icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

निवाई निकाय चुनाव के लिए कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम व ड्यूटी चेकिंग की

Tonk, Rajasthan:निवाई नगर पालिका क्षेत्र में 9 सितंबर को होने जा रहे निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। चुनावी तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए टोंक जिला कलेक्टर टीना डाबी और चुनाव पर्यवेक्षक सौरभ स्वामी ने निवाई का दौरा किया। दोनों अधिकारियों ने कृषि उपज मंडी परिसर पहुंचकर ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा, स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं और मतदान से जुड़ी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। आपको बता दें कि निवाई नगर पालिका के 40 वार्डों में कुल 121 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 41 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर 164 मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि 40 कार्मिकों को रिजर्व रखा गया है। कृषि उपज मंडी परिसर में मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद मतदान दल अपने-अपने बूथों के लिए रवाना होंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान निवाई रिटर्निंग ऑफिसर गंभीर सिंह और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सृष्टि जैन भी मौजूद रहे और उन्होंने चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा से लेकर मतदान प्रक्रिया तक सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बाइट — टीना डाबी, जिला कलेक्टर, टोंक
0
0
Report
Advertisement

कोटा रोड शो में भजनलाल शर्मा बोले, भाजपा ने कहा वही कर दिखाया

Kota, Rajasthan:कोटा में CM भजनलाल का भव्य रोड शो, बोले- 'भाजपा ने जो कहा, वो करके दिखाया' ​ सत्यनारायण मंदिर में दर्शन के बाद कांग्रेस पर बरसे मुख्यमंत्री; दो नगर निगम को एक करने का वादा किया पूरा ​कोटा में नगर निगम चुनाव के प्रचार के तहत मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक विशाल रोड शो और जनसभा को संबोधित किया। शाम को कोटा एयरपोर्ट पहुंचने पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और स्थानीय विधायकों ने उनका भव्य स्वागत किया। ​कैथूनीपोल स्थित श्री बड़ा मंदिर सत्यनारायण जी में दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने कोटा में दो नगर निगम बनाकर विभाजन की राजनीति की थी, जबकि भाजपा ने इसे पुनः एक निगम बनाने का अपना वादा पूरा किया।" इस दौरान उन्होंने कोटा में बन रहे नए एयरपोर्ट का भी विशेष जिक्र किया। ​सभा के बाद मुख्यमंत्री फूलों से सजी खुली जीप में रोड शो पर निकले। कैथूनीपोल से शुरू होकर जयपुर गोल्डन तक करीब 3 किलोमीटर लंबे इस रोड शो में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। मार्ग में श्रीपुरा चौराहा, सब्जीमंडी, रामपुरा और आर्य समाज रोड पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर सीएम का आत्मीय स्वागत किया गया। स्पीच भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार
0
0
Report

पल्लू में सावनी फसलें बर्बाद, सूखा घोषित करने की मांग तेज

Hanumangarh, Rajasthan:पल्लू में बिना बारिश सावनी फसल चौपट, क्षेत्र को सूखा ग्रस्त घोषित करने की मांग; किसानों में आक्रोश हनुमानगढ़ जिले के पल्लू क्षेत्र में लंबे समय से बारिश न होने से सावनी फसलें पूरी तरह बर्बादी की कगार पर पहुंच गई हैं। ग्वार, मूंगफली, बाजरा, मूंग, मोठ सहित अन्य फसलें 80 से 90 प्रतिशत तक नष्ट हो चुकी हैं। किसानों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है और आजीविका प्रभावित हो रही है। किसान नेता गौरीशंकर थोरी ने सरकार से पल्लू क्षेत्र के सभी गांवों को तत्काल सूखा ग्रस्त घोषित करने की मांग की है। उन्होंने किसानों को सरकारी मुआवजा देने तथा लंबित फसल बीमा क्लेम का शीघ्र भुगतान करने की अपील की। थोरी ने कहा कि बारिश के अभाव में खेतों में खड़ी फसलें चौपट हो गई हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन अभी तक किसानों की पीड़ा को गंभीरता से नहीं ले रहे। किसानों में भारी आक्रोश है। प्रशासन तत्काल गिरदावरी करवाकर वास्तविक नुकसान का आकलन करे और राहत प्रदान करे। समाजसेवी अनिरुद्ध जोशी ने बताया कि किसान आज भी पिछली रबी फसल के बीमा क्लेम के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।
0
0
Report
Advertisement

बलराम मांझी बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष चुने गए; यूनेस्को धरोहर सूची पर सहमति

