icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कुआनो नदी किनारे झाड़ियों में बुजुर्ग का शव मिला; डूबने से हादसा माना गया

Balrampur, Uttar Pradesh:चार दिन बाद झाड़ियों में मिला बुजुर्ग का शव, नदी में डूबने की आशंका से मचा था हड़कंप बलरामपुर जनपद के रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुधीपुर के मजरा बड़की डेबरिया निवासी करीब 65 वर्षीय संतराम पुत्र बृजलाल का शव चार दिन बाद शुक्रवार को बलुआ घाट स्थित कुआनो नदी के किनारे मंदिर के पास झाड़ियों में फंसा मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, संतराम एक निजी विद्यालय में चपरासी के पद पर कार्यरत थे। बताया जाता है कि बीते मंगलवार को वह विद्यालय से छुट्टी लेकर मछली पकड़ने के लिए कुआनो नदी के बलुआ घाट पहुंचे थे। नदी के किनारे अपने कपड़े उतारकर रखने के बाद वह नदी पार करने के लिए पानी में उतरे, लेकिन इसी दौरान गहरे पानी में डूब गए। काफी देर तक उनके वापस नहीं लौटने पर अनहोनी की आशंका जताई गई। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर रेहरा बाजार थानाध्यक्ष अनिल दीक्षित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद फ्लड पीएसी की टीम ने स्टीमर के जरिए लगातार करीब तीन दिनों तक नदी में सघन तलाशी अभियान चलाया। आखिरकार चार दिन बाद बलुआ घाट मंदिर के पास झाड़ियों में शव फंसा दिखाई दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनिल दीक्षित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संतराम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पोकर मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चार दिनों तक चले तलाशी अभियान के बाद शव मिलने से गांव में शोक का माहौल है।
0
0
Report

आतिशबाजी मार्केट में सुरक्षा मानकों की धज्जियां, दुकानदार धूम्रपान से बड़ा खतरा

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में आतिशबाजी की दुकानों पर सुरक्षा नियमों की उड़ रही धज्जियां, आतिशबाजी मार्केट में पटाखों की दुकानों में दुकानदार ही पी रहे सिगरेट और बीड़ी, आतिशबाजी की दुकानों में सिगरेट-बीड़ी पीते दुकानदार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, ज्वलनशील पटाखों के बीच धूम्रपान से बड़े हादसे का खतरा, कुछ वर्ष पहले भीषण अग्निकांड में पूरा आतिशबाज़ी मार्केट जलकर हो गया था राख, पुराने हादसे के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल, वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस-प्रशासन और फायर सर्विस की व्यवस्था पर उठे सवाल, पटाखों की दुकानों पर सुरक्षा मानकों के पालन और निगरानी को लेकर सवाल, कोंच कोतवाली क्षेत्र के धनुतालाब मैदान स्तिथ आतिशबाजी मार्केट का मामला।
0
0
Report

भागलपुर में लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम के दौरान भाजपा का पदयात्रा विपक्ष को चुनौती देगी

Naya Chak, Bihar:भागलपुर में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ कार्यक्रम के तहत विपक्ष के खिलाफ भाजपा का जोड़दार प्रदर्शन होना है। भाजपा की ओर से 1 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली जाएगी जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शामिल होंगे कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग पहुंचें इसके लिए नगर विकास मंत्री भागलपुर के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा और एनडीए जोर सोर से तैयारी कर रही है। आज नीतीश मिश्रा ने सर्किट हाउस में भागलपुर के संगठनों संस्थाओं मसलन चैंबर ऑफ कॉमर्स, दुर्गा पूजा महासमिति, निजी संस्थाओं एवं एनडीए के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों के साथ 2 तारीख को लाजपत पार्क पहुंचे इसके लिए आह्वाहन कर रहे हैं। उन्होंने संस्थाओं के सदस्यों से बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन होना है और अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उनका आगमन है वह पदयात्रा में शामिल होंगे उनके साथ सभी शामिल हों ताकि जिस तरह से विपक्ष रिजीम चेंज की बात कर रही है, बांग्लादेश के समर्थन में बाते कर रहे हैं, संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं , अराजकता फैला रहे है। ऐसे में विपक्ष के खिलाफ जोड़दार प्रदर्शन कर पदयात्रा किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

कन्नौज में 70-75 हजार रुपये का सामान चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ मामला

Tajpur-Naukast, Uttar Pradesh:

