icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भूकंप के बाद इमारत की दरारें सवाल, पांच मंजिला मकान ढहने की जांच जारी

New Delhi, Delhi:भूकंप के बाद आई दरारों के दावे ने उठाए सवाल 20-25 साल पुरानी थी इमारत, पहले दो मंजिल थीं; बाद में बढ़ाई गईं अतिरिक्त मंजिलें रेस्क्यू ऑपरेशन को किया गया बंद ऑफीशियली स्टेटमेंट आना अभी है बाकी शाहदरा जिला के न्यू सीमापुरी में इमारत ढहने के बाद सबसे बड़ा सवाल उसके निर्माण और उसकी हालत को लेकर उठ रहा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि मंगलवार रात आए भूकंप के बाद 5 मंजिला इमारत में दरारें दिखाई देने लगी थीं। पड़ोसियों के मुताबिक, इसके बाद मकान मालिक इमारत खाली कराने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। संबंधित विभागों की जांच और तकनीकी आकलन के बाद ही यह साफ होगा कि इमारत किन परिस्थितियों में ढही。 मृतक के परिजनों ने बताया कि जो पांच मंजिला मकान गिरा उसके बराबर में एक मकान था जिसे एमसीडी द्वारा नोटिस दिया गया था उसमें घर में ही रिपेयरिंग का काम चल रहा था करीब 20 से 25 साल पुरानी यह इमारत न्यू सीमापुरी के ई-ब्लॉक में ई-401 नंबर के करीब 25 वर्ग गज के प्लॉट पर बनी थी। एमसीडी के मुताबिक, यह झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में आता है और जमीन डीयूएसआईबी की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शुरुआत में इमारत केवल दो मंजिला थी। बाद में इसमें अतिरिक्त निर्माण किया गया और पिछले करीब डेढ़ साल में तीन मंजिलें और बनाए जाने की बात सामने आई है। ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें थीं, जबकि ऊपरी मंजिलों में अलग-अलग परिवार रहते थे。 हादसे के बाद मलबा हटाने में कई विभागों की टीमें एक साथ जुटीं। दिल्ली पुलिस, दमकल, एमसीडी, डीडीएमए और एनडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने मलबे को हिस्सों में हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश की।_local_people_ बचाव अभियान के दौरान आसपास के हिस्से को खाली कराया गया और लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई। देर शाम तक 12 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया। इनमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को अस्पताल भेजा गया。 आसपास की इमारतों पर भी असर इमारत गिरने से उसके दोनों तरफ की दो इमारतें को आंशिक नुकसान पहुंचा। पास स्थित ईदगाह की चारदीवारी का कुछ हिस्सा भी ढह गया। बचाव अभियान के दौरान आसपास के हिस्से को खाली कराया गया और लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई। दमकल और एंबुलेंस के वाहनों के लिए रास्ता खुला रखने को पुलिस ने यातायात भी नियंत्रित किया। स्थानीय जानकारी के मुताबिक, इस इलाके में कई परिवार कचरा और प्लास्टिक बीनने का काम करते हैं। इमारत में रहने वाले लोगों में ऐसे परिवार भी शामिल थे। हालांकि, हादसे के समय इमारत में कुल कितने लोग मौजूद थे और कितने परिवार वहां रह रहे थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। जांच से साफ होगी वजह डीसीपी शाहदरा राजेंद्र प्रसाद मीणा के मुताबिक, ई-401 नंबर की चार मंजिला इमारत करीब 25 वर्ग गज के प्लॉट पर बनी थी। इसके गिरने से बगल की दो से तीन इमारतें भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई हैं। मलबे से 12 लोगों को निकाला गया है और हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। बचाव दल यह सुनिश्चित करने में जुटे थे फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन अब बंद कर दिया गया है इमारत के निर्माण, अतिरिक्त मंजिलों और उसकी मौजूदा स्थिति से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। भूकंप के बाद दरार आने और मकान मालिक की ओर से इमारत खाली कराने की कोशिश किए जाने के स्थानीय लोगों के दावे की भी जांच की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी。 डीसीपी शाहदरा राजेंद्र प्रसाद मीणा के मुताबिक, हादसे के बाद अब तक कुल 12 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। इनमें आठ घायलों को इलाज के लिए ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भेजा गया है। घायलों में मोमीन मिर्जा (56), अब्दान (3), अब्दुल रहमान (28), देव‍रुद्दीन (28), सलमा (50), छोटे (34), सकीना (35) और समद (30) शामिल हैं。 हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। इनमें करीब 12 साल की एक बच्ची शामिल है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। इसके अलावा 21 वर्षीय गुलफसा की भी मौत हुई है। वह करीब चार माह की गर्भवती थी। और पुलिस मृतकों व प्रभावित लोगों की पहचान समेत अन्य जानकारियां जुटा रही है。 रिपोर्ट - राकेश चावला
0
0
Report

