450331
किसान न्याय यात्रा का कल होगा आगाज
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर में किसान न्याय यात्रा के आगाज को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। कांग्रेस जिलाअध्यक्ष रिंकू टॉक ने बताया की 20 सितंबर को बुरहानपुर जिले के हजारों किसान न्याय यात्रा में शामिल होगे और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। पत्रकार वार्ता को रिंकू टॉक, हामिद काजी, किशोर महाजन, हर्षित ठाकुर, रामकिशन पटेल, ने संबोधित कर जानकारी दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली एमसीडी ब्रिक्स समिट के मद्देनजर सड़कों की सफाई और पशु नियंत्रण अभियान
New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम 12-13 सितम्बर को दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के मद्देनजर शहरभर में व्यापक सफाई और सौंदर्यीकरण अभियान शुरू किया है। मेयर प्रवेश वाही ने कहा कि ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर तैयारी चल रही है। दिल्ली नगर निगम की पूरी तैयारी है, स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, अवैध होर्डिंग हटाने का काम किया जा रहा है ताकि दिल्ली साफ़ और सुंदर रहे। दिल्ली में स्ट्रीट डॉग और आवारा पशुओं को पकड़ा जा रहा है, स्ट्रीट डॉग को डॉग शेल्टर होम में भेजा जा रहा है। अवैध रेहड़ी-पटरी, अनधिकृत होर्डिंग्स और अवैध पार्किंग को रोकथाम के अंतर्गत हैं। विपक्ष ने प्रदर्शन किया; विपक्ष का रवैया सही नहीं रहा है, इन लोगो ने नारे बाजी की और तोड़फोड़ की है। मेयर के पार्षदों ने अभद्र व्यवहार किया यह सब नाटक करते रहे। ब्रिक्स सम्मेलन को देखते हुए एमसीडी अपनी तैयारी कर रहा है। स्ट्रीट डॉग को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है; दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में स्ट्रीट डॉग को पकड़कर डॉग शेल्टर होम भेजा जा रहा है।0
0
Report
स्वामी रूपेंद्र प्रकाश बने अवधूत मंडल आश्रम के महामंडलेश्वर परमाध्यक्ष
Noida, Uttar Pradesh:महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश परमाध्यक्ष अवधूत मंडल आश्रम0
0
Report
सोनभद्र में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, इश्तियाक खान फरार; पत्नी से पूछताछ शुरू
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के बड़े नेता और खनन कारोबारी इश्तियाक खान के ठिकानों पर विजिलेंस विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। लखनऊ से पहुंची विजिलेंस टीम के साथ सोनभद्र एसओजी और स्थानीय पुलिस की टीमों ने बिल्ली मारकुंडी और ओबरा इलाके में इश्तियाक खान से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों से विजिलेंस की टीम मौके पर पहुंची, जबकि सुरक्षा के मद्देनजर कई थानों की पुलिस फोर्स भी तैनात रही। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान इश्तियाक खान मौके पर नहीं मिले और उनके फरार होने की जानकारी सामने आई है। वहीं उनकी पत्नी आफरीना खान को ओबरा थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। ओबरा थाने में एएसपी अनिल कुमार की मौजूदगी में विजिलेंस टीम पूछताछ और जांच की कार्रवाई आगे बढ़ा रही है। इस पूरी कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। सोमनभद्र के ओबरा और बिल्ली मारकुंडी इलाकों में विजिलेंस टीम ने इश्तियाक खान के ठिकानों पर अचानक छापेमारी शुरू कर दी। कार्रवाइयों में लखनऊ से आई टीम, सोनभद्र एसओजी, एडिशनल एसपी, सीओ ओबरा और अन्य अधिकारी शामिल थे। सुरक्षा के मद्देनजर कई थानों की फोर्स तैनात रही। छापेमारी के दौरान खान मौके पर नहीं मिले और उनके फरार होने की सूचना है। उनकी पत्नी आफरीना खान को ओबरा थाने लाकर पूछताछ जारी है। एएसपी अनिल कुमार की मौजूदगी में जांच आगे बढ़ रही है। विभाग की बारीकी से जांच किन बिंदुओं पर है, इसकी आधिकारिक जानकारी बाकी है।0
