Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Burhanpur450331

बुरहानपुर के देवारी स्कूल में हिंदू बच्चों को नमाज सिखाने का मामला सामने

NMNilesh Mahajan
Oct 25, 2025 04:00:18
Burhanpur, Madhya Pradesh
हिन्दू बच्चों से नमाज पढ़ना सिखाने का मामला बुरहानपुर जिले के ग्राम देवारी की शासकीय हिंदी माध्यमिक प्राथमिक शाला में हिन्दू बच्चों को योगासन की आड़ में नमाज सीखाने का मामला सामने आया है , और आरोप स्कूल के ही शिक्षक ज़बूर अहमद तड़वी पर लगाया गया है कि वह बच्चों को योगासन करवाते करवाते नमाज की मुद्राएं भी करवाता है, बच्चों के परिजन और हिन्दू जागरण मंच ने मामले की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी को की जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह सोलंकी ने स्कूल पहुंचकर बच्चों और उनके अभिभावकों के बयान दर्ज किए और मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRANJEET Kumar OJHA
Oct 25, 2025 06:32:24
Jamshedpur, Jharkhand:घाटशिला उपचुनाव को लेकर भाजपा, झारखण्ड मुक्ती मोर्चा और JLKM के बीच तीन-कोना मुकाबला होने जा रहा है, तीनों पार्टियों ने अपने प्रत्याशी की जीत का दावा किया, घाटशिला उपचुनाव के मैदान में 14 प्रत्याशी की किस्मत दाव पर लगी है, 11 नवंबर को मतदान किया जाएगा, 14 नवंबर को गिनती होगी, देखिए रिपोर्ट। घाटशिला विधानसभा में होने वाला उपचुनाव अब पूरे झारखंड का चुनाव बनता जा रहा है, पूरे झारखंड की नजर इस विधानसभा के उपचुनाव पर है, कल तक जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी में टक्कर का मुकाबला की बात कही जा रही थी, इसी बीच JLKM अपने प्रत्याशी की एंट्री के बाद इस चुनाव को तीन-कोनिया मुकाबला बताया जा रहा है, तीनों पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी की जीत का दावा किया है, हालांकि उपचुनाव के मैदान में 14 प्रत्याशी की किस्मत पर जनता 11 नवंबर को 2,58,000 वोटर वोट करेंगे, 14 नवंबर को परिणाम सामने आएगा कि किस प्रत्याशी को जनता ने अपना विधायक चुना है। घाटशिला उपचुनाव में JLKM प्रत्याशी की एंट्री के बाद यह चुनाव काफी रोचक हो गया है, JLKM जहाँ झारखंड मुक्ति मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पर हमला बोलते हुए कह रहा है कि दोनों प्रत्याशी काफी अमीर हैं और सोने के चम्मच लेकर दोनों बेटे चुनाव में उतरे हुए हैं, दोनों के प्रत्याशी को दूर-दूर तक जनता से कोई लगाव नहीं, दोनों ही अपने पिता के बल पर चुनाव मैदान में उतरे हैं और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर घाटशिला की जनता को भ्रमित कर रहे हैं, घाटशिला की जनता JLKM के साथ है और हमारे प्रत्याशी रामदास मुर्मू को वोट देकर जीत आएगी, कुर्मी और आदिवासी दोनों ही समाज को हम लेकर आगे बढ़ेंगे, और इस चुनाव पर हम जीत हासिल करेंगे। भाजपा प्रवक्ता Abhay Singh ने कहा कि इस चुनाव में राज्य सरकार के 6 साल के विफलताओं को लेकर हम जनता के बीच जा रहे हैं, धर्म परिवर्तन, बांग्लादेशी घुसपैठ और कई मुद्दे को लेकर हम जनता के बीच जा रहे हैं और इस बार घाटशिला की जनता ने मन बना लिया है भाजपा को अपना आशीर्वाद और प्यार देकर हमारे प्रत्याशी को जीत दिलाया जाएगा, JLKM के प्रत्याशी सत्ता में बैठे लोगों का B टीम है, वोट काटने के लिए इस टीम को राज्य सरकार में बैठे लोगों ने खड़ा करवाया है, घाटशिला की जनता इस प्रत्याशी को भी जमानत जप्त करेगी; घाटशिला की जनता देख रही है कि कैसे भी करके यह अंकारी सरकार बीजेपी को रोकने का काम कर रही है, घाटशिला की जनता ने मन बना लिया है कि इस 6 साल की विफलताओं का जवाब उपचुनाव में देगी। मोहन कर्मकार, प्रवक्ता, झारखंड मुक्ति मोर्चा के अनुसार घाटशिला उपचुनाव में कोई तीन-कोना या दो-कोनिया मुकाबला नहीं है, घाटशिला की जनता स्वर्गीय रामदास सोरेन के साथ थी और आज उनके बेटे सोमेश सोरेन के साथ रहेगी, घाटशिला उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी की जीत होने जा रही है, भाजपा सरकार के विकास को रोकने के लिए लगातार