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को बस्तर दशहरा समिति की बैठक का आयोजन किया गया, 75 दिवसीय बस्तर दशहरा पर्व को पूरी भव्यता और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाने को बैठक में चर्चा की गई, इस दौरान सर्वसम्मति से बलराम मांझी को बस्तर दशहरा समिति का उपाध्यक्ष चुना गया, साथ ही इस दौरान बस्तर दशहरा को यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर सूची में दर्ज कराने का साझा संकल्प दोहराया, इस बैठक में बस्तर सांसद एवं दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप, बस्तर राजपरिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव, कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी शलभ सिन्हा, दंतेवाड़ा से मां दंतेश्वरी के पुजारी जिया बाबा सहित समस्त मांझी-चालकी, मेंबर-मेंबरीन, पुजारी और प्रशासनिक अधिकारी एवं टेम्पल स्टेट समिति के सदस्य मौजूद थे।
0
0
Report

हापुड़ Pilates विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लॉटिंग पर फिर किया बुलडोजर हमला

Hapur, Uttar Pradesh:अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण करने वालों पर हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण का बुलडोजर एक बार फिर ताबड़तोड़ गरजा है. एचपीडीए वीसी के निर्देश पर प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल के साथ पिलखुवा थाना क्षेत्र में बड़ी और सख्त ध्वस्तीकरण कार्रवाई को अंजाम दिया. ​कार्राईا के दौरान प्राधिकरण प्रवर्तन दल और सचल दस्ते ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में 5 अलग-अलग जगहों पर लगभग 35 हजार 800 वर्ग मीटर में अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर चलाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. टीम ने ​खैरपुर दहपा रोड, ग्राम अचपल गढ़ी में सीताराम सैनी, इलियास व आबिद द्वारा की जा रही लगभग 4000 वर्ग मीटर की अवैध प्लॉटिंग, ​चकरोड खैरपुर, ग्राम अचपल गढ़ी में हरपाल व अनीस की करीब 3800 वर्ग मीटर में अवैध प्लॉटिंग, ​चण्डी मन्दिर से खैरपुर मार्ग (खसरा सं० 704) पर किसान नरेश, मुकेश व शहजाद द्वारा विकसित 12000 वर्ग मीटर की प्लॉटिंग, ​चण्डी मन्दिर से खैरपुर मार्ग पर रिंकू सैनी द्वारा काटी जा रही 4000 वर्ग मीटर की अवैध कॉलोनी, वाल्मीकि चौक से जटपुरा मार्ग पर पंकज सैनी, जगमोहन, आबिद व राशिद द्वारा 12000 वर्ग मीटर में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया. प्राधिकरण ने साफ चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा. आमजन से भी अपील की गई है कि वे नियमानुसार मानचित्र स्वीकृत कराकर ही निर्माण करें.
0
0
Report
Advertisement

रतलाम में साइलेंसर हटाने की पुलिस कार्रवाई बन गई लोगों के लिए मनोरंजन

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में तेज आवाज और धमाका करने वाले साइलेंसर के खिलाफ यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई, लेकिन सख्त संदेश देने वाली यह कार्रवाई लोगों के लिए मनोरंजन का जरिया बन गई। दरअसल,Campaign के दौरान दोपहिया वाहनों से करीब 100 तेज और धमाकेदार आवाज वाले साइलेंसर जब्त किए गए। आज दो बत्ती चौराहे पर इन सभी साइलेंसर को बुलडोजर से नष्ट किया गया। लेकिन कार्रवाई से करीब एक घंटे पहले ही सड़क पर साइलेंसर की कतार लगाकर बुलडोजर खड़ा कर दिया गया। एक घंटे तक सड़क पर यह नजारा लोगों की उत्सुकता का कारण बना रहा। कोई साइलेंसर के साथ वीडियो बनाता नजर आया, तो किसी ने बुलडोजर के साथ रील बनाई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। इतना ही नहीं, बुलडोजर को बाकायदा हरी झंडी दिखाकर कार्रवाई शुरू कराई गई。 अब सवाल यही है—जब पुलिस की सख्त कार्रवाई मनोरंजन का हिस्सा बन जाए, तो क्या इससे नियम तोड़ने वालों में कानून का खौफ पैदा होगा?
0
0
Report

डीजीपी ने थाना स्तर पर माइक्रो मॉनिटरिंग से अपराध नियंत्रण के निर्देश जारी किए

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग डीजीपी अजय सिंघल की अपराध नियंत्रण को लेकर हुई मैराथन बैठक पुलिस मुख्यालय पंचकूला में हुई बैठक में तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों, पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस आयुक्तों एवं पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े करीब 3 घंटे चली इस बैठक में प्रदेश में अपराध की स्थिति की थाना-वार तथा अपराध के विभिन्न हेड के अनुसार विस्तृत समीक्षा की गई डीजीपी ने कहा अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं डीजीपी ने परफॉर्म नही करने वाले थाना प्रभारी औऱ सुपरवाइजरी अधिकारियो पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश डीजीपी ने थाना स्तर पर अपराध की माइक्रो लेवल मॉनिटरिंग के भी दिए निर्देश डीजीपी ने अपराध की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण में विफल रहने वाले थाना प्रभारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में प्रत्येक SHO के साथ नियमित बैठक कर थाना-वार अपराध की समीक्षा करें और स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप ठोस एवं प्रभावी रणनीति तैयार कर अपराध पर नियंत्रण सुनिश्चित करें-- डीजीपी सीसीटीएनएस डेटा के आधार पर तैयार होगी अपराध नियंत्रण रणनीति-- डीजीपी डीजीपी अजय सिंहल ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष प्रदेश में BNS के तहत कुल अपराध में 9.11 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है डीजीपी ने अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के लिए बेस्ट प्रैक्टिसेस अपनाने, सफल पुलिसिंग मॉडल को अन्य जिलों में लागू करने और पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने के निर्देश दिए
0
0
Report
Advertisement

