icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
450331
Danish Raza KhanDanish Raza KhanFollow29 Jul 2024, 03:24 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

माननीय रेल मंत्री जी देश के रेलवे स्टेशनों पर रेलवे आदेशों व विधि के विरुद्ध बैटरी कार पर लगेज रेट अ

Adil AhmadAdil AhmadFollowJust now
Jhansi, Uttar Pradesh:श्रीमान रेल मंत्री भारत सरकार आपको अवगत कराना है कि रेलवे बोर्ड द्वारा जारी पत्र संख्या 2024/TG-11/09/NR दिनांक 30.10.2025 एवं 2016/TOIV/10/PA/170/BOC दिनांक 06.07.2016 में स्पष्ट रूप से उल्लेखित है कि बैटरी कार का उपयोग कुलियों के कार्य के स्थान पर नहीं, बल्कि केवल पूरक सुविधा के रूप में किया जाना है। खुद राष्ट्रीय कुली मोर्चा के नेतृत्व को रेल मंत्रालय द्वारा भेजे पत्र में कहा गया कि बैटरी कार और कुलियों का काम एक दूसरे का पूरक है। स्पष्टतः बैटरी कार विशेषकर असहाय, बीमार, वृद्ध एवं दिव्यांग यात्रियों के आवागमन को सुलभ बनाने के लिए है और सामान ड्रोने का काम कुली करेंगे।किन्तु वर्तमान में देश के अनेक रेलवे स्टेशनों पर इन नियमों का खुला उल्लंघन करते हुए बैटरी कार द्वारा यात्रियों के सामान की ढुलाई बड़े पैमाने पर की जा रही है। यहाँ तक कि उन पर लगेज रेट 30 रूपए प्रति सामान अंकित किया जा रहा है। इससे वर्षों से कार्यरत कुलियों की आजीविका पर सीधा आघात हो रहा है।
0
0
Report

गर्मी के बीच पेयजल डिमांड 20% बढ़ी; बीसलपुर से सप्लाई 605 एमएलडी तक पहुँची

Jaipur, Rajasthan:जयपुर-राजस्थान में पेयजल संकट के निपटने के लिए पीएचईडी ने कमर कस ली है. अब मरूधरा में धीरे धीरे गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. अब पेयजल समस्याओं से निपटने के लिए इंजीनियर्स को हर दिन सुनवाई करनी होगी, ताकि हर घर तक पानी का संकट दूर हो...आखिरकार पेयजल संकट से कैसे उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान होगा. देखे इस रिपोर्ट में...! हर दिन सुनवाई करेंगे इंजीनियर्स- प्रदेश में गर्मियों में पेयजल की डिमांड 20 फीसदी तक बढ़ गई है.जल संकट से निपटने के लिए अब रोजाना इंजीनियरों को जनसुनवाई करनी होगी,ताकि पेयजल समस्याओं से राहत मिल सके.कई क्षेत्रों में टेल एंड तक पानी नहीं पहुंच रहा है. लोगों को बूस्टर चला कर पानी खींचना पड़ रहा है. शिकायतों को देखते हुए जलदाय विभाग के इंजीनियरों ने जनसुनवाई का फैसला लिया है. जयपुर रीजन-द्वितीय में तैनात एक्सईएन, एईएन रोज सुबह 10 से 11 बजे तक नियमित रूप से जनसुनवाई करेंगे. एईएन या एक्सईएन की अनुपस्थिति में अधीक्षण अभियंता दूसरे की ड्यूटी लगाएंगे.जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने पिछले दिनों विभाग की रिव्यू मीटिंग में हर कनेक्शन तक पूरा पानी पहुंचाने के निर्देश दिए थे. विभाग के एडिशनल चीफ इंजीनियर अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि तय समय में इंजीनियरों को अनिवार्य रूप से मौजूद रहना होगा. इस दौरान कार्यालय में पेयजल संबंधी समस्याओं को लाने वाले उपभोक्ताओं की सुनवाई कर जनसमस्याओं का निस्तारण करना होगा.वहीं हर जिले में कंट्रोल रूम भी स्थापित कर रखे है. बाइट-अजय सिंह राठौड़,एसीई,जयपुर रीजन 2 बीसलपुर से पेयजल सप्लाई बढी- जयपुर में बीसलपुर से पेयजल सप्लाई में 20 प्रतिशत तक बढोतरी हुई है.पहले बीसलपुर प्रोजेक्ट से 585 एमएलडी पानी की सप्लाई हो रही थी,लेकिन अब गर्मी बढने के बाद से 605 एमएलडी पेयजल सप्लाई की जा रही है.मई आने के बाद 30-40 एमएलडी सप्लाई और बढाई जाएगी.इंजीनियरों को जनसुनवाई की हर शिकायत का तत्काल समाधान करने की प्लानिंग करनी होगी. उपभोक्ता या कॉलोनी की ओर से आई शिकायतों का सुनना होगा और जल्द से जल्द समाधान निकालना होगा. बाइट-अजय सिंह राठौड,एसीई,जयपुर रीजन 2 अभी मई और जून का महीना बाकी है,ऐसे में पेयजल संकट से निपटने के लिए सप्लाई और बढानी होगी.बीसलपुर जयपुर,टोंक,अजमेर और दौसा की प्यास बुझाता है.इसलिए बीसलपुर को जयपुर समेत चार जिलों की लाइफलाइन कहा जाता है. इस खबर की फीड ओएफसी से WATER_SUPPLY R,R1स्लग से भेजी गई है।
0
0
Report
Advertisement

