icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उज्जैन पुलिस का मिशन नवजीवन: 204 नाबालिगों को लौटाकर शिक्षा-स्किल्स दिलाई

Ujjain, Madhya Pradesh:घर छोड़ने वाले नाबालिगों को स्कूल, खेल और स्किल ट्रेनिंग से जोड़ रही उज्जैन पुलिस, एसपी प्रदीप शर्मा की पहल की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना देश में उज्जैन पुलिस और कप्तान प्रदीप शर्मा की राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा की जा रही है। उज्जैन पुलिस घर छोड़कर गए नाबालिगों को वापस लाती है और उनके घर छोड़ने की वजह जानकर उनके सपने पूरे करने में मदद भी करती है। अब तक 204 नाबालिगों को पुलिस ने नई राह दिखाई है। मिशन नवजीवन चला रही है। तत्पovirण त जानकारी 2025 में इसकी शुरुआत की थी। मकसद गुमशुदा बच्चों को खोजकर उनकी काउंसिलिंग कर उनके सपनों को पूर करने में मदद करना। 2025 में पुलिस ने 204 बच्चों को परिवार से मिलवाया था इनमें 166 लड़कियों को स्कूल पहुंचाया। 38 को खेलकूद, सिलाई, पार्लर और अन्य स्किल ट्रेनिंग दिलवाई। इस साल अप्रैल तक 92 बच्चों को उनके परिवार से मिलवाया। अब उनकी मदद कर रहे हैं। उज्जैन की 8वीं की छात्रा बॉक्सर बनना चाहती थी, परिवार को यह मंजूर नहीं था; वह घर छोड़कर चुपके से मामा के यहां चली गई। पुलिस ने उसकी काउंसलिंग की तो पता चला कि वह भागना नहीं, बस ट्रेनिंग करना चाहती थी। पुलिस ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग से मदद की। ईगोरिया के पास आर्थिक तंगी और पुरानी सोच के कारण पिता निजी स्कूल में पढ़ाने को तैयार नहीं थे; पुलिस ने परिवार की काउंसलिंग की। माता-पिता पहले मान गए, लेकिन कुछ दिन बाद लड़की ने फोन किया कि पापा मुकर रहे हैं; पुलिस ने ही लड़की के निजी स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया पूरी करवाई। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने का रोडमैप बना रहे हैं; नौकरी, खेल या व्यापार वे किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहेंगी, पुलिस उनकी ढाल बनकर साथ रहेगी।
0
0
Report

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव- देश मे नही है महंगाई,राहुल गांधी ने नही देखी महंगाई।

SSSaurabh SharmaFollow8m ago
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर - खुर्जा: भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग में आए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह बोले.. .संगठन - सरकार प्रदर्शिता के साथ योजनाओं को कर रही क्रियान्वित,इस तरह के शिविर से कार्यकर्ता तैयार किए जाते है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि देश में कहीं महंगाई नहीं है, राहुल गांधी ने महंगाई देखी है क्या?, इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, सांसद डॉ.भोला सिंह,जिला अध्यक्ष विकास चौहान, विधायक मीनाक्षी सिंह, प्रदीप चौधरी, लक्ष्मीराज सिंग, संजय शर्मा, सीपी सिंह, MLC अनूप गुप्ता। राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्ण गोपाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

बर्डोद में श्रीश्याम महोत्सव तीन दिन भक्तों के बीच दिव्य उत्साह से भरा

Jaipur, Rajasthan:बर्डोद (कोटपूतली बहरोड) श्रीश्याम महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को प्रथम दिन संध्या को भक्तिमय माहौल में ध्वजा शोभा यात्रा के साथ किया गया था। दूसरे दिन संध्या सत्संग का आयोजन कस्बे के खेल मैदान में विशाल जागरण के साथ किया गया। इस दौरान जागरण स्थल भक्तों के जयकारों से गूंज उठा। और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। जागरण में श्रद्धालु पूरी रात बाबा खाटू श्याम के भजनों पर झूमते रहे। जागरण की शुरुवात विघ्न विनाधक भगवान श्री गणेश की स्तुति के साथ कि गई। देश के मशहूर भजन सम्राट कन्हैया मित्तल ने बाबा तेरे भरोसे मैं, भारत मे फिर से हम भगवा लहराएंगे भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंतिम भजन गाते हुए मित्तल स्वम भावुक हो गए। बम्बई से आई भजन गायिका कलाकर गिन्नी कोर ने मेरा बाबा नीले घोड़े वाला है पगड़ी बांध रहा है वो आने वाला है। भजन सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। कलाकारों ने सामूहिक रूप से आज बिरज में होली रे रसिया, धमाल गाकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर माहौल को ओर भी भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री नवीन चंद वर्मा, उत्तराखंड खानपुर के विधायक उमेश कुमार, आरसीए हैडहॉक कमेटी के संयोजक मोहित यादव ने श्याम बाबा के दरबार मे हाजरी लगाई। मोहित यादव आयोजक सुनील भारद्वाज श्याम बाबा के भजनों पर झूमे। श्रीश्याम बाबा का दरबार जागरण का मुख्य केंद्र रहा। जहां अखण्ड ज्योत प्रज्ज्वलित रही श्रद्धालु बाबा के दरबार मे कतारों में लग कर दर्शन कर, धोक लगाई। महोत्सव कार्यक्रम में कलाकरों व अतिथियों का श्याम दुपता व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही उनको श्रीश्याम स्मृति चिन्ह भेँट कर सम्मान किया गया। यह जागरण अलसुबह मंगला आरती तक चला। तीसरे दिन आज भंडारे का आयोजन होगा। इस अवसर पर आयोजक अनिल भारद्वाज, नवरत्न भारद्वाज श्रीश्याम प्रेम मण्डल के सदस्यों सहित मन्दिर कमेटी लोग व हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
0
0
Report

