Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna800001
प्रतिमा कुशवाहा भाजपा में शामिल, राजद के पुराने नेता भी ज्वाइन
SKSunny Kumar
Oct 25, 2025 06:26:08
Patna, Bihar
प्रतिमा कुशवाहा भाजपा में हुई शामिल...राजद के पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष है प्रतिमा कुशवाहा... प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कराया ज्वाइन.... दिलीप जायसवाल का बयान राजद के कई पुराने और बड़े नेताओं ने भाजपा ज्वाइन किया है... वहाँ परिवार के अलावा किसी को इज़्ज़त नहीं इसलिए सभी लोग भाजपा ज्वाइन कर रहे है.... मुझे पूरा विश्वास है प्रतिमा कुशवाहा के भाजपा में आने के बाद पार्टी मजबूत होंगी... विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है... मतदाता ने मन बना लिया है मोदी जी के गारंटी और नीतीश कुमार के विकास और क़ानून के राज पर जनता को भरोसा है... प्रतिमा कुशवाहा का बयान... राजद में अब परिवार के अलावा कुछ नहीं है वहां लक्ष्मी जी बोलबाला है.. बाहरी लोग पार्टी और परिवार को खंडित कर रहे है.... आरक्षण NDA ने दिया उन्होंने सिर्फ परिवार को आरक्षण दिया....
2
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SMSURYA MOHANTY
Oct 25, 2025 08:21:51
Khordha, Odisha:ସ୍ଵତନ୍ତ୍ର ଶିକ୍ଷଣ ଅକ୍ଷମତା ପଦଯାତ୍ରା ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ଓଡ଼ିଶା ବିଦ୍ୟାଳୟ ଶିକ୍ଷ୍ୟା କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ପ୍ରାଧିକରଣ (ଓସେପା) ଭୁବନେଶ୍ୱର ଙ୍କ ନିର୍ଦ୍ଦେଶ କ୍ରମେ ଖୋର୍ଦ୍ଧା ଜିଲ୍ଲା ଶିକ୍ଷା ଅଧିକାରୀ ଶ୍ରୀମତୀ ସୋନାମିକା ରାୟ ଙ୍କ ତତ୍ତ୍ଵାବଧାନରେ ସମଗ୍ର ଶିକ୍ଷା, ଖୋର୍ଦ୍ଧା ଆନୁକୁଳ୍ୟରେ ଅନ୍ତଃ ନିବେଶି ଶିକ୍ଷା ବିଭାଗ ଆନୁକୂଳରେ ସଂଯୋଯିକା ଶ୍ରୀମତୀ ପୁଷ୍ପମିତ୍ର ମିଶ୍ର ଙ୍କ ପୌରହିତ୍ୟରେ ପି ଏମ ଶ୍ରୀ ସରକାରୀ ବାଳିକା ଉଚ୍ଚ ବିଦ୍ୟାଳୟ, ଖୋର୍ଦ୍ଧା ର ନାଲି ରଙ୍ଗର ଗଣ ବେଶ ପରିଧାନ କରିଥିଥିଳା ସମସ୍ତ ଛାତ୍ରୀ ମାନଙ୍କୁ ନେଇ ଶିକ୍ଷଣ ଅକ୍ଷମତା ଉପରେ ଏକ ପଦଯାତ୍ରା ଅୟୋଜନ କରଯାଇଥିଲା। ଏହି ପଦଯାତ୍ରା କୁ ଜିଲ୍ଲା ସୁଚନା ଓ ଲୋକ ସେବା ସମ୍ପର୍କ ଅଧିକାରୀ ଲକ୍ଷ୍ମଣ କୁମାର ବେହେରା, ଭାରପ୍ରାପ୍ତ ପ୍ରଧାନ ଶିକ୍ଷୟତ୍ରୀ ଶର୍ମିଷ୍ଠା ଜେନା, ଓ ସଂଯୋଜିକା ପୁଷ୍ପମିତ୍ର ମିଶ୍ର ପତାକା ଦେଖାଇ ଶୁଭ ଉଦ୍ଘାଟନ କରିଥିଲେ। ଏହା ପୂର୍ବରୁ ସରକାରୀ ବାଳିକା ଉଚ୍ଚ ବିଦ୍ୟାଳୟ, ଖୋର୍ଦ୍ଧାର ପରିସର ମଧ୍ୟରେ ସମସ୍ତ ଛାତ୍ରୀ ମାନଙ୍କ ପ୍ରାର୍ଥନା ସଭାରେ ସଂଜୋଯିକା ତାଙ୍କ ଉଦବୋଧନରେ କହିଥିଲେ ଯେ ଏହି ଭଳି ସମସ୍ୟା ଦ୍ଵାରା ଛାତ୍ର ଛାତ୍ରୀ ଓ ବ୍ୟକ୍ତି ବିଶେଷ ମାନେ ପଢ଼ିବାରେ,ଲେଖିବାରେ, ଓ ଗାଣିତିକ ସମାଧାନ କରିବାରେ ଅସୁବିଧାର ସମ୍ମୁଖୀନ ହୋଇଥାନ୍ତି। ଏହି ପ୍ରକାର ସମସ୍ୟା ସେମାନଙ୍କର ମସ୍ତିଷ୍କ ଗଠନ ଓ କାର୍ଯ୍ୟର ବ୍ୟତିକ୍ରମ ଯୋଗୁଁ ସୃଷ୍ଟି ହୋଇଥାଏ। ଅନ୍ୟତମ ଅତିଥି ଖୋର୍ଦ୍ଧା ଜିଲ୍ଲାର ମନୋବିଜ୍ଞାନୀ ଶ୍ରୀମତୀ ଶୁଭଶ୍ରୀ ପଶ୍ଚିମକବାଟ ଜିଲ୍ଲା ସୁରକ୍ଷା ବିଭାଗ ତରଫରୁ ଆସି ଯୋଗଦାନ କରିଥିଲେ। ସେ ତାଙ୍କ ବକ୍ତବ୍ୟରେ କହିଥିଥିଲେ ଯେ ଏହା ହେଉଛି ଏକ ଜୀବନବ୍ୟାପୀ ସମସ୍ୟା। ଏହା ସାମାଜିକ ଜୀବନରେ ଓ ଦୈନନ୍ଦିନ ନିତ୍ୟକର୍ମ କରିବାରେ ଅଧିକ ପ୍ରଭାବ ପକାଇ ଛାତ୍ର ଛାତ୍ରୀ ମାନଙ୍କ ବ୍ୟକ୍ତିତ୍ଵ ବିକାଶରେ ବାଧକ ସୃଷ୍ଟି କରିଥାଏ। ତେଣୁ ସମସ୍ତ ଛାତ୍ର ଛାତ୍ରୀ ଓ ବ୍ୟକ୍ତି ବିଶେଷ ଏହିପରି ସମସ୍ୟାର ସମ୍ମୁଖୀନ ହେବା ସତ୍ତ୍ୱେ ସେମାନଙ୍କ ମଧ୍ୟରେ ଥିବା ସାମର୍ଥ୍ୟ ଅଛି ବୋଲି ଅନୁଭବ କରିବା ଉଚିତ୍ ବୋଲି କହିଥିଲେ। ଏହି