0
Report
Advertisement
डायग्नोस्टिक सेंटरों पर छापा, एक सील; दूसरे की अल्ट्रासाउंड मशीन जब्त
Deoria, Uttar Pradesh:डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने गुरुवार को नगर के दो डायग्नोस्टिक सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। अनियमितता मिलने पर एक सेंटर सील कर दिया गया, जबकि दूसरे की अल्ट्रासाउंड मशीन जब्त की गई। एसीएमओ डॉ. आरपी यादव और नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौण्डिल्य के नेतृत्व में टीम ने जायसवाल डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच की। यहां बिना पंजीकरण अल्ट्रासाउंड जांच संचालित होने पर मशीन जब्त कर ली गई। वहीं कशिश डायग्नोस्टिक सेंटर का संचालन संबंधी प्रमाण-पत्र/पंजीकरण अवधि समाप्त मिलने और नियमानुसार नवीनीकरण न कराए जाने पर सेंटर को सील कर दिया गया। डीएम ने कहा कि जिले में अवैध अथवा नियमविरुद्ध डायग्नोस्टिक सेंटरों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। जांच अभियान जारी रहेगा और अनियमितता मिलने पर सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
कोटपूतली-बहोड़ नगर पालिका क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी की गुमशुदगी: तलाश जारी
Jaipur, Rajasthan:खबर TV व हाइपर खबर इंट्रो: पावटा (कोटपूतली) निकाय चुनाव के बीच कोटपूतली-बहोड़ जिले के प्रागपुरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 32 से भाजपा प्रत्याशी की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। गुमशुदा प्रत्याशी को ढूंढने के लिए वार्ड नंबर 32 की कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश देवी पति मेहर सिंह व उनके बेटे ने प्रागपुरा थाने में धरना दिया। मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर पहुंचे। थानाधिकारी से जल्द मामले का खुलासा करने की बात कही गई। 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। भाजपा प्रत्याशी बुधराम के पुत्र राहुल चौधरी ने अपने पिता की गुमशुदगी को लेकर प्रागपुरा थाने में शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार, उनके पिता बुधराम 1 अगस्त 2026 की दोपहर करीब 3 बजे घर से निकले थे और फिर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, पर सुराग नहीं मिला। राहुल चौधरी के अनुसार, पिता के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, मगर मोबाइल बंद मिला। काफी तलाश के बाद भी जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस से गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की मांग की गई है। निकाय चुनाव के बीच भाजपा प्रत्याशी की गुमशुदगी से राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच जारी है और लापता व्यक्ति की तलाश के लिए पांच टीम गठित की गई हैं। आसपास लगे CCTV कैमरे और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तलाश जारी है।0
0
Report
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में डोटासरा का तेजाजी गीतों पर डांस, समर्थक झूम उठे
Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय तेजा संवाद कार्यक्रम में आज एक अलग ही नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने गमछा लहराते हुए तेजाजी गीतों की धुन पर जमकर डांस किया। डोटासरा के डांस का वीडियो सामने आते ही कार्यक्रम में मौजूद लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। कई लोग अपनी जगह से खड़े होकर डांस करने लगे। इस दौरान पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी, कांग्रेस नेता उम्मेदाराम बेनीवाल और सुमेधानंद भी डोटासरा के साथ ताल में ताल मिलाते नजर आए। डोटासरा का तेजाजी गीतों पर डांस करने का अंदाज पहले भी सुर्खियों में रहा है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान उनके डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे।आज एक बार फिर डोटासरा का यही अंदाज देखने को मिला। हालांकि इस बार मंच राजनीतिक नहीं, बल्कि समाज के कार्यक्रम का था और डांस की शुरुआत भी समाज के लोगों की मांग पर हुई।0