सामोद में महिला पर हमला, गला दबाकर मंगलसूत्र लूटने की कोशिश

Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर सामोद में अपराधियों के हौंसले बुलंद राह चलती महिला के गले पर मारा झपटा झपटा मारकर मंगलसूत्र तोड़ने का प्रयास पुलिस थाने से कुछ दूरी पर सुबह सुबह हुई घटना परिवादी महिला ने पुलिस थाने में दी शिकायत एंकर-जयपुर जिले के सामोद कस्बे में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। गुरुवार सुबह एक महिला पर राह चलते हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, महिला अपने घर से किसी काम के लिए निकली थी, तभी रास्ते में एक युवक ने पीछे से आकर उसका गला दबाने का प्रयास किया। अचानक हुए इस हमले से महिला घबरा गई और बचाव के दौरान आरोपी ने उसे धक्का देकर मौके से फरार हो गया। घटना सामोद पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर हुई, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ित महिला ने तुरंत सामोद थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के बाद क्षेत्र की महिलाओं में दहशत का माहौल बना हुआ है। बाइट पीड़ित महिला
0
0
Report
Advertisement

पूर्वी जिले की पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़

Delhi, Delhi:पूर्वी ज़िले की पुलिस ने ऑपरेशन साइबर हॉक के तहत एक साइबर धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसमें चीनी टेलीग्राम संचालकों से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा हुआ है। कई धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए गए फर्जी खातों की सुविधा प्रदान करने के आरोप में एक बैंक कर्मचारी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह सुरक्षा को दरकिनार करने और धोखाधड़ी से प्राप्त धन को स्थानांतरित करने के लिए APK टूल और क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करता था। अन्य सदस्यों और विदेशी सरगनाओं की पहचान करने के लिए जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement

