icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मोदी ने अमृत भारत रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास और नई ट्रेनों का उद्घाटन किया

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, यूपी: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कहते हैं, "आज प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर में 75 से अधिक अमृत भारत रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के बाद उनका उद्घाटन किया और नई, अत्याधुनिक ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई... प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए रेलवे को नई गति देने का काम किया है। आज हम विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशनों को देख रहे हैं, जिस तरह अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुराने स्टेशनों को अत्याधुनिक सुविधाओं में बदला जा रहा है... एक समय था जब हम ऐसा नहीं कर सकते थे." सपना भी देखिए कि भारत एक ऐसा देश बनेगा जहां हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेनें चलेंगी...
0
0
Report

लोकसभा में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर कांग्रेस ने कहा

Noida, Uttar Pradesh:देहरादून, उत्तराखंड: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "यह मामला युवाओं की आवाज़ सुनने और उसे संसद में उठाने का है। यह हमारी ज़िम्मेदारी है। हम उनकी बात सुनने और दूसरों तक अपनी बात पहुँचाने के लिए यहाँ हैं... यह बहरी सरकार है। फिर भी, हम अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे। हम सड़कों पर ऐसा कर रहे हैं और संसद में भी ऐसा ही करेंगे।" एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर उन्होंने कहा, "हमने उनसे गुज़ारिश की है कि गूंगी-बहरी सरकार के सामने ऐसी लोकतांत्रिक भाषा काम नहीं आएगी। हमने उनसे अपनी जान जोखिम में न डालने का आग्रह किया है।"
0
0
Report

पंसेरवां के खेत के पानी में डूबने से सुनीता देवी की मौत, गांव में शोक

Khajuria Khurd, Bihar:पंसेरवां गांव में खेत की ओर गई सुनीता देवी की पानी में गिरने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम। मोहनिया थाना क्षेत्र के पंसेरवां गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां खेत के पानी में डूबने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान पंसेरवां निवासी रमेश कुमार की पत्नी सुनीता देवी के रूप में की गई है। इस घटना के बाद से पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतका के पति रमेश कुमार ने बताया कि सुनीता देवी रोज की तरह खेत की तरफ गई हुई थीं। खेत में काफी पानी भरा हुआ था। वह पानी में गिर गईं। पानी गहरा होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं पाईं और डूब गईं। घटना के करीब आधे घंटे बाद जब ग्रामीणों और परिवार के लोगों को इस बात की जानकारी हुई, तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आनन-फानन में सुनीता देवी को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। उन्हें तुरंत सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति रमेश कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने अत्यंत दुखी मन से बताया कि आधे घंटे तक पानी में रहने के कारण उनकी पत्नी की सांसें थम चुकी थीं। इस दुखद हादसे ने पूरे पंसेरवां गांव को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। बाइट - मृतका के पति रमेश कुमार
0
0
Report
Advertisement

लखीसराय में विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार: पुलिस ने किया गिरफ्तार

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय से बड़ी खबर: नगर थाना पुलिस ने कार्यानंद नगर स्थित साई मंदिर के समीप एक कार से पांच बोतल विदेशी शराब और छह केन बीयर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति लखीसराय निवासी दीपक कुमार भारद्वाज और चालक बेगूसराय निवासी दीपक कुमार के रूप में पहचाने गए हैं। भारद्वाज खगड़िया में आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर तैनात बताये जाते हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरफ्तार दीपक कुमार भारद्वाज शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। इसी सूचना पर कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस मेडिकल जाँच के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है। गिरफ्तार दीपक भारद्वाज ने लोगों पर फंसाने का आरोप लगाया है।
0
0
Report

अरवल सदर अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद सिविल सर्जन पर हमला

Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल सदर अस्पताल में बवाल, प्रसूता की मौत के बाद सिविल सर्जन पर हमला अरवल सदर अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद एक प्रसूता की मौत से बड़ा बवाल खड़ा हो गया। प्रसूता की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए तथा अस्पताल परिसर में देर शाम तक हंगामा करते रहे। हालात उस समय और बिगड़ गए जब भीड़ ने सिविल सर्जन डॉ. राज किशोर प्रसाद को धक्का देकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वे घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला और स्थिति पर काबू पाया। मृतका की पहचान सदर थाना क्षेत्र के फखरपुर गांव निवासी 24 वर्षीय रागिनी कुमारी के रूप में हुई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सिजेरियन ऑपरेशन सफल रहा और नवजात सुरक्षित है, लेकिन ऑपरेशन के कुछ देर बाद महिला का ऑक्सीजन स्तर अचानक गिर गया। चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी。 दूसरी ओर परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद सदर अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
0
0
Report

राम मंदिर दान घोटाले के बीच शुद्धिकरण अनुष्ठान शुरू, सच सामने लाने का दावा

Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: राम मंदिर के लिए मिले दान में कथित हेराफेरी के विवाद के बाद, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर परिसर में एक खास 'शुद्धिकरण' अनुष्ठान शुरू किया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेन्द्र दास भी इन अनुष्ठानों में शामिल हुए। अयोध्या, उत्तर प्रदेश: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेन्द्र दास कहते हैं, "हम राम लला से प्रार्थना करते हैं। वही सब ठीक करेंगे। अभी अनुष्ठानों में कोई कमी नहीं है... पुजारी बिना किसी गलती के पूजा कर रहे हैं। कोई चूक नहीं होगी और वे अपने प्रयासों में सफल होंगे... मैंने उनसे (मंदिर के कर्मचारियों से) बात की है। मैंने उनसे कहा कि वे राम लला की सेवा में समर्पित रहें और सुनिश्चित करें कि किसी चीज़ की कमी न रहे। दान पेटी में रोज़ाना जो दान आता है, उसका हिसाब रखा जा रहा है... जो कुछ भी मिलता है, वह सीधे दान पेटी में जाता है उसे तुरंत जमा कर दिया जाता है... वहां देरी नहीं होती... उसे तुरंत भेज दिया जाता है... मुख्यमंत्री को राम लला पर पूरा भरोसा है। उन्होंने यह सुनिश्चित किया है और आगे भी सुनिश्चित करेंगे कि सच पूरी तरह से सामने आए..."
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के दयालपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच जारी

New Delhi, Delhi:दिल्ली: दयालपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान साजिद उर्फ आलू दादा (24 वर्ष), पुत्र निसार अहमद, निवासी गली नंबर-7, बाबू नगर, दिल्ली के रूप में हुई है。 पुलिस के अनुसार, थाने दयालपुर को सूचना मिली कि दिलशाद मस्जिद, पुराना मुस्तफाबाद के पास अज्ञात हमलावर ने साजिद पर गोली चला दी। घटना के बाद उसके परिचित उसे उपचार के लिए जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया。 सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम ने भी मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। इस संबंध में थाना दयालपुर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि मृतक साजिद उर्फ आलू दादा का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी और घटना के खुलासे के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं। मामले की जांच जारी है।
0
0
Report

तेज़ रफ्तार ट्रक ने ऑटो चालक की मौके पर मौत, मोतीराम अड्डे पर हादसा

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने पल भर में एक परिवार की खुशियां छीन लीं। सड़क किनारे ऑटो खड़ा कर सवारी का इंतजार कर रहे ऑटो चालक नूर हसन को क्या पता था कि अगला यात्री नहीं, बल्कि मौत उसकी ओर बढ़ रही है। खोराबार थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा चौराहे पर देर रात एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से ऑटो में इतनी भीषण टक्कर मारी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर देवरिया बाइपास से उसे गिरफ्तार कर लिया। आखिर कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा...? गोरखपुर-देवरिया फोरलेन पर मोतीराम अड्डा चौराहे के पास देर रात सब कुछ सामान्य था। वहीं चौराहे के पास सड़क किनारे नूर हसन उम्र 50 निवासी गांव परतावल तरकुलवा तिवारी थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज अपनी ऑटो को खड़ी कर सवारी मिलने का इंतजार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार से आए एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह चकनाचूर हो गया। चालक कई फीट दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक की रफ्तार बेहद तेज थी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही खोराबार पुलिस ने तत्काल घेराबंदी शुरू की और पीछा करते हुए देवरिया बाइपास पर ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। आखिर कब तक सड़क किनारे खड़े बेगुनाह लोग ऐसे हादसों का शिकार होते रहेंगे? फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। मोतीराम अड्डा चौराहे पर हुआ यह हादसा एक परिवार के लिए कभी न भरने वाला जख्म छोड़ गया। एक पल पहले जो चालक सवारी का इंतजार कर रहा था, अगले ही पल उसकी जिंदगी खत्म हो गई। सवाल यही है कि तेज रफ्तार का यह कहर आखिर कब थमेगा?
0
0
Report

