450331
बुरहानपुर में जेल निर्माण के दौरान गरीबों के आशियाने तोड़े, पीड़ितों ने कलेक्टर से की शिकायत
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर जिले के ग्राम बहादारपुर में जेल निर्माण के चलते सरकारी क्वार्टर में रह रहे गरीबों के मकान तोड़ दिए गए। इससे पीड़ितों को बारिश में खुले में रहना पड़ रहा है। पीड़ितों ने जिला कलेक्टर से शिकायत की है और मुआवजे की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छठ महापर्व पर मंत्री श्रवण कुमार ने सभी को शुभकामनाएं
Patna, Bihar:Anchor ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने छठ महापर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और असम समेत देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले हिंदी भाषी लोगों की आस्था का प्रमुख पर्व है। लोग पूरी श्रद्धा, सादगी, प्रेम और आपसी सौहार्द के साथ इस महापर्व को मनाते है। मंत्री ने कहा कि छठ पर्व में पहले अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और फिर अगले दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और बेहतर भविष्य की कामना की जाती है। उन्होंने छठी मइया से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी के जीवन में खुशियां आएं, परिवार सुखी रहे और राज्य एवं देश निरंतर tarakki करें। उन्होंने यह भी कामना की कि छठी मइया सभी को इतनी शक्ति और सामर्थ्य प्रदान करें कि वे बिहार को और बेहतर बनाने में अपना योगदान दे सकें। साथ ही समाज में आपसी प्रेम, मिल्लत और भाईचारा कायम रखने के लिए माता का आशीर्वाद सभी पर बना रहे。0
0
Report
हलालपुर गांव में ग्रामप्रधान के भाई हत्या: चाचा-चचेरे भाई गिरफ्तार
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के हलालपुर गांव में ग्राम प्रधान के भाई संजीव खोखर की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मृतक के चाचा उदय और चचेरे भाई सन्नी के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पारिवारिक विवाद के चलते संजीव की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे. पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी. अब पुलिस ने दोनों हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई थी फिलहाल पुलिस मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.0
0
Report
बस्सी और तुंगा में पंचायत चुनाव: सोमवार को गांव की सरकार चुनेगी
Dudu, Rajasthan:बस्सी (जयपुर ग्रामीण) सरपंच और वार्ड पंच के लिए नामांकन हो रहा है; सोमवार को गांव की सरकार चुनी जाएगी. नामांकन के दौरान घुँघट ने परम्पराओं का पालन करते हुए महिलाओं ने दाखिल किया. बस्सी में 42 और तुंगा क्षेत्र में 24 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा. चुनावों को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. गांव की सरकार चुनने की प्रक्रिया के तहत बस्सी व तुंगा क्षेत्र में पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान गांवों में चुनावी माहौल नजर आया. कोई अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचा, तो महिलाएं पारंपरिक घूंघट की ओट में नामांकन केंद्रों तक पहुंचीं और लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी निभाई. बस्सी क्षेत्र की 42 व तुंगा क्षेत्र में 24 ग्राम पंचायतों में चुनाव होने हैं. नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशी और उनके समर्थकों में खासा उत्साह दिखाई दिया. सोमवार को मतदान के जरिए ग्रामीण मतदाता अपनी गांव की सरकार चुनेंगे. चुनाव को लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं. मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं.0
0
Report
Advertisement
झालावाड़ में 14 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPS केस दर्ज
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले की सदर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक सहित तस्कर युवक को गिरफ्तार किया है. मामले में जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में पुलिस टीम एनएच 52 पर गश्त कर रही थी. इसी दौरान हरिपुरा ब्रिज के पास संदिग्ध हालत में युवक को देखकर जब उसकी तलाशी ली, तो युवक के पास 14 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई. इस पर पुलिस ने बीकानेर जिले के जसरासर इलाके के आरोपी तस्कर युवक सचिन विश्नोई के NDPS act की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ में जुटी हुई है.0
0
Report
JK लोन अस्पताल मामले में पुलिस 10 बिंदुओं से सुसाइड नोट की गुत्थियाँ खोलेगी
