icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

देवरिया मेडिकल कॉलेज में वार्ड खिड़की से गिरने से मरीज की मौत; जांच शुरू

Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया के महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में रविवार देर रात दूसरी मंजिल स्थित वार्ड की खिड़की से गिरकर 60 वर्षीय मरीज की मौत हो गई। मृतक गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र स्थित महादेवा बाजार निवासी रामानुज चौहान थे, जो लीवर की बीमारी समेत कई स्वास्थ्य समस्याओं के चलते भर्ती थे। घटना के बाद उन्हें इमरजेंसी ले जाया गया, मगर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल और सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव गोपालगंज चले गए। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि मरीज के मल्टीपल ऑर्गन इश्यूज थे और उसकी मानसिक स्थिति को लेकर भी जानकारी दी गई है। घटना की जांच के लिए तहसीलदार सदर, सीएमएस, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और सुरक्षा कर्मियों को शामिल किया गया है। डीएम ने कहा कि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी।
0
0
Report

शराबी ट्रैक्टर चालक ने बीच सड़क दबंगई मचाई, वीडियो वायरल

Moradabad, Uttar Pradesh:शराब के नशे में धुत ट्रैक्टर सवार ने बीच सड़क की जमकर दबंगई, घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल, पहले कार सवार में मारी टक्कर फिर जब कैंटीन संचालक ने विरोध किया तो उसपर ही ट्रैक्टर चढ़ाने की करी कोशिश, ट्रैक्टर लेकर कभी आरोपी आगे लेकर जाता कभी विरोध करने वालो पर चढ़ाने की कोशिश करता, कैंटीन संचालक की तरफ से पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की करी गयी मांग, पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर दोनों पक्षो को बुलाया थाने, मामले के संबंध में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह बोले दोनों पक्ष आपस मे समझौता करने की कर रहे कोशिश, वही एसपी सिटी बोले दोनों पक्षो के बातचीत के बाद की जाएगी आगे कार्यवाही।
0
0
Report
Advertisement

झॉलाना रिजर्व में फ्लोरा और चारों शावकों की फैमिली आउटिंग वायरल

Jaipur, Rajasthan:झालानों के जंगलों में फ्लोरा की "फैमेली आउटिंग"! एक साथ दिखे 4 लैपर्ड जयपुर- जयपुर के झालाना रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक खास वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक साथ चार दिखाई दे रहे हैं। इनमें मादा फ्लोरा और उसके तीन शावक शामिल हैं। चारों सफारी ट्रैक पर चलते हुए सफारी जिप्सी के सामने से गुजरते नजर आ रहे हैं। इस को देखने के बाद यही कहा जा रहा है कि फ्लोरा सुबह सुबह फैमिली आउटिंग के लिए निकली थी। नए पर्यटन सीजन का सबसे रोमांचक नजारा देखा गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्लोरा अपने तीनों शावकों के साथ ट्रैक पर आगे बढ़ रही है। कुछ दूरी तक चारों एक साथ चलते हैं और फिर जंगल की ओर जाते दिखाई देते हैं। सफारी के दौरान मौजूद पर्यटकों ने इस पूरे दृश्य को कैमरे में रिकॉर्ड किया। वीडियो में परिवार को जिप्सी के काफी करीब से गुजरते देखा जा सकता है। हालांकि, चारों जानवरों के बीच सुरक्षित दूरी बनी हुई नजर आती है। पर्यटक जिप्सी में बैठे हुए इस दुर्लभ दृश्य को रिकॉर्ड करते दिखाई दे रहे हैं। झालाना रिजर्व जयपुर शहर के बीच स्थित प्रमुख वन्यजीव क्षेत्रों में शामिल है। यहां सफारी के दौरान सहित कई वन्यजीवों को देखने का अवसर मिलता है। रिजर्व में की मौजूदगी के कारण यह क्षेत्र पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों के बीच खासा लोकप्रिय है। सफारी के दौरान एक साथ चार का दिखाई देना पर्यटकों के लिए आकर्षण का विषय रहा। वीडियो में फ्लोरा और उसके तीनों शावक बिना किसी जल्दबाजी के ट्रैक पार करते नजर आते हैं। कुछ तक वे जिप्सी के सामने दिखाई देते हैं और इसके बाद वन क्षेत्र की ओर बढ़ जाते हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद यह वीडियो वन्यजीव प्रेमियों के बीच चर्चा में है।
0
0
Report
Advertisement

