450331
संत पुजारी समाज का धरना प्रदर्शन
Burhanpur, Madhya Pradesh:बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बुरहानपुर के कमल चौक पर संत और पुजारी समाज ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम पल्लवी पौराणिक को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बांग्लादेश से सामने आ रही तस्वीरें पूरी दुनिया के सनातन धर्म अनुयायियों को आक्रोशित कर रही हैं। संतों ने ज्ञापन के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चानन में बीपीआरओ ब्रजेश कुमार को विजिलेंस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय के चानन प्रखंड से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। चानन प्रखंड के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी यानी बीपीआरओ ब्रजेश कुमार को विजिलेंस की टीम ने कथित तौर पर रिश्वत के लेन-देन के मामले में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार चानन प्रखंड के महेशलेटा पंचायत के मुखिया के आवेदन के आलोक में पैसे के लेन-देन को लेकर विजिलेंस विभाग से शिकायत की गई थी। शिकायत मिलने के बाद टीम ने पूरे मामले की जांच की और सत्यापन के पश्चात कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि विजिलेंस की टीम ने चानन प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायतीराज पदाधिकारी के कार्यालय से बीपीआरओ ब्रजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस की टीम उन्हें अपने साथ ले गई और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हालांकि, रिश्वत की कथित रकम कितनी थी और किस काम के एवज में पैसे मांगे गए थे, इसकी आधिकारिक जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
AIMIM के ओवैसी भोपाल पहुंचे, मुस्लिम समुदाय ने स्वागत किया; संवाद शाम सात बजे
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पहुंचे भोपाल मुस्लिम समाज के लोगों ने किया राजा भोज एयरपोर्ट स्वागत शाम सात बजे सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में करेंगे संवाद यूसीसी को लेकर एमपी के मुस्लिम समाज के लोगों से करेंगे संवाद0
0
Report
प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर आग, स्टाफ की सूझबूझ से बड़ा नुकसान टला
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर अचानक लगी भीषण आग थाना रकाबगंज क्षेत्र में आग लगने से मची अफरा-तफरी देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया पेट्रोल पंप स्टाफ ने तुरंत संभाला मोर्चा फायर सिलिंडर की मदद से आग बुझाने में जुटा स्टाफ स्टाफ की सूझबूझ और हिम्मत से आग पर पाया काबू समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा होने से टला जान-माल के बड़े नुकसान से बचा पेट्रोल पंप0
0
Report
Advertisement
Palam Vihar में गंदे पानी से परेशान लोग हाथ जोड़कर प्रदर्शन कर रहे
New Delhi, Delhi:पालम विधानसभा के भारत विहार इलाके में पिछले काफी दिनों से लोग गंदे पानी की समस्या से परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि रातभर जागकर पानी आने का इंतजार करने के बाद भी नलों में साफ पानी की जगह गंदा और बदबूदार पानी आता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी इतना गंदा है कि इसे पीना तो दूर, इससे नहाना और कपड़े धोना भी मुश्किल हो गया है। लोगों के मुताबिक, गंदा पानी इस्तेमाल करने की वजह से कई लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। समस्या से परेशान लोगों ने आज अनोखे तरीके से हाथ जोड़कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि वे हाथ जोड़कर इसलिए विरोध कर रहे हैं क्योंकि सरकार और प्रशासन से बार-बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्या कोई सुनने को तैयार नहीं है। लोग प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की समस्या का समाधान किया जाए और उन्हें साफ एवं पीने योग्य पानी उपलब्ध कराया जाए। लोगों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उनका प्रदर्शन और बड़ा हो सकता है।0
0
Report
रिटायर्ड कैप्टन अनिल गौड़: रक्षा विशेषज्ञ के तौर पर नया बयान सुर्खियाँ बटोर रहा है
Jammu, Captain Anil Gaur (retd.) Defence Expert0
0
Report
Bokaro में सब्जी लाने वाली महिला से चेन झपट, बदमाश फरार
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में सब्जी लेने निकली महिला की चेन झपटी, बाइक सवार बदमाश फरार। बोकारो के चास थाना क्षेत्र के बेन्दीटांड क्षेत्र में मंगलवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने सब्जी खरीदने जा रही महिला से चेन झपट ली और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़िता की पहचान विभा मालाकार के रूप में हुई है। वह न्यू कैलास विहार, शांति नगर की रहने वाली बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, विभा मालाकार सब्जी लाने के लिए निकली थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाशों ने मौका पाकर उनके गले से चेन झपटी और तेज गति से फरार हो गए। अचानक हुई वारदात से महिला घबरा गईं। बताया जा रहा है कि पीड़िता के पति संदीप मालाकार इलेक्ट्रो स्टील में इंजीनियर हैं। दंपती मूल रूप से पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी बताए जा रहे हैं और चास में किराये के मकान में रहते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद चास थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के प्रतिष्ठानों और घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बाइक सवार बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है。0
