Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Charkhi Dadri127306
सीएम फ्लाइंग की रेड: जुई रोड के निजी अस्पताल में खामियां, संचालक फरार
PKPushpender Kumar
Oct 25, 2025 06:25:00
Charkhi Dadri, Haryana
निजी अस्पताल पर सीएम फ्लाइंग की रेड लगने से मचा हड़कंप : लैब व अस्पताल में खामियां मिलने पर मामला दर्ज, अस्पताल संचालक मौके से हुआ फरार चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (सीएम फ्लाइंग) ने कस्बे के जुई रोड स्थित एक निजी अस्पताल में छापा मारा। यह कार्रवाई सीएम फ्लाइंग रोहतक प्रभारी सब इंस्पेक्टर पूनम रानी की अगुवाई में की गई। टीम में जिला स्वास्थ्य विभाग से डॉ. दयाल सिंह और पुलिस की ओर से एएसआई सोमबीर सिंह शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान टीम को लैब व अस्पताल में खामियां मिलने पर मामला दर्ज करने के लिए पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने अस्पताल संचालक डॉ. विनय कुमार और लैब संचालक अजय के खिलाफ 42, क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआई सोमवीर सिंह ने बताया कि अस्पताल संचालक मौके से फरार हो गया है। टीम में शामिल डाॅ. दयाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को जुई रोड स्थित एक निजी अस्पताल में संचालित एनपीएम डायग्नोस सेंटर पर छापा मारा गया। मौके पर टीम को अस्पताल संचालक व लैब तकनीशियन मिले। निरीक्षण में सामने आया कि अस्पताल के अंदर मौजूद लैब में ब्लड सैंपल, सीबीएस, एलएफटी, केएफटी टेस्ट मशीन, रिकाॅर्ड रजिस्टर व टेस्ट रिपोर्ट मिली लेकिन एमबीबीएस चिकित्सक या पैथॉलाजिस्ट चिकित्सक के हस्ताक्षर के बिना रिपोर्ट बनाई जा रही हैं। टीम ने जब अस्पताल संचालक से दस्तावेज दिखाने को कहा तो उन्होंने डीएमएलटी (डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी) का प्रमाण पत्र दिखाया। टीम को यहां सरकार से पंजीकृत या बीएमडब्ल्यू प्रमाण पत्र नहीं मिला। शिकायत में बताया गया कि अस्पताल संचालक डॉ. विनय कुमार बीएएमएस डिग्रीधारक हैं जबकि यहां एलोपैथी उपचार दिया जा रहा है। अस्पताल संचालक ने बताया कि उनके यहां चिकित्सक विजिट पर आते हैं लेकिन उनसे संबंधित रिकाॅर्ड भी नहीं मिला। इससे पहले टीम ने कस्बे में एक निजी लैब पर भी जांच की。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VRVIJAY RANA
Oct 25, 2025 08:30:59
Chandigarh, Chandigarh:मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा सुमिता मिश्रा, डीजीपी ओपी सिंह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. साकेत कुमार के साथ कई प्रशासनिक सचिव बैठक का रहे हिस्सा सभी उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत जिला स्तर के भी सभी अधिकारी बैठक में वर्चुअल तौर पर रहे उपस्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 जयंती और रन फॉर यूनिटी के कार्यक्रम रहा बैठक का एजेंडा श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अंतर्गत आयोजित होने वाले समागम पर भी हुई चर्चा जिला स्तर पर धान और बाजरे की फसल की खरीद का मुख्यमंत्री ने लिया फीडबैक
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Oct 25, 2025 08:30:33
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:पूर्व CM दिग्विजय सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत के मामले में 2 सितंबर 2025 से छिंदवाड़ा के परासिया में कोल्ड्रिफ कफ़ सिरप से बच्चों की मौत हुई. इसमें डाई एथिलिन ग्लायकोल 0.1 से ज्यादा नहीं होना चाहिए थी वह दवाई दी जा रही थी. डेप्युटी CM ने क्लीन चिट दी क्या ऐसे व्यक्ति का स्तीफा नहीं होना चाहिए था. स्वास्थ्य को लेकर कमिटी बनी पर कभी बैठक नहीं हुई. 2013 से अब तक बैठक हुई कि नहीं हुई. 1 महीना को परासिया केस को समझने में सरकार को. केंद्र सरकार ने मिलावट में सजा को प्रावधान को खत्म कर 5 लाख के जुर्माने की सजा दी. 2023 में फार्मास्यूटिकल कंपनियों से 945 करोड रुपए का इलेक्टरल बॉन्ड लिया, यह सजा खत्म करने के लिए लिया था. MP में टेस्टिंग लैब नहीं सभी प्राइवेट जगह की जा रही. फार्मास्यूटिकल कंपनी द्वारा बनाए जा रही दवाइयों की लैब में टेस्टिंग होना चाहिए. लैब में टेस्टिंग हो रही है तो कहां-कहां हो रही कब-कब हुई है जानकारी दें. कई पोस्ट खाली पड़ी हुई है और जो जमे हैं उनका कमीशन चलता है. सब स्टैंडर्ड दवाइयां की बढ़ रही संख्या. पहले 35 हुआ करती थी बढ़कर 94 हो गई. इलेक्टरल बॉन्ड दो और धंधा लो कि नीति पर चल रही भाजपा सरकार. पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की जज की निगरानी में जांच हो. कार्बाइड गन के इस्तेमाल पर बोले ICMR के निर्देश के बाद भी क्यों नहीं लगाई गई कार्बाइड गन पर रोक. सैकड़ो बच्चों ने अपनी आंखें गंवा दी. चंदा दो धंधा करो तुम्हें कोई भी सजा नहीं होगी. दवाई के रैंडम टेस्ट पर बोले दवाओं की रेगुलर टेस्टिंग होना चाहिए चाहे बाहर से आए या यहां पर बना रही हो कंपनी.