पैसे खर्च करके कई निर्दलीय और कुछ विधायकों के पार्टी के प्रत्याशी को उतारने का काम किया गया है, JLKM प्रत्याशी को खड़ा करवाना भी विपक्ष का काम है और इसका पूरा फंडिंग भाजपा करती है, हालांकि JLKM, भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ कुल 14 प्रत्याशी उपचुनाव के मैदान में हैं, JLKM के प्रत्याशी को भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा वोट काटने वाले कह रही है, मगर कहीं न कहीं इस उपचुनाव अब हॉट सीट बनता जा रहा है, पूर्व की चुनाव की बात करें तो JLKM के प्रत्याशी में जीत और हार की काफी आम भूमिका निभाई थी। 2024 घाटशिला चुनाव: जब झामुमो की जीत हुई थी तब का आंकड़ा है: 1) स्वर्गीय रामदास सोरेन — 98,356 (+22,446) 2) बाबूलाल सोरेन—75,910 (-22,446) 3) रामदास मुर्मू—8,092 (-90,264). 2025 घाटशिला उपचुनाव: सोमेश सोरेन प्रत्याशी झामुमो, बाबूलाल सोरेन भाजपा, रामदास मुर्मू JLKM, अन्य प्रत्याशी।
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Oct 25, 2025 06:30:40
Malda, West Bengal:‌‌মধ্যপ্রদেশের ভূপালে সঙ্গে জড়িয়ে গেল মালদার নাম। কার্বাইড গান বিস্ফোরণে দৃষ্টিহীন হতে চলেছে বেশ কিছু শিশু‌ও তরুণ। মালদা জেলার এমন আট তরুণ ও কিশোরের সন্ধান মিলল যারা কার্বাইড গানের বিস্ফোরণে দৃষ্টি হারাতে বসেছে। যা নিয়ে উদ্বেগের মধ্যে রয়েছেন জেলার বিশিষ্ট চক্ষু চিকিৎসকরা। মালদা শহরের খ্যাতনামা চক্ষু বিশেষজ্ঞ দেবদাস মুখার্জির কাছে চোখ দেখাতে এসেছিল বছর ১৩-র কিশোর আকাশ বিশ্বাস। তার বাড়ি গাজোলের এক প্রত্যন্ত গ্রামে। কিভাবে চোখে আঘাত পেয়েছে জানতে চাইলে ওই কিশোর জানায়, হবিবপুর থেকে একইভাবে আহত বছর ২০-র তরুণ কিশোর বিশ্বাস। কিশোর বিশ্বাস জানান, তাদের গ্রামেরই একটি ছেলে সেই কার্বাইড গান তৈরি করেছিল। তাতে আগুন ধরে যায়। নেভানোর সময় হাত লেগে যায় কার্বাইডে। ‌ ভুলবশত সেই হাত চোখে লাগে। তারপর থেকেই সমস্যা বেড়ে যায়। এখন চোখে ঝাপসা দেখছি।' মালদা শহরের আরেক চক্ষু চিকিৎসক অমিতেন্দু সাহা জানান, 'ক্যালসিয়াম কার্বাইড আর জলের বিক্রিয়ায় তৈরি হয় দাহ্য গ্যাস অ্যাসিটিলিন। তার জেরেই বিস্ফোরণ ঘটছে। আর তা চোখে গেলে অধিকাংশ ক্ষেত্রেই দৃষ্টি নষ্ট হওয়ার সম্ভাবনা থাকে।
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Oct 25, 2025 06:26:08
Patna, Bihar:प्रतिमा कुशवाहा भाजपा में हुई शामिल...राजद के पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष है प्रतिमा कुशवाहा... प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कराया ज्वाइन.... दिलीप जायसवाल का बयान राजद के कई पुराने और बड़े नेताओं ने भाजपा ज्वाइन किया है... वहाँ परिवार के अलावा किसी को इज़्ज़त नहीं इसलिए सभी लोग भाजपा ज्वाइन कर रहे है.... मुझे पूरा विश्वास है प्रतिमा कुशवाहा के भाजपा में आने के बाद पार्टी मजबूत होंगी... विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है... मतदाता ने मन बना लिया है मोदी जी के गारंटी और नीतीश कुमार के विकास और क़ानून के राज पर जनता को भरोसा है... प्रतिमा कुशवाहा का बयान... राजद में अब परिवार के अलावा कुछ नहीं है वहां लक्ष्मी जी बोलबाला है.. बाहरी लोग पार्टी और परिवार को खंडित कर रहे है.... आरक्षण NDA ने दिया उन्होंने सिर्फ परिवार को आरक्षण दिया....
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Oct 25, 2025 06:25:57
Patna, Bihar:केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाने की बात कहने पर कहा भ्रष्टाचारी तेजस्वी जो दिन रात भ्रष्टाचार में डुबकी लगाता है वह भ्रष्टाचार क्या मिटाएगा. तेजस्वी ने कहा था कि मेरे परछाई पर अगर भ्रष्टाचार का आरोप लगेगा तो मैं खुद को सजा दूंगा. कोर्ट ने उन्हें सजा दी खुद वह सजा दे. बिहार के व्यवसाईयों को लूटने वाले जंगल राज्य वाले ना कभी भ्रष्टाचार मिटा सकते हैं ना किसी का भला कर सकते हैं. गरीबों के नौकरी के बदले जमीन ले लिया ये भ्रष्टाचार के मामले में क्या बोलेंगे. राजद के कार्यकर्ताओं के गुंडागर्दी को बिहार की जनता ने देखा है.