जमीन विवाद के कारण बेमेतरा में महिलाओं पर लाठी-डंडे से हमला

Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले में जमीन विवाद को लेकर मारपीट के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कई बार विवाद इतना बढ़ जाता है कि मामला गंभीर अपराध तक पहुंच जाता है। ताजा मामला साजा थाना क्षेत्र के ग्राम परसबोड़ से सामने आया है, जहां खेत में काम कर रही दो महिलाओं के साथ कथित तौर पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट की गई। हमले में घायल दोनों महिलाओं को डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। तस्वीरों में दिखाई दे रहा यह घटनाक्रम साजा थाना क्षेत्र के ग्राम परसबोड़ का बताया जा रहा है। पीड़ित महिलाओं के मुताबिक, वे खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान परिवार के ही कमल और उसकी मां तारण के खेत में पहुंचने के बाद जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया। महिलाओं का आरोप है कि दोनों ने उन्हें खेत से हटने के लिए कहा। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और कथित तौर पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट की गई। मारपीट में कांति और भगवती घायल हो गईं। इसके बाद डायल 112 की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। पीड़ित महिलाओं और परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। बाइट-1 कांति, घायल महिला बाइट-2 भगवती, घायल महिला बाइट-3 गिरधारी, कांति के पति बाइट-4 भगवती के भाई
0
0
Report

रेवाड़ी में पेयजल संकट: लक्ष्मी नगर ने चक्का जाम, 48 घंटे में समाधान अल्टीमेटम

Rewari, Haryana:रेवाड़ी में पेयजल संकट,भड़के कॉलोनीवासियों ने नारनौल रोड किया जाम...... 4 घंटे तक फंसे रहे वाहन.... मटके लेकर सड़कों पर उतरीं महिलाएं, मौके पर आला अधिकारियों को बुलाने पर अड़ीं.... 2 साल से लीकेज और गंदे पानी की मार झेल रहे लक्ष्मी नगर के बाशिंदे.... डीसी तक गुहार लगाने के बाद भी नहीं हुआ समाधान, प्रशासन को 2 दिन का अल्टीमेटम.... रेवाड़ी में गहराते पेयजल संकट को लेकर आज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लक्ष्मी नगर कॉलोनी के निवासियों ने सुबह रेवाड़ी-नारनौल मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं, जो जनस्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर सड़क पर ही डट गईं। सूचना मिलते ही रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। करीब 4 घंटे चले इस हंगामे के बाद प्रशासन ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया, लेकिन कॉलोनीवासियों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे में पानी की समस्या हल नहीं हुई, तो वे दोबारा सड़क पर उतरेंगे। रेवाड़ी-नारनौल रोड पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब लक्ष्मी नगर के आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उनके इलाके में पिछले दो वर्षों से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। पेयजल पाइपलाइन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है, जिसके कारण लीकेज होती है और घरों के नलों तक पानी पहुंच ही नहीं पाता। जहां कहीं सप्लाई आती भी है, वहां बदबूदार और दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे इलाके में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे इस समस्या को लेकर कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के चक्कर काट चुके हैं और जिला उपायुक्त को भी लिखित शिकायत सौंप चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर उन्हें केवल झूठे आश्वासनों के सिवाय कुछ हासिल नहीं हुआ। व्यवस्था से तंग आकर आखिरकार उन्हें सड़क जाम करने जैसी सख्त कदम उठाना पड़ा। करीब 4 घंटे तक चले इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस अधिकारियों की कड़ी मशक्कत और विभागीय स्तर पर जल्द समाधान के वादे के बाद ही लोग सड़क से हटने को तैयार हुए।
0
0
Report

छतरपुर की बदहाल सड़कों पर विधायक ललिता यादव फिर निरीक्षण में जुटीं

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर शहर की बदहाल सड़कों को लेकर विधायक ललिता यादव एक बार फिर सड़क पर उतरीं। उन्होंने अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न मार्गों का निरीक्षण किया और सड़कों की स्थिति देखी। विधायक ललिता यादव ने बताया कि शहर की सड़कों के निर्माण और सुधार के लिए करीब 7 करोड़ रुपये की राशि से काम कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द सुधार कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि शहर के विकास को लेकर नगरपालिका और विधायक लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कुछ षड्यंत्रकारी लोग नगरपालिका और विधायक को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों से सड़क निर्माण, पैचवर्क, जल निकासी और अतिक्रमण की जानकारी ली और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top