मaharajpur: फार्महाउस से 275 बोरियाँ खाद जब्त, FIR दर्ज

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के महाराजपुर तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से खाद का भंडारण करने वाले कारोबार पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बबलू पटेल के निजी फार्म हाउस पर रात में छापा मारकर 275 बोरियों से ज्यादा खाद जब्त कर परिसर को सील कर दिया गया है और आरोपी के खिलाफ महाराजपुर थाने में FIR दर्ज की गई है, मसला ग्राम पुर / नाथपुर मौजा का है। नौगांव एसडीएम ने बताया कि बीती रात की सूचना मिली थी कि फार्म हाउस पर छापा मारा जिसमें 218 बोरी मृदाकल्प और 57 बोरी यूरिया जब्त, जिसकी कीमत करीब 3 लाख है। करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि ग्राम और तहसील महाराजपुर में बबलू पटेल द्वारा अवैध रूप से खाद का भंडारण किया गया है। सूचना पर तत्काल तहसीलदार और पुलिस बल के साथ मौके पर कार्रवाई की गई। मौके पर 218 बोरियां NFL की मृदाकल्प और 57 बोरियां यूरिया की पाई गईं। जांच में स्टॉक से संबंधित कोई वैधानिक रिकॉर्ड नहीं मिला, जिसके कारण गोदाम को सील कर दिया गया।
0
0
Report

तिलक नगर के हिस्ट्रीशीटर दो बदमाश गिरफ्तार, तीन बाइकों-तीन मोबाइल बरामद

Delhi, Delhi:26 अपराधिक मामलों में शामिल دو हिस्ट्री शीटर बदमाश चेकिंग के दौरान हुए गिरफ्तार\nचोरी की दो बाईक तीन स्कूटी तीन मोबाईल फोन बरामद\nपाँच मामलों का हुआ खुलासा\nतिलकनगर के घोषित है बदमाश\nवाहन चोरी में भी शामिल है आरोपी\nराजेश शर्मा \nपश्चिमी जिला के तिलक नगर थाने के पुलिस टीम ने दो हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को चेकिंग के दौरान दर्द पहुंचा है और उनकी निशानदेही पर चोरी की दवाई तीन स्कूटी और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं इन पर पहले से ही 26 आपराधिक मामले दर्ज हैं इनके पकड़े जाने से पांच मामलों का भी खुलासा हुआ है पकड़े गए बदमाशों की पहचान सुधीर उर्फ सोनू 32 तिलकनगर का घोषित हिस्ट्री शीटर बदमाश है और इस पर पहले से ही दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। दुसरे आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह 42 इस पर भी पहले से ही कई अपराधिक मामले दर्ज है।दोनों ही तिलकनगर इलाके के रहने वाले है।पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी के अनुसार पहले मामले में पुलिस जनकपुरी ईस्ट मैट्रो स्टेशन के पास चैंकिंग कर रही थी उसी दौरान सूचना मिली कि एक हिस्ट्री शीटर बदमाश चोरी की बाईक पर आने वाला है और आते ही चैकिंग के दौरान मुखबर की निशानदेही पर तिलकनगर के घोषित बदमाश को पकड़ लिया गया।वही दूसरे मामले में सपेरा बस्ती तिलकनगर केशोपुर के पास से चैकिंग के दौरान दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।पुलिस इसके और साथियों की भी तैलाश में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