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Oct 25, 2025 06:25:29
Patna, Bihar:लोकेशन पटना केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाने की बात कहने पर कहा भ्रष्टाचारी तेजस्वी जो दिन रात भ्रष्टाचार में डुबकी लगाता है वह भ्रष्टाचार क्या मिटाएगा. तेजस्वी ने कहा था कि मेरे परछाई पर अगर भ्रष्टाचार का आरोप लगेगा तो मैं खुद को सजा दूंगा. कोर्ट ने उन्हें सजा दी खुद वह सजा दे. बिहार के व्यवसाईयों को लूटने वाले जंगल राज्य वाले ना कभी भ्रष्टाचार मिटा सकते हैं ना किसी का भला कर सकते हैं. गरीबों के नौकरी के बदले जमीन ले लिया ये भ्रष्टाचार के मामले में क्या बोलेंगे. राजद के कार्यकर्ताओं के गुंडागर्दी को बिहार की जनता ने देखा है.
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Oct 25, 2025 06:25:10
Katni, Madhya Pradesh:कटनी में जमीनी विवाद पर बवाल, महिला और उसके भाई पर जानलेवा हमला, एक लाख रुपये की लूट कटनी के माधवनगर थाना अंतर्गत निवास पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम टेढ़ी में बीती शाम जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने एक महिला और उसके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना में घायल फूला बाई और उनके भाई गोविन्द गुनिया ने बताया कि आरोपी राजेश सिंह ठाकुर, प्रहलाद सिंह ठाकुर, मनोज ठाकुर, अमेले ठाकुर सहित उनके परिवार जबरदस्ती उनके घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे। जब उन्होंने विरोध किया और गेट बंद किया तो आरोपियों ने बाहर से ईंट-पत्थर फेंककर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी जबरन घर के अंदर घुस गए और दुकान में रखे करीब एक लाख रुपये छीन लिए। इस दौरान गेट का ताला तोड़ते हुए वीडियो भी सामने आया है। पीड़िता के अनुसार हमलावरों ने डी.जे. का सामान तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया और लोहे की रॉड व लाठी से हमला कर उन्हें और उनके भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर निवास चौकी पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
PKPushpender Kumar
Oct 25, 2025 06:25:00
Charkhi Dadri, Haryana:निजी अस्पताल पर सीएम फ्लाइंग की रेड लगने से मचा हड़कंप : लैब व अस्पताल में खामियां मिलने पर मामला दर्ज, अस्पताल संचालक मौके से हुआ फरार चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (सीएम फ्लाइंग) ने कस्बे के जुई रोड स्थित एक निजी अस्पताल में छापा मारा। यह कार्रवाई सीएम फ्लाइंग रोहतक प्रभारी सब इंस्पेक्टर पूनम रानी की अगुवाई में की गई। टीम में जिला स्वास्थ्य विभाग से डॉ. दयाल सिंह और पुलिस की ओर से एएसआई सोमबीर सिंह शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान टीम को लैब व अस्पताल में खामियां मिलने पर मामला दर्ज करने के लिए पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने अस्पताल संचालक डॉ. विनय कुमार और लैब संचालक अजय के खिलाफ 42, क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआई सोमवीर सिंह ने बताया कि अस्पताल संचालक मौके से फरार हो गया है। टीम में शामिल डाॅ. दयाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को जुई रोड स्थित एक निजी अस्पताल में संचालित एनपीएम डायग्नोस सेंटर पर छापा मारा गया। मौके पर टीम को अस्पताल संचालक व लैब तकनीशियन मिले। निरीक्षण में सामने आया कि अस्पताल के अंदर मौजूद लैब में ब्लड सैंपल, सीबीएस, एलएफटी, केएफटी टेस्ट मशीन, रिकाॅर्ड रजिस्टर व टेस्ट रिपोर्ट मिली लेकिन एमबीबीएस चिकित्सक या पैथॉलाजिस्ट चिकित्सक के हस्ताक्षर के बिना रिपोर्ट बनाई जा रही हैं। टीम ने जब अस्पताल संचालक से दस्तावेज दिखाने को कहा तो उन्होंने डीएमएलटी (डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी) का प्रमाण पत्र दिखाया। टीम को यहां सरकार से पंजीकृत या बीएमडब्ल्यू प्रमाण पत्र नहीं मिला। शिकायत में बताया गया कि अस्पताल संचालक डॉ. विनय कुमार बीएएमएस डिग्रीधारक हैं जबकि यहां एलोपैथी उपचार दिया जा रहा है। अस्पताल संचालक ने बताया कि उनके यहां चिकित्सक विजिट पर आते हैं लेकिन उनसे संबंधित रिकाॅर्ड भी नहीं मिला। इससे पहले टीम ने कस्बे में एक निजी लैब पर भी जांच की。
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top