ସବୁ ସମସ୍ୟା ଥିବା ସତ୍ତ୍ବେ ବହୁ ବିଶିଷ୍ଟ ବ୍ୟକ୍ତି ଯେପରିକି ଆଲବର୍ଟ ଆଇନ୍ ଷ୍ଟାଇନ୍, ବେଲ୍ ଗ୍ରିଟ୍ସ , ଅଭିଷେକ ବଚ୍ଚନ, ଓ ସନୀ ଦେଓଲ୍, ଇତ୍ୟାଦି ମାନଙ୍କର ଉଦାହରଣ ପିଲା ମାନଙ୍କୁ କହିଥିଲେ। ଏହି ଶିକ୍ଷଣ ଅକ୍ଷମତା କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ଅତିରିକ୍ତ ଗୋଷ୍ଠୀ ଶିକ୍ଷା ଅଧିକାରୀ ଭରତ ଚନ୍ଦ୍ର ପ୍ରଧାନ,ପ୍ରଧାନ ଶିକ୍ଷକ ଅଗାଧୁ ସେଠୀ, ସିଆରସିସି ମନୋଜ ଦାଶ,ସରକାରୀ ବାଳିକା ଉଚ୍ଚ ବିଦ୍ୟାଳୟ ଖୋର୍ଦ୍ଧାର ସମସ୍ତ ଶିକ୍ଷୟତ୍ରୀ , ଜଟଣୀ, ଖୋର୍ଦ୍ଧା, ବେଗୁନିଆ, ଓ ଟାଙ୍ଗୀ ବ୍ଲକ ର ସମସ୍ତ ସମ୍ୱଳ ଶିକ୍ଷକ ଓ ଖୋର୍ଦ୍ଧା ଜିଲ୍ଲାର ପୋଲିସ କର୍ମଚାରୀ , ଟ୍ରାଫିକ କର୍ମଚାରୀ ପ୍ରମୁଖ ଏହି ପଦଯାତ୍ରା କୁ ପରିଚାଳନା କରିଥିଲେ। ଶେଷରେ ଅତିରିକ୍ତ ଶିକ୍ଷା ଅଧିକାରୀ ଧନ୍ୟବାଦ ଦେଇଥିଲେ。
0
comment0
Report
JPJai Pal
Oct 25, 2025 08:20:22
Haldwani, Uttar Pradesh:सनातन आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत आज नहाय-खाय के साथ हो गई है। काशी के गंगा घाटों पर पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह और चहल-पहल देखने को मिल रही है। पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भीड़: छठ पर्व को मनाने और इसकी भव्यता देखने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से भारी संख्या में सैलानी और श्रद्धालु काशी पहुंचे हैं। गंगा के सभी 84 घाटों पर छठ पूजा की व्यापक तैयारियां जारी हैं। नाव से ग्राउंड रिपोर्ट:- श्रद्धालुओं ने बताया कि वे नाव से सभी घाटों की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं और छठ पूजा के अलौकिक दृश्यों को देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं। जिला प्रशासन की ओर से दशाश्वमेध घाट से मणिकर्णिका घाट तक के प्रमुख क्षेत्रों में युद्धस्तर पर साफ-सफाई का काम जारी है ताकि व्रतियों को किसी तरह की असुविधा न हो। आज 'नहाय-खाय' के साथ चार दिवसीय महापर्व का विधिवत शुभारंभ हो गया है। अगले दिनों में खरना और फिर अर्घ्य की रस्में पूरी की जाएंगी。 WKT- नाव से ग्राउंड रिपोर्ट सभी घाटों को दिखाते हुए बाइट- शंभू, संगठन मंत्री, नाविक समाज, दशाश्वमेध , घाट
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Oct 25, 2025 08:20:00
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले की धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। यहां कुत्तों ने 9 साल की बच्ची और एक 25 वर्षीय युवक श्याम सिंह पर हमला कर दिया। बच्ची अपने परिवार के साथ व युवक दोनों यहां खाटूश्यामजी में दर्शन करने के लिए आए थे। यहां रीングस पर गोल्डन वाटर पार्क के सामने कुत्तों ने उन पर हमला किया। घटना में घायल 9 साल की बच्ची का नाम वेदनी(9) पुत्री राहुल निवासी गुजरात और श्याम सिंह पुत्र शीशपाल 25 वर्षीय निवासी अलवर है। कुत्तों के हमले में घायल होने के बाद इन्हें इलाज के लिए खाटूश्यामजी में उपजिला अस्पताल लाया गया। जहां पर दोनों का इलाज किया गया।बताया गया कि इससे पहले कस्बे में कुत्तों के हमले की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन नगरपालिका प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता। अब आगामी दिनों में देवउठनी एकादशी पर बाबा खाटूश्यामजी का जन्मोत्सव आ रहा है। इस दिन खाटूधाम कस्बे में लाखों भक्त आएंगे। ऐसे में यदि कुत्तों को दूर नहीं छोड़ा जाता तो वापस हमले की पुनरावृति का अंदेशा रहेगा। प्रशासन को श्याम की नगरी में आवारा घूमते कुत्तों को पकड़ कर बार बार हो रही घटनाओं से निजात दिलानी चाहिए।
