात गडकरी यांना टार्गेट केलं जात आहे सगळ्यांना अधिकार आहे आपल्याकडे लोकशाही आहे. शासन त्याचे दाखलही घेत आहे सध्या तुम्ही बघितला असेल. कॉकरोच जनता पार्टीने राजीनामा मागितला त्याच त्यानुसार पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांनी राजीनामा घेतला आहे...0
0
Report
मध्यप्रदेश में इनकम टैक्स जमा: ग्वालियर के सुमित गुप्ता ने रिकॉर्ड 31.67 करोड़ एडवांस टैक्स जमा किया
Morena, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश में वर्ष 2025-26 में इनकम टैक्स रिटर्न जमा करने वाले कारोबारियों की संख्या में 9.26% का इजाफा हुआ है। इस साल 77 हजार से अधिक नए कारोबारियों ने इनकम टैक्स रिटर्न जमा किया है। वर्ष 2024-25 में 17,57,839 कारोबारियों ने आयकर रिटर्न जमा किया था, वहीं 2025-26 में 18,35,512 ने रिटर्न भरा है। लेकिन इस पूरे टैक्स जमा करने के मामले में ग्वालियर के कारोबारी सुमित गुप्ता का नाम जोर जोर से उछला है..उन्होंने इस बार 31 करोड़ से अधिक एडवांस टैक्स के रूप में इनकम टैक्स जमा किया है और इस क्षेत्र में 21 करोड रुपए की राशि टैक्स के रूप में जमा करने वाले फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन को भी पीछे कर दिया है.0
0
Report
Advertisement
जालौन में शराब के नशे में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में शराब के नशे में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर के अंदर फंदे से लटकता मिला 28 वर्षीय विशाल का शव, युवक का शव फांसी पर लटकता देख बच्चों और परिजनों में मचा कोहराम, मृतक की पत्नी करीब दो महीने से नहीं थी घर पर, म्रतक का 1 दिन पहले परिजनों से किसी बात को लेकर हुआ था विवाद, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, पुलिस और फोरेंसिक टीम आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस, जालौन कोतवाली क्षेत्र के भिटारा गांव का मामला।0
0
Report
संभल में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल में पुलिस को बड़ी सफलता मिली. अंतरराज्यीय बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश. अंतर्जराज्यीय बाइक चोर गिरोह के सरगना कासिम उर्फ भिंडी समेत 3 गिरफ्तार. गिरोह से चोरी की 8 बाइक बरामद. यूपी, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था कासिम उर्फ भिंडी. गिरफ्तार किये गये कासिम उर्फ भिंडी के खिलाफ थानों में गैंगस्टर समेत संगीन मामलों के 12 केस दर्ज हैं. पुलिस ने कासिम उर्फ भिंडी और उसके 2 साथी अमान और असद को कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेजा. हयातनगर थाना इलाके का मामला. बाइट कृष्ण विश्नोई एसपी संभल0
0
Report
पश्चिम बंगाल के केशीयरी में खरागपुर-केशीयरी राजमार्ग लगातार बारिश से डूब गया
Noida, Uttar Pradesh:KESHIARY (WEST BENGAL): KHARAGPUR-KESHIARY STATE HIGHWAY SUBMERGED DUE TO CONTINUOUS RAINFALL0
0
Report
Advertisement
Indigo Dubai–Mumbai फ्लाइट ने राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग की; कार्गो में धुआं, यात्री सुरक्षित
Noida, Uttar Pradesh:राजकोट, गुजरात: दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो की एक फ़्लाइट ने कार्गो होल्ड एरिया में धुआं दिखने के बाद राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की। विमान सुरक्षित रूप से लैंड हो गया, और सभी यात्री सुरक्षित हैं: राजकोट एयरपोर्ट डायरेक्टर दिगंत बोरा0
0
Report
कवर्धा में 24 घंटे में हत्या का खुलासा; पत्नी और चचेरे भाई गिरफ्तार