Kota, Rajasthan:Kota JK लोन टेक्नीशियन सतीश सुसाइड केस से जुड़ा मामला, 10 बिंदुओं पर होगी जांच,13 दिन के ड्यूटी रजिस्टर से लेकर CCTV और मोबाइल रिकॉर्डिंग तक खंगालेगी पुलिस, सुसाईड नोट में लिखे तीन अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में, परिजनों की मांग जिम्मेदार अधिकारी पर हो कठोर कार्रवाई, पुलिस जांच के बाद होगा खुलासा, एंकर - जेके लोन अस्पताल के ECG टेक्नीशियन सतीश कुमार आत्महत्या प्रकरण में अब पुलिस जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। सुसाइड नोट में लगाए गए 13 दिन लगातार ड्यूटी करवाने और मानसिक प्रताड़ना के आरोपों की सच्चाई जानने के लिए पुलिस ने 10 बिंदुओं पर जांच शुरू की है। इस मामले में अस्पताल की कार्यप्रणाली से लेकर तीन अधिकारियों की भूमिका तक जांच के घेरे में है। पुलिस के लिए सबसे अहम साक्ष्य अस्पताल का 13 दिन का ड्यूटी रजिस्टर और CCTV फुटेज होंगे। दोनों का मिलान कर यह पता लगाया जाएगा कि सतीश कितने घंटे अस्पताल में काम करता था और क्या वास्तव में उसे लगातार ड्यूटी पर लगाया गया था। इसके साथ मोबाइल की कॉल डिटेल, ऑडियो रिकॉर्डिंग और कर्मचारियों के बयान भी जांच की दिशा तय करेंगे। जांच का एक महत्वपूर्ण पहलू ECG विभाग में कर्मचारियों की संख्या और काम के बंटवारे का है। पुलिस यह भी पता लगाएगी कि अतिरिक्त कार्यभार की जानकारी अधिकारियों को थी या नहीं और सतीश ने अपनी परेशानी को लेकर कभी शिकायत की थी या नहीं। सुसाइड नोट में नामजद तीन अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने और उन्हें प्रशासनिक पदों से हटाकर एपीओ किए जाने के बाद मामला अस्पताल प्रशासन की जवाबदेही से भी जुड़ गया है।पुलिस जांच और मेडिकल कॉलेज प्रशासन की विभागीय रिपोर्ट इस पूरे प्रकरण की वास्तविक तस्वीर सामने लाने में अहम भूमिका निभाएगी।0
0
Report
झुंझुनूं में बासोतिया परिवार ने जरूरतमंदों को राशन वितरित कर जन्मदिवस सेवा दिवस मनाया
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं बासोतिया परिवार की ओर से बांटी जरूरतमंदों को राशन सामग्री स्व. गोविंदराम बासोतिया की 83वीं जयंती पर हुआ कार्यक्रम गौड़ ब्राह्मण महासभा व विप्र फाउंडेशन की ओर से हुआ कार्यक्रम चंचलनाथ टीले के महंत ओमनाथ महाराज समेत अन्य रहे मौजूद झुंझुनूं शहर के चूणा चौक स्थित पुरोहित बगीची में स्वर्गीय गोविंदराम बासोतिया का 83वां जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम गोविंद राम चैरिटेबल ट्रस्ट नवलगढ़ के सौजन्य एवं गौड़ ब्राह्मण महासभा तथा विप्र फाउंडेशन जिला झुंझुनूं के तत्वावधान में चंचल नाथ टीले के पीठाधीश्वर ओमनाथ महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ। इस अवसर पर जरूरतमंद परिवारों को एक महीने की राशन सामग्री वितरित की गई। किट में आटा, दाल, चीनी, तेल, घी, चाय पत्ती, मसाले सहित अन्य आवश्यक सामग्री दी गई। इसके साथ ही सभी लाभार्थियों को दक्षिणा भी भेंट की गई। गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर महमिया ने बताया कि स्व. बासोतिया जीवनभर समाज सेवा और गौसेवा के लिए समर्पित रहे। उन्हीं की स्मृति में हर वर्ष उनका जन्मदिवस सेवा कार्यों के साथ मनाया जाता है। कार्यक्रम के बाद नंदीशाला में गौवंशों को मीठा, दलिया एवं सब्जियों का सवामणी का भोग लगाया गया तथा उनके चित्र पर समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान गौड़ ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, विप्र फाउंडेशन जिला संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया, संरक्षक राजेंद्र जोशी, एड. सुशील कुमार जोशी, ललित जोशी, गोपीराम पुरोहित, पशुपतिनाथ पुरोहित, एडवोकेट पंकज बावलिया, आदि समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए。0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर की गेपसागर पाल पर दो गुटों के बीच देर रात हंगामा
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधान सभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर घटना summary: डूंगरपुर शहर के गेपसागर की पाल पर शनिवार देर night को दो गुटों में लात घुसे हुए, 11 बजे के आसपास 4 पॉवर बाइक और 2 स्कूटी पर 10 से अधिक युवक पहुंचे। बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई और दोनों गुटों के बीच लात घुसों से हंगामा हुआ। मौके पर कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। पुलिस के पहुँचने तक बदमाश मौके से भाग गए। शहर के गोपसागर की पाल पर ऐसी घटना से डर का माहौल बना रहा।0
0
Report
झुंझुनूं में कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर शोकसभा