0
Report
Advertisement
चरित्र शक के विवाद में पत्नी ने पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी; गिरफ्तारी
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-खेतिया थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने अपने ही पति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद परिवार ने हत्या की जगह हादसा बताकर मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मिले खून के निशान से पुलिस का शक बढ़ गया जिसके बाद आरोपी पत्नी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया. खेतिया ग्राम बांदरियावड में उदयसिंग मोरे की मौत संदिग्ध हालत में बताई गई; शव पर खून के धब्बे मिलने पर पुलिस ने उसकी पत्नी द्वारकीबाई से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उसका पति वर्षों से चरित्र को लेकर शक करता था और विवाद होते थे. घटना के दिन दोनों ने शराब पी रखी थी; विवाद के दौरान पास में रखी कुल्हाड़ी से पति के गले पर वार कर दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई. हत्या के बाद पत्नी ने परिवार के सदस्यों को झूठी कहानी बताई. मृतक के विकलांग पुत्र जौकीलाल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर द्वारकीबाई को गिरफ्तार किया गया; उसे न्यायालय में पेश किया गया जहाँ उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल बड़वानी भेज दिया गया.0
0
Report
बीकानेर के किसानों का बिजली कटौती विरोध: घेराव के बाद भी नाराजगी
Bikaner, Rajasthan:पावर कट और ट्रिपिंग की समस्या से परेशान किसानों का फूटा रोष जेगला-जांगलू के किसानों ने देशनोक GSS का किया घेराव भारी संख्या में किसानों ने बिजली समस्या को लेकर किया विरोध प्रदर्शन जनप्रतिनिधि मंडल ने किसानों से की वार्ता, अधिकारियों के सामने रखी समस्या जल्द समाधान का आश्वासन मिलने के बाद भी किसानों में नाराजगी बीकानेर में बिजली कटौती और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या को लेकर किसानों का रोष सामने आया जहाँ जेगला और जांगलू गांव के बड़ी संख्या में किसानों ने देशनोक GSS का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया बीजेपी जिला महामंत्री कैलाश विश्नोई ने बिजली अधिकारियों से वार्ता कर किसानों की समस्याओं को सामने रखा और जल्द समाधान की मांग की। अधिकारियों की ओर से समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया। किसानों का कहना है कि लंबे समय से बिजली आपूर्ति से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते खेती-किसानी का काम प्रभावित हो रहा है किसानों के विरोध की सूचना पर जनप्रतिनिधि मंडल मौके पर पहुंचा और किसानों से बातचीत की。 इस दौरान जनप्रतिनिधि मंडल में बनवारी लाल सियाग, राम दयाल मेघवाल, गोपी राम मेघवाल, गोकुल राम सियाग, राजाराम और सावरमल मौजूद रहे। किसानों ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की。0
0
Report
GRDA व रांची स्मार्ट सिटी ने सैटलाइट टाउनशिप विकसित करने की योजना पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:रांची सहित झारखंड के शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित और संतुलित विकास की दिशा में आज विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। GRDA एवं रांची स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को राज्य के शहरीकृत जिलों में सैटलाइट टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं पर ठोस कार्ययोजना तैयार करने जैसे कई दिशा-निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
