450331
बुरहानपुर में ईद मिलादुन्नबी पर भव्य जुलूस, शांति और भाईचारे का संदेश
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। धार्मिक झंडों और तिरंगा थामे जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से गुजरा और इसका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। मुस्लिम धर्मगुरुओं द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार निकाले गए इस जुलूस ने शांति, भाईचारे, और अमन का संदेश फैलाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
देवघर के सोनारायठाड़ी में डबल मर्डर: बहू ने प्रेमी के साथ योजना बनाकर हत्या करवाई
Deoghar, Jharkhand:देवघर जिले के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर नावाडीह गांव में हुए चर्चित डबल मर्डर का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता मृतका की 19 वर्षीय बहू शबाना खातून है, जिसने अपने प्रेमी ईरशाद अंसारी के साथ मिलकर अपनी सास और देवर की हत्या की योजना बनाई थी। वारदात के दौरान प्रेमी लगातार फोन पर संपर्क में रहकर उसे निर्देश देता रहा। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर गठित एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल, वैज्ञानिक जांच और लगातार छापेमारी के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और हथौड़ा भी बरामद किया गया है। इसके अलावा खून से सने कपड़े और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग हत्या की मुख्य वजह सामने आई है, जबकि मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है।0
0
Report
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए आवेदन अंतिम तिथियां घोषित, शुल्क भी जारी
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी शुरू, 31 जुलाई तक संस्थागत और 14 अगस्त तक व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, परिषद ने संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथियां और परीक्षा शुल्क जारी कर दिए हैं। समय पर आवेदन नहीं करने वाले व्यक्तिगत अभ्यर्थियों को विलंब शुल्क के साथ भी आवेदन का अवसर मिलेगा। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं, परिषद की ओर से परीक्षा आवेदन प्रक्रिया का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परिषद सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि सभी विद्यालय और परीक्षार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करना सुनिश्चित करें. परिषद सचिव के अनुसार, संस्थागत परीक्षार्थी निर्धारित परीक्षा शुल्क के साथ अपने परीक्षा आवेदन पत्र 31 जुलाई 2026 तक अग्रसारित कर सकते हैं,वहीं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है,उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्तिगत परीक्षार्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन नहीं कर पाता है, तो उसे 150 रुपये विलंब शुल्क के साथ 24 अगस्त 2026 तक आवेदन करने का अवसर दिया जाएगा. परीक्षा शुल्क की बात करें तो हाईस्कूल संस्थागत परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 200 रुपये तथा अंकपत्र शुल्क 10 रुपये निर्धारित किया गया है. वहीं इंटरमीडिएट संस्थागत परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 350 रुपये, अंकपत्र शुल्क 10 रुपये और प्रवर्जन प्रमाणपत्र शुल्क 50 रुपये रखा गया है. व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए हाईस्कूल परीक्षा शुल्क 600 रुपये, अंकपत्र शुल्क 10 रुपये, अग्रसारण शुल्क 10 रुपये तथा केवल एक विषय की परीक्षा के लिए 150 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है,इसी प्रकार इंटरमीडिएट व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 700 रुपये, अंकपत्र शुल्क 10 रुपये, अग्रसारण शुल्क 10 रुपये, एक विषय हेतु 150 रुपये तथा प्रवर्जन शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया गया है. उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने सभी प्रधानाचार्यों और अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक असुविधा से बचा सके,परिषद ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद नियमों के अनुसार ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे.0
0
Report
MP में 90% से कम ई-एटेंडेंस वाले टीचर सस्पेंड, DEO से रिपोर्ट मांगी गई
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल MP में 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले टीचर होंगे सस्पेंड स्कूल शिक्षा विभाग ने DEO से कल तक मांगी रिपोर्ट प्राचार्य-अफसरों पर भी होगा एक्शन प्रदेश में उच्च माध्यमिक, माध्यमिक और प्राथमिक स्तर पर करीब 4.25 लाख शिक्षक पदस्थ हैं विभाग ने 1 जुलाई से सभी शिक्षकों और शैक्षणिक अमले के लिए ई-अटेंडेंस अनिवार्य की पहले ई-अटेंडेंस 90% से कम होने पर शिक्षकों को स्वैच्छिक तबादले के लिए आवेदन करने से भी रोका गया था वेतन कटौती के बाद अब सस्पेंशन शिक्षक संगठन लगातार कर रहे ई-अटेंडेंस का विरोध0