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के शोक में संकल्प सभा झुंझुनूं के किसान मजदूर भवन में हुआ आयोजन भाकपा माले की ओर से हुआ कार्यक्रम कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य को दी साथी कॉमरेडों ने श्रद्धांजलि भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी की तरफ से झुंझुनूं शहर के बाकरा रोड स्थित किसान मजदूर भवन में पार्टी की द्वितीय पुनर्गठित केंद्रीय कमेटी के एकमात्र जीवित सदस्य, पार्टी के पोलिट ब्यूरो मेंबर कामरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर उनके शोक में संकल्प सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर जिला सचिव कॉमरेड रामचंद्र कुलहरि ने कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के जीवन पर प्रकाश डाला। सभा में दो मिनट का मौन धारण कर कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य को श्रद्धांजलि दी। पार्टी के केंद्रीय कमेटी सदस्य कॉमरेड फूलचंद ढेवा ने कहा कि कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के दलितों, शोषितों व उत्पीड़ित जनता की शोषण से मुक्ति के लिए सामंतवाद के खिलाफ अनवरत संघर्ष किया। कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य ताजिंदगी 84 वर्ष की उम्र तक शोषितों की बेहतरी के लिए संघर्ष करते हुए सादगीपूर्ण जीवन जीया। इस अवसर पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के राज्य सचिवालय सदस्य कॉमरेड फूलचंद बर्वर आदि ने सांप्रदायिक फासीवादी ताकतों के खिलाफ संघर्ष के इस दौर में आज कामरेड स्वदेश भट्टाचार्य की कमी महसूस करते हुए कहा कि हम उनके बताए हुए रास्ते पर चलते हुए एक सही मायने में सच्चे लोकतांत्रिक भारत के निर्माण में संविधान व लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष करेंगे। सभा में संकल्प लिया गया कि समाज के शोषितों, उत्पीड़ितों की शोषण से मुक्ति के लिए कामरेड स्वदेश भट्टाचार्य के बताए रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे।0
0
Report
उत्तरकाशी में वाहन दुर्घटना, तीन यात्री घायल, एक की हालत गंभीर
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जनपद के ब्रम्हखाल मजगाॉव सड़क मार्ग के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में 03 लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति हालत काफी गंभीर घायल है और 02 अन्य लोग घायल हुए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों का रेस्क्यू कर सड़क मार्ग तक पहुंचाया। 108 को सूचना देने पर 108 समय पर मौके पर नहीं पहुंची, जिससे स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी वाहन से ब्रम्हाखाल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उपचार के लिए लाया गया। वहीं डॉक्टरों ने गंभीर घायल एक व्यक्ति को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया।0
0
Report
Advertisement
छठ पूजा के लिए छपरवाह नदी घाटों पर तैयारियाँ तेज, हजारों श्रद्धालु उमड़ेंगे
Katni, Madhya Pradesh:छठ पूजा के लिए छपरवाह नदी के घाट पर तैयारी चल रही है। नदी घाटों पर साज-सज्जा का काम चल रहा है। दोपहर 3 से 4 बजे तक हजारों की संख्या में परिवार, महिला, पुरुष और बच्चे इस पूजा में शामिल होंगे।0
0
Report
मुंगेर में ब्रेकर हटाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प; युवक हथियार के साथ पकड़ा गया
Munger, Bihar:मुंगेर:ब्रेकर हटाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, हथियार लेकर पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर पीटा,पीर पहाड़ चांद टोला में देर रात हुई घटना, हथियार के साथ युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में; मारपीट का वीडियो वायरल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पीर पहाड़ चांद टोला के पास शनिवार की देर रात छठ पूजा को लेकर बनाए गए ब्रेकर को हटाने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर झड़प और मारपीट हुई। इस दौरान हथियार लेकर पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे प्लास्टिक की मोटी रस्सी से बांधकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, पीर पहाड़ चांद टोला में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर छठी मैया की प्रतिमा स्थापित की गई थी। पूजा समिति की ओर से सड़क पर ब्रेकर बनाया गया था। ब्रेकर लगाने को लेकर एक पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई थी। जहां शनिवार की दोपहर भी ग्रामीण एवं पूजा समिति के द्वारा ब्रेकर हटाने को लेकर कहा सुनी हुई थी!शनिवार की देर रात एक पक्ष के लोग ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और ब्रेकर हटाने लगे। इसका पूजा समिति के सदस्यों ने विरोध किया।इसी दौरान गांव के मुख्तार यादव के पुत्र मृत्युंजय कुमार समेत कई अन्य युवक कथित तौर पर हथियार लेकर मौके पर पहुंचे गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। ग्रामीणों और पूजा समिति के सदस्यों ने मृत्युंजय कुमार को पकड़कर रस्सी से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हथियार के साथ हिरासत में ले लिया। वहीं, घटना में शामिल बताए जा रहे दो अन्य युवक रमेश कुमार और फंटूश कुमार मौके से फरार हो गए。 घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
