450331
बुरहानपुर में विश्व बाघ दिवस पर स्कूली छात्रों के लिए निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता
Burhanpur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में वन मंडल ने विश्व बाघ दिवस के अवसर पर स्कूली छात्रों के लिए भाग संरक्षण विषय पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। इस कार्यक्रम में सभी वन मंडल अधिकारी भी उपस्थित रहे। वन विभाग ने इस अवसर पर जनता और आम नागरिकों को वन्य प्राणियों के संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी देने के लिए जिले भर में अभियान चलाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गढ़ाकोटा में छत गिरने से 14 साल के बच्चे की मौत, पिता घायल
Sagar, Madhya Pradesh:सुकून से घर में सो रहे थे पिता पुत्र, घर की गिरी छत बेटे की मौत पिता गंभीर... सागर जिले के गढ़ाकोटा क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर है जहां एक घर की छत गिरने से 14 साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका पिता गंभीर हालत ने जिंदगी की जंग लड़ रहा है। दरअसल गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के भटौली गांव में रहने वाले गोविंद लडिया अपने 14 साल के बेटे केशव के साथ गहरी नींद में सो रहे थे, सुबह हो चुकी थी और घर परिवार के सभी लोग नीद से जाग चुके थे लेकिन ये पिता पुत्र चैन की नींद के डूबे थे तभी उनके ऊपर घर की छत भरभराकर गिरी और दोनों उसके मलबे में दब गए। परिवार वालों और आसपास के लोगों की मदद से दोनों को रेस्क्यू किया और गढ़ाकोटा सिविल अस्पताल लाया गया लेकिन अस्पताल में 14 साल के मासूम केशव की मौत हो गई, जबकि पिता गोविंद नाजुक हालत में है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है वहीं गढ़ाकोटा पुलिस ने मामला दर्ज कर एक टीम मौकाय वारदात पर रवाना की है जो कि जांच पड़ताल कर रही है कि आखिर ये हादसा कैसे हुआ।0
0
Report
जामिया इंजीनियरिंग फैकल्टी में प्रोग्राम को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, RSS पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:जामिया मिलिया इस्लामिया के इंजीनियरिंग फैकेल्टी में हो रहे प्रोग्राम को लेकर कॉलेज छात्रों का प्रदर्शन बताया जा रहा है कि आरएसएस का प्रोग्राम जामिया के इंजीनियरिंग फैकेल्टी में हो रहा था0
0
Report
परतावल ब्लॉक को मिले नए बीडीओ, अर्जुन चौधरी ने संभाली कमान
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:महराजगंज/परतावल: जनपद महराजगंज के विकास खंड परतावल में प्रशासनिक बदलाव के तहत अर्जुन चौधरी को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के पद पर तैनात किया गया है। वह इससे पहले सिसवा विकास खंड में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि पूर्व बीडीओ शर्मा सिंह के पदोन्नत होकर स्थानांतरण होने के बाद यह नियुक्ति की गई है। अर्जुन चौधरी को उनके अनुभव और कार्यकुशलता के आधार पर परतावल ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई तैनाती के साथ ही क्षेत्र में विकास योजनाओं के बेहतर संचालन और कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही योजनाओं की निगरानी और पारदर्शिता को लेकर भी उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने नए बीडीओ का स्वागत करते हुए उनसे विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की अपेक्षा की है।0
0
Report
Advertisement
एटा में तेज रफ्तार Swift डिजायर ने बाइक सवार युवक की मौत, जांच जारी
Etah, Uttar Pradesh:एटा में तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, स्विफ्ट कार सवार की हालत गंभीर, घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस, पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस, घायल युवक को एटा मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना पिलुआ क्षेत्र NH 34 का पूरा मामला।0
0
Report
आसोप स्कूल का भवन जर्जर, हिंदी माध्यम के छात्रों के लिए पढ़ाई बदहाल