पानीपत कोर्ट परिसर में हथियारबंद हमले से हड़कंप, घायल युवक अस्पताल में भर्ती

Panipat, Haryana:कोर्ट परिसर में गवाह पर हथियारबंद हमला पांच गाड़ियों में तोड़फोड़ तारीख पर गवाही देने पहुंचे युवक को लाठी डंडों और गंडासियों से पीटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती फायरिंग के दावे पर पुलिस जांच जारी पानीपत। पानीपत कोर्ट परिसर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वकीलों के चैंबर वाली बिल्डिंग के पीछे पार्किंग में तारीख पर गवाही देने पहुंचे एक युवक पर हथियारबंद युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक को लाठी-डंडों, गंडासियों और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा। हमलावरों ने पार्किंग में खड़ी करीब पांच गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ साल पहले हुए आपसी विवाद का मामला अदालत में विचाराधीन है। इसी मामले में तारीख पर दोनों पक्ष कोर्ट पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता पक्ष के दो युवक वकीलों के चैंबरों के पीछे पार्किंग में पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कई युवक वहां आए और दोनों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से पार्किंग में अफरा-तफरी मच गई। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए。 प्रत्यक्षदर्शी वकील ने बताया- बेदर्दी से पीटा घटना के प्रत्यक्षदर्शी एक वकील ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे लंच ब्रेक के दौरान उन्होंने एक युवक को कई लोगों द्वारा लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटते देखा। उनके अनुसार युवक के गिरने के बाद भी उसके सिर पर वार किए गए। वकील ने बताया कि हमलावरों ने जाते समय दो-तीन गाड़ियों में तोड़फोड़ की। उन्होंने कहा कि कोर्ट जैसी जगह पर इस तरह की घटना से वकीलों और आम लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा हुई है। परिजन का दावा- 8 से 10 हमलावरों की पहचान घायल के परिजन ने दावा किया कि हमलावरों की संख्या काफी अधिक थी और इनमें से 8-10 लोगों को पहचान लिया गया है। उन्होंने कुछ आरोपियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। परिजन का आरोप है कि हमलावरों के पास गंडासियां, लोहे की रॉड और लाठी-डंडे थे। साथ ही उन्होंने पार्किंग के बाहर तीन-चार राउंड फायर होने का भी दावा किया। हालांकि, मौके पर मौजूद वकील ने फायरिंग की बात से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने फायरिंग नहीं देखी। ऐसे में फायरिंग हुई या नहीं, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल घटना के बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शी वकील ने कहा कि कोर्ट में लोग न्याय की उम्मीद लेकर आते हैं, लेकिन परिसर में इस तरह की वारदात होना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घायल के बयान और मौके से मिले तथ्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। हमले के कारणों, आरोपियों की पहचान, वाहनों में तोड़फोड़ और फायरिंग के दावे समेत पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है。
0
0
Report

खंडवा में कांग्रेस का पुतला दहन, ज्ञानेश कुमार के विरोध में प्रदर्शन

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में कांग्रसियों ने किया प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया। खंडवा कांग्रेस ने आज दिल्ली में राहुल, प्रियंका गांधी और विपक्षी सांसदों के साथ पुलिस बर्बरता के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच झड़प भी देखने को मिली है। पुतला बुझाने के लिए पुलिस ने वॉटर केनन का उपयोग किया तो पानी के पाइप की खिंचातानी दिखी। खंडवा में कांग्रेसी गांधी भवन से प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए केवलराम चौराहा पहुचे। यहां कांग्रेसीयों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। पुतला जलाने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर खींचतान और झड़प देखने को मिली। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य सांसदों के साथ पुलिस ने बर्बरता की। इसी के विरोध में खंडवा में कांग्रेस ने प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया।
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर: 1000 बिस्तर अस्पताल के सामने ट्रैफिक कर्मी-युवक की मारपीट वीडियो वायरल