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Oct 25, 2025 08:19:46
Jaipur, Rajasthan:जल जीवन मिशन में पहली बार निजी कंपनियां 5 बड़े प्रोजेक्ट संभालेगी. 5,000 गांवों में करोड़ों के प्रोजेक्ट से पेयजल कनेक्शन किए जाएंगे. इस परियोजनाओं को हाइब्रिड एन्युटी मॉडल पर आधारित काम किए जाएंगे. आखिरकार कौन कौन प्रोजेक्ट को जलदाय निजी कंपनियों के जिम्मे सौपेगी देखे...इस रिपोर्ट में! निजी कंपनियों पर प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी- जलदाय विभाग पहली बार पांच बड़े पेयजल सप्लाई प्रोजेक्ट हाइब्रिड एन्युटी (हेम) मॉडल पर बड़ी कंपनियों को देने जा रहा है. निजी कंपनियां 18,879 करोड़ के प्रोजेक्ट संभालेगी. जल जीवन मिशन के तहत 5 हजार गांवों में हेम मॉडल से 4.20 लाख घरेलू नल कनेक्शन किए जाएंगे. हाइब्रिड एन्युटी मॉडल पीपीपी मॉडल है. 20 लाख की आबादी को इसका फायदा मिलेगा. विभाग प्रोजेक्ट का कुल 40 फीसदी निवेश करेगा, जबकि शेष 60 फीसदी राशि सफल ठेकेदार द्वारा निवेश की जाएगी. ठेकेदार को अपनी निवेश राशि 10 वर्षों की अवधि में 20 किस्तों के माध्यम से एन्युटी भुगतान के रूप में वापस की जाएगी. इन प्रोजेक्ट में लागू होगा हाइब्रिड एन्युटी मॉडल- जिला ............... लाभान्वित गांव..... प्रोजेक्ट..........अनुमानित लागत करौली,सवाई मोधापुर....... 1426 ....... चंबल नदी ........ 3066 करोड़ अलवर,भरतपुर ....... 1237 .......चंबल नदी......... 4813 करोड़ धौलपुर,भरतपुर ........ 470 ..... काली तीर ......... 606 करोड़ चित्तौड़गढ़,प्रतापगढ़ राजसमंद,उदयपुर ......... 1473 .......जाखम डैम......... 3266 करोड़ सीकर,झुंझुनूं ........... 394 ........इंदिरा गांधी नहर.... 7125 करोड़ 10 साल तक निजी कंपनी करेगी संचालन- माना जा रहा है कि हेम मॉडल से जलापूर्ति परियोजनाओं के लिए प्रारंभिक वित्तीय आवश्यकता कम हो जाएगी. जलापूर्ति परियोजनाओं का संचालन और रखरखाव 10 वर्षों तक उसी ठेकेदार द्वारा किया जाएगा जिसने इन प्रोजेक्ट में निवेश किया.11 जिलों में इन प्रोजेक्ट पर काम होगा.
1
comment0
Report
KSKAMARJEET SINGH
Oct 25, 2025 08:19:30
Bassi Akbarpur, Haryana:करनाल की अनाज मंडी में व्यवस्था का सिर्फ नाम ही है लेकिन कोई ऐसा काम नहीं किया गया जिससे किसानों को सहूलियत हो ऐसा हम नहीं बल्कि किसान कह रहे हैं उनका कहना है कि हम रात से लाइन में लगे हुए हैं गेट पास के लिए लेकिन अभी तक अंदर जाने नहीं दिया जा रहा मंडी बंद कर दी जाती है जिस वजह से किसान को परेशानी हो रही है उन्होंने कहा कि किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही जो कि गलत है अभी पिछले दो दिन त्योहार भी था तब भी ऐसे ही कर दिया गया था लेकिन अब रात से खड़े हैं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं है किसान परेशान है उन्होंने कहा कभी आधार कार्ड मांगा जाता है कभी कुछ मांगा जाता है जबकि पंजीकरण सारा कुछ ऑनलाइन किया गया है। एक किसान का कहना है कि उसके भाई के नाम पंजीकरण है जिसमें उससे पूछताछ की जा रही है तू कौन है उन्होंने कहा मैं कुटेल गांव से आया हूं अपनी फसल लेकर और कागज के नाम पर जो है मैं परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
