450331
इंदौर इच्छापुर हाईवे के पास लगा लंबा जाम, वाहनों की लगी कतार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Ambada Ryt, Madhya Pradesh:बुरहानपुर जिले के इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर रायपुरा के पास गड्ढों के कारण लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। आज सुबह 11 बजे के करीब, गड्ढों में जेसीबी द्वारा मुरूम डाले जाने के दौरान 2 घंटे तक जाम लगा रहा। इस जाम के कारण यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की स्थिति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हाईवे की खराब स्थिति के कारण अक्सर दुर्घटनाएं और जाम की घटनाएं होती हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बैंगलोर के डोड्डा गणेश मंदिर में गौरी-गणेश उत्सव के लिए भक्तों की भारी भीड़
Noida, Uttar Pradesh:BENGALURU (KARNATAKA): THOUSANDS OF DEVOTEES QUEUE UP AT DODDA GANESH TEMPLE FOR GAURI-GANESHA CELEBRATIONS0
0
Report
दिल्ली: जगविंदर सिंह विरक ने IBRICS SWFI पर टिप्पणी दी
Noida, Uttar Pradesh:DELHI : JAGVINDER SINGH VIRK (CHAIRMAN, INDIA AUSTRALIA STRATEGIC ALLIANCE) ON IBRICS SWFI0
0
Report
दमोह जिला अस्पताल में तीन सिस्टर्स की पोषण प्रदर्शनी से महिलाओं में पोषण जागरूकता
Damoh, Madhya Pradesh:भारत सरकार के अभियान से प्रेरित सिस्टर्स ने निजी खर्च पर सजाई प्रदर्शनी, पोषण आहार को लेकर महिलाओं को जागरूक करने की अनूठी पहल.. एंकर/ भारत सरकार द्वारा कुपोषण को जड़.से खत्म करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जहां देश भर में पोषण माह मनाया जा रहा है तो महिला बाल विकास विभाग द्वारा कई आयोजन कर लोगों को पोषण आहार के प्रति जागरूक करने की मुहिम चल रही है लेकिन दमोह के जिला अस्पताल में एमसीएच वार्ड में इसे लेकर कुछ अलग नजारा देखने को मिल रहा है। इस वार्ड में नर्सिंग स्टाफ के एक ग्रुप ने अपने निजी खर्च से एक पोषण आहार प्रदर्शनी लगाई है और महिलाओं को आहार को लेकर जागरूक किया जा रहा है। दरअसल अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में रोजाना सैकड़ों महिलाओं का आना जाना होता है तो बड़ी संख्या में महिलाएं डिलीवरी के बाद एडमिट हैं। इस वार्ड में लंबे समय से लोगों की सेवा करने के साथ अलग से महिलाओं को जागरूक करने वाला थ्री सिस्टर्स ग्रुप फिर अपने कामों से सुर्खियों में हैं। वार्ड में एक बड़ी पोषण आहार प्रदर्शनी लगाई गई है जिसमें तमाम तरह का पोषण आहार रखा गया है जिसे लोग देख सकें और दर्शाया गया है कि गर्भवती महिलाओं या जिन महिलाओं की डिलीवरी हो चुकी है उन्हें खानपान में क्या क्या उपयोग करना है इसके बारे के बताया जा रहा है। प्रदर्शनी में वो चीजें भी रखी गई है जिन्हें डिलीवरी से पहले या बाद में खाना पीना नहीं है। इसके कारण नर्सिंग स्टाफ वार्ड के एडमिट महिलाओं को जागरूक करने के साथ जो दूसरी महिलाएं यहां आती हैं उन्हें भी जानकारी दें रही हैं। इस आयोजन को लेकर नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि केंद्र सरकार के संकल्प से उन्हें प्रेरणा मिली कि जब सरकार इस अच्छे काम को कर रही है तो उनका भी फ़र्ज़ बनता है कि वो भी लोगों को जागरूक करें। उनके मुताबिक जिला अस्पताल के एमसीएच वार्ड में अधिकांश ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को डिलीवरी के लिए लाया जाता है और इन्हीं ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को खान पान का सही तरीका मालूम नहीं होता लिहाजा उन्हें समझाना जरूरी है ताकि वो यहां से जानकारी लेने के बाद पोषक तत्वों से भरपूर अनाज और अन्य चीजों का इस्तेमाल करें।0
0
Report
Advertisement
जिले के 8 निकायों में आज नेताओं के भाग्य का फैसला, मतगणना शुरू