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Oct 25, 2025 08:30:18
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बबीता सिंह चौहान ने शनिवार को जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें लिफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण कुछ देर के लिए फंसना पड़ा, जिससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और स्टाफ लिफ्ट को चालू करने में जुट गए, जिसके बाद कुछ देर में लिफ्ट सामान्य हो सकी। लिफ्ट की घटना के बाद अध्यक्ष चौहान ने पैदल ही अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में फैली गंदगी देख नाराजगी जताई और मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमएस) को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ तो मौजूद हैं, लेकिन स्वच्छता का अभाव अस्वीकार्य है। अध्यक्ष ने बताया कि अस्पताल में एक नया लैब निर्माणाधीन है, जो जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान किसी मरीज ने दवा या जांच से संबंधित कोई शिकायत नहीं की। उन्होंने कहा कि यदि किसी आशा कार्यकर्ता द्वारा मरीजों को बाहर भेजने की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Oct 25, 2025 08:21:51
Khordha, Odisha:ସ୍ଵତନ୍ତ୍ର ଶିକ୍ଷଣ ଅକ୍ଷମତା ପଦଯାତ୍ରା ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ଓଡ଼ିଶା ବିଦ୍ୟାଳୟ ଶିକ୍ଷ୍ୟା କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ପ୍ରାଧିକରଣ (ଓସେପା) ଭୁବନେଶ୍ୱର ଙ୍କ ନିର୍ଦ୍ଦେଶ କ୍ରମେ ଖୋର୍ଦ୍ଧା ଜିଲ୍ଲା ଶିକ୍ଷା ଅଧିକାରୀ ଶ୍ରୀମତୀ ସୋନାମିକା ରାୟ ଙ୍କ ତତ୍ତ୍ଵାବଧାନରେ ସମଗ୍ର ଶିକ୍ଷା, ଖୋର୍ଦ୍ଧା ଆନୁକୁଳ୍ୟରେ ଅନ୍ତଃ ନିବେଶି ଶିକ୍ଷା ବିଭାଗ ଆନୁକୂଳରେ ସଂଯୋଯିକା ଶ୍ରୀମତୀ ପୁଷ୍ପମିତ୍ର ମିଶ୍ର ଙ୍କ ପୌରହିତ୍ୟରେ ପି ଏମ ଶ୍ରୀ ସରକାରୀ ବାଳିକା ଉଚ୍ଚ ବିଦ୍ୟାଳୟ, ଖୋର୍ଦ୍ଧା ର ନାଲି ରଙ୍ଗର ଗଣ ବେଶ ପରିଧାନ କରିଥିଥିଳା ସମସ୍ତ ଛାତ୍ରୀ ମାନଙ୍କୁ ନେଇ ଶିକ୍ଷଣ ଅକ୍ଷମତା ଉପରେ ଏକ ପଦଯାତ୍ରା ଅୟୋଜନ କରଯାଇଥିଲା। ଏହି ପଦଯାତ୍ରା କୁ ଜିଲ୍ଲା ସୁଚନା ଓ ଲୋକ ସେବା ସମ୍ପର୍କ ଅଧିକାରୀ ଲକ୍ଷ୍ମଣ କୁମାର ବେହେରା, ଭାରପ୍ରାପ୍ତ ପ୍ରଧାନ ଶିକ୍ଷୟତ୍ରୀ ଶର୍ମିଷ୍ଠା ଜେନା, ଓ ସଂଯୋଜିକା ପୁଷ୍ପମିତ୍ର ମିଶ୍ର ପତାକା ଦେଖାଇ ଶୁଭ ଉଦ୍ଘାଟନ କରିଥିଲେ। ଏହା ପୂର୍ବରୁ ସରକାରୀ ବାଳିକା ଉଚ୍ଚ ବିଦ୍ୟାଳୟ, ଖୋର୍ଦ୍ଧାର ପରିସର ମଧ୍ୟରେ ସମସ୍ତ ଛାତ୍ରୀ ମାନଙ୍କ ପ୍ରାର୍ଥନା ସଭାରେ ସଂଜୋଯିକା ତାଙ୍କ ଉଦବୋଧନରେ କହିଥିଲେ ଯେ ଏହି ଭଳି ସମସ୍ୟା ଦ୍ଵାରା ଛାତ୍ର ଛାତ୍ରୀ ଓ ବ୍ୟକ୍ତି ବିଶେଷ ମାନେ ପଢ଼ିବାରେ,ଲେଖିବାରେ, ଓ ଗାଣିତିକ ସମାଧାନ କରିବାରେ ଅସୁବିଧାର ସମ୍ମୁଖୀନ ହୋଇଥାନ୍ତି। ଏହି ପ୍ରକାର ସମସ୍ୟା ସେମାନଙ୍କର ମସ୍ତିଷ୍କ ଗଠନ ଓ କାର୍ଯ୍ୟର ବ୍ୟତିକ୍ରମ ଯୋଗୁଁ ସୃଷ୍ଟି ହୋଇଥାଏ। ଅନ୍ୟତମ ଅତିଥି ଖୋର୍ଦ୍ଧା ଜିଲ୍ଲାର ମନୋବିଜ୍ଞାନୀ ଶ୍ରୀମତୀ ଶୁଭଶ୍ରୀ ପଶ୍ଚିମକବାଟ ଜିଲ୍ଲା ସୁରକ୍ଷା ବିଭାଗ ତରଫରୁ ଆସି