बिजली मरम्मत के दौरान सहायक लाइनमैन गुरजीत सिंह की करंट से मौत

Samrala, Punjab:ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਠੀਕ ਕਰਦਿਆਂ ਕਰੰਟ ਲੱਗਣ ਕਾਰਨ ਸਹਾਇਕ ਲਾਈਨਮੈਨ ਦੀ ਮੌਤ ਮਾਚੀਵਾੜਾ ਪਾਵਰਕਾਮ ਦਫ਼ਤਰ ਵਿਖੇ ਤਾਇਨਾਤ ਸਹਾਇਕ ਲਾਈਨਮੈਨ ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ (40) ਵਾਸੀ ਮਾਂਗੇਵਾਲ (ਸ੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ) ਦੀ ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਠੀਕ ਕਰਨ ਲੱਗਾ। ਉੱਥੇ ਜਦੋਂ ਉਹ ਖੰਭੇ ’ਤੇ ਚੜ੍ਹ ਕੇ ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਠੀਕ ਕਰ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤਾਂ ਅਚਾਨਕ ਕਰੰਟ ਲੱਗ ਗਿਆ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਹ ਬੇਹੋਸ਼ ਹੋ ਕੇ ਗਿਰ ਗਿਆ। ਉਸਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਵਲੋਂ ਤુરੰਤ ਇਲਾਜ ਲਈ ਮਾਚੀਵਾੜਾ ਹਸਪਤਾਲ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ ਜਿੱਥੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਮ੍ਰਿਤਕ ਕਰਾਰ ਦੇ ਦਿੱਤਾ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਪੋਸਟ ਮਾਰਟਮ ਲਈ ਸਮਰਾਲਾ ਵਿਖੇ ਭਿਜਵਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਸਹਾਇਕ ਲਾਈਨਮੈਨ ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮੌਤ ਨਾਲ ਬਿਜਲੀ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਵਿਚ ਸੋਗ ਦੀ ਲਹਿਰ ਪਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਪਿੱਛੋਂ ਸ੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਇਲਾਕੇ ਨਾਲ ਸਬੰਧਿਤ ਹੈ ਜੋ ਆਪਣੇ ਪਿੱਛੇ ਪਤਨੀ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ 2 ਬੱਚੇ ਛੱਡ ਗਿਆ ਹੈ.
0
0
Report
Advertisement

झांसी पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग तेज, गंगाचरण राजपूत ने किया आवाहन

ASAbdul SattarFollow9m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। भाजपा के नेता और पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने शुक्रवार को झांसी में बुंदेलखंड राज्य बनाओ मोर्चा की बैठक कर समर्थकों से राज्य के समर्थन में वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा अलग राज्य बनने से बुंदेलखंड को अपना बजट, अपनी नीतियां और अपनी प्राथमिकताएं तय करने का अधिकार मिलेगा। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से काम हो सकेगा। उन्होंने समर्थकों का आवाहन किया कि आने वाले चुनावों में सिर्फ उसी दल और प्रत्याशी को वोट दें जो बुंदेलखंड राज्य के समर्थन में है। उन्होंने कहा बुंदेलखंड राज्य बन जाने से यहां नया कैडर बनेगा और हर साल पांच लाख युवाओं को भर्ती का अवसर मिलेगा। आज बुंदेलखंड के रेवेन्यू से उत्तर प्रदेश चल रहा है, लेकिन यहां विकास के नाम पर कुछ नहीं है। हम अपनी पार्टी को विवश कर रहे हैं कि बुंदेलखंड बनाएं, तभी हम जीत पाएंगे।
0
0
Report

