450331
बुरहानपुर में युवक से मारपीट कर 1500 रुपये और मोबाइल की हुई लूट
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर के शिकारपुर थाना क्षेत्र के महाजनपेठ में 4 लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर 1500 रुपये और मोबाइल लूट लिया। घटना बुधवार रात 11:30 बजे की है। घायल युवक ने शिकारपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
0
0
Report
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे: ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना, एक की मौत कई घायल
Sultanpur, Uttar Pradesh:पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कूरेभार थाना क्षेत्र के 118.8 माइलस्टोन के पास आज सुबह छठ पूजा के लिए दिल्ली से बिहार जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली एक ट्रक से भिड़ गई ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार एक लोग की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए सभी घायलों को कूरेभार सीएससी में भर्ती कराया गया जहां से आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है मृतक भागलपुर बिहार का रहने वाला है घायल लोगों की पहचान और पते का प्रयास पुलिस करने में जुटी हुई है लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली में लगभग दो दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे सभी बिहार के रहने वाले बताएं जा रहे हैं और दिल्ली में मजदूरी का काम करते थे यह सभी छठ पूजा के लिए अपने गृह जनपद बिहार की तरफ जा रहे थे तभी उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटना का शिकार हो गई मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और उनके घर वालों से संपर्क बनाने का प्रयास किया जा रहा है फिलहाल सभी घायलों का इलाज सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है0
0
Report
दीवाली पर युवक से पिटाई का मामला: आरोप-प्रमाण और पुलिस जांच के बीच क्लियरिंग
Barmer, Rajasthan:दिवाली पर युवक से पिटाई का मामला रुपये देने से इनकार किया तो लाठियों से पीटने का युवक ने लगाया आरोप! सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गाड़ी में बैठा रोता नजर आया युवक! वायरल वीडियो में युवक खुद बयां कर रहा है अपनी आपबीती, पुलिस का पक्ष- गाड़ी चेक करने के दौरान युवक उलझा, मारपीट के आरोपों से किया इनकार! एक तरफ युवक के गंभीर आरोप, दूसरी तरफ पुलिस का इनकार, आखिर सच क्या है? क्या युवक के आरोपों की मेडिकल जांच और निष्पक्ष पड़ताल होगी? पुलिसकर्मियों पर लगे आरोपों की जांच क्या संबंधित थाने से बाहर के अधिकारी करेंगे? बाड़मेर पुलिस प्रशासन कब रखेगा अपना विस्तृत पक्ष? आरोपों की सच्चाई जांच से ही आएगी सामने! सोशल मीडिया पर बाड़मेर पुलिस पर लोग सवाल उठा रहे है0
0
Report
Advertisement
निमाड़ में पड़वा गोवर्धन पूजा: गोबर से भगवान बनाकर नगर भ्रमण
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-दीपावली पर्व की पड़वा पर वर्षों से चली आ रही प्राचीन परंपरा का आज भी निमाड़ में हो रहा है निर्वहन पड़वा पर पशु पालक किसानों ने आज भी प्राचीन परंपरा निभाते हुवे की गोवर्धन की पूजा फिर साज सज्जा कर पशुओं को नगर में कराया भर्मण Vo-निमाड़ में अति प्राचीन परंपरा है गोवर्धन पूजा की पड़वा के दिन पशु पालक किसान सबसे पहले गोबर से भगवान गोवर्धन का निर्माण करते है फिर उसकी पूजा अर्चना की जाती है इस पूजा में दिलचस्प किस्सा भी सुनने को मिला हर गोवर्धन में दो प्रतिमाओ को बाहर की ओर आते हुवे दर्शाया गया है जबकि एक प्रतिमा घर के अंदर प्रवेश करते नजर आई जिसके बारे में जानने पर पता चला के बाहर आती प्रतिमाएं बहनों की मानी जाती है जबकि अंदर जाती हुई प्रतिमा दामाद की मानी जाती है जो परंपरा वर्षों से चली आ रही है उस परम्परा का निर्वहन आज की युवा पीढ़ी भी कर रही है पूजन के बाद पशुओं को सजाया जाता है फिर उनको नगर भर्मण करवाया जाता है मान्यता है ऐसा करने से धन धान्य सुख समृद्धि बनी रहती है कहा जाता है भगवान इंद्र के क्रोधित होने और भगवान कृष्ण के द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाया गया था उसी के चलते निमाड़ में दीवाली की पड़वा कर आज भी गोवर्धन पूजा की परंपरा का आज भी निर्वहन किया जा रहा है0
0
Report
जशपुर में 4-5 वर्ष के बच्चे की हत्या: अंग बेचने की लालच से किया शिकार
