450331
बुरहानपुर के वलभनगर में बिजली पोल से गिरे आग के गोले
Ambada Ryt, Madhya Pradesh:बुरहानपुर जिले के वलभनगर में रिमझिम बारिश के दौरान बिजली पोल में आग लग गई। आज सुबह 9 बजे पोल से आग के गोले गिरते देखे गए, जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। हाल ही में बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर और पोल में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हांसी में सीवेज ओवरफ्लो से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आंदोलन की चेतावनी
Hansi, Haryana:हांसी बाइट : सीवरेज की सफाई नहीं होने से रेलवे स्टेशन रोड, जिला उपायुक्त मार्ग एवं न्यू सुभाष कॉलोनी समेत कई इलाकों में सीवरेज ओवरफ्लो बदबू के कारण आसपास के लोगों का रहना मुश्किल, बीमारियां फैलने की आशंका हांसी शहर में सीवरेज की सफाई नहीं होने से आमजन परेशान हैं। शहर के कई क्षेत्रों में सीवर ओवरफ्लो होकर गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला बनने के बाद विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद थी, लेकिन आठ महीने बीतने के बावजूद सीवरेज की समस्या और गंभीर हो गई है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है, लेकिन अब बिना बारिश के भी गंदा पानी सड़कों पर जमा रहने लगा है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। न्यू सुभाष कॉलोनी निवासी अनिल ने बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले करीब दो वर्षों से सीवरेज जाम और गंदे पानी की समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कई बार जनस्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। प्रदीप का कहना है कि सीवर का गंदा पानी सड़कों पर जमा रहता रहता है, जिससे लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। बदबू और गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कॉलोनीवासी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। स्थानीय निवासी बलवान सिंह ने बताया कि पिछले करीब दो वर्षों से सीवरेज जाम की समस्या से लोग लगातार परेशान हैं। कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन आज तक समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव_tyagi ने कहा कि सीवरेज की समस्या के समाधान के लिए विभाग की टीम लगातार काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रभावित क्षेत्रों में जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। लेकिन स्थाई समाधान कब होगा, यह सुनिश्चित नहीं किया गया है। जल्द ठीक करवाने की रटी रटाई बात जरूर अधिकारी करते हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और जनस्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि शहर के सीवरेज की नियमित सफाई कराई जाए और ओवरफ्लो की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। जमीनी स्तर पर समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है। ऐसे में लोगों की नजर अब इस बात पर है कि विभाग का यह आश्वासन कब तक हकीकत में बदलता है。0
0
Report
तखतगढ़ में 11 केवी लाइन से करंट, छह भैंसों की दर्दनाक मौत
Pali, Rajasthan:सुमेरपुर,पाली इन्फॉर्मर - अरविंद जोशी 77377 34452, जिला रिपोर्टर - संदीप राठौड़ 9509822229 11 केवी बिजली लाइन का करंट बना काल, तखतगढ़ के बसंत गांव में 6 भैंसों की दर्दनाक मौत तखतगढ़ उपतहसील के बसंत गांव में बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नदी तट स्थित गौशाला के निकट गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन से करंट फैलने के कारण छह भैंसों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विद्युत पोल के इंसुलेटर में खराबी आने से करंट जमीन तक फैल गया और स्पार्किंग के बीच चर रही भैंसें उसकी चपेट में आ गईं। सूचना मिलते ही कोसेलाव चौकी प्रभारी गोपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कोसेलाव और चाणौद से पशु चिकित्सकों की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लाइनमैन को सूचना देने के बावजूद फोन नहीं उठाया गया, जिससे करीब 15 मिनट तक लाइन में करंट प्रवाहित होता रहा और यह बड़ा हादसा हो गया।0