बॉर्डर पर ऑपरेशन क्लीन: अवैध कब्जों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

Noida, Uttar Pradesh:बॉर्डर क्षेत्र में ऑपरेशन क्लीन अभियान लगातार जारी। रामसर के खलीफा की बावड़ी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई। अवैध निर्माणों पर बुलडोज़र चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई तेज। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। थानाधिकारी विक्रम रतनू पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का सख्त संदेश। बॉर्डर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी रहेगा जारी। ऑपरेशन क्लीन के तहत सरकारी भूमि की सुरक्षा पर प्रशासन का फोकस।
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने IG कार्यालय का घेराव, निष्पक्ष जांच की मांग

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओ ने आईजी कार्यालय का घेराव किया। आईजी कार्यालय पहुंचे अधिवक्ताओ ने खेरोदा थाना अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। बार एसोसिएशन के पद्धिकारियों का कहना हे कि अधिवक्ता राजेंद्र सिंह राणावत के खिलाफ द्वेषतापूर्ण एफआईआर दर्ज की गई। जिसके चलते पूरे अधिवक्ता संगठन में आक्रोश हे। पदाधिकारियों ने आईजी से मुलाकात कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की। वही आईजी ने पूरे मामले की फाइल मंगवा कर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र जैन ने बताया कि वर्तमान में सभी थानों में अधिवक्ता के साथ पुलिस व्यवहार अच्छा नहीं कर रही हे। जिसका भी वकीलों में आक्रोश हे。
0
0
Report

भिवंडी में इंस्टाग्राम धमकी: पुलिस ने कार्रवाई कर युवक से माफी मंगवाई

Thane, Maharashtra:भिवंडी | इन्स्टाग्राम दादागिरी प्रकरण... इन्स्टाग्रामवर धमकी दिली, पोलिसांनी माफी मागायला लावली... सोशल मीडियावर माज? भिवंडी पोलिसांचा दणका... बिफोर-आफ्टर व्हिडिओ व्हायरल | भिवंडी प्रकरण.. सोशल मीडियावर दादागिरी करणे एका भिवंडीकर तरुणाला चांगलेच महागात पडले आहे. इन्स्टाग्रामवर घरफोडीची धमकी आणि आक्षेपार्ह धार्मिक वक्तव्य केल्यानंतर भिवंडी पोलिसांनी अवघ्या काही तासांत कारवाई करत या तरुणाकडून जाहीर माफी मागायला लावली. *VO:* सदर घटना आहे भिवंडी शहरातील पद्मानगर परिसरातील. पानटपरीवर झालेल्या किरकोळ वादानंतर हुसेन शेख या तरुणाने इन्स्टाग्रामवर आक्षेपार्ह व्हिडिओ पोस्ट केला. या व्हिडिओत त्याने घरफोडीची धमकी दिली आणि हिंदू धर्मीयांच्या भावना दुखावतील असे कथित वक्तव्य देखील केले. व्हिडिओ व्हायरल होताच भिवंडी शहर पोलिसांनी तात्काळ याची दखल घेतली. हुसेन शेखला ताब्यात घेऊन त्याच्याविरोधात भारतीय न्याय संहिता कलम 196 सह इतर कलमांन्वये गुन्हा दाखल करण्यात आला. *VO 2:* पोलिसांच्या दणक्यानंतर हुसेन शेखकडून पद्मानगर परिसरातील नागरिकांची जाहीर माफी मागणारा व्हिडिओ देखील रेकॉर्ड करून घेण्यात आला. सोशल मीडियावर धमकी देणारा 'बिफोर' आणि हात जोडून माफी मागणारा 'आफ्टर' असे दोन्ही व्हिडिओ सध्या मोठ्या प्रमाणात व्हायरल होत आहेत. कायदा हातात घेणाऱ्या आणि सोशल मीडियावरून समाजात तेढ निर्माण करणाऱ्यांवर कठोर कारवाई होईल असा इशारा भिवंडी पोलिसांनी दिला आहे. पुढील तपास सुरू आहे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top