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:जशपुर जिले से एक बेहद गंभीर और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। थाना सन्ना क्षेत्र में लापता हुए 4 से 5 वर्षीय मासूम बालक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने सोशल मीडिया पर अधिक पैसा कमाने के तरीके तलाशते हुए बच्चों के शरीर के अंग बेचने का विचार किया और इसी कथित मंशा के चलते मासूम बालक को अपना शिकार बना लिया। आरोपी ने पहले बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और फिर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं, पुलिस के अनुसार हत्या के बाद आरोपी ने बच्चे के शरीर के कुछ अंग भी निकाल लिए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।0
0
Report
कोरिया: डायल 112 टीम पर मारपीट, आरोपी दारा सिंह चौहान गिरफ्तार
Muju, Jeonbuk State:कोरिया ब्रेकिंग – डायल 112 के जवान से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार कोरिया जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरपारा में डायल 112 की टीम के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पति-पत्नी विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम के पुलिस जवानों के साथ आरोपी दारा सिंह चौहान ने मारपीट की और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने आरोपी दारा सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
झालावाड़ में दीपोत्सव धूम, द्वारकाधीश और कल्याण राय मंदिरों में छप्पन भोग
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ जिले में दीपोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में गोवर्धन पूजा के अवसर पर झालरापाटन स्थित भगवान द्वारकाधीश मंदिर परिसर में गोबर के उपलों से गोवर्धन पर्वत बनाकर महिला श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना की गई और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की गई। इसके बाद देर शाम को देवस्थान विभाग झालावाड द्वारा भगवान द्वारकाधीश मंदिर परिसर में छप्पन भोग अन्नकूट का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान द्वारकाधीश को शुद्ध देशी घी से निर्मित 56 तरह के व्यंजनों का भोग लगाया गया। अन्नकूट 56 भोग के दर्शनों के लिए क्षेत्र के श्रद्धालाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दीपोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान द्वारकाधीश के दर्शन कर परिवार की सुख समृद्धि की कामनाएं की। इस दरमियान देवस्थान विभाग द्वारा द्वारकाधीश मंदिर परिसर में प्रसादी वितरण का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में ही बैठकर प्रसादी ग्रहण की। उधर झालरापाटन शहर के ही अति प्राचीन श्री कल्याण राय मंदिर में भी छप्पन भोग का आयोजन किया गया। जिसे देखने के लिए शहरवासी श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान कल्याण राय मंदिर परिसर में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। जिसमें भगवान कृष्ण के भजनों पर श्रद्धालु गण झूमते नजर आए।0
0
Report
चंद्रबाबू नायडू नोटबंदी पर भ्रष्टाचार से जंग, 500-1000 रद्द करने की मांग
Noida, Uttar Pradesh:Chandrababu Naidu, CM- 24 into 7 election to election to election worked & what's the trouble in elections I tried many times. I gave digital currency report. that day I have requested Prime Minister & now also I demad prime minister. I will keep Speaking on this. Rs 500, Rs, 1000 Rs,2000 should be Scrapped. Rs 100 and Rs 200only should be retained. If the technology is perfect Wealth creation is not difficult. & Eradication of poverty is also not difficult. Because all the systems have become defective every where, In all ways. Corruption is like a vicious cycle. We tried to check it.0
0
Report
मथुरा में गोवर्धन पूजा: इस्कॉन-गौड़ीय संप्रदाय के भक्त राधा कुंड पर पूजा
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा-- ब्रज में दूसरे दिन भी मनाई जा रही गोवर्धन पूजा, इस्कॉन और गौड़ीया संप्रदाय के लोग आज मना रहे हैं गोवर्धन पूजा। देश और विदेशों से गोवर्धन पूजा मनाने के लिए भक्त पहुंच रहे हैं गोवर्धन, राधा कुंड में कर रहे हैं पूजा अर्चना।0
0
Report
Advertisement
तारण गांव में गोवर्धन पूजा: महिलाओं ने सुख-समृद्धि के लिए मांग की