0
Report
बकाया वसूली में आबकारी विभाग ने सख्ती बढ़ाई, 514 करोड़ का लक्ष्य अब भी अधूरा
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर हैडर- - ऊंट के मुंह में जीरा 'वसूली'! - बकाया को लेकर आबकारी विभाग होगा सख्त - निरंतर प्रयासों के बाद भी बकाया वसूली कम - 2280 करोड़ का राजस्व है बकाया - विभाग 2 माह में महज 33 करोड़ ही वसूल सका - आयुक्त बोले, अब सख्ती से वसूलेंगे राशि आंकर आबकारी विभाग को पिछले 5 वर्षों में राजस्व में घाटा हुआ है। विभाग का राजस्व नुकसान और बकाया राशि 2200 करोड़ रुपए से अधिक जा पहुंची है। विभाग ने बकाया वसूली के लिए अभियान भी शुरू किया है, लेकिन 2 माह में बकाया वसूली ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुई है। लेकिन अब आबकारी आयुक्त ने इसमें सख्ती के आदेश दिए हैं। यह रिपोर्ट देखें- बकाया राजस्व वर्तमान में 2279.60 करोड़ रुपए है। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने विभाग के 35 DEO के लिए 514.27 करोड़ बकाया वसूली का लक्ष्य आवंटित किया था, पर 20 जुलाई तक 32.71 करोड़ वसूल पाए गए, 6.36% लक्ष्य प्राप्त। पीछे रहने वाले जिलों में झुंझुनूं, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, करौली और धौलपुर आदि हैं। प्रतापगढ़ में 1 लाख रुपए की राशि ही वसूल की गई है। करौली में सवा 2 लाख रुपए, झुंझुनूं, चित्तौड़गढ़ और धौलपुर में मात्र 3-3 लाख रुपए की राशि वसूल की जा सकी है। बकाया वसूली में पीछे रहने वाला जिला- कोटा DEO पर 168.91 करोड़ बकाया, वसूली 6.48 करोड़; जोधपुर DEO 168.10 करोड़, वसूली 2.53 करोड़; जयपुर शहर DEO 166.28 करोड़, वसूली 7.26 करोड़; अलवर DEO 160.33 करोड़, वसूली 31 लाख; झालावाड़ DEO 154.02 करोड़, वसूली 17 लाख; सीकर DEO 97.80 करोड़, वसूली 1.62 करोड़; भरतपुर DEO 96.04 करोड़, वसूली 20 लाख; बीकानेर DEO 92.64 करोड़, वसूली 21 लाख; श्रीगंगानगर DEO 91.81 करोड़, वसूल 67 लाख; नागौर DEO 87.64 करोड़, वसूली 15 लाख; जयपुर ग्रामीण 73.86 करोड़, वसूली 1.48 करोड़। बाइट- नमित मेहता, आयुक्त, आबकारी विभाग बकाया राशि वसूल करने में अजमेर जिला सबसे आगे है। अजमेर ने दिए हुए लक्ष्य की 27 प्रतिशत से अधिक राशि वसूल कर ली है। इस मामले में जयपुर शहर दूसरे स्थान पर है। जयपुर शहर ने 20 फीसदी से अधिक राशि वसूल की है। जबकि कोटा जिला आबकारी कार्यालय करीब 18 फीसदी वसूली के साथ तीसरे नम्बर पर है। आबकारी विभाग करेगा नीलामी - सभी DEO को बकायादारों से व्यक्तिश: मिलने, सख्ती करने के निर्देश - बकायादारों की चल-अचल सम्पत्तियों को कुर्क-नीलाम करने के निर्देश दिए - राजस्व असूचना निदेशालय से बकायादारों की सम्पत्ति, वाहन की जानकारी ली गई - बकायादारों की सम्पत्ति नीलामी करने के निर्देश - राजस्व विभाग, परिवहन विभाग, स्थानीय निकायों से सम्पत्तियाें की जानकारी लें - कुर्क की गई परिसंपत्तियों की नीलामी तारीख से पूर्व प्रचार-प्रसार करें, फिर नीलामी करें बाइट- नमित मेहता, आयुक्त, आबकारी विभाग वॉट- 3 बकाया वसूली में लापरवाही बरतने वाले सम्बंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। ऐसे कार्मिकों के विरुद्ध राजस्थान सिविल सेवा नियम 1958 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव भेजने की जिम्मेदारी अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन की रहेगी। कुलमिलाकर आयुक्त ने साफ कहा है कि या तो विभागीय अधिकारी राजस्व वसूली सुनिश्चित करें, अन्यथा उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