पंकज श्रीवास्‍तव/कन्‍नौज:  कन्नौज शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला मुकरी टोला नई बस्ती मे देर रात चोरो ने एक इत्र कारखाने मे चोरी की घटना को अंजाम दिया। यहाँ इत्र कारखाने की दीवाल से चढ़कर लगभग 70 से 75 हजार रुपये मूल्य का इत्र बनाने वाले उपकरण सर्फोस चुरा ले गये। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी मे कैद हो गयी। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन मे जुट गयी है। मोहम्मद तौसिफ ने जानकारी देते हुए कि बताया​ इलाके में लगातार हो रही चोरियों से स्थानीय निवासियों में चिंता और दहशत का माहौल है। पीड़ित मोहम्मद तौसिफ के इत्र कारखाने के दीवाल से चढ़कर लगभग 70 से 75 हजार रुपये मूल्य का इत्र बनाने वाले उपकरण सर्फोस चुरा ले गए सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी है। ​ कन्नौज के ​नई बस्ती (वाला पीर) क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे लगातार आम जनता को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला नई बस्ती, मुकरी टोला का है, जहां स्थानीय निवासी मोहम्मद तौसिफ के इत्र कारखानेको चोरों ने अपना शिकार बनाया। ​पीड़ित मोहम्मद तौसिफ ने बताया कि जब वे सुबह अपने इत्र कारखाने पहुंचे और मुख्य गेट का ताला खोला, तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। कारखाने के अंदर रखे डेट सरपोश, पतीले सरपोज समेत कई तांबे के कीमती बर्तन गायब थे। चोर लगभग 70 से 75 हजार रुपये का कीमती सामान चुराकर ले गए हैं। *​पुलिस की छानबीन जारी* घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ साक्ष्य जुटाने में जुटी है ताकि चोरों का जल्द से जल्द सुराग लगाया जा सके। इलाके के लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी चोरियों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इलाके में गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ाई जाए और जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कारण का माहौल बन सके।

0
0
Report

बेतवा नदी का उद्गम कहां है? जानिए बुंदेलखंड की इस जीवनरेखा की अनसुनी कहानी

Praveen BhargavPraveen BhargavFollow7m ago
Pali Pahari, Jhansi, Uttar Pradesh:

प्रवीण भार्गव/झांसी: बुंदेलखंड की जीवनरेखा कही जाने वाली बेतवा नदी का महत्व केवल जल, सिंचाई और जनजीवन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका संबंध प्राचीन धार्मिक मान्यताओं और पौराणिक कथाओं से भी जुड़ा हुआ है। इस नदी का प्राचीन नाम वेत्रवती है। विशेष बात यह है कि पद्म पुराण में बेतवा नदी के प्राकट्य को लेकर एक अद्भुत कथा का वर्णन मिलता है, जिसके अनुसार वृत्रासुर द्वारा खुदवाए गए महागंभीर नामक गहरे कुएं से दिव्य वेत्रवती नदी प्रकट हुई थी। पद्म पुराण में मिलता है नदी के प्राकट्य का वर्णन पद्म पुराण के उत्तरखंड में वेत्रवती नदी के माहात्म्य का वर्णन करते हुए भगवान शिव माता पार्वती से कहते हैं कि वेत्रवती नदी का महत्व अत्यंत विशेष है। पुराण में उल्लेख मिलता है कि प्राचीन काल में वृत्रासुर ने एक अत्यंत गहरा कुआं खुदवाया था, जिसका नाम महागंभीर था। उसी कुएं से दिव्य वेत्रवती नदी का प्राकट्य हुआ। पुराण में इस नदी को बड़े-बड़े पापों का नाश करने वाली और गंगा के समान पवित्र बताया गया है। इसमें स्नान करने और दर्शन करने से पुण्य प्राप्त होने की धार्मिक मान्यता का भी वर्णन किया गया है। इस कथा के कारण बेतवा नदी का धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है। वृत्रासुर से जुड़ी है महागंभीर कुएं की कथा पौराणिक मान्यताओं में वृत्रासुर का नाम एक शक्तिशाली असुर के रूप में आता है। बेतवा नदी से जुड़ी कथा में उसके द्वारा महागंभीर नामक कुएं का निर्माण कराए जाने का उल्लेख है। इसी कुएं से वेत्रवती के प्रकट होने की मान्यता है। यह कथा नदी को केवल प्राकृतिक जलधारा नहीं, बल्कि दिव्य स्वरूप प्रदान करती है। पद्म पुराण के उत्तरखंड के अध्याय 137 में भी वेत्रवती को वृत्र द्वारा निर्मित जलस्रोत से निकली नदी बताया गया है। इस प्रकार पुराण के अलग-अलग प्रसंगों में इस नदी की उत्पत्ति और महिमा का वर्णन मिलता है। प्राचीन नाम वेत्रवती, साहित्य में भी विशेष पहचान बेतवा नदी को प्राचीन काल में वेत्रवती के नाम से जाना जाता था। इसका उल्लेख प्राचीन भारतीय साहित्य और धार्मिक परंपराओं में मिलता है। महाकवि कालिदास के प्रसिद्ध काव्य मेघदूत में भी वेत्रवती नदी और विदिशा का उल्लेख मिलता है। इससे पता चलता है कि प्राचीन समय में यह नदी भौगोलिक दृष्टि के साथ-साथ साहित्य और संस्कृति का भी महत्वपूर्ण हिस्सा थी। मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश तक बहती है बेतवा भौगोलिक दृष्टि से बेतवा नदी का उद्गम मध्य प्रदेश में भोपाल के निकट झिरी गांव के आसपास माना जाता है। यह विंध्य पर्वतीय क्षेत्र से निकलकर मध्य प्रदेश के विदिशा सहित अनेक क्षेत्रों से गुजरती हुई उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में प्रवेश करती है। ओरछा और झांसी क्षेत्र के लिए भी यह नदी अत्यंत महत्वपूर्ण है। लगभग 590 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने के बाद यह उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के निकट यमुना नदी में मिल जाती है। ओरछा की ऐतिहासिक विरासत की साक्षी बेतवा नदी का मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले की ऐतिहासिक नगरी ओरछा से विशेष संबंध है। नदी के किनारे स्थित प्राचीन मंदिर, बुंदेला राजाओं की छतरियां और ऐतिहासिक महल आज भी इस क्षेत्र की गौरवशाली विरासत को दर्शाते हैं।