ଯୋଗଦାନ କରିଥିଲେ। ସେ ତାଙ୍କ ବକ୍ତବ୍ୟରେ କହିଥିଥିଲେ ଯେ ଏହା ହେଉଛି ଏକ ଜୀବନବ୍ୟାପୀ ସମସ୍ୟା। ଏହା ସାମାଜିକ ଜୀବନରେ ଓ ଦୈନନ୍ଦିନ ନିତ୍ୟକର୍ମ କରିବାରେ ଅଧିକ ପ୍ରଭାବ ପକାଇ ଛାତ୍ର ଛାତ୍ରୀ ମାନଙ୍କ ବ୍ୟକ୍ତିତ୍ଵ ବିକାଶରେ ବାଧକ ସୃଷ୍ଟି କରିଥାଏ। ତେଣୁ ସମସ୍ତ ଛାତ୍ର ଛାତ୍ରୀ ଓ ବ୍ୟକ୍ତି ବିଶେଷ ଏହିପରି ସମସ୍ୟାର ସମ୍ମୁଖୀନ ହେବା ସତ୍ତ୍ୱେ ସେମାନଙ୍କ ମଧ୍ୟରେ ଥିବା ସାମର୍ଥ୍ୟ ଅଛି ବୋଲି ଅନୁଭବ କରିବା ଉଚିତ୍ ବୋଲି କହିଥିଲେ। ଏହି ସବୁ ସମସ୍ୟା ଥିବା ସତ୍ତ୍ବେ ବହୁ ବିଶିଷ୍ଟ ବ୍ୟକ୍ତି ଯେପରିକି ଆଲବର୍ଟ ଆଇନ୍ ଷ୍ଟାଇନ୍, ବେଲ୍ ଗ୍ରିଟ୍ସ , ଅଭିଷେକ ବଚ୍ଚନ, ଓ ସନୀ ଦେଓଲ୍, ଇତ୍ୟାଦି ମାନଙ୍କର ଉଦାହରଣ ପିଲା ମାନଙ୍କୁ କହିଥିଲେ। ଏହି ଶିକ୍ଷଣ ଅକ୍ଷମତା କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ଅତିରିକ୍ତ ଗୋଷ୍ଠୀ ଶିକ୍ଷା ଅଧିକାରୀ ଭରତ ଚନ୍ଦ୍ର ପ୍ରଧାନ,ପ୍ରଧାନ ଶିକ୍ଷକ ଅଗାଧୁ ସେଠୀ, ସିଆରସିସି ମନୋଜ ଦାଶ,ସରକାରୀ ବାଳିକା ଉଚ୍ଚ ବିଦ୍ୟାଳୟ ଖୋର୍ଦ୍ଧାର ସମସ୍ତ ଶିକ୍ଷୟତ୍ରୀ , ଜଟଣୀ, ଖୋର୍ଦ୍ଧା, ବେଗୁନିଆ, ଓ ଟାଙ୍ଗୀ ବ୍ଲକ ର ସମସ୍ତ ସମ୍ୱଳ ଶିକ୍ଷକ ଓ ଖୋର୍ଦ୍ଧା ଜିଲ୍ଲାର ପୋଲିସ କର୍ମଚାରୀ , ଟ୍ରାଫିକ କର୍ମଚାରୀ ପ୍ରମୁଖ ଏହି ପଦଯାତ୍ରା କୁ ପରିଚାଳନା କରିଥିଲେ। ଶେଷରେ ଅତିରିକ୍ତ ଶିକ୍ଷା ଅଧିକାରୀ ଧନ୍ୟବାଦ ଦେଇଥିଲେ。
0
comment0
Report
JPJai Pal
Oct 25, 2025 08:20:22
Haldwani, Uttar Pradesh:सनातन आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत आज नहाय-खाय के साथ हो गई है। काशी के गंगा घाटों पर पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह और चहल-पहल देखने को मिल रही है। पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भीड़: छठ पर्व को मनाने और इसकी भव्यता देखने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से भारी संख्या में सैलानी और श्रद्धालु काशी पहुंचे हैं। गंगा के सभी 84 घाटों पर छठ पूजा की व्यापक तैयारियां जारी हैं। नाव से ग्राउंड रिपोर्ट:- श्रद्धालुओं ने बताया कि वे नाव से सभी घाटों की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं और छठ पूजा के अलौकिक दृश्यों को देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं। जिला प्रशासन की ओर से दशाश्वमेध घाट से मणिकर्णिका घाट तक के प्रमुख क्षेत्रों में युद्धस्तर पर साफ-सफाई का काम जारी है ताकि व्रतियों को किसी तरह की असुविधा न हो। आज 'नहाय-खाय' के साथ चार दिवसीय महापर्व का विधिवत शुभारंभ हो गया है। अगले दिनों में खरना और फिर अर्घ्य की रस्में पूरी की जाएंगी。 WKT- नाव से ग्राउंड रिपोर्ट सभी घाटों को दिखाते हुए बाइट- शंभू, संगठन मंत्री, नाविक समाज, दशाश्वमेध , घाट
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Oct 25, 2025 08:20:00