जद (यू) का पटना में प्रेस वार्ता, नेताओं ने विपक्ष पर कसा तंज
Noida, Uttar Pradesh:जद (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में पार्टी की प्रेस वार्ता0
0
Report
मायावती की बसपा वापसी: कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर बड़ी रैली
Noida, Uttar Pradesh:इससे भाजपा की बाईट और वाक थ्रू गया है इससे पॉलिटकल एनालेस्ट और बसपा की बाईट गयी है उत्तरप्रदेश के साथ-साथ देश की राजनीति में लगभग हाशिए पर जा चुकी बसपा को एक बार फिर सक्रिय करने की पार्टी में सुगबुगाहट सुनाई दे रही है। बसपा के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस नौ अक्टूबर को इस सक्रियता को जमीन पर लांच करने की योजना है। बसपा सुप्रीमो मायावती कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में एक बड़ी रैली करके सक्रिय राजनीति में वापसी का संदेश देंगी। इस रैली का उद्देश्य दलितों को एकजुट करना और सर्वसमाज के समर्थकों को आकर्षित करना है। मायावती इस रैली के माध्यम से पार्टी की ताकत दिखाना चाहती हैं। विश्वनाथ पाल प्रदेश अध्यक्ष बसपा यूपी बीएसपी की रैली में टिकट के दावेदार दिखाएंगे दम 9 अक्टूबर को काशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर मायावती की रैली प्रस्तावित राजधानी के क Kashirama स्मारक स्थल पर बड़ी रैली की तैयारी 2027 चुनाव से पहले बसपा करेगी शक्ति प्रदर्शन संभावित उम्मीदवारों को रैली में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी अगले सप्ताह बीएसपी सुप्रीमो पदाधिकारियों के साथ रैली को लेकर करेंगी बैठक पिछले साल की रैली में मायावती ने जुटाई थी बड़ी भीड़ वीओ--लंबे समय बाद बसपा सुप्रीमो मायावती बड़ा सार्वजनिक मंच सजाकर सियासत में अपनी सक्रिय वापसी का संदेश देने की कोशिश करेंगे। प्रदेश भर से बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ जुटा इनके सहारे पुराने अंदाज में मिशन-2027 का बिगुल बजाने की तैयारी है। बाईट राजीव रंजन पोलिटिकल एनालिस्ट वीओ---उत्तर प्रदेश की राजनीति में बसपा खेमे की इस सरगर्मी ने सत्ता पक्ष को सतर्क कर दिया है। बाईट आनंद दुबे भाजपा प्रवक्ता वीओ--प्रदेश में लगभग 22 प्रतिशत आबादी वाले इस वर्ग को सभी दल यह संदेश देकर अपने पाले में खींचने का प्रयास कर रहे हैं कि बसपा का अस्तित्व अब समाप्त हो चुका है। इधर कई पुराने नेता पार्टी से चले गए या निकाल दिए गए। अब मायावती इस रैली में भीड़ जुटाकर ताकत दिखाना चाहती हैं। वाक थ्रू बसपा दफ्तर से0
0
Report
राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम पहल से ठगी रोकथाम में तेजी
Jaipur, Rajasthan:ब्रेकिंग न्यूज़ राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम पर बड़ी पहल का पहले ही दिन दिखा असर! DGP राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में साइबर ठगी पर बड़ा प्रहार पहले 18 घंटे में 7 E-Zero FIR दर्ज — ₹1 लाख से ₹5 लाख तक की साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई शुरू。 अब तक 460 E-Zero FIR दर्ज साइबर फ्रॉड पीड़ितों को तत्काल राहत देने की दिशा में राजस्थान पुलिस की बड़ी पहल。 DGP श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में कल ही हुई थी नई व्यवस्था ₹1 लाख या उससे अधिक की साइबर ठगी के मामलों में E-Zero FIR से त्वरित कार्रवाई ADG साइबर क्राइम वीके सिंह ने दी जानकारी — नई व्यवस्था के लागू होने के साथ ही साइबर अपराध के खिलाफ राजस्थान पुलिस की कार्रवाई को मिली रफ्तार。 1930 पर शिकायत से शुरू होगी कार्रवाई — I4C के NCRP और CCTNS के एकीकरण से साइबर ठगी की शिकायतों को पुलिस थाने तक तेजी से पहुंचाया जाएगा。 थाना क्षेत्र की बाध्यता होगी कम — साइबर फ्रॉड की शिकायत पर संबंधित पुलिस थाने को भेजी जाएगी, जिससे कार्रवाई में तेजी आएगी。 पीड़ितों के लिए बड़ी राहत — साइबर ठगी के मामलों में रकम को फ्रीज कराने और वापस दिलाने की कार्रवाई अब और प्रभावी तरीके से हो सकेगी。 राजस्थान पुलिस की अपील: साइबर ठगी होते ही तुरंत 1930 पर कॉल करें और समय रहते शिकायत दर्ज कराएं—जितनी जल्दी शिकायत, उतनी जल्दी रकम बचने की संभावना。0