बलरामपुर वाड्रफनगर कोर्ट परिसर में मारपीट: 10 आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपी तलाश

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर वाड्रफनगर सिविल कोर्ट परिसर में मारपीट करने वाले 10 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है पुलिस कोर्ट परिसर में दो पक्षों में आपस मे हुई थी मारपीट एक पक्षकार के वकील के साथ हुई थी अभद्रता, जिसके बाद न्यायालय परिसर में ही दोनों पक्षों ने आपस मे की थी हाथापाई जिसके बाद तहसीलदार की रिपोर्ट पर पुलिस ने 18 लोगो के खिलाफ नामजद दर्ज की थी FIR जिसमे से 10 लोगो को गिरफ्तार करके पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है जहाँ से सभी को जेल भेज दिया गया है पूरा मामला वाड्रफनगर सिविल कोर्ट परिसर का है
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन नगर निगम ने कबाड़ खरीदने पर 25 हजार जुर्माने के साथ डंपर जब्त

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में नगर निगम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कचरा कलेक्शन वाहनों से कबाड़ खरीदने वाले कबाड़ी पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। कार्रवाई के दौरान एक डंपर भर माल और एक अन्य वाहन भी जब्त किया गया। मामला उस समय सामने आया जब नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा शहर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त ने देखा कि नगर निगम की कुछ कचरा गाड़ियां इंपीरियल होटल के पीछे स्थित कबाड़ कारोबारियों के यहां कबाड़ बेच रही हैं। मामले को गंभीर मानते हुए उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के उपायुक्त संजेश गुप्ता, सहायक आयुक्त राघवेंद्र सिंह पालिया और निगम की अतिक्रमण टीम मौके पर पहुंची। जांच में भारी मात्रा में कबाड़ मिलने पर संबंधित कबाड़ी पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। साथ ही एक डंपर भर कबाड़ जब्त कर एमआर-5 प्लांट भेजा गया。 कार्रवाई के दौरान एक और वाहन पकड़ा गया, जिसमें कबाड़ी माल भरकर ले जाने की तैयारी में था। निगम टीम ने उसे भी माल सहित जब्त कर लिया。 निगम अधिकारियों के अनुसार मौके पर भारी गंदगी फैली हुई थी। कबाड़ और कचरा उड़कर आसपास के क्षेत्र में फैल रहा था, यहां तक कि क्षिप्रा नदी के पास बन रहे नए घाटों तक गंदगी पहुंच गई थी। इसी वजह से संबंधित कबाड़ी के खिलाफ अतिरिक्त कार्रवाई भी की गई। वहीं एक अन्य कबाड़ी पर गंदगी फैलाने के मामले में 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। नगर निगम ने साफ किया है कि जिन निगम ड्राइवरों द्वारा कचरा बेचने का काम किया गया, उनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही या अनियमितता मिलने पर सख्त दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।
0
0
Report

ग्वालियर: शादी के बहाने युवक ने छात्रा से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल धमकी दी

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा निजी कॉलेज में पढ़ाई करती है. उसकी दोस्ती कैलारस निवासी अभिषेक जादौन से हुई थी. बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे छात्रा ने स्वीकार कर लिया. इसके बाद वह उसे घुमाने के बहाने वृंदावन ले गया. वहां दोनों पांच दिन तक एक होटल में रुके. इसी दौर में आरोपी ने उसकी मांग में सिंदूर भरकर पत्नी बनाने का दावा किया. भरोसा जीतने के बाद उसने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर छात्रा को बेहोश किया और उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान आरोपी ने छात्रा के कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए. ग्वालियर लौटने के बाद आरोपी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को होटल अंबिका समेत अलग-अलग स्थानों पर बंधक बनाकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा. 20 अप्रैल को आरोपी ने छात्रा के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए. जब छात्रा और उसके परिवार ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो उसने साफ इनकार कर दिया. एएसपी जयराज कुबेर का कहना है कि पीड़ित छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर में लिव-इन प्रेमी ने धोखे के बाद महिला पर जानलेवा हमला किया

