बुरहानपुर में पत्नी और भाई ने मिलकर ली युवक की जान, पुलिस ने किया खुलासा
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर जिले के शिकारपुरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी ने पति के साथ लूट की झूठी साजिश रचकर पुलिस को गुमराह किया। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि पत्नी ने अपने प्रेमी देवर के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। पत्नी ने पति को दो ढाबों पर शराब पिलाई और फिर देवर के साथ मिलकर उसकी जान ले ली। पत्नी दुर्गा बाई और देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