0
0
Report
Advertisement

कोटा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा, लोकतंत्र बचाओ अभियान की शुरुआत

Jaipur, Rajasthan:कोटा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा आज, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान की करेंगे शुरुआत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज कोटा दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री कोटा से बीजेपी के लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद अभियान को प्रदेशभर में आगे बढ़ाया जाएगा。 मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद पदयात्रा सेवन वंडर से रवाना होगी, जो छावनी में जाकर समाप्त होगी। अभियान को लेकर कोटा में बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में 8 से 10 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है。
0
0
Report

कानपुर के दादानगर पुल हादसे में सास-बहू की मौत, तीन घायल

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर। दादानगर पुल पर गुरुवार देर रात ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई और सीधे नीचे बनी कच्ची बस्ती के एक मकान पर जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में मलबे में दबने से एक ही परिवार की सास और बहू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार के तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। घटना फजलगंज थाना क्षेत्र के दादानगर पुल की है जहाँ विजयनगर की तरफ आ रही ईंटों से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अपना नियंत्रण खो बैठी। पोल से जोरदार टक्कर के बाद ट्रॉली ट्रैक्टर सहित पुल के नीचे बने कच्चे मकान पर जा गिरी। इस हादसे में 70 वर्षीय दियावती और उनकी बहू अंजना की भारी मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई। वहीं परिवार के अन्य सदस्य मिष्ठी और उनके पिता बउवा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बउवा का बेटा कृष्णा इस घटना में बाल-बाल बच गया। स्थानीय निवासियों ने पुलिस को बताया कि ट्रैक्टर पर कुल तीन लोग सवार थे और वे अत्यधिक नशे की हालत में थे। दुर्घटना के बाद दो लोग मौके से भागने निकले। जबकि एक युवक को स्थानीय लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कराया तथा क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली और मलबे को हटाने की कार्रवाई की। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है。
0
0
Report

एक ही नंबर प्लेट से पेट्रोल पंपों पर फरार, सीसीटीवी में कैद घटना

Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर में एक ही नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर अलग-अलग गाड़ियों पेट्रोल पंपों से बिना पैसे दिए फरार होने के मामले में अभी तक सुराग नहीं लगा है। जानकारी के अनुसार सिरसी रोड स्थित मामा फिलिंग स्टेशन पर 28 अक्टूबर को एक मारुति वैगनआर कार पेट्रोल डलवाने के लिए रुकी। कार पर नंबर प्लेट RJ14CK5455 लगी थी। पेट्रोल डलवाने के बाद जब तक कर्मचारी ने पैसे मांगे तो चालक गाड़ी भगाकर ले गया।सीसीटीवी फुटेज में यह पूरा वाकया कैद हो गया। इसके बाद इसी नंबर प्लेट (RJ14CK5455) का इस्तेमाल कर रही एक काली स्कॉर्पियो ने वैशाली नगर स्थित दाता फिलिंग स्टेशन और सीकर रोड स्थित स्टार फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल भरवाया। जब पैसे मांगने की बारी आई तो पंप कर्मी को जबरन गाड़ी में खींच लिया, रास्ते में मारपीट की और फिर चलती गाड़ी से उसे सड़क पर धक्का देकर फरार हो गए । इससे पहले भी 23 अक्टूबर को भी ढाका पेट्रोल पम्प पर इसी नम्बर की स्विफ्ट कार में पेट्रोल भरवाने के बाद चालक फरार हो गया। पीड़ितों ने अंदेशा जताया कि शहर में इस तरह एक ही नम्बर के कई वाहन चल रहे हैं। पुलिस अभी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऐसे वाहनों का पता लगा रही है।
0
0
Report
Advertisement

