बुरहानपुर में कांग्रेस ने कलेक्टर से मिलकर शहर की समस्याओं पर की चर्चा
Burhanpur, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर भव्या मित्तल से मिलकर शहर की समस्याओं पर चर्चा की। कांग्रेस नेता अजय रघुवंशी ने बताया कि कलेक्टर के समक्ष नगर निगम महापौर के खिलाफ लिखित ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि महापौर और कमिश्नर की "हिटलर शाही" के तहत शहर में लोगों के नल कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इसके अलावा, शानवारा से बस स्टैंड तक की रोड पर गड्ढों के कारण एक महिला की मौत हो चुकी है। कांग्रेस ने इन सभी मुद्दों पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीहोर में कर्ज के दबाव के कारण तिहरा हत्या, उधार चुकाने के विवाद में मौत
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर सीहोर- महज दो लाख रुपये का कर्ज ब्याज चुकाने का दबाव और फसल में हिस्सेदारी का विवाद उधारी के इसी बोझ से छुटकारा पाने के लिए एक शख्स ने ऐसी खूनी साजिश रची कि पूरा परिवार ही मौत के घाट उतार दिया। कर्ज देने वाले को रास्ते से हटाने के लिए उसकी पत्नी और बेटे को भी नहीं बख्शा। कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर तीन लोगों की हत्या कर दी गई। सीहोर जिले के बुधनी के कोरी मोहल्ले में हुए इस सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, कर्जदार जगदीश बारेला ने अपने साथी अनिल भिलाला के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की तफ्तीश में जो कहानी सामने आई, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। आरोपी जगदीश बारेला ने राकेश मीणा से करीब दो लाख रुपये उधार लिए थे। इस रकम को ब्याज सहित लौटाना था। इतना ही नहीं, कर्ज चुकता होने तक फसल में से भी हिस्सा देने की बात थी। इसी आर्थिक दबाव से छुटकारा पाने के लिए जगदीश ने अपने साथी अनिल भिलाला के साथ मिलकर पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश रच डाली। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कुछ पैसों का लालच देकर इस खूनी साजिश को अंजाम देने की योजना बनाई। 16 नवंबर की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच दोनों राकेश मीणा के घर पहुंचे। बातचीत के बहाने दरवाजा खुलवाया और फिर घर के भीतर मौत का खूनी खेल शुरू हो गया। आरोपियों ने अपने साथ लाई कुल्हाड़ी से राकेश मीणा, उनकी पत्नी राधा और बेटे अश्विन के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। एक ही रात में हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। तीन हत्याओं के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश भी की। मृतक का मोबाइल फोन टॉयलेट में डालकर पानी बहा दिया, ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिल सके। 18 नवंबर की सुबह बुधनी के वार्ड क्रमांक 12 स्थित कोरी मोहल्ले में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पड़ोसी हेमराज मेहरा ने राकेश मीणा के घर से बकरियों की आवाज सुनी। हेमराज अपने घर के बाहर दातुन कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर राकेश के घर की गैलरी में फैले खून पर पड़ी। अनहोनी की आशंका हुई तो वे अंदर पहुंचे। लेकिन वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। राकेश मीणा, उनकी पत्नी राधा और बेटा अश्विन मृत अवस्था में पड़े थे। एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। तत्काल डायल-112 के जरिए पुलिस को सूचना दी गई। तिहरे हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद से अहम साक्ष्य जुटाए। इसके बाद मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस की लगातार जांच और कार्रवाई के बाद महज 36 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों जगदीश बारेला और अनिल भिलाला को गिरफ्तार कर लिया गया।जालौन में लापरवाह बिजली विभाग ने लाइनमैन की जान ले ली: करंट से दर्दनाक मौत
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही ने छीनी लाइनमैन की जान, पोल पर चढ़े संविदाकर्मी लाइनमैन की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत, शटडाउन लेकर बिजली के पोल पर लाइन ठीक करने चढ़ा था लाइनमैन, अचानक विद्युत सप्लाई चालू होने से तारों में चिपका संविदाकर्मी बुरी तरह झुलसा, हादसे में 25 वर्षीय लाइनमैन नीतू कुशवाहा की मौके पर हुई मौत, मौत की खबर से परिजनों में मचा कोहराम, ग्रामीणों में भारी आक्रोश, परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज उरई भेजा, मौके पर एसडीएम कालपी, सीओ कालपी और आटा थाना पुलिस मौजूद, जालौन के आटा थाना क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी के पास का मामला।बालाघाट हत्याकांड: पत्नी समेत 4 गिरफ्तारी, 2 अभी फरार
