450331
बुरहानपुर में परिचय व सम्मान समारोह का आयोजन
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर जिला केमिस्ट एसोसिएशन ने नवागत ड्रग इंस्पेक्टर विजय वर्मा के सम्मान में परिचय व सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर एसोसिएशन ने सभी सदस्यों से शासन के दिशा-निर्देशों को सख्ती से पालन करने की अपील की। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अगनानी ने कहा कि आज नवागत ड्रग इंस्पेक्टर विजय वर्मा का सम्मान किया गया है, और भविष्य में जो भी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे, उन्हें समय-समय पर पालन किया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर में SOG IG अजय पाल लांबा की कांग्रेस प्रदर्शन के बीच वार्ता शुरू
Jaipur, Rajasthan:जयपुर SOG आईजी अजय पाल लांबा पहुंचे कांग्रेस प्रदर्शन में। अजय पाल लांबा की साथ कांग्रेस की वार्ता शुरू। विधायक रफीक खान से कर रहे हैं वार्ता। फिलहाल बंद कमरे में चल रही है दोनों की वार्ता। दोनों की वार्ता के बाद पीसीसी चीफ व अन्य नेताओं से होगी वार्ता।0
0
Report
नंदग्राम थाना क्षेत्र के भोवापुर गांव में खेत में मूली लेने गईं दो महिलाएं हाईटेंशन लाइन की चपेट में
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद नंदग्राम थाना क्षेत्र के भोवापुर गांव में मंगलवार सुबह खेत में मूली लेने गईं तीन महिलाएं हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गईं। खेत में बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था। उसकी चपेट में आने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय रूबी और 45 वर्षीय सत्यवती के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में 18 वर्षीय देवश्री घायल हुई है। बताया गया कि तीनों महिलाएं सुबह करीब साढ़े छह बजे खेत में मूली लेने गई थीं। इसी दौरान खेत में हाईटेंशन लाइन का तार टूटा हुआ पड़ा था। महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं और करंट लगने से रूबी व सत्यवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हादसे में घायल देवश्री को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पुलिस भी पहुंची हुई है। तार कब से टूटकर गिरा हुआ था इसका पता किया जा रहा है।0
0
Report
अरवल में विजयादशमी से पहले डीएम-एसपी का फ्लैग मार्च: शांति का संदेश
Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल जिले में विजयादशमी और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। डीएम अमीषा बैंस और एसपी किरण कुमार गोरख जाधव के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के विभिन्न पूजा पंडालों और प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से दशहरा, लंका दहन और प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। प्रशासन की ओर से जिले के अन्य शहरी क्षेत्रों में भी पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने फ्लैग मार्च निकाला। अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही पर्व के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने में प्रशासन का सहयोग करने की बात कही। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हों।0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद कविनगर में आरएसएस कार्यालय के पास नर कंकाल मिलने से हड़कंप
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में आरएसएस कार्यालय के पास कूड़े के ढेर में बोरे में बंद नर कंकाल और खोपड़ी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर डीएनए जांच के लिए सैंपल सुरक्षित किए हैं। आशंका है कि नर कंकाल कहीं बाहर से लाकर यहां फेंका गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।0
0
Report
पंचायत के बावजूद मदनपुर में पानी समस्या गहराई, निजी टैंकरों पर निर्भरता बढ़ी