दिनदहाड़े जोगबनी में बाइक चोरी, पुलिस सुरक्षा पर सवाल उठे

Forbesganj, Bihar:अररिया के जोगबनी में बाईक चोरों ने दिनदहाड़े जोगबनी थाना के सामने से बाईक की चोरी कर ली और आराम से फरार हो गए। सबसे सुरक्षित इलाके से दिन के वक्त हुई बाईक चोरी की घटना ने जोगबनी पुलिस के सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। जोगबनी थाना के ठीक सामने पूर्व विधायक जाकिर अनवर का घर है जिसके सामने राजीव सिंह की बाईक लगी हुई थी। एक बाईक पर सवार दो बाईक चोर वहां पहुंचे और बेखौफ होकर गाड़ी का लॉक तोड़ गाड़ी लेकर फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के बाद पीड़ित ने जोगबनी थाना में एफआईआर दर्ज करवाया है लेकिन पूरी घटना ने भारत नेपाल सीमा से सटे हुए जोगबनी के पुलिस के इंतजाम पर सवालिया निशान खड़े कर दिए है।
0
0
Report
Advertisement

हापुड़ में खाद्य विभाग ने मिलावटी पनीर मिट्टी में दफन कर दिया

Hapur, Uttar Pradesh:आगामी त्योहारों के मद्देनजर हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में है. अधिकारी खुद रात के अंधेरे में ग्राउंड जीरो पर उतरकर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रहे हैं. इसी कड़ी में विभाग की टीम ने हाईवे पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुरादाबाद से दिल्ली ले जाए जा रहे करीब 600 किलोग्राम बदबूदार और मिलावटी पनीर की खेप को पकड़ा और उस पर बुलडोजर चलवाकर उसे मिट्टी में दफन करा दिया. इस कार्रवाई से जिले भर के मिलावटखोरों और खाद्य माफियाओं में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चन्द्र शेखर मिश्र के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम रात करीब 10 बजे एनएच -9 पर चोटीवाला ढाबा के पास चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान टीम ने संदिग्ध अवस्था में जा रहे एक वाहन महिंद्रा वीरा को रोककर चेकिंग की. तलाशी के दौरान वाहन के अंदर एक प्लास्टिक ड्रम, एक बड़े फ्रीजर और दो बड़ी पेटियों में रखा कुल 600 किलोग्राम पनीर बरामद हुआ. यह पनीर मुरादाबाद से दिल्ली बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था. जांच के दौरान पाया गया कि पनीर बर्फ के बीच गंदे बरतनों में बेहद अस्वच्छ (अनहाइजीनिक) स्थिति में रखा गया था. इतना ही नहीं, पनीर से खट्टापन और तीखी बदबू भी आ रही थी. मिलावट के संदेह पर टीम ने तत्काल नियमानुसार 2 नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजे. इसके बाद मौके पर ही जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर शेष 597 किलोग्राम पनीर को मिट्टी में दबाकर पूरी तरह नष्ट करा दिया गया. नष्ट किए गए इस पनीर की अनुमानित कीमत 1 लाख 81 हजार 488 रुपये आंकी गई है. सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय चन्द्र शेखर मिश्र ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मिलावटखोरी के विरुद्ध यह सघन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा. जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वाले किसी भी मिलावटखोर को बख्शा नहीं जाएगा. हाईवे से लेकर स्थानीय बाजारों तक विभाग की पैनी नजर बनी हुई है. बाइट - चंद्रशेखर मिश्र, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय हापुड़
0
0
Report

PM किसान सम्मान निधि जारी, रायपुर से किसानों के खाते में करोड़ों रुपये

Begun, Rajasthan:रायपुर CM विष्णुदेव साय ने किसान उत्सव दिवस को किया संबोधित किसानों को सम्बोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा देश के करोड़ों किसानों के लिए आज सौभाग्य का दिन है गुजरात में PM किसान उत्सव का भव्य आयोजन हुआ है PM मोदी ने किसान सम्मान निधि की राशि जारी करेंगे 498 करोड़ रुपए की राशि आज PM जारी करेंगे करीब 11 हजार करोड़ से ज्यादा राशि किसानों के खाते में आई है सरकार ने कृषकों के हित में काम किया है सरकार ने राज्य के किसानों के लिए खाद - बीज की व्यवस्था कर रही है ऑर्गेनिक खेती, पशुपालन, मत्स्यपालन, हार्टिकल्चर को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है नए धान खरीदी केंद्र भी खोल रही है सरकार सभी किसानों का एक एक धान खरीदा जाएगा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top