icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अलवर विजन डॉक्यूमेंट जारी; CM का रोड शो कल मन्नी का बड़ से शुरू

Alwar, Rajasthan:भाजपा ने जारी किया ‘अलवर विजन डॉक्यूमेंट’, कल सीएम करेंगे रोड शो अलवर अलवर। निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा की ओर से सोमवार को ‘अलवर विजन डॉक्यूमेंट’ यानी संकल्प पत्र जारी किया गया। पूर्व सांसद एवं अलवर निकाय चुनाव प्रभारी रामचरण बोहरा ने प्रेस वार्ता के दौरान विजन डॉक्यूमेंट जारी करते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य अलवर को स्वच्छ, स्वस्थ, सुंदर और सुदृढ़ शहर बनाना है। विजन डॉक्यूमेंट में शहर की बुनियादी सुविधाओं के साथ पेयजल, यातायात व्यवस्था, स्वास्थ्य, खेल, पर्यटन, कचरा प्रबंधन और डिजिटल नागरिक सेवाओं को लेकर योजनाओं का रोडमैप प्रस्तुत किया गया है। रामचरण बोहरा ने कहा कि विजन डॉक्यूमेंट में शामिल योजनाओं और घोषणाओं को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा। जगन्नाथ मंदिर से मन्नी का बड़ तक होगा सीएम का रोड शो रामचरण बोहरा ने बताया कि भाजपा के आग्रह पर मुख्यमंत्री का अलवर दौरा तय हुआ है। मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह 11:30 बजे जगन्नाथ मंदिर से रोड शो की शुरुआत करेंगे। रोड शो मन्नी का बड़ तक आयोजित किया जाएगा। रोड शो में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, वन मंत्री संजय शर्मा, निकाय चुनाव प्रभारी रामचरण बोहरा सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। भाजपा ने मुख्यमंत्री के रोड शो को निकाय चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। पार्टी का दावा है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ आमजन की भी भागीदारी रहेगी। रोड शो के जरिए भाजपा शहर के विकास के मुद्दों को जनता के बीच ले जाने और चुनावी माहौल को अपने पक्ष में करने की कोशिश करेगी।
0
0
Report

पिकअप दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत, हत्या का आरोप परिजनों ने लगाया

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में मंदसौर रोड पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। बसाड़ के पास एक पिकअप ने मोटरसाइकाइल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप और चालक की तलाश के लिए टीमें रवाना की हैं। वहीं मृतकों के परिजनों ने हादसे को साजिश बताते हुए हथुनिया थाना क्षेत्र के एक युवक पर दोनों की हत्या करने का आरोप लगाया है। हथुनिया थाना क्षेत्र के मोखमपुरा निवासी शाहबाज खां और उसका पुत्र शोहेब खां रविवार को मोटरसाइकिल से प्रतापगढ़ जिला चिकित्सालय आ रहे थे। इसी दौरान बसाड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से दोनों को प्रतापगढ़ जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने शाहबाज खां को मृत घोषित कर दिया। शोहेब खां की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे उदयपुर रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। दोनों के शवों को प्रतापगढ़ जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया। देर शाम दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। थाना प्रभारी शंभूसिंह के अनुसार, हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मामले में शाहबाज खां के पुत्र जावेद खां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में परिजनों ने हथुनिया थाना क्षेत्र के एक युवक पर पिता-पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे में शामिल पिकअप और उसके चालक की तलाश कर रही है। वाहन और चालक की पहचान के लिए पुलिस की टीमें अलग-अलग स्थानों पर भेजी गई हैं। पुलिस सड़क हादसे के साथ ही परिजनों की ओर से लगाए गए हत्या के आरोप की भी जांच कर रही है। बाइट- शंभুসिंह, थानाधिकारी
0
0
Report

5-6 बदमाशों ने कुड़ा मामाजी मंदिर में साधु पर हमला कर 50 हजार रुपये लूट लिए

Sirohi, Rajasthan:अनादरा थाना क्षेत्र के कुड़ा मामाजी मंदिर में 5-6 बदमाशों ने साधु शम्भू भारती पर हमला कर दिया। साधु के अनुसार, बोलेरो कैंपर और बाइक से आए बदमाशों ने शराब और गांजा मांगा। मना करने पर आरोपियों ने साधु को निर्वस्त्र कर करीब 50 फीट तक घसीटा और लाठियों व धारदार हथियारों से मारपीट की। इसके बाद कान की मुरकी, पैर की पेड़ी और करीब 50 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश मंदिर के पास बंधी गाय को भी खोलकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। साधु की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर बदमाश भागने लगे। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दो आरोपियों भरत सिंह और महेन्द्र गोस्वामी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गंभीर घायल साधु को उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है.
0
0
Report
Advertisement