0
Report
Advertisement
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने पहली अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक से सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा
Samastipur, Bihar:15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पहले अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक से रचा इतिहास सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा ।समस्तीपुर में जश्न का माहौल, चाचा राजीव सूर्यवंशी ने दी बधाई और पीएम मोदी का जताया आभार। भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। 15 साल 118 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाकर वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वैभव की इस ऐतिहासिक पारी के बाद उनके गृह जिला समस्तीपुर में जश्न का माहौल है। पटेल मैदान से लेकर उनके गांव और घर तक लोगों ने खुशी मनाई। इस दौरान उनके चाचा राजीव सूर्यवंशी ने भी खुशी जताते हुए वैभव को आशीर्वाद दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। हरारे में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक लगाया। फिफ्टी पूरी करने के बाद उन्होंने अपनी मां आरती सूर्यवंशी के सम्मान में हाथ से अंग्रेजी अक्षर Aका संकेत बनाकर जीत का जश्न मनाया। इस पारी के साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वैभव की इस उपलब्धि के बाद समस्तीपुर के पटेल मैदान में, जहां उन्होंने क्रिकेट की शुरुआती ट्रेनिंग ली थी, वहीं उनके घर पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। परिवार और ग्रामीणों ने इस उपलब्धि को पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया। वैभव ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक लगाया है। इसके लिए हम उसे बहुत-बहुत बधाई और आशीर्वाद देते हैं। हमें पूरा विश्वास है कि वह आगे भी देश का नाम रोशन करेगा। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का भी धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा था कि 'जो जितना खेलेगा, उतना खिलेगा'। वैभव ने इस बात को अपनाया और लगातार मेहनत की। यही वजह है कि आज वह इतनी शानदार बल्लेबाजी कर रहा है।0
0
Report
योगी सरकार के स्वास्थ्य प्रबंध पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया निरीक्षण
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या दौरे पर पहुंचे जिले के प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जिला अस्पताल और श्रीराम अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, इलाज की व्यवस्थाओं और मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद मंत्री ने योगी सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना करते हुए कई अहम बातें कहीं।अयोध्या पहुंचे प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश के बुजुर्गों और बीमार लोगों के बेहतर एवं निःशुल्क इलाज के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है और मरीजों से बातचीत में भी इलाज को लेकर संतोषजनक प्रतिक्रिया मिली है।मंत्री ने श्रीराम अस्पताल का निरीक्षण करते हुए कहा कि अस्पताल पुराना होने के कारण जगह की कमी है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को टीबी मरीजों के लिए और बच्चों के लिए अलग वार्ड बनाने के निर्देश दिए।0
0
Report
झारखंड बीजेपी की प्रदेश इकाई की बैठक में भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर चर्चा