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा। कबीरधाम जिले की लोहारा पुलिस ने महेश साहू हत्याकांड का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, घरेलू विवाद और पति की शराब पीने की आदत से परेशान होकर दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी। जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई की सुबह बानों गांव के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। मृतक की पहचान बासिनछोरी निवासी महेश साहू के रूप में हुई। शव अर्धनग्न अवस्था में था तथा शरीर पर चोट के निशान मिलने के कारण पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए फोरेंसिक टीम की सहायता से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महेश साहू और उसकी पत्नी नीता साहू के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। विवाद के चलते नीता अपने मायके में रह रही थी। घटना की रात नीता अपने चचेरे भाई ओदराम साहू के साथ महेश से मिलने उसके घर पहुंची थी। अगले दिन सुबह तीनों घर से निकले, जिसके कुछ समय बाद बानों गांव के पास महेश का शव बरामद हुआ। संदेह के आधार पर पुलिस ने नीता साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी महिला ने बताया कि उसने पति से छुटकारा पाने के लिए अपने चचेरे भाई ओदराम साहू के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। दोनों ने घटना की रात महेश के साथ शराब पी और सुबह घर से निकलने के दौरान बानों गांव के पास पत्थर से सिर और सीने पर वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी ओदराम साहू को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर समेत अन्य साक्ष्य भी जब्त कर लिए हैं。0
0
Report
ग्वालियर के फरार डकैत कल्ली गुर्जर ने हाईवे पर ट्रक रोककर आतंक मचाया
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में फरार 30 हजार का ईनामी डकैत काली गुर्जर ने हाइवे पर ट्रक को रोककर टेरर टैक्स मांगा। मना करने पर डकैत ने वाहन के 12 टायरों को गोलियों से फोड़ दिए। घटना आगरा मुम्बई हाइवे के घाटीगांव और मोहना के बीच में हुई। पुलिस ने ड्राइवर की शिकायत पर काली और उसके 2 अन्य साथियों पर केस दर्ज कर लिया। दरअसल ग्वालियर - चंबल में डकैतों का खौफ दोबारा पनपने लगा है। 9 महीने पहले गुर्जा गांव में घर ने घुसकर गर्भवती महिला को अगवा करने वाले डकैत कल्ली गुर्जर ने रविवार को दिनदहाड़े एबी रोड पर आतंक मचाया। डकैत कल्ली गुर्जर और उसके तीन साथियों ने रविवार दोपहर सिरसा गांव से कुछ दूर सिंघाईगढ़ा गांव (मोहना और घाटीगांव के बीच) आतंक मचाया। नजीराबाद निवासी घनश्याम सिंह गुर्जर गुरुकृपा ट्रांसपोर्ट कंपनी में ड्राइवर की नौकरी करते हैं। घनश्याम 26 जुलाई को हेल्पर चेतराम तोमर के साथ कंटेनर आरजे 11 जीबी 8882 में परचून भरकर दिल्ली से भोपाल जा रहा था। दोपहर को सिरसा गांव क्रास कर सिंघाईगढा से गुजर रहे थे तब सफेद रंग की बिना नंबर की कार से डकैत कल्ली गुर्जर और उसके साथी ट्रक का पीछा करते हुए। डकैतों ने ट्रक को ओवर टेक कर रोककर वारदात की। कार से उतरकर डकैतों ने बंदूकें तान दीं। गैंगलीडर का कल्ली गुर्जर निवासी बरवासिन, मुरैना और उसके दो साथी थे। गैंग ने घनश्याम से पैसा मांगा लेकिन उन्हें पैसा नहीं दिया तो डकैत कल्ली गुर्जर ने बंदूक से कंटेनर के टायर पर फायरिंग कर दी । उसने अंधाधुंध गोलियां चलाकर कंटेनर के 12 टायर फोड़ दिए और कांच को गोली मारकर चकनाचूर कर दिया। उसके बाद डकैत गैंग धमकी देकर भाग गई। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही घाटीगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ड्राइवर घनश्याम की शिकायत के आधार पर घाटीगांव थाने में कल्ली गुर्जर और उसके दो अन्य सहयोगियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है। आपको बतादें कि डकैत कल्ली गुर्जर और उसके साथी योगी गुर्जर ने करीब नौ महीने पहले ग्वालियर के तिघरा के गुर्जा गांव में घुसकर अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। और गर्भवती महिला को अगवा कर ले गया था। इस वारदात में डकैत योगी गुर्जर सहित उसके कुछ साथी पकड़े गए थे लेकिन मास्टरमाइंड 30 हजार का डकैत कल्ली गुर्जर फरार हो गया था। जिसने रविवार को दिनदहाड़े फिर वारदात कर अंजाम देकर देहशत फैलाने की कोशिश की हैं0
0
Report
Advertisement