शादी के नाम पर 1.91 लाख की ठगी: दुल्हन लेकर भागे, तीन आरोपी गिरफ्तार

Dungarpur, Rajasthan:शादी के नाम पर 1.91 लाख ठगे, कोर्ट से 2 किमी पहले दुल्हन को लेकर भागे, लूटेरी दुल्हन समेत 3 आरोपी गिरफ्तार. डूंगरपुर जिले के सदर थाना पुलिस ने शादी के नाम पर गुजरात के युवक से 1.91 लाख रुपए ऐंठने के मामले में लुटेरी दुल्हन, दलाल समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने शादी करवाने के नाम पर कोर्ट ले जाते समय रास्ते में ही दुल्हन को भगा ले गए थे। आरोपियों ने इसके लिए 1.91 लाख रुपए की ठगी भी की थी। सदार थानाधिकारी संगीता बंजारा ने बताया कि गुजरात के गांधीनगर जिले के डभोडा थाना क्षेत्र निवासी 36 वर्षीय पिजेश पटेल ने 4 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि शादी के लिए उसकी मुलाकात कमलेश नाम के व्यक्ति से हुई थी, जो शादी करवाने का काम करता था। कमलेश ने उसे पीनल का फोटो दिखाया। इसके बाद पिजेश 26 अगस्त को परिवार के साथ डूंगरपुर आया। मोतली मोड़ पर कमलेश और अमित बाइक से उन्हें लेने पहुंचे और टाड़ी ओबरी गांव में फूला नाम के व्यक्ति के घर ले गए। यहां पीनल, उसकी बहन, मां, भाई अमित, पिता और दलाल कमलेश से मुलाकात कराई गई। बातचीत के बाद शादी की तारीख 31 अगस्त तय हुई। आरोपियों ने शादी के लिए 2 लाख रुपए मांगे, लेकिन बातचीत के बाद 1.91 लाख रुपए में सौदा तय हुआ। 31 अगस्त को पिजेश परिवार के साथ टाड़ी ओबरी पहुंचा। यहां उसने पीनल, उसके भाई अमित और दलाल कमलेश को 1.91 लाख रुपए नकद दिए। रकम लेने के बाद आरोपियों ने कहा कि पीनल और उसकी बहन यमुना को अपनी गाड़ी में बैठाकर डूंगरपुर कोर्ट ले जाओ। वे बाइक से पीछे आएंगे और कोर्ट में दोनों की शादी करवा देंगे। पिजेश दोनों युवतियों को गाड़ी में बैठाकर कोर्ट के लिए रवाना हुआ। कोर्ट से करीब 2 किमी पहले सदर थाना क्षेत्र के रास्ते में बिना नंबर की बोलेरो आकर रुकी। उसमें से एक व्यक्ति लट्ठ लेकर उतरा और गाड़ी का दरवाजा खोलकर पिजेश को धमकाने लगा। इसी दौरान पीनल और यमुना गाड़ी से उतरकर बोलेरो में बैठ गईं। बोलेरो वहां से रवाना हो गई। पिजेश ने कमलेश से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वह मौके पर नहीं आया। बाद में उसका मोबाइल भी बंद हो गया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को रिपोर्ट देकर करीब 1.91 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की वही पुलिस ने अमित बामणा, लालशंकर डामोर और पीनल घाटिया को डिटेन कर पूछताछ की। तीनों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। बाइट - गिरिराज सिंह एएसआई सदर थाना
0
0
Report

अमरौहा के गजरौला में स्वर्ण समाज का यूजीसी विरोध प्रदर्शन; बाल मुंडवाकर चेतावनी दी

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर यूजीसी के विरोध में अमरोहा जनपद के गजरौला कस्बे में स्वर्ण समाज का प्रदर्शन, शक्श ने मुंडवाए बाल, सरकार को दी चेतावनी अमरोहा जनपद के गजरौला कस्बे में यूजीसी के विरोध और कथित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर स्वर्ण समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान समाज के एक व्यक्ति ने विरोध स्वरूप अपने बाल मुंडवाकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए और संबंधित कानून को वापस लिया जाए। प्रदर्शन के दौरान सरकार को चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया और कथित काला कानून वापस नहीं लिया गया तो आने वाले समय में सरकार को इसका नुकसान भुगतना पड़ सकता है। प्रदर्शन के दौरान स्वर्ण समाज के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और सरकार से तत्काल इस मामले में कदम उठाने की मांग की।
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरपुर में शराब लदी लग्जरी कार दुर्घटना, दो कारोबारी गिरफ्तार