Ranchi, Jharkhand:झारखंड बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने किया ,जिसमें नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात, देश की राजनीतिक हालात पर बैठक में चर्चा हुई साथ ही उसके अनुरुप आगे की राजनीति पर विचार हुआ । बैठक में पार्टी के राज्यस्तरीय आगामी सांगठनिक गतिविधियों पर चर्चा हुई।0
0
Report
Advertisement
NEET पेपर लीक के बाद शिक्षा सुधार संसद मॉनसून सत्र में बहस तय; उपवास खत्म
Noida, Uttar Pradesh:गुरुग्राम, हरियाणा: एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी, डॉ. गीतांजलि आंग्मो कहती हैं, "आधी रात को हमें सरकार से लिखित में कन्फर्मेशन मिला कि वे हमारी मांगें मान रहे हैं - जिसमें स्टूडेंट प्रोटेस्टर्स के खिलाफ कोई FIR न करना, NEET पीड़ितों को मुआवज़ा देना और संसद में एजुकेशन रिफॉर्म्स पर चर्चा करना शामिल है। सरकार की तरफ से जेपी नड्डा जी और जितेंद्र सिंह कल यहां आए थे। उससे पहले, 16 MPs ने यहां का दौरा किया था, और विपक्ष के 65 MPs ने लिखित आश्वासन दिया है कि इस मुद्दे पर संसद में चर्चा होगी। सरकार और विपक्ष ने तय किया है कि एजुकेशन रिफॉर्म्स पर चर्चा इसी मॉनसून सत्र में होगी। इसने पूरे देश को जगा दिया है। NEET पेपर लीक एक लक्षण था, लेकिन असली वजहें सिस्टम में मौजूद हैं। हमें उम्मीद है कि यह सरकार के लिए एक वेक-अप कॉल होगा। यह एक सफल आंदोलन रहा है, और इसीलिए सोनम ने अपना उपवास खत्म कर दिया। कल से वह सेमी-सॉलिड डाइट लेना शुरू करेंगे।"0
0
Report
नीटपेपर लीक व जंतर-मंतर मे हुए लाठीचार्ज के विरोध मे ब्राह्मण एकता परिषद नें छात्राओं संग किया विरोध
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर:- नीट पेपर लीक और जंतर-मंतर मे हुए लाठीचार्ज के विरोध मे ब्राह्मण एकता परिषद नें छात्राओं संग किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपकर दोषियों पर कार्यवाही की मांग, देश के भविष्य छात्र छात्राओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज को लेकर जताया कड़ा विरोध, अम्बेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल जुलुश निकालकर किया प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठायी मांग, छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करने की दी चेतावनी, जिलाध्यक्ष मातृ प्रकोष्ठ दीपा तिवारी के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन।0
0
Report
SC ने NEET पेपर लीक मामले में सरकार से सुरक्षा जवाब मांगा
Noida, Uttar Pradesh:NEET पेपर लीक से जुड़ी याचिकाओ पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को आश्वासन दिया कि परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार किए जाएंगे。 SG तुषार मेहता ने कहा कि बच्चों के हित सर्वोपरि हैं और सुधारों की पूरी प्रक्रिया सरकार के सर्वोच्च स्तर की निगरानी में चल रही है。 SG तुषार मेहता-सरकार प्रश्नपत्र की छपाई से लेकर छात्रों तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया कोर्ट के सामने रखेगी。 SG तुषार मेहता -राधाकृष्णन समिति की सभी सिफारिशें लागू की जा रही हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा, डेटा सुरक्षा और साइबर सुरक्षा की व्यवस्था का भी पूरा ब्योरा सरकार की ओर से हलफनामे में दिया जाएगा。 तुषार मेहता ने कहा कुछ दिनों बाद मैं पूरी स्थिति कोर्ट के सामने रखूंगा。 NEET पेपर लीक का मामला सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा है:- सरकार अपने हलफनामे में यह भी बताए कि क्या भविष्य में NEET परीक्षा को पूरी तरह कंप्यूटर आधारित बनाया जा सकता है। SC ने पूछा कि परीक्षा का डेटा सुरक्षित रखने के लिए क्या व्यवस्था होगी।साइबर सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी होगी और उसकी निगरानी कैसे की जाएगी SC ने कहा कि सरकार अपने हलफनामे में बताए कि परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था को कैसे मजबूत बनाया जाएगा, गवर्निंग बोर्ड की व्यवस्था क्या होगी, टेस्टिंग व्यवस्था को कैसे बेहतर बनाया जाएगा। SC में अगली सुनवाई अगले सोमवार(3 अगस्त) को होगी0