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर 1000 बिस्तर अस्पताल के सामने बीच सड़क पर मारपीट, वीडियो वायरल ​ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र स्थित 1000 बिस्तर अस्पताल के सामने बीच सड़क पर हुआ भारी हंगामा。 ​ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और युवक के बीच हुआ तीखा विवाद。 ​दोनों के बीच काफी देर तक चलती रही बहसबाज़ी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई。 ​बीच सड़क पर लंबे समय तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई。 ​घटना का किसी राहगीर द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है。 ​वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी और युवक आपस में हाथापाई और धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं。 ​वीडियो सामने आने के बाद कंपू थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है。 ​मारपीट और विवाद की मुख्य वजह क्या थी, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है。 ​पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की पड़ताल कर वैधानिक कार्रवाई करने में जुटी है。
0
0
Report
Advertisement

कानपूर GST धोखाधड़ी: 262 करोड़ फर्जी ITC का खुलासा, 7 फर्मों पर छापे

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग राज्य कर विभाग की जांच में 262 करोड़ के फर्जी कारोबार का खुलासा 7 फर्जी फर्मों ने कागजों में दिखाया 262 करोड़ रुपये का कारोबार जांच में 47.05 करोड़ रुपये की फर्जी आईटीसी का खुलासा राज्य कर विभाग की टीम ने करीब 10 करोड़ रुपये की आईटीसी जब्त की कानपुर नगर और कानपुर देहात में दो दिन तक 7 फर्मों के ठिकानों पर छापेमारी 15 अधिकारियों की 7 टीमों ने एक साथ की कार्रवाई जांच में कई फर्मों के declare किये पते पर कोई वास्तविक कारोबार नहीं मिला फर्जी बिल और बोगस सप्लाई के जरिए आईटीसी का लाभ लेने का मामला सामने आया जमीनी स्तर पर कारोबार नहीं, लेकिन जीएसटी रिकॉर्ड में करोड़ों का टर्नओवर जांच में बालाजी ट्रेडर्स, वर्मा ट्रेडर्स, बालाजी एंटरप्राइजेज, सुनील ट्रेडिंग कंपनी, एसबीएम ट्रेडर्स और पूजा उद्योग समेत 7 फर्में जांच के दायरे में बालाजी ट्रेडर्स ने 46.22 करोड़ की बोगस सप्लाई दिखाकर 8.32 करोड़ की आईटीसी ली वर्मा ट्रेडर्स ने 12.94 करोड़ की फर्जी सप्लाई पर 2.33 करोड़ की आईटीसी ली बालाजी एंटरप्राइजेज ने 76.99 करोड़ की फर्जी सप्लाई पर 13.85 करोड़ की आईटीसी पास-ऑन की सुनील ट्रेडिंग कंपनी ने 27 करोड़ की फर्जी सप्लाई पर 4.80 करोड़ की आईटीसी पास-ऑन की एसबीएम ट्रेडर्स ने 28.88 करोड़ की बोगस सप्लाई पर 5.20 करोड़ की आईटीसी पास-ऑन की पूजा उद्योग ने 70 करोड़ की बोगस सप्लाई दिखाकर 12.55 करोड़ की आईटीसी ली देवकर एंटरप्राइजेज के पते पर दूसरी फर्म मिली, घोषित फर्म का अस्तित्व नहीं मिला राज्य कर विभाग की जांच में फर्जी फर्मों के जरिए आईटीसी के बड़े खेल का खुलासा
0
0
Report

भोपाल में राहुल गांधी गिरफ्तारी विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश इस्तीफे की मांग

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल\n\nइलेक्शन कमीशन और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने भोपाल में किया प्रदर्शन \n\nव्यापमं चौराहे से अंबेडकर प्रतिमा तक किया पैदल मार्च\n\nइलेक्शन कमिशन के ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग\n\nआज का दिन ब्लैक डे के रूप में मना रही है कांग्रेस\n\nप्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समिति कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल\n\nप्रदर्शन में कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता भी हुए शामिल \n\nदिग्विजय सिंह जीतू पटवारी ने कहा जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता कांग्रेस प्रदर्शन करती रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

