बुरहानपुर में बंद के चलते आरक्षण बचाओ समिति ने निकाली रैली
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर में आरक्षण बचाओ समिति ने बुधवार को भारत बंद के समर्थन में बुरहानपुर बंद का आह्वान किया। सुबह से ही दुकानें और बाजार बंद रहे। समिति ने बाबा साहब अंबेडकर प्रतिमा से रैली निकाल कर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। सुरक्षा के लिए भारी प्रशासनिक और पुलिस बल तैनात किया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