झालाना रिजर्व में फ्लोरा के साथ चार लेपर्ड एक साथ दिखे: वीडियो वायरल

Jaipur, Rajasthan:झालाना के जंगलों में फ्लोरा की फैमिली आउटिंग! एक साथ दिखे 4 लेपर्ड आशीष चौहान, जयपुर- जयपुर के झालाना लेपर्ड रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक खास वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक साथ चार लेपर्ड दिखाई दे रहे हैं। इनमें मादा लेपर्ड फ्लोरा और उसके तीन शावक शामिल हैं। चारों लेपर्ड सफारी ट्रैक पर चलते हुए सफारी जिप्सी के सामने से गुजरते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद यही कहा जा रहा है कि फ्लोरा सुबह सुबह फैमिली आउटिंग के लिए निकली थी। नए पर्यटन सीजन का सबसे रोमांचक नजारा देखा गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्लोरा अपने तीनों शावकों के साथ ट्रैक पर आगे बढ़ रही है। कुछ दूरी तक चारों एक साथ चलते हैं और फिर जंगल की ओर जाते दिखाई देते हैं। सफारी के दौरान मौजूद पर्यटकों ने इस पूरे दृश्य को कैमरे में रिकॉर्ड किया। वीडियो में लेपर्ड परिवार को जिप्सी के काफी करीब से गुजरते देखा जा सकता है। हालांकि, चारों जानवरों के बीच सुरक्षित दूरी बनी हुई नजर आती है। पर्यटक जिप्सी में बैठे हुए इस दुर्लभ दृश्य को रिकॉर्ड करते दिखाई दे रहे हैं। झालाना लेपर्ड रिजर्व जयपुर शहर के बीच स्थित प्रमुख वन्यजीव क्षेत्रों में शामिल है। यहां सफारी के दौरान लेपर्ड सहित कई वन्यजीवों को देखने का अवसर मिलता है। रिजर्व में लेपर्ड की मौजूदगी के कारण यह क्षेत्र पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों के बीच खासा लोकप्रिय है। सफारी के दौरान एक साथ चार लेपर्ड का दिखाई देना पर्यटकों के लिए आकर्षण का विषय रहा। वीडियो में फ्लोरा और उसके तीनों शावक बिना किसी जल्दबाजी के ट्रैक पार करते नजर आते हैं। कुछ क्षणों तक वे जिप्सी के सामने दिखाई देते हैं और इसके बाद वन क्षेत्र की ओर बढ़ जाते हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद यह वीडियो वन्यजीव प्रेमियों के बीच चर्चा में है。
0
0
Report

चंदौली के निर्माणाधीन फ्लैट में चौकीदार की मौत, परिवार ने जांच की मांग

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली..... - निर्माणाधीन फ्लैट में संदिग्ध परिस्थितियों में घायल मिले चौकीदार पुनवासी चौहान की मौत - निर्माणाधीन फ्लैट में चौकीदारी करते थे पुनवासी, बीती रात गंभीर घायल अवस्था में मिले थे - सिर में गंभीर चोट के बाद परिजनों ने स्थानीय अस्पताल में कराया था भर्ती, हालत गंभीर होने पर बीएचयू ट्रामा सेंटर किया गया था रेफ - वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान पुनवासी चौहान की मौत, परिवार में पत्नी और तीन बच्चे रो रो कर बुरा हाल - परिजनों ने मुगलसराय कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर घटना की जांच और कार्रवाई की मांग की - परिजनों के मुताबिक पुनवासी के साथ क्या हुआ और चोट कैसे लगी, इसकी जांच की मांग - मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के न्यू महाल पानी टंकी के पास निर्माणाधीन फ्लैट में हुई घटना。
0
0
Report
Advertisement