मालपुरा में नामांकन वापसी के दिन हंगामा, कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया
Kota, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) टोंक के मालपुरा से खबर है जहां आज नामांकन वापसी के अंतिम दिन तक प्रत्याशियों की ओर से अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों से फॉर्म उठाने की मान मनुहार के बीच नगरपालिका मालपुरा के रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय के बाद उस समय हंगामा हो गया जब वार्ड नंबर 22 की एक महिला प्रत्याशी को एक दूसरे दल की ओर से फार्म उठाने के लिए ले जाया गया था लेकिन मौके पर पहुंचे कांग्रेस पार्टी के लोगों ने नामांकन नहीं उठाने दिया। इस दौरान कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई थी। इस संबंध में मालपुरा टोडारायसिंह विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे घासीलाल चौधरी ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है कांग्रेस प्रत्याशियों को जबरन फॉर्म उठाने के लिए विपक्षी दलों की ओर से दबाव बनाया जा रहा है।0
0
Report
CBI जांच के आदेश से सुशांत-डिशा केस का रहस्य फिर खुलने की उम्मीद
Saharsa, Bihar:दिवंगत फ़िल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं. कोर्ट के इस आदेश के बाद बिहार के सहरसा में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बड़े भाई और बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू और उनके परिवार वालों को एक बार फिर से उम्मीद जगी है. परिवार वालों का कहना है कि दिशा सालियान की मौत की जांच से सुशांत सिंह राजपूत की मौत के रहस्य का पर्दाश हो सकता है और उसका भी कारण सामने आ सकता है. भाजपा के कोटे के मंत्री रहे और वर्तमान विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा कि पहले दिशा सालियान की हत्या हुई और फिर कुछ दिन बाद सुशांत की हत्या हुई. उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि दिशा सालियान की मौत की जांच होगी तो सुशांत की मौत के रहस्य से पर्दा उठ जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई में अब बीजेपी की सरकार है और उन्हें निष्पक्ष जांच और दोषियों को सजा मिलने का भरोसा है.0
0
Report
बिहार बाढ़ पर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, सरकार से एक्शन की मांग
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में बाढ़ की स्थिति पर बड़ा बयान दिया है लोगों को बचाने के लिए सरकार को हर संभव उपाय करना चाहिए सभी तरह के इंतजाम अभी से कर लेनी चाहिए, हालत काफी खराब नजर आ रहे हैं। बिहार सरकार और भारत सरकार इसका परमानेंट सॉल्यूशन निकालने के पक्ष में नहीं है। यह सरकार कुछ नहीं कर रही है और लगातार लोगों को परेशानी हो रही है लेकिन इस सरकार के पास कोई विजन ही नहीं है। तेजस्वी यादव ने जमकर जदयू पर हमला किया है और कहा नीतीश कुमार को इन लोगों ने मिलकर जल्दी भेज दिया मुख्यमंत्री के पद से हटा दिया जदयू पार्टी बर्बाद हो रही है जदयू पार्टी आने वाले दिनों में खत्म हो जाएगी और जो संजय झा हैं कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष वह पहले भी बीजेपी में रह चुके हैं यह सभी लोग बीजेपी में मिल जाएंगे। सम्राट सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह गरीब विरोधी सरकार है जुमले की सरकार है झूठ बोलने वाली सरकार है जनता विरोधी सरकार है। 125 यूनिट बिजली फ्री किए जाने के बावजूद भी लोगों के पास बिल आ रहे हैं इस पर उन्होंने कहा कि उनकी जुमलेबाजी देख लीजिए रेट भी बढ़ा दिया और अब लोगों के पास बिल आ रहे हैं इसलिए यह सरकार गरीब विरोधी है जीडीपी के रेट पड़े परसेंट उन्होंने बयान देते हुए कहा कि मोदी जी आप कई देशों से हमारा देश आज प्रति व्यक्ति आय में पीछे चला गया रिजर्व बैंक आफ इंडिया से हजारों करोड़ रूपया लेते हैं और कहते हैं हमारा रेट बहुत अच्छा है और देश के लोगों की स्थिति क्या है मोदी जी रील और रियल्टी में बहुत का फर्क होता है तेजस्वी यादव ने कहा कि कल मैं अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर जाऊंगा वहां जाने के बाद हालात को देखूंगा अधिकारी और मंत्रियों से बात करूंगा कि क्या स्थिति है और किस तरीके के हालात बने हैं उसके बाद में सरकार से पूरे मामले में बात करूंगा।0