0
Report
Advertisement
मथुरा में तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को कुचला, हालत गंभीर
Noida, Uttar Pradesh:मथुरा से एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल जा रही दो महिलाओं को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि दोनों हवा में उछलकर दूर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं... आखिर कब तक सड़कें ऐसे हादसों की गवाह बनती रहेंगी और कब तक निर्दोष लोग इस रफ्तार की कीमत अपनी जान और स्वास्थ्य से चुकाते रहेंगे.0
0
Report
जालौन में नौकरी के झांसे से महिला से डेढ़ लाख की ठगी, डकोर सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मी पर आरोप
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में नौकरी का झांसा देकर महिला से डेढ़ लाख की ठगी, सीएचसी डकोर में तैनात स्वास्थ्यकर्मी विकास चंद्रा पर आरोप, अध्यापक के पद पर ज्वाइनिंग के नाम पर ठगी का आरोप, 50 हजार ऑनलाइन व 1 लाख रुपये नगद ठगी का आरोप, सीएमओ कार्यालय में आरोपी पर एक लाख रुपए लेने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस को सौंपी मामले की शिकायत, जालौन के गोहन थाना क्षेत्र की निवासी है पीड़िता, उरई कोतवाली पुलिस और सीएमओ से की मामले की शिकायत।0
0
Report
सरयू की गहराई में समाया 11वीं का छात्र: कटरा घाट पर नहाते वक्त डूबा निशांत,मचा हड़कंप
Gonda, Uttar Pradesh:4 दोस्तों के साथ आया था बाइक से, चीख-पुकार मची तो दौड़े लोग गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी, मामा के घर रहकर पढ़ता था किशोर गोण्डा। कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत कटरा घाट स्थित सरयू नदी में बुधवार की शाम नहाते समय एक किशोर डूब गया। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। देर शाम तक पुलिस और राजस्व विभाग की टीम गोताखोरों के साथ नदी में तलाश करती रही, लेकिन किशोर का कोई पता नहीं चला। किशोर की पहचान निशांत तिवारी 16 वर्ष पुत्र अंजनी तिवारी के रूप में हुई है। बालपुर में मामा के घर रहता था निशांत बताया जाता है कि निशांत मूल रूप से कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के रेरुआ बालपुर का रहने वाला था और झेलिया बालपुर गांव में अपने मामा के यहां रहकर कक्षा 11 की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार को वह गांव के ही चार दोस्तों शुभम जायसवाल, अमर पाण्डेय, अभय दूबे और उत्तम के साथ बाइक से कटरा घाट नहाने पहुंचा था। दोस्तों के मुताबिक नहाते समय निशांत अचानक गहरे पानी की तरफ बढ़ गया और देखते ही देखते डूबने लगा। साथियों ने शोर मचाया तो घाट पर मौजूद लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस व राजस्व अधिकारियों की टीम मौके पर, परिजनों में कोहराम सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अभिषेक दावाच्या, प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र प्रताप राय, राजस्व निरीक्षक राम बहादुर पाण्डेय और लेखपाल विकास सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों को नदी में उतारकर तलाश शुरू कराई गई। उधर खबर लगते ही परिजन घाट पर पहुंच गए। बेटे के डूबने की खबर से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल था। खबर लिखे जाने तक किशोर का पता नहीं चल सका था। प्रशासन की अपील बरसात के चलते सरयू का जलस्तर बढ़ा हुआ है और बहाव तेज है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना जानकारी के गहरे पानी में न उतरें और बच्चों को अकेले नदी पर न जाने दें।0
0
Report
Advertisement
हल्द्वानी में मॉनसून के पहले बारिश से खोदी सड़कें दलदल बनीं, लोगों को परेशानी
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में मॉनसून के पहले बारिश ने सिस्टम की तैयारीयों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर की सड़कों पर चल रहे निर्माण कार्य अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बनते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें हल्द्वानी की नवाबी रोड की हैं जहां सीवर और पेयजल लाइन बिछाने के लिए सड़क को खोदा गया है। लेकिन बारिश के बाद यही सड़क कीचड़ और दलदल में बदल गई, बारिश के बीच दो युवक अपनी बाइक लेकर इस रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अचानक बाइक गीली मिट्टी में धंस गई। युवकों ने काफी देर तक बाइक निकालने की कोशिश की, लेकिन दलदल के आगे उनकी कोशिश बेअसर रही, काफी देर की मशक्कत के बाद भी जब बाइक बाहर नहीं निकल पाई तब जेसीबी की मदद लेनी पड़ी, जिससे बाइक दलदल से बाहर निकाली गई। सवाल ये है कि बारिश से पहले सड़क खोदने का काम पूरा क्यों नहीं किया गया? आखिर अधूरी सड़कों और कीचड़ भरे रास्तों की परेशानी आम लोगों को ही क्यों झेलनी पड़ रही है?0