हरीश रावत के जन संवाद यात्रा जसपुर पहुंची, समर्थक-कार्यकर्ताओं में उत्साह

Jaspur, Uttarakhand:जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है, जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जन संवाद यात्रा के तहत जसपुर पहुंचे। हरिश रावत के जसपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। वहीं इस जनसंवाद यात्रा को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी ने नाराजगी जताई है उनका कहना है कि इस तरह के कार्यक्रमों को लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराना पड़ता है। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी मनमानी करते हुए जनसंवाद यात्रा शुरू कर दी जिसको लेकर शीर्ष नेतृत्व में नाराजगी देखी जा रही है इसके बाद जसपुर के अफजलगढ़ रोड से हरीश रावत ने जन संवाद यात्रा की शुरुआत की। यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ संवाद करते हुए हरीश रावत आगे बढ़े। बताया जा रहा है कि यह जन संवाद यात्रा जसपुर से शुरू होकर काशीपुर पहुंचेगी, जिसके बाद यात्रा रामनगर, कालाढूंगी होते हुए हल्द्वानी मे पहुंचने के बाद जन संवाद यात्रा का समापन किया जाएगा। यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं और समर्थकों के स्वागत के चलते माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में नजर आया। वहीं, इस जन संवाद यात्रा को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। यात्रा के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच पहुंच बनाने के साथ-साथ स्थानीय मुद्दों को लेकर संवाद किया जा रहा है। हरीश रावत पूर्व मुख्यमंत्री ने जन संवाद यात्रा को लेकर कहा कि लोगो को धन्यवाद देने निकला हूँ लोगो का आशीर्वाद था यहाँ के देवी देवताओं में आशीर्वाद था कि बड़ी विषम परिस्थितियों में स्वास्थ्य फंस गया था वँहा से उभर सका हूँ। इसलिए लोगो को धन्यवाद देने निकला हूँ वही कदम …
0
0
Report

संभल: साइबर गिरोह ने पेट्रोल पंप खातों से करोड़ों उड़ाए, 5 गिरफ्तार

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली .. साइबर फ्रॉड की रकम को ख़पाने बाले साइवर गिरोह का चौंकाने वाला खुलासा । साइबर ठगी की लाखों की रकम पेट्रोल पंप के खातों में खपाने बाले गिरोह का भड़ाफोड । गिरोह के 5 लोग गिरफ्तार । साइबर अपराधियों का गिरोह पेट्रोल पंप ऑपरेटर के साथ मिलकर संचालित कर रहा गिरोह .. गिरोह जियो पेट्रोल पंप समेत 4 पेट्रोल पंप के अकाउंट में डलवाता था ठगी की रकम .. पेट्रोल पंप ऑपरेटर कैश ले लेते थे .. 3 पेट्रोल पंप से 5 आरोपी गिरफ्तार .. भारी मात्रा में सिम कार्ड और फर्जी KYC दस्तावेज बरामद . पेट्रोल पंप के खातों में फ्रॉड के मामले में हैदराबाद और साउथ इंडिया में 4 FIR दर्ज है । दिल्ली-राजस्थान का बताया जा रहा है गिरोह का मास्टरमाइंड ..पुलिस तलाश में जुटी । एसपी विकास चन्द्र ने किया खुलासा ।
0
0
Report

NH 44 पर PTO के खिलाफ ट्रक-पिकअप चालक ने जाम लगाया, वसूली के आरोप

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में परिवहन विभाग की PTO द्वारा अवैध पैसों की उगाही और गाड़ियों का जबरन चालान किये जाने के आरोप लगाते हुये ट्रक और पिकअप चालकों ने एकत्रित होकर सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग NH 44 पर जाम लगा दिया । जाम की वजह से करीब 5 - 6 किलो मीटर दूरी तक वाहनों की लंबी कतारे लग गई , जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा । चार पहिया वाहन चालकों का आरोप है कि परिवहन विभाग की PTO लिली चौधरी द्वारा जबरन वाहनों का चालान किया करती हैं और उसके बदले अवैध रूप से धन की वसूली भी करती हैं । भारी भरकम चलान की वजह से आम ट्रक और पिकअप चालक काफी परेशान हो चुके हैं , वहीं रोंग तरफ से गाड़ियों का पीछा करने से आये दिन भारी वाहनों को दुर्घटना का भी सामना करना पड़ रहा है । आज भी एक पिकअप ट्रैक्टर से टकरा गई ,जिसकी वजह से परेशान होकर ट्रक और पिकअप चालकों ने NH 44 पर जाम लगा दिया ,जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे यातायात पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद चालकों आश्वासन देकर करीब एक घंटे से अधिक समय तक लगे रहे हाईवे के जाम को खुलवाया जा सका ।
0
0
Report
Advertisement