TVK का घोषणापत्र: गरीब महिलाओं को मासिक सहायता, शादी के लिए सोना-रेशमी साड़ी

Noida, Uttar Pradesh:विजय ने TN चुनावों के लिए TVK का घोषणापत्र जारी किया: गरीब परिवारों की दुल्हनों के लिए मुफ्त गैस सिलेंडर, 8 ग्राम सोना शादी के तोहफे के तौर पर देने का वादा- तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के प्रमुख और अभिनेता विजय ने गुरुवार को पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी किया। इसमें वादा किया गया है कि अगर 23 अप्रैल को होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में पार्टी सत्ता में आती है, तो महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही, जिन परिवारों की सालाना आय 5 लाख रुपये से कम है, उन परिवारों की हर दुल्हन को 8 ग्राम सोना और एक रेशमी साड़ी दी जाएगी। अभिनेता से राजनेता बने विजय ने अपनी पार्टी की विचारधारा और मुख्य कल्याणकारी प्रस्तावों के बारे में बताया। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि TVK "ईमानदार प्रशासन" पर ध्यान देगी, और साथ ही विरोधी पार्टियों के चुनावी वादों की कड़ी आलोचना भी की।विजय ने कहा, "TVK ने ईमानदार प्रशासन को अपनी विचारधारा के तौर पर अपनाया है। इसीलिए हम कहते हैं कि हमारी पार्टी का पहला चुनावी घोषणापत्र भी ईमानदारी की ही गारंटी है। हम स्टालिन की तरह लोगों को गुमराह नहीं करेंगे। हम लोगों से खोखले वादे करके, जल्दबाज़ी में कोई घोषणापत्र तैयार नहीं कर रहे हैं।" सत्ताधारी दल और विपक्ष, दोनों को निशाने पर लेते हुए उन्होंने आगे कहा, "हमने कहा था न कि DMK और बाकी सभी पार्टियाँ एक जैसी ही हैं?... दोनों पक्षों द्वारा जारी किए गए चुनावी घोषणापत्रों को उठाकर देखिए और उनकी तुलना कीजिए। अगर एक-दो बातें मिलती-जुलती होतीं, तो भी ठीक था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने क्या किया है? अगर कोई 10,000 रुपये देने का वादा करता है, तो दूसरा 8,000 रुपये का कूपन देने की पेशकश करता है। अगर कोई रेफ्रिजरेटर देने की पेशकश करता है, तो दूसरा रेफ्रिजरेटर खरीदने के लिए टोकन देता है... इस तरह, दोनों ने एक जैसा ही चुनावी घोषणापत्र पेश किया है, बस नाम और रंग बदल दिया है... वे सब एक ही छतरी के नीचे अलग-अलग विचारधाराओं वाले समूह मात्र हैं। लेकिन हम इन दो भ्रष्ट समूहों की तरह लोगों को कभी धोखा नहीं देंगे।" युवाओं और कल्याण से जुड़े मुख्य प्रस्तावों की घोषणा करते हुए विजय ने कहा, "हर कॉलेज छात्र की मदद के लिए, स्नातक से लेकर डॉक्टरेट तक की पढ़ाई के लिए शिक्षा ऋण पर 20 लाख रुपये तक की बिना किसी गारंटी (collateral-free) वाली ऋण गारंटी दी जाएगी। हम AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग भी उपलब्ध कराएंगे।" उन्होंने आगे कहा, "रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत हर ग्रेजुएट युवा को हर महीने 5,000 रुपये मिलेंगे। हर साल 5 लाख इंटर्नशिप का प्रावधान किया जाएगा, जिसमें ग्रेजुएट्स को हर महीने 10,000 रुपये और ITI तथा डिप्लोमा धारकों को हर महीने 8,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा।" सामाजिक सुरक्षा उपायों पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, "वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और दिव्यांग व्यक्तियों को हर महीने 3,000 रुपये की बढ़ी हुई पेंशन दी जाएगी।" TVK ने "विजयी तमिलनाडु" के लिए 10 गारंटियों की सूची जारी की। इनमें हर महिला मुखिया (60 वर्ष तक) के खाते में हर महीने 2,500 रुपये जमा करना और हर घर को हर साल छह मुफ्त LPG सिलेंडर देना शामिल है। उन्होंने यह भी