0
Report
Advertisement
फर्जी IAS मामले में भोपाल में गिरफ्तारियों के बीच जांच जारी: पीड़िताओं ने चलाया वीडियो
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल फर्जी IAS तृप्ति सिंह और सुधांशु सिंह को लेकर पहुंची पुलिस भोपाल बागसेवनिया पुलिस लेगी 5 दिन का डिमांड विधानसभा से आए वीडियो में दोनों अपने आप को IAS बताने वाली निकली पीड़िता दोनों से लिया था तृप्ति सिंह ने तीन-तीन लाख रुपए IAS अधिकारी बनवाने के लिए वीडियो वायरल होने के बाद दोनों ने पुलिस से बताई आपबीती विशाखा तिरकम और ख्याति ढोलपुरे के नाम है दोनों पीड़िता का बैतूल की रहने वाली है दोनों पीड़िता उन्हें प्रेक्टिस करने का कहा था तृप्ति सिंह ने IAS बनने के लिए,इसलिए बनाया था वीडियो बागसेवनिया पुलिस कर रही मामले में जांच0
0
Report
देशनोक नगरपालिका पट्टा मामले में ACB की कार्रवाई तेज, राजनीतिक ताप चढ़ा
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर के देशनोक से बड़ी खबर… देशनोक नगरपालिका के तत्कालीन अध्यक्ष के पट्टा प्रकरण में ACB की कार्रवाई ACB की टीम देशनोक नगरपालिका कार्यालय पहुंची पट्टों से जुड़े दस्तावेज़ और फाइलों को ACB ने जब्त DSP इंद्र कुमार के नेतृत्व में नगरपालिका कार्यालय में कार्रवाई जारी देशनोक नगरपालिका चुनाव के बीच ACB की कार्रवाई से सियासी पारा चढ़ा देशनोक में सियासी चर्चाएँ ने पकड़ा तूल0
0
Report
जैसलमेर नगर परिषद वार्ड-23 में कांग्रेस निर्विरोध निर्वाचित, भाजपा प्रत्याशी नामांकन वापस
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर लोकेशन- जैसलमेर नगर परिषद चुनाव 2026 में कांग्रेस का खुला खाता, वार्ड 23 से लखमों निर्विरोध निर्वाचित जैसलमेर। जैसलमेर नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस ने अपना पहला खाता खोल लिया है। वार्ड संख्या 23 से कांग्रेस प्रत्याशी लखमों निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं। नामांकन वापसी के अंतिम दिन तीन निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने के बाद लखमों के सामने चुनाव मैदान में कोई प्रत्याशी नहीं बचा। इससे पहले बुधवार को भाजपा प्रत्याशी जया दैया भी अपना नामांकन वापस ले चुकी थीं। इसके साथ ही वार्ड 23 में भाजपा चुनावी मैदान से बाहर हो गई है और अब भाजपा 45 में से 44 वार्डों में ही चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर ने लखमों के निर्विरोध निर्वाचन को कांग्रेस के लिए बड़ा शुभ संकेत बताया। उन्होंने कहा कि वार्ड 23 में भाजपा प्रत्याशी समेत कई निर्दलीय उम्मीदवारों का कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देना इस बात का संकेत है कि शहर की जनता कांग्रेस के पक्ष में अपना मन बना चुकी है। फकीर ने भाजपा पर सत्ता के दबाव का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की रसीदें और फॉर्म अपने कब्जे में रखे हैं और उनकी बाड़ाबंदी की गई है। उन्होंने दावा किया कि यदि ऐसा नहीं होता तो जैसलमेर के तीन-चार और वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध जीत दर्ज कर सकते थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि जैसलमेर नगर परिषद के साथ पोकरण नगरपालिका में भी कांग्रेस अपना परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी और कांग्रेस के पक्ष में परिणाम आएंगे। बाइट -अमरदीन फकीर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष, जैसलमेर0
0
Report
Advertisement