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले की धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। यहां कुत्तों ने 9 साल की बच्ची और एक 25 वर्षीय युवक श्याम सिंह पर हमला कर दिया। बच्ची अपने परिवार के साथ व युवक दोनों यहां खाटूश्यामजी में दर्शन करने के लिए आए थे। यहां रीングस पर गोल्डन वाटर पार्क के सामने कुत्तों ने उन पर हमला किया। घटना में घायल 9 साल की बच्ची का नाम वेदनी(9) पुत्री राहुल निवासी गुजरात और श्याम सिंह पुत्र शीशपाल 25 वर्षीय निवासी अलवर है। कुत्तों के हमले में घायल होने के बाद इन्हें इलाज के लिए खाटूश्यामजी में उपजिला अस्पताल लाया गया। जहां पर दोनों का इलाज किया गया।बताया गया कि इससे पहले कस्बे में कुत्तों के हमले की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन नगरपालिका प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता। अब आगामी दिनों में देवउठनी एकादशी पर बाबा खाटूश्यामजी का जन्मोत्सव आ रहा है। इस दिन खाटूधाम कस्बे में लाखों भक्त आएंगे। ऐसे में यदि कुत्तों को दूर नहीं छोड़ा जाता तो वापस हमले की पुनरावृति का अंदेशा रहेगा। प्रशासन को श्याम की नगरी में आवारा घूमते कुत्तों को पकड़ कर बार बार हो रही घटनाओं से निजात दिलानी चाहिए।
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Oct 25, 2025 08:19:46
Jaipur, Rajasthan:जल जीवन मिशन में पहली बार निजी कंपनियां 5 बड़े प्रोजेक्ट संभालेगी. 5,000 गांवों में करोड़ों के प्रोजेक्ट से पेयजल कनेक्शन किए जाएंगे. इस परियोजनाओं को हाइब्रिड एन्युटी मॉडल पर आधारित काम किए जाएंगे. आखिरकार कौन कौन प्रोजेक्ट को जलदाय निजी कंपनियों के जिम्मे सौपेगी देखे...इस रिपोर्ट में! निजी कंपनियों पर प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी- जलदाय विभाग पहली बार पांच बड़े पेयजल सप्लाई प्रोजेक्ट हाइब्रिड एन्युटी (हेम) मॉडल पर बड़ी कंपनियों को देने जा रहा है. निजी कंपनियां 18,879 करोड़ के प्रोजेक्ट संभालेगी. जल जीवन मिशन के तहत 5 हजार गांवों में हेम मॉडल से 4.20 लाख घरेलू नल कनेक्शन किए जाएंगे. हाइब्रिड एन्युटी मॉडल पीपीपी मॉडल है. 20 लाख की आबादी को इसका फायदा मिलेगा. विभाग प्रोजेक्ट का कुल 40 फीसदी निवेश करेगा, जबकि शेष 60 फीसदी राशि सफल ठेकेदार द्वारा निवेश की जाएगी. ठेकेदार को अपनी निवेश राशि 10 वर्षों की अवधि में 20 किस्तों के माध्यम से एन्युटी भुगतान के रूप में वापस की जाएगी. इन प्रोजेक्ट में लागू होगा हाइब्रिड एन्युटी मॉडल- जिला ............... लाभान्वित गांव..... प्रोजेक्ट..........अनुमानित लागत करौली,सवाई मोधापुर....... 1426 ....... चंबल नदी ........ 3066 करोड़ अलवर,भरतपुर ....... 1237 .......चंबल नदी......... 4813 करोड़ धौलपुर,भरतपुर ........ 