वादा किया कि अगर वे सत्ता में आए, तो पार्टी 5 लाख रुपये से कम सालाना आय वाले परिवारों की हर दुल्हन को शादी के थाली (मंगलसूत्र) के लिए एक सॉवरेन (8 ग्राम) सोना और एक अच्छी क्वालिटी की रेशमी साड़ी देगी। TVK ने कहा कि वे सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक पढ़ने वाले हर बच्चे की माँ को हर साल 15,000 रुपये देंगे और महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे स्वयं सहायता समूहों (SHGs) को 5 लाख रुपये तक के ब्याज-मुक्त ऋण देंगे। शिक्षा के क्षेत्र में, विजय ने 100 आवासीय कामराजर विशेष स्कूलों के माध्यम से विश्व स्तरीय शिक्षा, 20 लाख रुपये तक के बिना किसी गारंटी के उच्च शिक्षा ऋण, और आधुनिक सरकारी स्कूलों के साथ-साथ AI-संचालित मुफ्त प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग केंद्रों का वादा किया। स्वास्थ्य सेवा के तहत, TVK की गारंटियों में 25 लाख रुपये तक के कवरेज वाला पारिवारिक चिकित्सा बीमा, आधुनिक बुनियादी ढांचे वाले नए मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल, हर साल मुफ्त पूरे शरीर की जांच (full-body check-up), और नशामुक्त तमिलनाडु का वादा किया गया है। युवा रोजगार के लिए, घोषणापत्र में बेरोजगार ग्रेजुएट्स को हर महीने 4,000 रुपये तक की सहायता, पाँच लाख युवाओं को कवर करने वाली 'मुधलवर मक्कल सेवई नानबार' नामक स्टाइपेंड-सह-इंटर्नशिप योजना, नए स्टार्ट-अप के लिए 5 लाख रुपये तक के ऋण, व्यवसाय शुरू करने के लिए 25 लाख रुपये तक के ऋण, और सभी सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए एक निर्धारित समय-सारिणी का वादा किया गया है। किसानों के लिए, घोषणापत्र में यह आश्वासन दिया गया है कि जिन किसानों के पास 5 एकड़ से कम ज़मीन है, उनके सहकारी समितियों से लिए गए सभी फ़सली कर्ज़ पूरी तरह माफ़ कर दिए जाएँगे; 5 एकड़ से ज़्यादा ज़मीन वाले किसानों के लिए 50% कर्ज़ माफ़ी होगी; ज़मीन रखने वाले हर किसान को सालाना 15,000 रुपये की सहायता दी जाएगी; धान के लिए 3,500 रुपये प्रति क्विंटल और गन्ने के लिए 4,500 रुपये प्रति क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय किया जाएगा; पाँच लाख सोलर पंप लगाए जाएँगे; खेत मज़दूरों को सालाना 10,000 रुपये की सहायता दी जाएगी; और फ़सलों का 100% बीमा किया जाएगा। मछुआरों की भलाई के लिए, TVK के घोषणापत्र में यह वादा किया गया है कि उन्हें मछली पकड़ने के कम सीज़न (lean-season) में राहत के तौर पर 27,000 रुपये दिए जाएँगे; मछली पकड़ने वाली नावों के लिए रियायती दरों पर डीज़ल उपलब्ध कराया जाएगा; 25 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा दिया जाएगा; उन्हें पक्का घर दिया जाएगा; और 'मीन विलयुम नीति' (Meen Vilaiyum Neethi) लागू की जाएगी, जिसे पार्टी देश का पहला वैधानिक MSP बता रही है (जिसमें सार्डिन, मैकेरल, झींगा और स्क्विड जैसी मछलियाँ शामिल हैं)। राज्य सरकार के कर्मचारियों और मज़दूरों के कल्याण की गारंटी के लिए, TVK ने कहा है कि वह पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल करने पर विचार करेगी; जिन संविदा कर्मचारियों ने पाँच साल पूरे कर लिए हैं, उन्हें नियमित (पक्का) किया जाएगा; आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 18,000 रुपये का मासिक वेतन दिया जाएगा; सफ़ाई कर्मचारियों को 10,000 रुपये का वेतन दिया जाएगा; और सेवानिवृत्ति के समय 15 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। पार्टी ने एक समृद्ध तमिलनाडु बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है.
0
0
Report
Advertisement