मोरबी के खानपर गाँव में प्रेम प्रसंग के कारण दादाजी की हत्या, आठ गिरफ्तार

Morbi, Gujarat:મોરબી জিল્ળો વાંકાનેર તાલુકાના ખાનપર ગામે પ્રેમ પ્રકરણમાં દિકરીના દાદાની કરાઇ હત્યા દીકરાની દીકરીને ભગાડી ગયેલ શખ્સના ઘરે ગયેલ દાદા ને લાકડી ધોકા જેવા હથિયારથી માર મારતા મોત નિપજ્યુ સગરામભાઈ સામતભાઈ સરવૈયા નામના દિકરીના દાદાનું યુવકના પિતા દેવાભાઈ મકવાણાાએ ધોકો મારીને કરી હત્યા મૃતક વૃદ્ધ ના દીકરાએ નોંધાવેલ ફરિયાદ આધારે પોલીસ હવે આઠ શખ્સો હત્યાના ગુનામાં કરી ધરપકડ હત્યાના ગુનામાં દેવાભાઈ ઉકાભાઇ મકવાણા, કિરણભાઈ દેવાભાઈ મકવાણા વિપુલભાઈ દેવાભાઈ મકવાણા, રાજુભાઈ છનાભાઇ મકવાણા, મનસુખભાઈ ઉકાભાઇ મકવાણા, ભરતભાઈ મણસુખભાઈ મકવાણા, વિરુમભાઈ મનસુખભાઈ મકવાણા અને જેમાભાઈ સોમાભાઈ મકવાણા રહે. બધા ખાનપર વાળાની ધરપકડ
0
0
Report

CEC के खिलाफ सपा का हल्ला बोल

Kanpur, Uttar Pradesh:Unnao : उन्नाव में वोट चोरी और एसआईआर के जरिए मतदाता सूची से नाम काटे जाने के आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर कार्यकर्ता बड़ा चौराहा स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प भी लिया। सपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की छत्रछाया में पांच प्रमुख संकल्प दोहराए। कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने की बात कही।
0
0
Report

मोबिल आयल बनाने की फैक्ट्री में हादसा,2 घायल,अधिकारियों के पहुंचने से पहले घटनास्थल साफ कराया,

Shrvan PanditShrvan PanditFollow19m ago
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली ....शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के मुजफ्फरनगर रोड पर मदरलैंड पब्लिक स्कूल के पास गुलशन केमिकल इंडस्ट्री फैक्ट्री में अचानक एक हादसा हो गया।वही हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल होंगे। जिनका आनन फानन में एंबुलेंस के माध्यम से मेरठ भर्ती कराया गया, जहा आईसीयू में उपचार चल रहा है।वही मौके पर पहुंचे अधिकारी मामले की जांच पड़ताल करने में जुटे हैं।जबकि घटना के बाद मौके से सभी चीज आनंद-पणन में फैक्ट्री संचालक में हटा दी। .... आपको बता दे कि मामला शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के मुजफ्फरनगर रोड पर स्थित गुलशन केमिकल इंडस्ट्री के नाम से एक फैक्ट्री है इसके संचालक पंकज जैन है। जिसमें काले तेल से मोबिल आयल बनाने का काम किया जाता है।आज सुबह जहां उसमें वेल्डिंग करने के दौरान एक हादसा हो गया हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में समद मिर्जा निवासी छुटमलपुर सहारनपुर संदीप शर्मा निवासी कांधला घायल हुए हैं संबंध मिर्जा जहां वेल्डिंग का काम करता है तुम वही संदीप शर्मा ट्रैक्टर चालक है घटना में घायल दोनों लोगों को मेरठ सुभारती हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां आईसीयू में उनका उपचार चल रहा है हालांकि मौके पर उच्च अधिकारियों के पहुंचने से पहले फैक्ट्री संचालकों ने घटनास्थल को साफ कर दिया, उच्च अधिकारी अब मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि हादसा कैसे हुआ कितना भयानक था इसका सही आकलन करना मुश्किल है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top