0
Report
Advertisement
रांची नगर निगम ने गणेश से दीपावली तक सफाई और डस्टबिनिंग के लिए आपात बैठक की
Ranchi, Jharkhand:रांची नगर निगम कार्यालय में आज पर्व-त्योहारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक में महापौर रोशनी खलखो, उपमहापौर नीरज कुमार समेत सभी वार्डों के पार्षद और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में आगामी पर्व-त्योहाओं के दौरान शहर में साफ-सफाई, डस्टबिन, डस्ट, पानी, स्लैब और प्रकाश व्यवस्था समेत विभिन्न तैयारियों पर चर्चा की गई। महापौर रोशनी खलखो ने कहा कि गणेश चतुर्थी से पर्वों का सीजन शुरू हो जाता है, जो दिसंबर तक लगातार चलेगा। इस दौरान करमा, दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ समेत कई बड़े त्योहार हैं। ऐसे में शहर की साफ-सफाई सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि करमा पर्व को लेकर शहर के सभी अखाड़ों में बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के साथ-साथ वहां तक पहुंचने वाली गलियों को लाइट से सजाने की तैयारी की जा रही है। इसी को लेकर नगर निगम में आपात बैठक बुलाई गई है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग, इंजीनियरिंग सेक्शन की टीम और वार्ड पार्षद मौजूद हैं। महापौर ने कहा कि पार्षदों की ओर से अखाड़ों और दुर्गा पूजा पंडालों को लेकर जो भी मांगें और आवश्यकताएं सामने आ रही हैं, उन पर बैठक में चर्चा की जा रही है। इसमें डस्टबिन, डस्ट, पानी की व्यवस्था, स्लैब लगाने और पूजा स्थलों तक आने-जाने के मार्ग को सुगम बनाने जैसे मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि डस्ट उपलब्ध कराने को लेकर टेंडर फाइनल कर दिया गया है और 53 वार्डों से जरूरत के अनुसार सूची मंगाई जा रही है। जहां-जहां डस्ट की आवश्यकता है, वहां नगर निगम की ओर से डस्ट गिराने का काम शुरू किया जा रहा है। महापौर ने राजधानीवासियों से अपील की कि अगर किसी क्षेत्र का नाम सूची में शामिल नहीं हो पाया है या कहीं किसी सुविधा की आवश्यकता है, तो लोग अपने वार्ड पार्षद या सीधे नगर निगम से संपर्क करें, ताकि उन्हें अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।0
0
Report
झारखंड इंजीनियर्स डे: 500 से ज्यादा इंजीनियरों ने निर्माण के लिए उठाया कदम
Ranchi, Jharkhand:इंजीनियर्स डे के मौके पर रांची के बीएनआर में इंजीनियर्स एसोसिएशन के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,जिसमें राज्य भर के लगभग 500 से ज्यादा इंजीनियर शामिल हुए। इस बार इंजीनियर्स डे के मौके पर थीम रखा गया राइज़। इस मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेन्द्र प्रसाद इंजीनियरों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, राज्य के इंजीनियरों से अपेक्षा होगी, झारखंड के निर्माण की दिशा में स्थानीय पहल हो, सराहनीय कदम बढ़े और राज्य को सजाने सवारने की दिशा में आगे बढ़ें। कार्यक्रम में शामिल इंजीनियरों ने भी कहा,अभियंत्रण के क्षेत्र में झारखंड में काफी संभावनाएं हैं। अभियंत्रण के माध्यम से झारखंड का अच्छा विकास होगा चाहे सड़क निर्माण का क्षेत्र हो ,पुल निर्माण हो, डैम से लेकर केनाल तक का निर्माण हो। भवन से लेकर ग्रामीण सेतु तक में हर तरह के निर्माण में अच्छा योगदान होगा और इसी सोच के साथ अभियंत्रण समाज प्रत्येक वर्ष आज के दिन अपने ज्ञान का संवर्धन करते हुए अपने महान विभूतियों को नमन करते हैं और उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लेकर झारखंड के निर्माण में महती योगदान देने का संकल्प लेते हैं।0
0
Report
डूबे बच्चों की तलाश में SDRF, रेस्क्यू के दौरान विधायक का वीडियो वायरल
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के धौरहरा तहसील इलाके के अटवा गांव में घाघरा नदी डूबकर लापता हुई तो लड़कियों की तलाश अभी तक जा रही है 36 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक लड़कियों का कोई पता नहीं चला है । मौके पर एसडीआरएफ की टीम लड़कियों की तलाश में जुटी हुई है इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने मामले की संवेदनशीलता को दर किनार करते हुए धौरहरा भाजपा विधायक विनोद शंकर अवस्थी रेस्क्यू के दौरान कैमरा देखकर बाल संवारते नजर आए ।0
0
Report
Advertisement
शामली में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश: 11 मोटरसाइकिलें बरामद, 2 गिरफ्तार