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में शराब लदी लग्जरी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. उत्पाद विभाग की टीम ने कार को जप्त करते हुए चालक और कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया, जो यूपी से शराब की खेप मुजफ्फरपुर ला रहा था. एएसआई नीरज कुमार के नेतृत्व में मुजफ्फरपुर छपरा मार्ग करजा थाना क्षेत्र मड़वन के समीप गस्त के दौरान शराब कारोबारियो पर निगरानी थी. छपरा से आ रही कार टीम को देखते ही उसका चालक भागने लगा और सड़क के डिवाइडर से टकरा कर दुर्घटना ग्रस्त हो गया. मौके पर गाड़ी की तलाशी में भारी मात्रा शराब की कार्टून बरामद हुए. गिरफ्तार आरोपियों में अहियापुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर निवासी धीरज कुमार और रवि कुमार बताए जाते हैं. उनसे पूछताछ में पता चला कि शराब की खेप यूपी में लोड कर मुजफ्फरपुर लाई जा रही थी. थाना प्रभारी प्रकाश कुमार राम ने बताया कि एक कार जप्त कर भारी मात्रा में शराब की कार्टून बरामद की गई है और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
0
0
Report

वाराणसी BHU में 85 वर्षीय कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. टी.के. लहरी के साथ मारपीट

JPJai Pal3m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में BHU के 85 वर्षीय विख्यात कार्डियोलॉजिस्ट पद्मश्री डॉ. टी.के. लहरी के साथ मारपीट का कथित मामला सामने आया। आरोप लगाया गया कि सर सुंदरलाल अस्पताल में एक डॉक्टर ने प्रो. लहरी के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया। रिपोर्टों के मुताबिक प्रो. लहरी के चेहरे पर चोट के निशान और आंखें लाल पाई गईं। बीएचयू प्रशासन ने मारपीट और दुर्व्यवहार की सभी खबरों को पूरी तरह से तथ्यहीन और गलत बताया। बीएचयू के कुलपति, आईएमएस निदेशक और चिकित्सा अधीक्षक को कथित दुर्व्यवहार के संबंध में ईमेल प्राप्त हुआ था। ईमेल मिलते ही आईएमएस निदेशक और चिकित्सा अधीक्षक तुरंत वार्ड पहुंचे और डॉ. लहरी से मिलकर हाल-चाल जाना। चिकित्सा अधीक्षक के आदेश पर 3 सितंबर को 7 अलग-अलग विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम गठित की गई। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार डॉ. लहरी हृदय रोग और टीबी जैसी कई शारीरिक बीमारियों से पीड़ित हैं। उम्र जनित कारणों से प्रो. लहरी सिनाइल डिमेंशिया और व्यवहार परिवर्तन जैसी मानसिक समस्याओं से ग्रसित हैं। मानसिक बीमारी के चलते डॉ. लहरी अक्सर अपने इलाज, नित्यकर्म और साफ-सफाई में आनाकानी करते हैं। छाती में समस्या के कारण प्रो. लहरी 27 जनवरी, 2026 से अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका निरंतर इलाज चल रहा है। बीएचयू प्रशासन ने परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन देखभाल के लिए अभी तक परिवार का कोई सदस्य नहीं आया। BHU प्रशासन के मुताबिक प्रो. लहरी बीएचयू के सम्मानित शिक्षक हैं और अस्पताल का मेडिकल स्टाफ व कर्मचारी लगातार उनका पूरा ध्यान रख रहे हैं। कुलपति और आईएमएस निदेशक की देखरेख में प्रो. लहरी को विशेष चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है। बीएचयू प्रशासन ने स्थिति की स्पष्टता और प्रो. लहरी के कुशलक्षेम की जानकारी देने के लिए वीडियो भी जारी किया।
0
0
Report