Didwana, Rajasthan:जिले के 8 नगरीय निकायों में आज होगा नेताओं के भाग्य का फैसला, 3 नगरपरिषद और 5नगरपालिकाओं के चुनावों की होगी मतगणना, डीडवाना, कुचामन और मकराना है नगरपरिषद, लाडनूं, खाटू खुर्द, नावां, परबतसर और बोरावड़ है नगरपालिकाएं, कुल 285 वार्डों के 1100 से ज्यादा उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, जिले के कई बड़े नेताओं की साख दांव पर।0
0
Report
गंगानगर के शहरी चुनाव: आज मतगणना शुरू, सुरक्षा के साथ जुलूस पर रोक
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्री गंगानगर शहरी निकाय चुनावों को लेकर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज 8 बजे जिले के सभी मतदान केंद्रों पर होगी मतगणना शुरू वही मतदान केदो पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस जाब्ता भी तैनात जिले में कुल 11 मतगणना कक्ष व 67 मतगणना टेबल व 73 राउंड में होगी मतगणना वहीं जिले में सादुलशहर व पदमपुर में पुलिस ने लगाया अतिरिक्त जाप्ता वहीं मतगणना के बाद विजय जुलूस व रैली पर रहेगा प्रतिबंध0
0
Report
Ganesh Chaturthi से पहले हजारों भक्त कर्पगा विनायक मंदिर में दर्शन के लिए कतार में
Noida, Uttar Pradesh:PILLAYARPATTI (TAMIL NADU): THOUSANDS OF DEVOTEES QUEUE UP AT KARPAGA VINAYAKAR TEMPLE AHEAD OF GANESH CHATURTHI0
0
Report
Advertisement
किसान यूनियन और सभा आज ग्रेटर नोएडा व तीनों प्राधिकरण पर महापंचायत-धरना करेंगे
Greater Noida, Uttar Pradesh:जिले में आज किसानों का हल्ला बोल प्रदर्शन रहेगा। जहां किसान सभा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर महापंचायत करेगी तो वहीं भारतीय किसान यूनियन जिले की तीनों प्राधिकरण पर धरना प्रदर्शन करेगी। भारतीय किसान यूनियन के जोनल अध्यक्ष अलग-अलग अथॉरिटी पर मोर्चा संभालेंगे।इस दौरान नोएडा अथॉरिटी ,ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और यमुना अथॉरिटी पर प्रदर्शन किया जाएगा। समय के अनुसार राकेश टिकैत भी इन प्रदर्शन में शामिल होंगे। वहीं दूसरी तरफ किसान सभा भी ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी पर आज महापंचायत करेगी।जिसकी अगुवाई रुपेश वर्मा सुखबीर खलीफा और सोरन प्रधान करेंगे। वही भारतीय किसान यूनियन के पवन खटाना ने बताया कि पिछले काफी समय से किसानों को 64.7 मुआवजा, आबादी निस्तारण, 10 परसेंट आवासीय प्लॉट ,2013 भूमि अधिग्रहण बिल लागू नहीं किया है जिसकी मांगों को लेकर 14 सितंबर को हम लोग यमुना प्राधिकरण पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे। आज होने वाले धरना प्रदर्शनों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने रणनीति भी तैयार की और उनकी तरफ से कहा गया कि तीनों ही प्राधिकरणों पर भारी संख्या में किसान पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की तरफ से हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है लेकिन इस बार आश्वासन से काम नहीं चलेगा और हम अपनी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। वही किसान सभा के द्वारा भी ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी पर महापंचायत की जाएगी।किसान सभा के लोग 9 सितंबर से प्राधिकरण पर धरना दे रहे हैं और आज उन्होंने महापंचायत करने का ऐलान किया है। किसान सभा के जिला अध्यक्ष रूपेश वर्मा ने कहा कि आज हमारे धरने को 6 दिन हो जाएंगे लेकिन किसी ने कोई सुध नहीं ली है।आज हम एक महापंचायत करेंगे,जिसमें ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से प्रभावित गांवों के हजारों किसान इसमें शामिल होंगे。0
0
Report
कोटा नगर निगम चुनाव की मतगणना शुरू, 100 वार्डों के 373 प्रत्याशी निर्णायक फेज़ में
Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम चुनाव की मतगणना से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। 100 वार्डों के 373 प्रत्याशियों का फैसला आज होगा और सुबह 8 बजे जेडीबी कॉलेज में काउंटिंग शुरू होगी। प्रशासन ने मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, वहीं बीजेपी और कांग्रेस ने संभावित बाड़ेबंदी की तैयारी शुरू कर प्रत्याशियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। चार हॉल में 56 टेबलों पर मतगणना होगी और पहले पोस्टल बैलेट, फिर ईवीएम के वोट गिने जाएंगे। दोपहर एक बजे तक सभी वार्डों की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। कई हॉट वार्डों के नतीजे महापौर पद की आगे की दौड़ को भी प्रभावित कर सकते हैं।0
0
Report
खाटूश्यामजी नगरपालिका चुनाव 2026: आज मतगणना, बोर्ड किसका होगा?
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी में नगरपालिका चुनाव 2026 के परिणाम का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। नगर की नगरीय सरकार का फैसला आज मतगणना के साथ साफ हो जाएगा। भागचंदका राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना को लेकर प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।खाटूश्यामजी नगरपालिका के 20 वार्डों में कुल 73 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतगणना के बाद होगा। पांच टेबल पर चार राउंड में मतगणना पूरी कराई जाएगी। इसके बाद किस राजनीतिक दल या समूह का नगरपालिका बोर्ड बनेगा उसकी तस्वीर भी पूरी तरह साफ हो जाएगी।निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कपिल उपाध्याय के नेतृत्व में मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। वहीं मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। डिप्टी राजेश जांगिड़ के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहेगा और मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। खाटूश्यामजी में इस बार मुकाबला खासा दिलचस्प माना जा रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि भाजपा अपना बोर्ड बचाने में सफल होती है या कांग्रेस पहली बार नगरपालिका में अपना बोर्ड बनाने में कामयाब रहती है। मतगणना के प्रत्येक राउंड के साथ चुनावी तस्वीर स्पष्ट होती जाएगी और नतीजों के बाद खाटूश्यामजी की नगरीय सरकार किसके हाथों में होगी, इसका फैसला हो जाएगा।0
0
Report
Advertisement
अयोध्या: राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक शुरू
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या。 राम मंदिर भवन निर्माण समिति की बैठक आज। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र कल पहुंचे थे अयोध्या, राम मंदिर परिसर का किया निरीक्षण, दो दिवसीय बैठक में अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा रहेंगे शामिल, एलएनटी और टाटा कंसल्टेंसी के इंजीनियरों के साथ करेंगे बैठक。0
0
Report
अलीगढ़ में डकैती की योजना बनाते गैंग के 7 गिरफ्तार, हथियार बरामद
Aligarh, Uttar Pradesh:डकैती की योजना बनाते हुए गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफास, मुखबिर की सूचना पर दबिश के दौरान 7 अभियुक्त पुलिस ने किये गिरफ़्तार, पकड़े बदमाशों से अवैध 2 पिस्टल, अवैध 2 तमंचे, 6 जिन्दा कारतूस, 1 चाकू, 1 हथोड़ा, 1 पेचकस व कार हुई बरामद, विभिन्न थानों में सातों अभियुक्तों पर करीब 25 मुकदमे हैं दर्ज, बन्नादेवी थाना पुलिस ने चोरी व लुटेरे गैंग का किया खुलासा.0
0
Report
उज्जैन दीपोत्सव: 25 लाख दीपों से महाकाल लोक और घाट जगमग होंगे