बालाघाट के किन्ही गांव की रहने वाली एयर होस्टेस वर्षा तुरकर हत्याकांड में महाराष्ट्र की गोंदिया पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए संदेही मित्र नितेश अग्रवाल की पत्नी मोना अग्रवाल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रेम संबंधों से परेशान होकर वर्षा की हत्या की साजिश रची गई थी। इसके लिए कुणाल कुंभलकर के माध्यम से शाहरुख पठान को 13 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी गई थी। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने वर्षा की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए टोयोटा आई-कनेक्ट ऐप के जरिए उसकी कार की जीपीएस लोकेशन ट्रैक की थी। लोकेशन के आधार पर आरोपी बोंडरानी गांव के जंगल में शिव मंदिर के पास पहुंचे, जहां चाकू से वार कर वर्षा की निर्मम हत्या कर दी गई। इस वारदात में कुल छह आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है, जिनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। महाराष्ट्र के गोंदिया पुलिस की कार्रवाई के बाद गिरफ्तार चारों आरोपियों को दवनीवाड़ा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। अब पुलिस फरार आरोपियों की तलाश और मामले की आगे की जांच में जुटी है। वही आरोपी पत्नी और उसके पति के मोबाइल कॉल डिटेल्स भी खंगाल रही है। गोरख भामरे, एसपी गोंदिया। पुलिस के अनुसार, बोंडरानी जंगल में महिला की चाकू मारकर हत्या की गई थी। इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए स्थानीय अपराध शाखा गोंदिया की टीम ने व्यापक जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। इसके साथ ही आरोपियों की गतिविधियों और कार के GPS लोकेशन के आधार पर पुलिस ने घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ीं। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी पत्नी मोना अग्रवाल (41) सहित शाहरुख पठान, कुणाल कुंभलकर और इमरान शेख को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। 13 लाख रुपये की कथित सुपारी, 200 सीसीटीवी कैमरों की जांच और कार GPS से मिले सुरागों ने इस हत्याकांड की परतें खोल दी.Huge controversy in Tonk's PiplU Panchayat election as son makes serious allegations
Tonk, Rajasthan:टोंक में पीपलू पंचायत समिति चुनाव से जुड़ा बड़ा विवाद! कांग्रेस प्रत्याशी रुकमा देवी के बेटे ने लगाए गंभीर आरोप! वार्ड नंबर 17 से कांग्रेस प्रत्याशी हैं रुकमा देवी! बेटे कन्हाराम बैरवा ने जारी वीडियो में उठाए सवाल! कांग्रेस नेता रामविलास चौधरी सहित पांच लोगों पर आरोप! माता-पिता को दस दिन पहले साथ ले जाने का दावा! बेटे का आरोप, कई दिनों से नहीं हो पा रही माता-पिता से बात! पिता से दो मिनट बातचीत कराकर फोन काटने का आरोप! माता-पिता को घर नहीं भेजने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी! आरोपों पर कांग्रेस नेताओं के जवाब का इंतजार! थाने पहुंचा परिवादी कारवाही का कर रहा मांगडिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कानपुर देहात में विपक्ष पर निशाना
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात कानपुर देहात पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के आश्रम आवास पर कार्यक्रम में हुए शामिल। 34वें भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन एवं श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में की शिरकत। मंच से अवधी भाषा में किया संबोधित, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना। बोले- योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और विकास को नई पहचान दी। चंदा चोरी के आरोपों पर पलटवार, बोले- निहत्थे रामभक्तों पर गोली चलवाने वाली सपा आज सनातन संस्कृति का दिखावा क्यों कर रही? सपा नेताओं को दी नसीहत- भगवान राम के चरणों में नाक रगड़कर मांगे माफी। बोले- भारत माता को डायन और बाबा साहब को भूमाफिया कहने वालों को यूपी की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। बोले- हजार आजम खान हों या ओवैसी, यूपी में कानून व्यवस्था और विकास नंबर वन, जनता भाजपा के साथ, तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बनेगी सरकार। बाईट - ब्रजेश पाठक ( डिप्टी सीएम यूपी )जालौन में निर्माणाधीन गड्ढे में डूबकर दो मासूम सहेलियाँ मौत