आगरा के एत्मादपुर एक्सप्रेसवे पर स्वर्ण समाज का धरना जारी

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग एत्मादपुर के रामी गढ़ी एक्सप्रेसवे पर स्वर्ण समाज का धरना कुबेरपुर कट के पास सैकड़ों लोग धरने में हुए शामिल एमएस ठाकुर की अध्यक्षता में चल रहा है धरना प्रदर्शन एमएस ठाकुर और अंशुमन ठाकुर ने रखीं समाज की प्रमुख मांगें शाम 5 बजे तक धरना जारी रखने का ऐलान आगरा डीएम और पुलिस कमिश्नर से मौके पर पहुंचने की मांग अधिकारियों से ज्ञापन लेकर केंद्र सरकार से वार्ता कराने की मांग, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए स्थान देने की भी उठी मांग यूजीसी के फैसले को रोल बैक करने की मांग को लेकर प्रदर्शन, शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल और एलआईयू की टीम मौके पर तैनात बाइट एसएस ठाकुर/प्रदर्शनकारी
0
0
Report
Advertisement

जालौन में युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस से ससुराल पक्ष को परेशान न करने की अपील

AdityaAdityaFollow8m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी जालौन में युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस से ससुराल पक्ष को परेशान न करने की अपील जालौन सोशल मीडिया पर एक युवती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवती अपना नाम नेहा कुशवाहा बताते हुए खुद को जनपद जालौन के ग्राम क्योलारी की रहने वाली बता रही है। युवती ने वीडियो में अपने पिता का नाम मंगल कुशवाहा बताया है। वीडियो में युवती ने बताया कि उसके पति का नाम राज कुशवाहा है और उसके ससुर का नाम मथुरा प्रसाद है। युवती के मुताबिक, उसके पति का परिवार जालौन तहसील क्षेत्र के सुढार सालबाद का रहने वाला है। युवती ने वीडियो के माध्यम से पुलिस से अपील करते हुए कहा कि उसके पति के घरवालों को परेशान न किया जाए। युवती की यह अपील सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, वायरल वीडियो में युवती द्वारा कही गई बातों और पूरे मामले की परिस्थितियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
0
0
Report

जालौन के कालपी मे नाले मे डूबने से युवक की मौत का मामला आया सामने

AdityaAdityaFollow9m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी जालौन के कालपी मे नाले मे डूबने से युवक की मौत का मामला आया सामने कालपी कोतवाली क्षेत्र के तिगड़ेश्वर मंदिर के पास का है जहां एक युवक अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था जहां दोस्तों के मना करने के बावजूद भी युवक पानी में नहाने के लिए कूद गया जिसके बाद युवक पानी मे डूबने लगा।साथ मे नहाने गए दोस्तों ने बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन डूबने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत्यु कर दिया। वहीं पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0
0
Report
Advertisement

गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह में व्यापक भागीदारी, रोजगार घोटालों पर मुख्यमंत्री के बयानों

Chandigarh, Chandigarh:संत कबीर कुटीर में आयोजित हुआ गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह पंजाब व हरियाणा से गोस्वामी समाज ने बड़ी संख्या में की शिरकत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे गोस्वामी तुलसीदास की परिकल्पनाओं को साकार गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरितमानस के माध्यम से समाज को मर्यादा, सेवा और त्याग का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी और कांग्रेस केवल घोषणाएं करती हैं, हम संकल्प पूरे करते हैं- मुख्यमंत्री पंजाब में हो रही भर्तियों में गड़बड़ियां, हरियाणा में बिना खर्ची-बिना पर्ची मिल रहीं सरकारी नौकरियां: मुख्यमंत्री पंजाब में उद्योग पलायन करने की स्थिति में- मुख्यमंत्री हिसार के चंदननगर में गोस्वामी धर्मशाला के लिए 31 लाख रुपये देने सहित गोस्वामी समाज की सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने की घोषणा की
0
0
Report

इनेलो के कार्यकर्ता सम्मेलन में अभय चौटाला ने भाजपा-कांग्रेस पर निशाना

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के INLD कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। अभय सिंह चौटाला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश में महंगाई और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। साथ ही उन्होंने पेंशन और विकास कार्यों का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला और ताऊ देवीलाल की नीतियों को याद किया। अभय चौटाला ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में INLD को मजबूत करने और प्रदेश में पार्टी की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने की बात कहते हुए अभय चौटाला को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन की जिम्मेदारी INLD के जिला अध्यक्ष रूपचंद लांबा ने संभाली। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने रूपचंद लांबा की मेहनत की सराहना की। रूपचंद लांबा ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सम्मेलन के दौरान अभय सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा का चांदी के मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के लिए अपनी ओर से सहयोग राशि भी भेंट की। INLD नेताओं ने कार्यकर्ताओं से 27 सितंबर को नूंह में होने वाले ताऊ देवीलाल सम्मान दिवस समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top