बुरहानपुर में PM मोदी के जन्मदिन पर जन औषधि केंद्र का शुभारंभ
Ambada Ryt, Madhya Pradesh:आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बुरहानपुर के स्व. नंद कुमार सिंह चौहान जिला चिकित्सालय में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का वर्चुअल शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट और लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने बताया कि इस जन औषधि केंद्र से मरीजों को बाजार से 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती और गुणवत्ता वाली दवाइयां उपलब्ध होंगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