1
comment0
Report
APAVINASH PATEL
Oct 25, 2025 08:18:00
Sakti, :गोबरा में भीषण सड़क हादसा — अज्ञात वाहन की टक्कर से 8 मवेशियों की मौत, 2 घायल डभरा-खरसिया मुख्य मार्ग पर कंचन फ्यूल्स के पास गोबरा गांव में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ。 किसी अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े 10 मवेशियों को जोरदार टक्कर मार दी。 इस हादसे में 8 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 मवेशी गंभीर रूप से घायल हैं。 घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया है。 ग्रामीणों ने डभरा पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है。 वहीं डभरा पशु चिकित्सालय से सहायक पशु चिकित्सक और उनकी टीम ने पहुंचकर घायल मवेशियों का उपचार किया。 घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश और शोक का माहौल व्याप्त है।
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Oct 25, 2025 08:17:47
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर लोकआस्था के पर्व छठ की शुरुआत आज नहाय खाय से हो गया है, इस महापर्व पर सभी लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं. इस को देखते हुए पूर्व सैनिक परिषद द्वारा देश सेवा के बाद अब समाज सेवा में जुट गए हैं. पूर्व सैनिकों द्वारा व्रत धारियों के बीच पूजन सामग्रियों का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय उपस्थित रहे. सभी ने माँ भारती की आरती करने के उपरांत फल बांटने का कार्य शुरू किया गया. इस मौके पर सैकड़ों व्रत धारियों के बीच शुद्ध और पूजन सामग्रियों का वितरण किया गया. इस मौके पर विधायक सरयू राय ने कहा कि हर वर्ष पूर्व सैनिक परिषद द्वारा वितरण किया जाता है; इस वर्ष भी आठ प्रकार के पूजन सामग्री का वितरण किया गया है. उन्होंने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ में सभी लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं, जिसको देखते हुए आज मानगो चौक पर पूजन सामग्री का वितरण किया गया है।
0
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Oct 25, 2025 08:17:30
Barh, Bihar:मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने आज चुनाव प्रचार के दौरान एक महिला के हाथ से नहाय खाय का प्रसाद ग्रहण किया। वे आज जनसंपर्क के लिए डुमरा गांव पहुंचे थे। उनके साथ सैकड़ो समर्थकों का काफिला भी चल रहा था। लोग ढोल नगाड़ों की थाप पर छोटे सरकार जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। तभी जब वे अपने काफिले के साथ डुमरा गांव पहुंचे, तभी एक महिला थाली में छठ का प्रसाद लेकर अपने घर से निकली। छठ व्रती महिला ने बड़े प्रेम से अपने हाथों से बाहुबली अनंत सिंह के मुंह में प्रसाद का कौर खिलाया। अनंत सिंह ने भी पूरी आस्था के साथ छठ का प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद उनके अन्य समर्थकों ने भी महिला के हाथों से छठ का प्रसाद ग्रहण किया। चुनाव प्रचार के दौरान अनंत सिंह को जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है。