भोपाल में स्मार्ट मीटर बिल से लोग त्रस्त, 20% ब्याज पर कर्ज ले रहे

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल बिजली से ज्यादा करंट दे रहे स्मार्ट मीटर के बिल 20% ब्याज पर कर्ज लेकर बिजली बिल भरने को मजबूर लोग राजधानी भोपाल में स्मार्ट मीटर ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है एक वक्त पर जहां ₹100 से लेकर ₹200 बिल आया करता था वही आज हजार से लेकर 5000 तक का बिजली बिल आ रहा है मानो कि बिजली के करंट से ज्यादा स्मार्ट मीटर के बिल लोगों को झटका दे रहे हैं। भोपाल में बड़े घरों के हाल तो दूर की बात है भोपाल की बस्तियों में रहने वाले 8/8 के कमरे में भी जहां स्मार्ट मीटर लगे हैं वहां 5000 से अधिक का बिजली बिल आ रहा है । नेहरू नगर इलाके के पास की बस्तियों में रहने वाले लोगों की परेशानी इस कदर बढ़ गई है बिजली का बिल जमा करने के लिए ब्याज पर पैसे उधार ले रहे हैं स्मार्ट मीटर लगने के बाद जो बिजली का बिल आ रहा उससे घर का पूरा बजट बिगड़ गया है। लोगों का कहना है स्मार्ट मीटर लगने से पहले बिजली का बिल₹100 से लेकर बहुत ही अधिक ₹500 तक आता था लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद हजार रुपए से लेकर 5000 तक के बिल आ रहे हैं जबकि बिजली का उपयोग उतना ही हो रहा है जो पहले होता था। राजीव नगर में रहने वाली एक महिला बताती है उनका 8/8 का एक छोटा सा कमरा है उसका बिजली का बिल 5000 से अधिक का 1 महीने का आया है वह 20% ब्याज पर कर्ज लेकर बिजली का बिल जमा करने के लिए मजबूर है। WT बाइट-स्मार्ट मीटर से परेशान लोग
0
0
Report

जळगाव में तापमान 43°C पर केळी बागें भारी नुकसान, किसान चिंतित

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव में तापमान 43°C परò केळीच्या बागांना उष्णतेचा तडाखा बसत आहे. वाढत्या तापमानामुळे केळीचे पान पिवळी पडत असून पाने जळून जमिनीवर पडत असल्याचे पाहायला मिळत आहे. केळीचे पान जळून खाली पडत असल्याने केळीचे घरदेखील पिवळी पडत असून झाडांची वाढ खुंटताना नुकसान होत आहे. शेतातील साडेसात हजार केळीच्या झाडांपैकी जवळपास साडेचार ते पाच हजार झाडांचे तापमानामुळे नुकसान झाले आहे. आधीच केळीला भाव कमी मिळत असताना दुसरीकडे तापमानामुळे केळीचे नुकसान होत असल्याने शेतकरी आर्थिक संकटात सापडला आहे. तापमानामुळे होणाऱ्या नुकसानाकडेही शासनाने लक्ष देऊन भरपाई देण्याची अपेक्षा केळी उत्पादक शेतकऱ्यांनी व्यक्त केली आहे. या परिस्थितीचा थेट शेतकऱ्यांच्या बांधावर जाऊन आढावा घेतलाय आमचे प्रतिनिधी वाल्मिक जोशी यांनी.
0
0
Report

मुजफ्फरपुर में हथियारबंद अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई से कार-नगदी लूट, कार बरामद

Muzaffarpur, Uttar Pradesh:Muzaffarpur जिले के बोचहा थाना क्षेत्र के Kali Mandir के पास गुरुवार शाम हथियारबंद अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई से कार और नगदी लूट ली। सूचना मिलते ही बोचहा पुलिस ने भाग रहे अपराधियों के पीछे घेराबंदी शुरू की और लूटी गई कार गायघाट थाना क्षेत्र के सड़क किनारे छोड़कर भागने को मजबूर कर दी। पुलिस ने कार बरामद कर ली है और फरार अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पूरा मामला धरवाडा निवासी स्वर्ण कारोबारी Shashi Shankar के घर जाते समय हुआ था। घटना के बाद एसएसपी ने बयान दिया कि कुछ ही देर में लुटेरों की कार बरामद कर ली गई, और अब छापेमारी जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top