NH-19 पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर, छह घायल
Mathura, Uttar Pradesh:छाता में NH-19 पर भीषण सड़क हादसा: ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर, आधा दर्जन यात्री घायल (मथुरा)। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) स्थित शुगर मिल के सामने रविवार सुबह करीब 6:00 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कुरुक्षेत्र से उज्जैन जा रही यात्रियों से भरी एक 20-सीटर ट्रैवलर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं。 कैसे हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईंटों से भरी ट्रॉली बीच हाईवे पर पलट गई और ईंटें सड़क पर बिखर गईं। वहीं, टक्कर लगने के बाद ट्रैवलर भी अनियंत्रित होकर उल्टी दिशा में घूम गई। सुबह के समय कोहरे और तेज रफ्तार के चलते पीछे से आ रहे अन्य वाहन भी संभल नहीं पाए और एक-एक कर क्षतिग्रस्त ट्रैवलर की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया。 पुलिस की कार्रवाई और रेस्क्यू दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय राहगीरों की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रैवलर में फंसे घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हाईवे पर पलटी ईंटों की ट्रॉली और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए पुलिस को हाइड्रा मशीन बुलानी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को सड़क किनारे करवाकर और बिखरी ईंटों को हटवाकर पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया0
0
Report
Advertisement
रायबरेली के बदावर गांव में धान के पैरा विवाद पर लाठीचार्ज, दर्जन भर घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली धान का पैरा रखने के विवाद में चली लाठियां दो पक्षों में जमकर सरेराह चली लाठियां लाठियों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल दोनों पक्षों से दर्जन भर लोग घायल शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बदावर गांव की घटना0
0
Report
इंद्रापुरि हिंसक वारदात: विवाद के बाद पूजा की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव
Ghaziabad, Uttar Pradesh:लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की इंद्रापुरी कॉलोनी में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। भाई के साथ हुई मारपीट का विरोध करने पहुंची 35 वर्षीय पूजा की आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान महिला के साथ आए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट और फायरिंग की गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। दो नंबर स्थित मूवी मैजिक सिनेमा के पास हुई वारदात के बाद इलाके में तनाव फैल गया। इंद्रापुरी निवासी बाबूलाल की बेटी पूजा की शादी दादरी निवासी नरेंद्र से हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। इन दिनों वह मायके आई हुई थी। उसका भाई अमन घर से करीब 50 मीटर दूर बैठा था। इसी दौरान डी-ब्लॉक की दूसरी गली में रहने वाले कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। युवकों ने अमन के साथ मारपीट कर तमंचे की बट से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। भाई के घायल होने की जानकारी मिलने पर पूजा अपने मौसेरे भाई अमित और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंची। वहां दोबारा विवाद होने पर आरोपियों ने पूजा के सिर में गोली मार दी। गंभीर हालत में पूजा की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया.0
0
Report
हरिद्वार लक्सर: देर रात ट्रक ने डायल 112 वैन को पीछे से टक्कर, 4 घायल
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार जनपद के लक्सर में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बालावाली तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने ड्यूटी पर खड़ी डायल 112 पुलिस वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में एसएसआई राजेश बिष्ट भी शामिल हैं, जिन्हें गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।जानकारी के मुताबिक, हादसा रात करीब साढ़े दस बजे बालावाली तिराहे पर हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक पुरकाजी से लक्सर होते हुए रायसी की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक ने सड़क किनारे ड्यूटी पर खड़ी डायल 112 पुलिस वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एसएसआई राजेश बिष्ट, प्रदीप धीमान, कपिल गोला और मनोज मिनान घायल हो गए। एसएसआई राजेश बिष्ट को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि अन्य तीन पुलिसकर्मियों का लक्सर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी प्रवीण कौशियारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक और उसमें सवार दोनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