बांसी विधानसभा में विकास-स्वास्थ्य शिक्षा पर मतदाताओं की राय

Naugarh, Uttar Pradesh:चुनावी चाय, आपकी राय *304- विधानसभा क्षेत्र बाँसी सिद्धार्थनगर* एंकर,,, 2027 चुनाव को लेकर जनता का मूड क्या है यह जानने के लिए जी मीडिया की टीम अपने खास कार्यक्रम चुनावी चाय आपकी राय लेकर सिद्धार्थनगर जिले के बांसी विधानसभा में पहुंची। बांसी तहसील मुख्यालय स्थित एक चाय की दुकान पर चाय की चुस्कियां ले रहे लोगों से इस चुनावी हलचल के बीच सिद्धार्थनगर जिले की प्रबुद्ध जनता से उनकी राय उनकी समस्याएं और सिद्धार्थनगर जिले में हुए विकास और यहां की जरूरतों को जानने का प्रयास किया। मौजूदा समय में सिद्धार्थनगर जिले की पांच विधानसभाओं में से दो पर भाजपा, दो पर सपा और एक पर भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल एस का कब्जा है। करीब 32 लाख की आबादी वाले इस जिले में 16 लाख 80 हजार वोटर है। लगातार चौथी बार जीत कर भाजपा के कद्दावर नेता जगदंबिका पाल यहां से सांसद हैं। सिद्धार्थनगर जिले की पहचान गौतम बुद्ध की क्रीड़ा स्थली के साथ-साथ प्राचीन समय से खुशबू युक्त काला नमक चावल के साथ होती है। बांसी तहसील मुख्यालय स्थित चाय की दुकान में मौजूद लोगों ने मौजूदा सरकार और जनप्रतिनिधियों द्वारा विकास को लेकर मिली जुली प्रतिक्रियाएं दी। कुछ ने मौजूदा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास के कार्यों की सराहना करते हुए तारीफ के पुल बांधे तो कुछ ने सिद्धार्थनगर जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा को लेकर सरकार और जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए कार्यों को न काफी बताया और यहां पर इन क्षेत्रों में और अधिक कार्य करने और विकास के गति को और तेज करने की अपील की। मौजूदा समय में सिद्धार्थनगर जिले की पांच विधानसभाओं में से दो पर भाजपा, दो पर सपा और एक पर भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल एस का कब्जा है। करीब 32 लाख की आबादी वाले इस जिले में 16 लाख 80 हजार वोटर है। लगातार चौथी बार जीत कर भाजपा के कद्दावर नेता जगदंबिका पाल यहां से सांसद हैं। बांसी विधानसभा का राजनीतिक इतिहास बांसी विधानसभा भाजपा के काद्वर नेता भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य और भाजपा के उत्तर प्रदेश के पहले अध्यक्ष स्वर्गीय माधव प्रसाद त्रिपाठी के नाम से जाना जाता है। माधव प्रसाद त्रिपाठी यहां से भारतीय जनसंघ पार्टी से 1969 में उस समय के कांग्रेस के कद्दावर नेता प्रभु दयाल विद्यार्थी को हराकर निर्वाचित हुए। उसके बाद इस विधानसभा पर हमेशा से भाजपा और बंसी राजघराने का दबदबा रहा और यहां से राजा जय प्रताप सिंह 1989 और 91 में निर्दलीय चुनाव जीते, और 93 में भाजपा में शामिल हो गए और 93 के बाद 2007 का चुनाव हुआ हारे ।बाकी सारे आठ विधानसभा चुनाव वह जीतते आ रहे हैं। राजा जय प्रताप सिंह पिछले 2017 के भाजपा की सरकार में स्वास्थ्य और आबकारी विभाग के कैबिनेट मंत्री भी रहे। बाँसी विधानसभा चुनाव नतीजे 2007--- लालजी यादव - सपा 2012-- जय प्रताप सिंह - भाजपा 2017 -- जय प्रताप सिंह - भाजपा 2022 --- जय प्रताप सिंह -भाजपा जिला सिद्धार्थनगर लोकसभा 60 डुमरियागंज सांसद-जगदंबिका पाल,भाजपा विधानसभा 5 302 शोहरतगढ़ (विनय वर्मा) अपनादल (एस) 303 कपिलवस्तु ( श्याम धनी राही, भाजपा 304 बाँसी - जय प्रताप सिंह ,भाजपा 305 इटवा - माता प्रसाद पांडेय, सपा 306 डुमरियागंज- सैय्यदा खातून, सपा कुल आबादी करीब 32 लाख वोटर - 16 लाख 80 हजार जातिगत आंकड़ा- एससी -18.5 % मुस्लिम -26% ओबीसी -27% स्वर्ण -18.5 %
0
0
Report