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा। मदनपुर को पंचायत का दर्जा मिलने के बाद भी गांवों की तस्वीर नहीं बदली है। यहाँ आज भी ग्रामीण सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। सबसे गंभीर स्थिति पीने के पानी की है, जहां लोगों को दो हजार रुपए में टैंकर मंगवाना पड़ रहा है। मदनपुर पंचायत के अंतर्गत गुलावली, बरुवर, बिजलपुर, गोपालपुर, धोरीमती, गुंडाराज, भंवरी और कालीतीर सहित कई गांव आते हैं। इन सभी गांवों में पेयजल संकट गहराया हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि गांवों में लगे हैंडपंप और सरकारी जल सप्लाई नाकाफी है। दिनभर की भागदौड़ के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। मजबूरी में निजी टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ता है, जिसका खर्च करीब 2 हजार रुपए तक आता है। ग्रामीण रामकेश, हरिओम और बबलू का कहना है कि गरीब परिवारों के लिए पानी जुटाना भी आर्थिक बोझ बन गया है। गर्मी के मौसम में तो हालात और बिगड़ जाते हैं। कई बार कई दिनों तक सप्लाई नहीं आती, जिससे पूरे गांव में हाहाकार मच जाता है। वहीं सड़कों की हालत भी खस्ता है। घाटी से गुजरने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह टूट चुका है। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आवागमन में भारी परेशानी होती है। बरसात में कीचड़ और फिसलन से हादसे का डर बना रहता है। बिजली की भी आंख-मिचौली लगी रहती है। ग्रामीणों ने कई बार पंचायत और प्रशासन को समस्या से अवगत कराया, लेकिन आज तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पेयजल व्यवस्था दुरुस्त की जाए, खराब सड़कों की मरम्मत कराई जाए और बिजली आपूर्ति सुचारू की जाए ताकि उन्हें मूलभूत सुविधाएं मिल सकें0
0
Report
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टाइगर श्रॉफ के तीनों आरोपियों को कोटा पुलिस ले जाएगी
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर मध्य प्रदेश के मंदसौर से गुजरने वाले दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर होकर मुंबई में टाइगर श्रॉफ हमले के तीन आरोपियों को कोटा पुलिस द्वारा ले जाए जाने की सूचना मिली है इसी रास्ते से इन्हें ले जाया जाना है सूचना के अनुसार इन तीनों आरोपियों को मुंबई ले जाया जा रहा है और जो यहां से तकरीबन 737 किलोमीटर दूर मुंबई है तो अंदाजा लगाया जा रहा है कि तकरीबन 8 से 9:00 बजे तक या काफिला मुंबई पहुंचेगी0
0
Report
Advertisement
फल विक्रेता राजू हत्या: सीओ सिटी यशपाल सिंह जांच में जुटे, परिजन जाम
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर: फल विक्रेता राजू हत्या कांड की जांच करने पहुंचे सीओ सिटी यशपाल सिंह, 3 दिन पूर्व फल विक्रेता राजू को दिनदहाड़े संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी थी, गोली लगने से घायल हुए फल विक्रेता की इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि, पुलिस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री खोलने का कर रही प्रयास, स्वाट टीम सहित साइबर क्राइम लेकर पुलिस की टीम हत्या की गुत्थी सुलझाने का कर रही है प्रयास, बीते सोमवार को आक्रोशित परिजनों ने बीच सड़क शव रखकर जाम लगाया था, कालपी चौराहा इलाके में फल बेचकर अपने परिवार का जीवन यापन करता था मृतक, सदर कोतवाली इलाके के कालपी चौराहे इलाके का मामला।0
0
Report
आईटीआई रोड पर सरेआम मारपीट वीडियो वायरल; पुलिस ने शांतिभंग का मामला दर्ज किया
Fatehpur, Uttar Pradesh:आईटीआई रोड पर सरेआम मारपीट वीडियो वायरल; पुलिस ने शांतिभंग का मामला दर्ज किया सड़क पर युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वायरल वीडियो में जमकर चलते दिख रहे लात घूंसे वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की शहर के पॉश इलाके में सरेराह मारपीट की घटना ने पुलिसिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े किए सदर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड का मामला0
0
Report
अमेठी में मां भगवती का भव्य दरबार, हवा महल जैसी सजावट लोग आकर्षित
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- जिले में राजस्थान के हवा महल की तर्ज पर अमेठी में सजा मां भगवती का भव्य दरबार, पांच दिवसीय कटारी महोत्सव में एक दर्जन से अधिक भव्य पंडालों में विराजीं मां भगवती, हवा महल की कलाकृति देखने और मां के दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु, ग्रामीण क्षेत्र में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम, भक्ति और आकर्षक सजावट से जगमगाया कटारी गांव, पूजा समितियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में की गई है भव्य सजावट, जामों के कटारी गांव में हवा महल की तर्ज पर बना दुर्गा पूजा पंडाल बना आकर्षण का केंद्र0