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Oct 25, 2025 08:16:59
Jamui, Bihar:जमुई जिले के चकाई सहित जिले भर में लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ आज पूरे विधि-विधान के साथ नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। जिले के गांवों और शहरी इलाकों में भोर से ही महिलाएं व्रत की तैयारी में जुटी नजर आईं। गंगा-जमुनी परंपरा और लोक विश्वासों का प्रतीक यह पर्व बिहार और झारखंड समेत पूर्वी भारत के कई राज्यों में अत्यंत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। सुबह से ही छठ व्रतियों ने पवित्र स्नान कर घरों की साफ-सफाई के बाद शुद्धता के साथ प्रसाद की तैयारी शुरू की। नहाय-खाय के दिन कद्दू-भात और चना दाल को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है। कद्दू की सब्जी इस दिन विशेष रूप से बनाई जाती है, क्योंकि इसे पवित्र और सात्विक माना गया है। व्रती आज एक ही बार भोजन ग्रहण करते हैं और कल से निर्जला उपवास की शुरुआत होती है। कल मनाया जाएगा खरना कल दूसरे दिन खरना का अनुष्ठान होगा। इसमें व्रती दिन भर निर्जला उपवास रखने के बाद शाम में गुड़ और चावल से बने प्रसाद रसीले खीर-रोटी और गुड़ की खिचड़ी के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर प्रसाद ग्रहण करेंगे। खरना के बाद 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरू होता है। तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य तीसरे दिन यानी डाला छठ पर व्रती परिजनों के साथ संध्या समय घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। घाटों की सजावट, सफाई और प्रकाश व्यवस्था को लेकर प्रशासन और स्थानीय लोग संयुक्त रूप से तैयारियों में जुट गए हैं। चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न होगा व्रत चौथे दिन सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ यह पावन व्रत संपन्न होगा। परिवार और समाज की समृद्धि और मंगलकामना के लिए किया जाने वाला यह व्रत कठिन तपस्या माना जाता है, जिसे पूरी निष्ठा, संयम और पवित्रता के साथ निभाया जाता है। छठ पर्व को लेकर पूरे जमुई जिले में उल्लास और आस्था का वातावरण व्याप्त है। बाजारों में पूजा सामग्री, फल, सुप, दौरा और मिट्टी के चूल्हों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। वहीं पुलिस-प्रशासन ने भी घाटों पर सुरक्षा और व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। यह पर्व सिर्फ पूजा-अर्चना नहीं बल्कि लोक संस्कृति और सामाजिक एकता का महापर्व माना जाता है, जो आस्था के साथ-साथ प्रकृति और सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता को दर्शाता है।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top