धामपुर में झाड़-फूँक के नाम पर 70 लाख की ठगी, 4 गिरफ्तार

Moradabad, Uttar Pradesh:झाड़ फूंन के नाम पर 70 लाख की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार बिजनौर के धामपुर में झाड़-फूंक और पूजा के नाम पर करीब 70 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कथित पहाड़ी पंडित और उसके साथियों ने युवक की तबीयत خراب होने का फायदा उठाकर परिवार को भय और अंधविश्वास के जाल में फंसाया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार और एक लाख चार हजार रुपये की नकदी बरामद की है। दरअसल, धामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नंगला नैंसी निवासी संदीप कुमार के बेटे यक्ष की तबीयत खराब रहती थी। आरोप है कि संदीप के परिचित मोनू चौधरी ने उसे एक कथित पहाड़ी पंडित से मिलवाया। इसके बाद आरोपियों ने युवक की जान को खतरा बताकर पूजा और झाड़-फूंक के नाम पर परिवार को हरिद्वार, दारागंज और श्यामपुर कांगड़ी स्थित काली माता मंदिर समेत कई स्थानों पर ले जाकर भय का माहौल बनाया। आरोप है कि इसी दौरान मकान बेचकर मिले 38 लाख रुपये, पत्नी के जेवरात बेचकर करीब 14 लाख रुपये, नौकरी पर 13 लाख रुपये का ऋण और पूजा सामग्री के नाम पर करीब 5 लाख रुपये लिए गए। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने परिवार से कुल करीब 70 लाख रुपये हड़प लिए। परिवार को घटना की जानकारी किसी को देने पर काली माता के प्रकोप से मौत होने की धमकी भी दी गई और 10 रुपये के स्टाम्प पर इस संबंध में लिखवाया गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान यश चौधरी और कोमल सिंह के नाम भी सामने आए। आज धामपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कथित पहाड़ी पंडित उर्फ संजय शर्मा, मोनू चौधरी उर्फ देशपाल, यश चौधरी और कोमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार और एक लाख चार हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने पूर्व नियोजित तरीके से परिवार को भय और अंधविश्वास में फंसाकर रकम लेने की बात बताई है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: 250 प्रतिनिधि, धामी मुख्य अतिथि, समस्याओं पर चर्चा

Haldwani, Uttarakhand:एंकर: हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को प्रदेशभर के व्यापारियों का बड़ा सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड की ओर से आयोजित इस व्यापारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सम्मेलन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से करीब 250 व्यापारी प्रतिनिधियों के पहुंचने की उम्मीद है,व्यापारी सम्मेलन को लेकर संगठन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। संगठन के मुताबिक, उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों से लेकर मैदानी जिलों तक के व्यापारी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पिथौरागढ़, धारचूला, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, रानीखेत और पौड़ी समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से व्यापारी प्रतिनिधि हल्द्वानी पहुंचेंगे। सम्मेलन के पहले सत्र में प्रदेशभर से आए व्यापारी प्रतिनिधियों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा होगी और प्रस्तावों का अनुमोदन किया जाएगा। वहीं दूसरे सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अभिनंदन किया जाएगा। चयनित व्यापारी प्रतिनिधियों को विशिष्ट सेवा सम्मान भी दिया जाएगा और व्यापार मंडल की स्मारिका का विमोचन किया जाएगा। व्यापारियों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के सामने प्रदेश के व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा जाएगा और सरकार की ओर से इन समस्याओं के समाधान को लेकर ठोस पहल की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top