0
Report
Advertisement
इमरान मसूद का भाजपा पर हमला: लोकतंत्र कुचला जा रहा
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर: कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद इमरान मसूद ने चुनावी तैयारियों, गठबंधन, ओवैसी के बयान, राहुल गांधी की यात्रा और देश में विरोध प्रदर्शनों के दौरान कार्रवाई को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर चर्चा शुरू हो गई है और काम भी शुरू गया है। अगले तीन से चार दिन में सूची सौंपने की बात कही जा रही है, लेकिन अभी इस बारे में कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। पार्टी आपस में बैठकर चर्चा करेगी और आगे की रणनीति तय करेगी। कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और गठबंधन में सीटों का बंटवारा कैसे होगा, इस सवाल पर इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस 403 सीटों पर गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी और गठबंधन को चुनाव लड़ाएगी। असदुद्दीन ओवैसी के उस बयान पर कि अब मुसलमानों का नेता मुसलमान ही बनेगा, इमरान मसूद ने कहा कि इस तरह की सांप्रदायिक बातें करने से दूसरी तरफ भी सांप्रदायिकता फैलेगी और इसका फायदा भाजपा को मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा भी सांप्रदायिक राजनीति कर रही है और यदि दूसरी तरफ से भी उसी तरह की राजनीति की जाएगी तो भाजपा सरकार बना लेगी, जिसका नुकसान मुसलमानों को उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह देश सबका है, किसी एक का नहीं है। राहुल गांधी की यात्रा पर भाजपा की ओर से किए जा रहे तंज पर भी इमरान मसूद ने सवाल उठाए और कहा कि राहुल गांधी की यात्रा को लेकर भाजपा को परेशानी क्यों होती है। संसद में चर्चा के दौरान कांग्रेस और विपक्ष के सहयोग नहीं करने के भाजपा के आरोपों पर उन्होंने कहा कि सरकार को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए, ड्राफ्ट सामने रखकर उस पर चर्चा करानी चाहिए और सभी पक्षों की राय लेनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि संसद का सत्रावसान किए बिना खामोशी से फैसले करने का क्या तरीका है। वहीं, विदेशों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों और जेएनयू में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान भारत में लोगों को हिरासत में लिए जाने पर इमरान मसूद ने कहा कि लोकतंत्र को कुचला जा रहा है और अभिव्यक्ति की आजादी पर पाबंदी लगाई जा रही है। उन्होंने सवाल किया कि तिरंगा लहराने पर हंगामा क्यों हो रहा है और लोगों को हिरासत में लेने की क्या मजबूरी है। इमरान मसूद ने आरोप लगाया कि सरकार डरी हुई है और डर के माहौल में काम कर रही है।0
0
Report
हमीरपुर NH-34 पर दलित युवक की पिटाई: वीडियो वायरल, आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर :- NH 34 में दबंग आरोपियों ने दलित युवक को पीटा, काम से वापस घर लौटते समय आरोपी ने की दलित युवक की पिटाई, पीड़ित ने पिटाई के साथ जातिसूचक गालियां देने का लगाया आरोप, दबंग आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाने में दर्ज है आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे, पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, दबंग आरोपी द्वारा दलित युवक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, सुमेरपुर थाने से महज कुछ ही दूरी पर NH-34 का मामला।0
0
Report
कुशीनगर में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, पांच लोगों की दर्दनाक मौत
Kushinagar, Uttar Pradesh:प्रमोद कुमार ज़ी मीडिया कुशीनगर कुशीनगर में बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई। कसया-देवरिया मार्ग पर रामाभार पुल के पास एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं, एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक और घायल कार सवार देवरिया जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। आधी रात हुए इस हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई। एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई; हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं, एक अन्य घायल ने इलाज के दौरान जिंदगी की जंग हार दी। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा है。0