470 ..... काली तीर ......... 606 करोड़ चित्तौड़गढ़,प्रतापगढ़ राजसमंद,उदयपुर ......... 1473 .......जाखम डैम......... 3266 करोड़ सीकर,झुंझुनूं ........... 394 ........इंदिरा गांधी नहर.... 7125 करोड़ 10 साल तक निजी कंपनी करेगी संचालन- माना जा रहा है कि हेम मॉडल से जलापूर्ति परियोजनाओं के लिए प्रारंभिक वित्तीय आवश्यकता कम हो जाएगी. जलापूर्ति परियोजनाओं का संचालन और रखरखाव 10 वर्षों तक उसी ठेकेदार द्वारा किया जाएगा जिसने इन प्रोजेक्ट में निवेश किया.11 जिलों में इन प्रोजेक्ट पर काम होगा.
1
comment0
Report
KSKAMARJEET SINGH
Oct 25, 2025 08:19:30
Bassi Akbarpur, Haryana:करनाल की अनाज मंडी में व्यवस्था का सिर्फ नाम ही है लेकिन कोई ऐसा काम नहीं किया गया जिससे किसानों को सहूलियत हो ऐसा हम नहीं बल्कि किसान कह रहे हैं उनका कहना है कि हम रात से लाइन में लगे हुए हैं गेट पास के लिए लेकिन अभी तक अंदर जाने नहीं दिया जा रहा मंडी बंद कर दी जाती है जिस वजह से किसान को परेशानी हो रही है उन्होंने कहा कि किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही जो कि गलत है अभी पिछले दो दिन त्योहार भी था तब भी ऐसे ही कर दिया गया था लेकिन अब रात से खड़े हैं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं है किसान परेशान है उन्होंने कहा कभी आधार कार्ड मांगा जाता है कभी कुछ मांगा जाता है जबकि पंजीकरण सारा कुछ ऑनलाइन किया गया है। एक किसान का कहना है कि उसके भाई के नाम पंजीकरण है जिसमें उससे पूछताछ की जा रही है तू कौन है उन्होंने कहा मैं कुटेल गांव से आया हूं अपनी फसल लेकर और कागज के नाम पर जो है मैं परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
1
comment0
Report
APAVINASH PATEL
Oct 25, 2025 08:18:00
Sakti, :गोबरा में भीषण सड़क हादसा — अज्ञात वाहन की टक्कर से 8 मवेशियों की मौत, 2 घायल डभरा-खरसिया मुख्य मार्ग पर कंचन फ्यूल्स के पास गोबरा गांव में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ。 किसी अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े 10 मवेशियों को जोरदार टक्कर मार दी。 इस हादसे में 8 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 मवेशी गंभीर रूप से घायल हैं。 घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया है。 ग्रामीणों ने डभरा पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है。 वहीं डभरा पशु चिकित्सालय से सहायक पशु चिकित्सक और उनकी टीम ने पहुंचकर घायल मवेशियों का उपचार किया。 घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश और शोक का माहौल व्याप्त है।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top