Tonk, Rajasthan:टोंक तारण गांव में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गोवर्धन पूजा पर्व, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना महिलाओं ने गोबर से गोवर्धन महाराज की आकर्षक आकृति बनाकर उसे पारंपरिक तरीके से सजाया। इसके बाद विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर गोवर्धन महाराज की परिक्रमा की। महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और खुशहाल जीवन की कामना की。 इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत गाकर पर्व की खुशियां मनाईं। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और लोक संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। गाँव में गोवर्धन पूजा का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया。0
0
Report
महाराजगंज खेत में खून से लथपथ युवक, गांव के युवकों पर हत्या का आरोप
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- महराजगंज में एक 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। परसामलिक थाना क्षेत्र के सिरसिया मशरकी गांव में कर्बला के पास खेत में युवक का खून से लथपथ शव मिला है। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने अमावस्या की रात गांव के युवकों के साथ पुरानी कहासुनी को लेकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा कर जांच में जुट गई है । वहीं पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कह रही है । वी/ओ- जानकारी के मुताबिक परसा मलिक थाना क्षेत्र के सिरसिया मशरकी टोला पिपरवास गांव में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब गांव के पास कर्बला स्थल से सटे खेत में 20 वर्षीय विकास उर्फ शिवनंदन का खून से लथपथ शव मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई आकाश का आरोप है कि दीपावली की अमावस्या की रात विकास की गांव के ही कुछ युवकों से मामूली कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में आरोपियों ने कथित तौर पर पहले उसके साथ मारपीट की और फिर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं सूचना मिलते ही परसा मलिक पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। युवक की मौत हत्या है या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।0
0
Report
दमोह के युवक ने डायल 112 वीडियो बना वायरल किया; पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
Damoh, Madhya Pradesh:डायल 112 का वीडियो बनाकर वायरल करना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा.... एंकर/ एमपी के दमोह जिले में एक युवक को डायल 112 का वीडियो बनाकर वायरल करना महंगा पड़ गया और अब पुलिस ने उसी युवक पर मुकदमा दर्ज किया है। मामला जिले के हटा का है यहां का एक वीडियो मंगलवार को जमकर वायरल हुआ जिसमें एमपी पुलिस की डायल 112 सेवा के तहत सड़कों पर दौड़ने वाली गाड़ी और इसे चलाने वाले पायलट और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को लेकर बातचीत का एक वीडियो बनाया गया। इस वीडियो में साफ समझ में आ रहा है कि वीडियो बनाने वाला युवक पुलिस की डायल 112 गाड़ी को चला रहे व्यक्ति और उसमें बैठे पुलिस कर्मी के नशे में होने से नाराज है और बार बार शिकायत कर रहा है कि नशे की हालत में वो ड्यूटी कर रहे है। डायल 112 का पायलट भी बहस करने की बजाए एक तरह से अपने बचाव में गिड़गिड़ा रहा है वहीं जो पुलिस कर्मी वीडियो में दिखाई से रहा है वो भी बार बार गाड़ी से उतरने की कोशिश करता है लेकिन उतरता नहीं है मतलब कहीं न कहीं उतरने से डर रहा है, वीडियो शूट करने वाला शख्स बकायदा दम के साथ अपनी बात कह कह कर ये बताने की कोशिश कर रहा है कि डायल 112 में नशे में ड्यूटी की जा रही है और गाड़ी भी सही नहीं चलाई जा रही। ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ तो पुलिस को आलोचना भी झेलनी पड़ी हटा पुलिस ट्रोल भी हुई और फिर पुलिस ने इस मामले में एक्शन लिया। हटा थाना के टीआई ने इस डायल 112 के पायलट और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की बुलाकर उनका डाक्टरी परीक्षण कराया। थाना प्रभारी के मुताबिक डाक्टरी परीक्षण में दोनों शराब के नशे में नहीं पाए गए और इस मामले में पुलिस ने वीडियो बनाकर वायरल करने वाले युवक जुबेर खान के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है, जुबेर पर आरोप लगाया गया है कि उसने हटा पुलिस के खिलाफ अश्लील गालियाँ दी है पुलिस की गाड़ी को रोककर उसकी चाबी निकाली और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी की है। जुबेर के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें भी रवाना की गई है। अब ये वीडियो और पुलिस की कार्यवाही भी चर्चाओं में है और लोग इस वायरल वीडियो और पुलिसिया कार्यवाही को लेकर भी पुलिस अधिकारियों को कठघरे में खड़ा कर रहे है।0