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में डेढ़ साल से लिव-इन-रिलेशन में रह रहे बॉयफ्रेंड के शादीशुदा होने की असलियत सामने आने पर महिला ने दूरी बना ली। इसके बाद नाराज प्रेमी ने महिला के घर पहुंचकर हंगामा किया, फिर कमरे में बंधक बनाकर उसे चूहा मारने की दवा खिला दी। घटना 12 मई की शाम की है। महिला अस्पताल में इलाजरत रहीं और कंपू थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा कृत्य करने का मामला दर्ज किया है। घटना ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र के गुढ़ा-गुढ़ी का नाका स्थित सरकारी मल्टी की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पिछले 9 साल से अपने पति से विवाद चल रहा है और वह अकेले रहती है। डेढ़ साल पहले उसकी पहचान पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास रहने वाले पिंटू रजक से हुई थी। महिला के मकान की ऊपरी मंजिल पर पिंटू के चाचा रहते हैं, जिसके कारण उसका वहां आना-जाना था। पिंटू ने महिला को प्रेम जाल में फंसाया और फिर दोनों लिव-इन-रिलेशन में रहने लगे। डेढ़ साल से दोनों के बीच अच्छे संबंध थे। कुछ समय पहले महिला को भनक लगी कि पिंटू पहले से शादीशुदा है और उसने यह बात उससे छुपाकर रखी थी। धोखे का अहसास होते ही महिला ने पिंटू से दूरी बना ली, रिश्ते टूटने से बौखलाया पिंटू लगातार महिला पर दोबारा बात करने का दबाव बना रहा था। घटना वाले दिन पिंटू ने महिला को फोन कर मिलने की जिद की और उसके घर के बाहर खड़ा होकर हंगामा करने लगा। हंगामे के बाद आरोपी ने बातचीत करने के बहाने महिला को कमरे के अंदर बुलाया और फिर जबरन उसके मुंह में चूहा मारने की दवा डाल दी। इस जानलेवा we हमले के बाद पीड़िता कंपू थाने पहुंची और पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई। थाना अधिकारी के कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी पिंटू रजक के खिलाफ जहरीला पदार्थ खिलाकर जान जोखिम में डालने और गाली-गलौज करने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला द्वारा लगाए गए अन्य आरोपों की भी जांच की जा रही है। आरोपी फिलहाल फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
0
0
Report

ग्वालियर में लिव-इन प्रेमी ने महिला को कमरे में बंधक बनाकर जहरीली दवा दे दी

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में लिव-इन रिलेशनशिप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रिश्ते में धोखे का पता चलने के बाद दूरी बनाना महिला को भारी पड़ गया। नाराज प्रेमी ने महिला के घर पहुंचकर पहले जमकर हंगामा किया और फिर उसे कमरे में बंधक बनाकर जबरन चूहा मारने की दवा खिला दी। घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसका अस्पताल में इलाज चला। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा कृत्य सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामला ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र स्थित गुढ़ा-गुढ़ी का नाका इलाके की सरकारी मल्टी का है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी पहचान पिंटू रजक नाम के युवक से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। इसी दौरान महिला को जानकारी मिली कि युवक पहले से शादीशुदा है और उसने यह बात छुपाकर रखी थी। सच सामने आने के बाद महिला ने उससे दूरी बना ली। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपी लगातार महिला पर दोबारा रिश्ता रखने का दबाव बना रहा था। 12 मई की शाम वह महिला के घर पहुंचा, हंगामा किया और बातचीत के बहाने कमरे में ले जाकर जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। पीड़िता किसी तरह थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मामले में महिला द्वारा लगाए गए अन्य आरोपों की भी जांच जारी है।
0
0
Report