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में 17 सितंबर को होने वाले भव्य दीपोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर के प्रमुख घाटों और महाकाल लोक में 25 लाख से ज्यादा दीप जलाए जाएंगे। इसी को लेकर कलेक्टर रौशन कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बताया कि इस दीपोत्सव में बड़ी संख्या में शहरवासी, सामाजिक संस्थाएं और जनप्रतिनिधि मिलकर सहभागिता करेंगे। करीब 25 हजार वॉलंटियर्स की मदद से दीप जलाए जाएंगे। इसके लिए पूरे क्षेत्र को 7 बड़े सेक्टरों में बांटा गया है। एक छोटे ब्लॉक में करीब 225 दीप रखे जाएंगे। ऐसे करीब 11 हजार ब्लॉक तैयार किए जा रहे हैं और हर ब्लॉक की जिम्मेदारी दो वॉलंटियर्स की होगी। सातों सेक्टरों में जिम्मेदार अधिकारियों की तैनाती रहेगी, जो पूरी व्यवस्था को संभालेंगे। फिलहाल मौके पर दीपों को साफ करने, उन्हें व्यवस्थित करने, बाती और तेल की व्यवस्था सहित दूसरे काम तेजी से चल रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि इतने बड़े स्तर पर दीपोत्सव के लिए पहले से पूरी प्लानिंग की जा रही है, ताकि कार्यक्रम व्यवस्थित तरीके से हो सके। कलेक्टर ने लोगों से भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह पूरा आयोजन जनभागीदारी और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से किया जा रहा है। मंदिर की ओर से इसके लिए किसी तरह की राशि खर्च नहीं की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
एशिया कप 2026 फाइनल में महिलाओं की टीम की शानदार जीत से गर्व
Noida, Uttar Pradesh:भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप 2026 के फाइनल में शानदार जीत दर्ज करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका यह ऐतिहासिक उपलब्धि देशवासियों के लिए गर्व का विषय है। पूरे टूर्नामेंट में टीम ने जिस आत्मविश्वास, अनुशासन और शानदार खेल का परिचय दिया, वह सभी के लिए प्रेरणादायी है। #WomensAsiaCup0
0
Report
BRICS शिखर सम्मेलन: भारत की मेजबानी से विश्व आर्थिक-रणनीतिक परिदृश्य प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:नई दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन भारत के लिए गौरव का विषय है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि आज विश्व की बड़ी शक्तियां भारत की ओर केवल एक महत्वपूर्ण राष्ट्र के रूप में नहीं बल्कि भरोसेमंद नेतृत्व और निर्णायक भूमिका वाले देश के रूप में देख रही हैं। भारत की मेजबानी में आयोजित इस सम्मेलन में लिए गए निर्णय और बनी सहमतियां आने वाले समय में विश्व के आर्थिक एवं रणनीतिक परिदृश्य को प्रभावित करेंगी। यह आयोजन भारत की सामर्थ्य, कूटनीतिक प्रभाव और बढ़ते वैश्विक विश्वास की स्पष्ट अभिव्यक्ति है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत का बढ़ता प्रभाव प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और आत्मविश्वास का विषय है। #BRICS2026 #BRICSIndia0
0
Report
नवादा के कलाली रोड पर कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40–50 लाख का नुकसान
Nawada, Bihar:नवादा शहर के भीड़भाड़ वाले कलाली रोड में अमन ड्रेस के कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से जींस, शर्ट समेत अन्य कपड़े जलकर राख हो गए। दुकानदार के अनुसार, गोदाम में करीब 40 से 50 लाख रुपये का कपड़ा रखा था, जिसे दुर्गा पूजा की खरीदारी के लिए थोक में मंगाया गया था। आग से व्यवसायी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने गोदाम से धुआं और आग की लपटें निकलते देख दुकानदार अमन को सूचना दी। उनके मौके पर पहुंचने तक आग तेजी से फैल चुकी थी। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर अग्निशमन विभाग की एक बड़ी और दो छोटी गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशकत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा。0
0
Report
Advertisement