0
Report
Advertisement
12 ज्योतिर्लिंगों के लिए पैदल यात्रा: देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन
Deoghar, Jharkhand:भगवान भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन की कामना लेकर लखनऊ के दो युवक विपिन सिंह और ओमवीर सिंह पैदल भारत भ्रमण पर निकले हैं। वे अब तक 11 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुके हैं। देवघर पहुंचे इन युवाओं ने बाबा बैद्यनाथ धाम में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। अब उनकी यात्रा का अंतिम पड़ाव काशी विश्वनाथ मंदिर होगा, जहां दर्शन के साथ उनकी 12 ज्योतिर्लिंगों की पैदल यात्रा पूरी हो जाएगी। वे अब तक करीब 12 हजार 500 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर चुके हैं और मंजिल तक पहुँचने में अभी लगभग 800 किलोमीटर बाकी हैं। उनकी इस कठिन यात्रा का उद्देश्य केवल 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन नहीं बल्कि गौ माता के संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना भी है। साथ ही गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने और लखनऊ में एक बड़े गौशाला का निर्माण कराकर गोवंशों की सेवा एवं संरक्षण किया जा सके, यह संकल्प भी इस यात्रा का हिस्सा है। उनका कहना है कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से यात्रा सफल हो और गौ सेवा का संकल्प पूरा हो।0
0
Report
मैनपुरी में रुपए के लेनदेन के विवाद में युवक गोली मारकर मौत
Mainpuri, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रुपए के लेनदेन को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में बाइक सवार हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में युवक को सैफई पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी समेत थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला करहल थाना क्षेत्र के कनिकपुर गांव के पास का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक अपने दो दोस्तों के साथ बाजार से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रुपए के लेनदेन को लेकर बाइक सवार हमलावरों ने उसे निशाना बनाते हुए गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सैफई पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश और घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, युवक का पोस्टमार्टम पैनल के माध्यम से वीडियोग्राफी कराते हुए कराया जाएगा।0
0
Report
सोनिया गांधी बायोग्राफी पर ब्रिजेश पाठक का हमला; अखिलेश यादव तेल-राशन का वादा
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Brijesh Pathak (Deputy Chief Minister, Uttar Pradesh) on Sonia Gandhi's biography launch / CM Yogi Adityanath's appeal to Election Commission over deletion of voters' names / Akhilesh Yadav's promise to provide oil with ration लखनऊ, उत्तर प्रदेश: सोनिया गांधी की संस्मरण पुस्तक के लॉन्च पर उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक ने कहा, "कांग्रेस पार्टी तरह-तरह के नाटक रच रही है। पहले वे आपातकाल के लिए देश की जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगे, तब भी उनको माफी नहीं मिलेगी। सत्ता के लिए कांग्रेस कुछ भी कर सकती है। संविधान को भी निलंबित कर सकती है। देश की जनता के हक और अधिकारों को लूट सकती है। कांग्रेस को देश कभी स्वीकार नहीं करेगा।" IR And CM Yogi Adityanath's Appeal To Election Commission Over Deletion Of Voters' Names अगर किसी भी स्तर पर कोताई हुई है तो कारवाई हो Akhilesh Yadav's Promise To Provide Oil With Ration उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुफ्त राशन के साथ सरसों का तेल देने का वादा किया है के सवाल पर कहा समाज वादी पार्टी का सपना कभी पूरा नहीं होने वाला है। उत्तर प्रदेश को एक जिला एक माफिया देने वाले लोग। आज वो गले में में कंठी पहन कर राम राम कर रहे है उत्तर प्रदेश के लोग विकास के साथ है0
0
Report
Advertisement