0
Report
Advertisement
आषाढ़ शुक्ल एकादशी पर जगन्नाथ लौटेंगे भक्तों के साथ, रथ यात्रा के बाद माहौल गरम
Ranchi, Jharkhand:रथ यात्रा के नौ दिन बाद कल आषाढ़ शुक्ल एकादशी पर भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ मौसीबाड़ी से वापस श्रीमंदिर लौटेंगे। घूरती रथ को लेकर रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ today उमड़ रही है और पूरा माहौल जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंज रहा है। घूरती रथ से एक दिन पहले जगन्नाथपुर मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। भक्त भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। कल दोपहर बाद भगवान का रथ मौसीबाड़ी से श्रीमंदिर के लिए रवाना होगा। मान्यता है कि रथ की रस्सी खींचने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसे लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक के विशेष इंतजाम किए हैं। आस्था, श्रद्धा और उत्साह के बीच कल भगवान जगन्नाथ की घर वापसी होगी। हजारों श्रद्धालु इस पावन घड़ी के साक्षी बनने जगन्नाथपुर मंदिर पहुंच रहे हैं।0
0
Report
PGIA में नाड़ी परीक्षण प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम 2026 का सेमी-ऑनलाइन शुभारंभ
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (पीजीआईए) के स्नातकोत्तर क्रिया शारीर विभाग की ओर से एक माह के सेमी-ऑनलाइन नाड़ी परीक्षण प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम-2026 का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल ने की। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में रोग-विनिश्चय की प्रमुख विधियों में नाड़ी परीक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है। नियमित अभ्यास और सतत साधना से ही प्रशिक्षणार्थी इसमें वास्तविक दक्षता हासिल कर सकते हैं। पाठ्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर दिनेश चंद्र शर्मा ने पाठ्यक्रम की रूपरेखा और उपयोगिता की जानकारी दी। 23 जुलाई से 22 अगस्त तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में राजस्थान सहित कर्नाटक, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों के 32 प्रतिभागी शामिल हैं। देश के प्रख्यात नाड़ी विशेषज्ञ प्रतिभागियों को नाड़ी विज्ञान के सैद्धांतिक और व्यावहारिक पक्षों का प्रशिक्षण देंगे। कार्यक्रम के अंत में पीजीआईए के प्राचार्य एवं निदेशक प्रो. (डॉ.) चंदन सिंह ने अतिथियों, विशेषज्ञों और प्रतिभागियों का आभार जताया।0
0
Report
बांसवाड़ा में पुलिस के समर्थन पर समाजजन का जोरदार प्रदर्शन, बारिश के बीच पूरी ताकत से नारे
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा बांसवाड़ा पुलिस, दिल्ली पुलिस और सेना के जवानों के समर्थन में नारे लगाए गए। तेज बारिश के बावजूद समाजजन डटे रहे और पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए। एक रिटायर्ड आर्मी जवान ने प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ नेता अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए पढ़े-लिखे छात्रों को आगे कर उनका भविष्य खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग उचित हो सकती है, लेकिन प्रदर्शन की आड़ में माहौल बिगाड़ने और हिंसा जैसी स्थिति पैदा करना गलत है। समाजजनों ने आरोप लगाया कि कुछ नेताओं की भूमिका से गुरुवार को तनावपूर्ण हालात बने। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई का समर्थन करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। वीओ - ज्ञापन बाइट - हेमंत भोई, रिटायर्ड आर्मी जवान0
0
Report
Advertisement