Jodhpur, Rajasthan:आसोप के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का भवन जर्जर घोषित कर बंद किए जाने से शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है और हिंदी माध्यम के बच्चे पढ़ाई से वंचित हो रहे हैं। राउमावि आसोप के बंद होने के बाद महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल में दो स्कूल संचालित हो रहे हैं, जिससे जगह की भारी कमी बनी हुई है। सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक केवल अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं चल रहे हैं, जबकि हिंदी माध्यम के बच्चों को भीषण गर्मी में दोपहर की पारी में आने को मजबूर होना पड़ रहा है। दूसरी पारी के नाम पर पढ़ाई लगभग ठप है और छात्रों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पूरे मामले में अफसरों का रवैया भी बेपरवाह नजर आ रहा है—PEO हसन मोहम्मद ने जिम्मेदारी टालते हुए कहा कि "उच्च अधिकारी बताएंगे", वहीं ACBEO ओमप्रकाश डुडी ने भी यही कहा कि "उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी है"। इधर ग्रामीणों में भारी रोष है और जनहित संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द नया विद्यालय भवन नहीं बना तो आंदोलन किया जाएगा。0
0
Report
सिरसा में युवक की हत्या: सीसीटीवी फुटेज में 20-25 हथियारबंद आरोपी
Sirsa, Haryana:सिरसा। सिरसा में युवक की हत्या के मामले में आया नया मोड़। तेज रफ़्तार की गाड़ी का सीसीटीवी फूटेज सामने आया। हमलावरों ने गाड़ी से ही सोनू नाम के युवक को कुचलकर उतारा था मौत के घाट। सीसीटीवी फूटेज में हमलावरों ने मोहल्ले में दहशत फैलाई। सीसीटीवी फूटेज में तकरीबन 20.-25 हथियार बंद युवकों की तस्वीर आई सामने। सदर पुलिस थाना मामले की तफतीश में जुटी। मामूली विवाद को लेकर हुई हत्या। हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर। आरोपियों की गिरफ़्तारी करने में जुटी सिरसा पुलिस।0
0
Report
Advertisement
दौसा में ग्राम रथ प्रचार अभियान शुरू, पांचों विधानसभा के लिए रथ रवाना
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा में ग्राम रथ अभियान की शुरुआत जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए है. कलेक्टर डॉ सौम्या झा ने झंडी दिखाकर रथ रवाना किया. पांचों विधानसभा क्षेत्र के लिए पांच रथ रवाना किए गए, जो गांव गांव पहुँचकर प्रचार प्रसार करेंगे और सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे ताकि हर पात्र व्यक्ति योजनाओं से लाभान्वित हो सके. नुक्कड़ नाटक और लोक गीतों के माध्यम से संदेश देंगे तथा एलईडी पर योजनाएं प्रसारित होंगी. रात में रथ के पड़ाव स्थल पर चौपाल आयोजित होगी जहाँ ब्लॉक अधिकारी ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे.0
0
Report
उदयपुर की श्रुति सिंथेटिक फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल मौके पर पहुंची
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर से बड़ी खबर, लोयरा स्थित श्रुति सिंथेटिक फैक्ट्री में भीषण आग, फैक्ट्री में आग लगने से मचा हड़कंप, सूचना पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं मौके पर, आग पर काबू पाने का प्रयास किया शुरू, कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रगा धुए का गुब्बार,0
0
Report
फरीदाबाद में आवारा पशुओं का कहर: एक मां की दो बच्चों समेत टक्कर
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद में आवारा पशुओं का आतंक सेक्टर 15 ए स्थित एक महिला और उसके बच्चों को गाय ने मारी टक्कर सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा वाक्या बाजार से सामान खरीद कर अपने बच्चों के साथ महिला जा रही थी घर रास्ते में गाय ने पहले बच्ची को बनाया निशाना उसके बाद बच्ची की मां पर किया हमला मां ने अपने दोनों बच्चियों की भाग कर बचाई जान कैटल फ्री फरीदाबाद होने का दावा हो रहा है खोखला साबित प्रशासन के लाख दावो के बाद भी आवारा पशु बन रहे हैं लोगों के जी का जंजाल0
0
Report
Advertisement
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी की नई बिल्डिंग पर धमकी भरी लिखावट—हड़बड़ी, सुरक्षा सवाल
Ujjain, Madhya Pradesh:17 करोड़ की नई यूनिवर्सिटी बिल्डिंग पर धमकी भरी लिखावट, गेट पर मिला संदिग्ध सामान कृषि अध्ययनशाला परिसर में “तुम सब मरोगे” लिखकर मचाई दहशत, छात्रों-स्टाफ में भय का माहौल उज्जैन उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय में स्थित कृषि अध्ययनशाला की नई बिल्डिंग में अज्ञात शरारती तत्वों की हरकत सामने आई है। करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस इमारत के मुख्य द्वार पर धमकी भरे शब्द लिखे मिले, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग के गेट पर लाल रंग से “तुम सब मरोगे” लिखा गया था। इसके साथ ही गेट के पास मटकी, लाल कपड़ा और अन्य सामग्री भी रखी मिली, जिसे देखकर तंत्र क्रिया जैसी आशंका जताई जा रही है। घटना का पता चलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया और मौके से सामान हटाकर दीवार पर लिखे शब्दों को मिटा दिया गया। विभागाध्यक्ष ने इसे असामाजिक तत्वों की करतूत बताते हुए मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी है। इस घटना के बाद अध्ययनशाला में पढ़ने वाले करीब 1100 छात्रों और स्टाफ के बीच डर का माहौल बन गया है। खास बात यह है कि हाल ही में इस नई बिल्डिंग में कक्षाओं का संचालन शुरू हुआ है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि परिसर के इस हिस्से में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगा है。0