दमोह में एक्सपायर्ड दवाएं मरीजों को दी जा रही थीं, DM ने किया खुलासा

Damoh, Madhya Pradesh:महीनों से मरीजों की जान से हो रही थी खिलवाड़ खुद कलेक्टर ने किया खुलासा एक्सपायरी डेट की दवायें बाँटी जा रही थी मरीजों को ... दमोह जिले की बड़ी खबर और बड़ा खुलासा है जहां महीनों से हजारों मरीजों की ज़िंदगी से खिलवाड़ की जा रही थी और न जाने कितने लोग इस वजह से अपने शरीर में बीमारियां पैदा कर चुके है। और इस सब का खुलासा दमोह जिले के सबसे बड़े अफसर यानी कलेक्टर ने किया है। दरअसल डीएम प्रताप नारायण यादव ओचक निरीक्षण करने के लिए बांदकपुर इलाके में गए थे और इस दौरान आयुष विभाग द्वारा संचालित आयुर्वेदिक अस्पताल का निरीक्षण किया जहां हर तरफ बदइंतजामी जी नजर आई, इस अस्पताल में मरीज तो थे लेकिन डाक्टर और स्टाफ नहीं था और जब कलेक्टर ने अस्पताल के हाल देखे तो वो खुद हैरान रह गए। क्योंकि यहां सीधे सीधे मरीजों की जिंदगी से खेला जा रहा था, डीएम ने मरीजों को मुफ्त दी जाने वाली दवाइयों को देखा तो वो एक्सपायर हो चुकी थी, डीएम ने बताया कि उनकी नजर दवाओं पर पड़ी तो देखा कि कई दवाएं साल 2022 तो कुछ 23 और 25 में एक्सपायर हो चुकी है लेकिन यहां आने वाले मरीजों को यही एक्सपायरी डेट की दवाएं दी जा रहे थी इससे मरीजों का ठीक होना तो दूर की बात है इन दवाओं से मरीजों को और गंभीर बीमारियां भी हो सकती है। एक्सपायर्ड दवाओं को फिलहाल नष्ट कराया गया है।
0
0
Report
Advertisement

UPSSSC लेखपाल परीक्षा आज 44 जिलों के 861 केंद्रों में, साथ लाएं पहचान पत्र

Noida, Uttar Pradesh:वाक थ्रू एग्जाम सेन्टर से अभ्यर्थियों से बात करते हुए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई यानी आज आयोजित की जा रही है परीक्षा प्रदेश के 44 जनपदों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी लेखपाल मुख्य परीक्षा ओएमआर शीट आधारित वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों को 120 मिनट में 100 सवाल हल करने होंगे। आयोग की ओर से बायोमैट्रिक डाटा, आइरिस स्कैन और फोटोग्राफ प्रक्रिया के लिए पांच मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। हर केंद्र पर केंद्राध्यक्ष, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात रहेगा। अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया प्रवेश पत्र, फोटोयुक्त पहचान पत्र और आधार कार्ड की मूल प्रति साथ लानी होगी। दस्तावेज न होने पर प्रवेश नहीं मिलेगा। सामान ले जाने पर रहेगा प्रतिबंध परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, टैबलेट, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, डाटा कार्ड, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, कलाई घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, धातु से बनी सामग्री, कान में लगी मशीन, ग्राफ शीट, मानचित्र, स्लाइड रूल और किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी।इसमें कुल 3,66,712 अभ्यर्थी शामिल होंगे.44 जिलों के 861 केंद्रों पर होगी
0
0
Report

हरियाणा के स्कूलों में मिड-डे-मील अब न्यूट्रिशन थाली बन गया पोषण मिशन

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग अब ‘मिड-डे-मील’ पेट भरने तक सीमित नहीं, बनेगी न्यूट्रिशन थाली हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अब मिड-डे-मील में मात्र पेट भरने वाला भोजन नहीं, बल्कि पौष्टिक और संतुलित न्यूट्रिशन थाली मिलेगी। शिक्षा विभाग ने मिड-डे-मील की गुणवत्ता बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है। अब बच्चों की थाली में मिलेट्स, प्रोटीन, दही, सब्जी और दूध जैसे पौष्टिक तत्व शामिल किए जाएंगे। - मिड-डे-मील को न्यूट्रिशन थाली में बदला जाएगा। - बच्चों को मिलेगा भरपूर प्रोटीन, मिलेट्स, दही, मौसमी सब्जियां और दूध। - हरियाणा एग्रो के माध्यम से गुणवत्ता वाली सामग्री की सप्लाई की जाएगी। - मिल्क बार, प्रोटीन युक्त व्यंजन, खीर-पिन्नी आदि शामिल किए जाएंगे। 10 रुपये में मिलेगा ‘हेल्दी कॉम्बो’ मिल्क निदेशालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, अब प्रति बच्चा लागत बढ़ाई गई है। - प्राइमरी स्तर: ₹6.78 रुपए प्रति बच्चा - अपर प्राइमरी स्तर ₹10.17 रुपए प्रति बच्चा इस बढ़ी हुई राशि से बच्चों को अधिक पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। हरियाणा एग्रो संभालेगा ‘प्रोटीन मिशन’ नई नीति के तहत हरियाणा एग्रो बच्चों के मिड-डे-मील के लिए जरूरी सामग्री (दाल, चावल, दही, मिलेट्स, सब्जी आदि) उपलब्ध कराएगा। इससे गुणवत्ता बनाए रखना और सप्लाई सुनिश्चित करना आसान होगा। शिक्षा विभाग का कहना है कि अब मिड-डे-मील सिर्फ भूख मिटाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बच्चों के समग्र पोषण स्तर को सुधारने का माध्यम बनेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top