0
Report
बिलासपुर में 10 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण, रफ्तार तेज
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। 10 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि विकास कार्यों को मिलेगी और रफ्तार। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अधूरे प्रोजेक्ट तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को मंगला स्थित माता चौक में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, महापौर पूजा विधानी सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से मंगला स्थित माता चौक में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से सड़क, नाली और अन्य अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में नगरिक प्रशासन मंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, महापौर पूजा विधानी सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्र के लिए कई नई विकास योजनाओं की भी घोषणा की गई।0
0
Report
वाशीम में आज भारी बारिश, खरीफ फसलों को राहत; अगले दो दिन मौसम स्थिर
Washim, Maharashtra:अँकर:वाशिम शहरासह तालुक्यासह जिल्ह्यात काही ठिकाणी आज सायंकाळी जोरदार पावसाने हजेरी लावली.या पावसामुळे पेरणी झालेल्या खरीप पिकांना मोठा दिलासा मिळाला असून शेतकऱ्यांमध्ये समाधानाचे वातावरण आहे.हवामान विभागाने वाशिम जिल्ह्यासाठी पुढील दोन दिवस पावसाचा इशारा दिला आहे.या पार्श्वभूमीवर जिल्हा प्रशासनाने नागरिकांनी सतर्क राहण्याचे आवाहन केले आहे.0
0
Report
Advertisement
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में वोकैशनल शिक्षा के टेंडर से सत्र शुरू से प्रभावित
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ ही कौशल (वोकेशनल) शिक्षा पर संकट गहराता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के 1736 सरकारी स्कूलों में कार्यरत 2502 वोकेशनल ट्रेनरों और 84 वोकेशनल को-ऑरडिनेटरों का टेंडर समाप्त होने से व्यावसायिक शिक्षा की कक्षाएं फिलहाल शुरू नहीं हो सकेंगी। इससे हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका है। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने समग्र शिक्षा और पीएम श्री योजना के तहत 192.77 करोड़ रुपये का नया ई-टेंडर जारी किया है। नई एजेंसी के चयन के लिए 29 जुलाई तक ऑनलाइन बोलियां आमंत्रित की गई हैं। इसके बाद तकनीकी मूल्यांकन, वित्तीय बिड और कार्यादेश जारी होने में भी समय लगेगा। ऐसे में शिक्षा सत्र के शुरुआती दिनों में विद्यार्थियों को कौशल आधारित प्रशिक्षण का लाभ नहीं मिल पाएगा। वोकेशनल शिक्षा से जुड़े प्रशिक्षकों का कहना है कि हर साल टेंडर बदलने और नई एजेंसी के चयन में होने वाली देरी का सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ता है। नए ट्रेनरों की नियुक्ति तक कई स्कूलों में व्यावसायिक विषयों की कक्षाएं बंद रहती हैं, जिससे समय पर पाठ्यक्रम पूरा कराना मुश्किल हो जाता है। प्रशिक्षकों ने सेवा सुरक्षा, समय पर वेतन और स्थायी नीति की मांग भी उठाई है। उनका कहना है कि वर्षों से इन मुद्दों का समाधान नहीं हो पाया है। व्यावसायिक प्रशिक्षक संघ के अनुसार बार-बार एजेंसी बदलने से प्रशिक्षकों की नौकरी अस्थिर होती है और विद्यार्थियों की पढ़ाई की निरंतरता भी प्रभावित होती है।0
0
Report
NGT आदेशों की पालना व पुनर्वास मांग पर कोटपूतली धरना समाप्त, पर आंदोलन जारी रहेगा
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली में अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के खिलाफ NGT के निर्देशों की पालना और पुनर्वास की मांग को लेकर जोधपुरा संघर्ष समिति के बैनर तले कलेक्ट्रेट के सामने पिछले 7 दिनों से चल रहा धरना प्रशासन के आश्वासन के बाद फिलहाल स्थगित कर दिया गया। धरने में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे और ग्रामीण शामिल रहे। आंदोलन के दौरान ग्रामीणों ने अनशन शुरू किया। आज सभी महिलाएं बच्चे व बुजर्ग धरना स्थल से उठ कर कलेक्टर कार्यालय के सामने बैठ गये, जिसके बाद पुलिस ने सभी को हटाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर आये कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल और मुंडावर विधायक ललित यादव ने धरनार्थियों से बातचीत कर समझाइश की। धरनार्थी ग्रामीणों का कहना था कि NGT के आदेशों की पालना नहीं होने से वे लंबे समय से आक्रोशित हैं और उनकी मुख्य मांग पुनर्वास की है। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि पुनर्वास संबंधी प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा, जिसके बाद कलेक्ट्रेट के सामने चल रहा धरना और अनशन समाप्त किया गया। SDM योगेश देवल ने अनशन पर बैठे ग्रामीणों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन का अंत नहीं बल्कि पहली जीत है। करीब 1296 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन धरना NGT के आदेशों की पूर्ण पालना और पुनर्वास की मांग पूरी होने तक आगे भी जारी रहेगा। धरना स्थल पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएसपी लक्ष्मी सुथार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात रहा। प्रशासन और ग्रामीणों के बीच हुई वार्ता के बाद फिलहाल धरना हटा लिया गया, लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को फिर तेज किया जाएगा।0
0
Report
आजमगढ़ आयुक्त कार्यालय जलमग्न, जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल
Azamgarh, Uttar Pradesh:भारी बारिश से जगह-जगह आयुक्त कार्यालय परिसर जलमग्न हो गया; नगर पालिका की व्यवस्थाओं पर सवाल उठे. सोमवार को तेज बारिश के बाद आजमगढ़ मंडल आयुक्त कार्यालय परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया. परिसर में जगह-जगह पानी भर जाने से कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और जनसुनवाई के लिए आने वाले आम नागरिकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. आजमगढ़ जिले के आयुक्त कार्यालय के कैंपस में पानी लबालब भरा हुआ दिखाई दे रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के मौसम में यह समस्या हर वर्ष देखने को मिलती है. नालियों की नियमित सफाई नहीं होने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण थोड़ी ही बारिश में सरकारी कार्यालयों और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन जाती है. स्थानीय नागरिकों ने व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार द्वारा विकास कार्यों और बेहतर बुनियादी सुविधाओं के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही दिखाई देती है. शहर के कई इलाकों में नालियां जाम हैं, जिसके चलते बारिश का पानी सड़कों और सार्वजनिक परिसरों में जमा हो जाता है.0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर चंदा चोरी: अनिल मिश्रा के गैंगस्टर-नेक्सस का बड़ा खुलासा
Lucknow, Uttar Pradesh:राम मंदिर चंदा चोरी मामले में शामिल ट्रस्ट के लोगों पर लगातार आरोप लगा रहे हिंदूवादी नेता संतोष दुबे जो राम मंदिर आंदोलन से हमेशा जुड़े रहे उन्होंने अनिल मिश्रा को लेकर बड़े खुलासे किए हैं जी मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि चोरी की रकम को ठिकाने लगाने का मास्टरमाइंड अनिल मिश्रा ही है अयोध्या लखनऊ और नोएडा में बड़ी संपत्ति बना ली है इसका पहले घर कैसा था और अब इसका घर देखिए यह लोग गैंगस्टर हैं इनका पूरा नेक्सस है इसीलिए कोई इनके खिलाफ बोल नहीं रहा सब डर रहे है। अनिल ने जितने लोग वहां नौकरी कर रहे हैं सबको अपनी पैरवी पर रखवाया है अपना गैंग तैयार किया और सुनियोजित तरीके से चोरी को अंजाम दिया गया। संतोष दुबे ने कहा कि मैं भी पहले चढ़ावा गिनती में शामिल रहता था तमाम सोना चांदी आता था मुझे मालूम है किस तरह से इन लोगों ने भ्रष्टाचार किया है। चंपत राय और अनिल मिश्रा के आपस में बंदर बांट में लड़ाई हो गई जिसके बाद यह खुलासा हुआ。0
0
Report
पड़ोसी जिले में नकली पेय पदार्थ बनाने वाले फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने के बाद,सड़क किनारे ट्रकों पेय
Muskara, Uttar Pradesh:हमीरपुर- जिले में नकली पेय पदार्थ के ख़िलाफ़ कार्यवाही के डर से ट्रकों पेय पदार्थ सड़क किनारे फेंक कर फ़रार, ट्रकों पेय पदार्थों की बोतले सड़क किनारे पड़ी देख ग्रामीण हुए भयभीत, मामला मुस्करा कोतवाली क्षेत्र का.0
0
Report
कटनी दाल मिल में आग, दालों का स्टॉक जलकर राख; दमकलों ने काबू पाया
Katni, Madhya Pradesh:कटनी की दाल मिल में भीषण आग. हजारों क्विंटल दाल जलकर राख; दस दमकलों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू. माधवनगर थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया स्थित एस.के. एग्रो फर्म की दाल मिल में बुधवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई. मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची. आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, जिसने मिल परिसर में रखा हजारों क्विंटल दाल का स्टॉक जलकर नष्ट कर दिया. आग बुझाने के लिए दस अग्निशमन वाहन बुलाने पड़े. मिल संचालक को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है. पुलिस व संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं. घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है.0
0
Report
Advertisement