0
Report
चंडीगढ़ में राज्यपाल से मिलने पहुंचे कांग्रेस के विधायक हुड्डा के नेतृत्व में
Noida, Uttar Pradesh:चंडीगढ़ राज्यपाल सिविल में लॉकडाउन पहुंचा प्रदेश कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कई विधायक राज्यपाल से मिलने पहुंचे0
0
Report
भाजपा विधायक सविता कपूर ने कहा—कांग्रेस महिलाओं के प्रतिनिधित्व के खिलाफ
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान भाजपा विधायक सविता कपूर ने ज़ी मीडिया से खास बातचीत की। विधायक सविता कपूर ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को सदन में लाने के लिए कभी भी तैयार नहीं है। कांग्रेस नहीं चाहती है कि महिलाओं का प्रतिनिधित्व राजनीति में ज्यादा हो। इसीलिए महिलाओं की हर नीति का कांग्रेस विरोध करती है0
0
Report
Advertisement
माचाड़ी में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत
Alwar, Rajasthan:माचाड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के मचाड़ी गांव के समीप सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान ईशवाना गांव निवासी लक्ष्मण मीणा पुत्र लाल जी मीणा के रूप में हुई है。 जानकारी के अनुसार लक्ष्मण मीणा रोज की तरह राजगढ़ स्थित एक फैक्ट्री से मजदूरी कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान माचाड़ी के पास तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल लक्ष्मण को राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल अलवर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। लक्ष्मण मीणा अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं, जिन पर इस हादसे के बाद दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
जामिया मिलिया इस्लामिया के पास आरएसएस कार्यक्रम विरोध के बीच पुलिस तैनाती
Delhi, Delhi:जामिया मिलिया इस्लामिया में आरएसएस के कार्यक्रम के विरोध का एलान. कैंपस के बाहर भारी संख्या में police बल तैनात. आरएसएस ने युवा कुंभ का किया है आयोजन, जामिया के अन्य संगठन ने युवक कुंभ के विरोध का किया है ऐलान.0
0
Report
खूंटी में थाना के सामने चलती बाइक में आग लगने से चालक और भाभी बाल बाल बचे
Khunti, Jharkhand:खूँटी शहर के बीच थाना के सामने चलती बाईक में आग लगने से उसके चालक और एक महिला बाल बाल बच गये। घटना 10.40 मिनट में ठीक थाना के सामने हुई है। जहां बेतहाशा गर्मी के बीच चलती बाईक में अचानक धुआं फेंकने लगा और देखते ही देखते आग लग गयी। वाहन में सवार देवर भाभी मुरहू थाना क्षेत्र के जोबे गाँव के निवासी हैं। जो भाभी का ईलाज कराने वैद्य के पास गये थे। जहां से लौटने के क्रम में शहर के भीड़-भाड़ इलाके में पहुंचे और हाईस्पीड बाईक एनएस 200 बजाज पल्सर बाइक में धुआं उठा और आग लग गयी। जिसे तुरंत खड़ा करके दोनों किनारे भागे। वहीं धधकता बाइक को लोगों ने बुझाने का भी प्रयास किया लेकिन आग बुझ नहीं पाया। और पूरी तरह जलकर राख हो गया। थाना के निकट राँची रोड में यह काफी भीड़ भाड़ स्थान है। जहाँ पर बस और छोटे पैसेंजर वाहन पैसेंजर को बैठाने के लिए रोकते हैं। वही धड़कते बाईक के आग को देखकर अफ़रा-तफरी मच गई। हालांकि लोग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बुझ न पाया। मुरहू थाना क्षेत्र के जॉब गांव निवासी भुक्तभोगी अनिल कच्छप मैं बताया कि हम लोग मुर थाना क्षेत्र के जॉब गांव निवासी हैं। और मेरी भाभी को वैद्य के पास से इलाज कराकर घर वापस लौट रहे थे और शहर पहुंचे तो थाना के सामने बाईक में धुआं फेकने लगा उसको देखकर हम लोग उतरे और उतरते ही गाड़ी में आग लग गयी जिससे हम लोग बाल-बाल बच गए। वहां का टोकन काटने वाले स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आज में धुआं फेंका तो हम लोगों ने वाहन मालिक को बताया फिर उसमें धूल फेंक कर बुझाने का प्रयास किया लेकिन आज नहीं बुझा और जल कर राख हो गया।0
0
Report
Advertisement