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में निर्माणाधीन सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में डूबकर दो मासुम सहेलियों की मौत, खेलते समय पैर फिसलने से पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरीं दोनों बच्चियों की डूबने से दर्दनाक मौत, दोनों बच्चियों की मौत से परिवारों में मची चीख-पुकार, पूरे गांव में पसरा मातम, घर से 200 मीटर दूर खेल रही थीं दोनों सहेलियां 8 वर्षीय निक्की और 7 वर्षीय पूर्वी, हादसे के दौरान मौके पर मौजूद अन्य बच्ची ने ग्रामीणों को दी सूचना, आनन-फानन में दोनों बच्चियों को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, डॉक्टरों ने पुलिस की मौजूदगी में दोनों बच्चियों को किया मृत घोषित, पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सड़क निर्माण के लिए जेसीबी से खोदे गए थे गड्ढे, खुदाई से निकली मिट्टी सड़क चौड़ीकरण के लिए डाली गई थी, खेतों का पानी भरने से जानलेवा बने सड़क किनारे के गड्ढे, सुरक्षा इंतजाम नहीं होने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जालौन के आटा थाना क्षेत्र के करमेर-इटौरा मार्ग स्थित तगारेपुर गांव का मामला。बाबा रामदेव ने गोंडा के जयप्रभा ग्राम में योग से स्वास्थ्य पर जोर दिया
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहाँ गोंडा जिले के जयप्रभा ग्राम में चल रहे श्रीराम कथा में शामिल होने के लिए योग ऋषि बाबा रामदेव हेलीकॉप्टर से जानकीनगर पोखरा में बने हेलीपैड पर आज गुरुवार दोपहर 3.35 बजे पहुंचे। जहाँ श्री श्यामा श्याम जू ट्रस्ट व श्रीचित्रकूट बालाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत आलोक दास जी महाराज ने अपने माता और पिता के साथ योग गुरु बाबा रामदेव का स्वागत किया। परिजनों से मुलाकात करने के बाद महंत आलोक दास जी महाराज के साथ जो गुरु बाबा रामदेव जयप्रभा ग्राम कार्यक्रम स्थल शाम 4:00 बजे के करीब पहुंचे। जहाँ शाम 5:00 बजे तक कार्यक्रम में शामिल है कार्यक्रम के दौरान यह गुरु बाबा रामदेव ने योग करके भी लोगों को स्वस्थ रहने के तरीके बताएं हैं। मीडिया से बात करते हुए कथावाचकों को चेतावनी देते हुए कहा कि एक बात हम कथाकारों के लिए भी कहना चाहेंगे कुछ हमारे कथाकार देवी-देवता, भगवान इनमें भी कभी-कभी तुलना कर देते हैं। सभी देवी-देवता सब हमारी अवतारी सत्ताएं हैं और उनमें भी अभेद बुद्धि है यह हमारे सनातन की दृष्टि है। इसी प्रकार से किसी भी प्रकार से अपने सनातन के देवी-देवताओं और सनातन के हमारे जो आदर्श हैं। कुछ शास्त्रों के प्रक्षिप्त अंशों का आश्रय लेकर के हमारे देवी-देवताओं को, हमारे अवतारी सत्ताओं को भी बदनाम करने की कोशिश करते हैं। कोई कहता है वह देवी-देवता जो है दुराचारी था, व्यभिचारी था, कोई कहता है कि मांसाहारी था। इस तरह के कोई भी मिथ्या आरोप सनातन पर लगाएगा, तो फिर उसके ऊपर कानून का डंडा भी चलेगा और सनातन का भी डंडा चलेगा,और सनातन का झंडा ऊंचा ही रहेगा। इसको कोई नीचा दिखाने की कोशिश न करें। धर्म को लेकर के बाबा रामदेव ने कहा कि हम भी तो यही कह रहे हैं, मुद्दा है यह देश स्वस्थ बने,समृद्ध बने, संस्कारवान बने, चरित्रवान बने। सब में रामत्व, कृष्णत्व, शिवत्व की प्रतिष्ठा हो, सबके चरित्र ऊंचे हों, जीवन आचरण ऊंचे हों, यही तो मुद्दा है। जब देश का नागरिक महान होगा, देश का नागरिक ऊंचा होगा तो यहां की करेंसी अच्छी होगी। इकोनॉमी अच्छी होगी,जीडीपी अच्छी होगी यहां देश में समृद्धि होगी व्यक्ति महान होने से ही तो राष्ट्र महान होगा। वहीं भाजपा द्वारा कृष्ण मंदिर को लेकर दिए गए नए नारे पर कहां कि तो ठीक है, जल्दी हो जाएगा, अच्छी बात है। आगे बाबा राम देव ने कहा कि सबका राम जैसा चरित्र हो "सब नर करहिं परस्पर प्रीती। चलहिं स्वधर्म निरत श्रुति नीती॥ दैहिक दैविक भौतिक तापा। राम राज काहुहि नहि ब्यापा॥" ऐसे सबके जीवन में सब प्रकार से स्वास्थ्य, सुख,समृद्धि हो। समाज में किसी प्रकार का जातीय उन्माद न हो शैव, शाक्त, वैष्णव सभी एक समान हैं। स्त्री-पुरुष में, ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य में भी कोई भेद दृष्टि नहीं है। हमारे यहां अभेद दृष्टि है। हम सब एक होकर के, नेक होकर के इस भारत को इतना शक्तिशाली बनाएं। सब में रामत्व, कृष्णत्व, शिवत्व का आधान हो और किसी प्रकार का जात-पात, ऊंच-नीच, भेदभाव न हो, समाज में समरसता कायम हो।सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर दिया विवादित बयान
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19 नवंबर 2026 को गोरखपुर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया उन्होंने गोरखपुर से भाजपा के 'मिशन-403' और प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों के लिए जन चौपाल अभियान की शुरुआत की।
योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में बिना नाम लिए AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर तंज कसते हुए कहा, "हैदराबाद से एक मौलाना आया है, बहुत ज्यादा मचल रहा है"।