0
Report
Advertisement
विजय दशमी: भक्त माता के प्रसाद के साथ भोग वितरण में धार्मिक आस्था का उत्साह
Ranchi, Jharkhand:विजया दशमी के दिन भी विभिन्न पूजा पंडालों में माता की पूजा के साथ साथ भोग वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। भक्तगण माता का प्रसाद पूरे परिवार के साथ ग्रहण करते हैं। आयोजकों की कोशिश होती है कि हर श्रद्धालु तक भोग पहुंचे। श्रद्धालु गण पूजा के साथ साथ भोग का भी इंतजार करते हैं और पूरी आस्था के साथ ग्रहण करते हैं।0
0
Report
खूँटी में 60 फीट रावण दहन से विजयादशमी का उत्साह
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र – खूँटी खूँटी में 60 फीट का रावण बनकर तैयार, आज होगा दहन। खूँटी के महादेव मंडा परिसर स्थित मैदान में विजयादशमी का पर्व खूँटी में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर महादेव मंडा परिसर स्थित मैदान में तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। खूँटी के केकेबीके क्लब के द्वारा विगत 1991 ई से आयोजन किया जाता रहा है, जो कि इस बार 35वाँ वर्ष है और यहाँ 60 फीट ऊंचे विशालकाय रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। बाँस, पुआल, पटाखा, कपड़ा आदि देकर करीब चार लाख रुपये की लागत से तैयार इस पुतले को देखने के लिए खूँटी के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों और दूसरे जिलों से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुँचने की उम्मीद है। रावण दहन कार्यक्रम के साथ मैदान में मेले का भी आयोजन होगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। महादेव मंडा परिसर स्थित इस मैदान में रावण दहन की तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन आकर्षण का केंद्र रहेगा। लगभग चार लाख रुपये की लागत से तैयार इस पुतले को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। रावण दहन के साथ लगने वाला मेला भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। अब इंतजार है उस पल का, जब रावण के पुतले का दहन होगा और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाएगा। केकेबीके क्लब के मिडिया प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि सन 1991 से शुरू हुई रावण दहन कार्यक्रम पर भाग्य तरीके से आयोजन कर रही है। जिस कार्यक्रम के लिए चार लाख से ऊपर की लागत और अन्य खर्च मिलकर 5 लाख से ऊपर का खर्च आ रहा है। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है जिसे देखने के लिए लाखों लोग आज शाम पहुंचेंगे। केकेबीके क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि रावण दहन कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है आज शाम 5:30 बजे पुतला दहन किया जाएगा जहां काफी संख्या में लोग पहुंचेंगे और प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी इसका आनंद लेंगे। खूँटी में विजयादशमी को लेकर उत्साह का माहौल है। 60 फीट के रावण का दहन और मेले का आयोजन इस बार के कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण होंगे।0
0
Report
हरदा पुलिस लाइन में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन, शांति-समृद्धि की दुआ
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जिले में सुख-शांति और समृद्धि की कामना हरदा। विजयादशमी के पावन पर्व पर पुलिस लाइन हरदा में परंपरागत शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर कुमार सत्यम एवं पुलिस अधीक्षक शशांक ने विधि-विधान के साथ शस्त्रों का पूजन किया। इस दौरान जिले में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। विजयादशमी के अवसर पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस वाहनों का भी पूजन किया। कार्यक्रम में परंपरा और धार्मिक आस्था के साथ विजयादशमी का पर्व मनाया गया।0
0
Report
Advertisement