Shamli, Uttar Pradesh:शामली स्लग.... अंतरराज्य बाइक चोर गिरोह एंकर ....शामली जनपद की आदर्श मंडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चेकिंग अभियान के दौरान दो अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की कुल 11 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी कैराना और झिंझाना के रहने वाले हैं पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर अब अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है आप को बता से कि जनपद के, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर पुलिस संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग का अभियान चला रहे थे। इसी दौरान आदर्श मंडी पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि उनके कब्जे से बरामद स्प्लेंडर मोटरसाइकिल यूपी-19-पी-9660 को 11 सितंबर 2026 को बीएसएम स्कूल के बाहर से चोरी किया गया था।पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की निशानदेही पर राजवाहे के किनारे, बधेव हाईवे के पास आम और नाशपाती के बाग में जंगल ग्राम गोहरनी से चोरी की अन्य 10 मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र पुत्र सुखविंदर, निवासी ग्राम तिसंग, थाना झिंझाना और विक्की पुत्र ब्रजपाल उर्फ बिरजा, निवासी ग्राम जंधेड़ी, थाना कैराना, शामली के रूप में हुई है। बरामद मोटरसाइकिलों में स्प्लेंडर और एचएफ डीलक्स समेत अलग-अलग नंबर प्लेट वाली और बिना नंबर प्लेट की बाइक शामिल हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों और इनके नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है।फिलहाल आदर्श मंडी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शामली पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी करने वाले गिरोह में हड़कंप मचा हुआ है।0
0
Report
शंकर गार्डन में MCD ने पांच इमारतें सील कर दीं; कॉल सेंटर और जिम पर लगाई रोक
Delhi, Delhi:दिल्ली के शंकर गार्डन में MCD का बड़ा एक्शन, पांच इमारतें सील कॉल सेंटर, जिम और बेसमेंट पर हुई कार्रवाई; RWA की शिकायतों के बाद निगम ने उठाया कदम एमसीडी के दस्ते के बाद मची अफरा तफरी एक हजार से ज्यादा बच्चे कंपनी से बाहर निकले उसके बाद سیलنگ کی ہوئی कार्यवाही मौके पर एमसीडी के अलावा पुलिस बल भी मौके पर राजेश शर्मा पश्चिमी दिल्ली के शंकर गार्डन स्थित B-7 बिल्डिंग में नगर निगम (MCD) की ओर से बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच फ्लोर को सील किया गया। जानकारी के मुताबिक, इन इमारतों में से तीन मंजिलों पर कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा था, जबकि एक अन्य परिसर में जिम चल रहा था। इसके अलावा एक बेसमेंट को भी सील किया गया। एमसीडी के अनुसार, संबंधित परिसरों में फायर सेफ्टी से जुड़ी आवश्यक NOC उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्र की RWA की ओर से MCD में कई बार शिकायतें किए जाने की भी जानकारी है। बताया जा रहा है कि शिकायतों के बाद नगर निगम की ओर से संबंधित इमारतों पर नोटिस चिपकाया गया था, लेकिन इसके बावजूद कथित तौर पर निर्धारित नियमों के अनुरूप कार्रवाई नहीं होने के बाद आज MCD की टीम ने मौके पर पहुंचकर सीलिंग की कार्रवाई की। आज एमसीडी के साथ साथ पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। MCD की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध या नियमों के विपरीत चल रही व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। खासतौर पर ऐसी इमारतों में फायर सेफ्टी और अन्य जरूरी अनुमतियों की जांच को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता सामने आई है। फिलहाल नगर निगम की कार्रवाई के बाद संबंधित परिसरों को सील कर दिया गया है। एमसीडी के अनुसार पश्चिमी जिला में एमसीडी की कार्यवाही चलती रहेगी। जब आज दोपहर एमसीडी दस्ता पुलिस बल के साथ पहुंचा तो अलग अलग काल सेंटर से एक हजार से अधिक बच्चे बाहर निकले और इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया।0
0
Report
जोठा गांव तालाब डूबने से दो बच्चियों की मौत; कर्मा-धर्मा पर्व में मातम
Banka, Bihar:धोरैया थाना क्षेत्र के जोठा गांव के बगल स्थित तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत। गमगीन परिजन की धोरैया क्षेत्र के जोठा गांव स्थित एक तालाब में मंगलवार को नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया है और कर्मा-धर्मा पर्व की खुशियां मातम में बदल गई है। मृतकों की पहचान जोठा गांव निवासी गुड्डू लैय्या की 13 वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी और कांग्रेस लैय्या की 15 वर्षीय पुत्री जानकी कुमारी के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों बच्चियां कर्मा-धर्मा पर्व को लेकर अन्य बच्चों के साथ पिछले चार दिनों से रोजाना तालाब में स्नान करने गई थी। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूब गईं। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला, तब उनकी स्थिति गंभीर हो चुकी थी। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा दोनों बच्चियों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धोरैया पहुंचाया गया। जहाँ मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही धोरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। एक साथ दो घरों के चिराग बुझ जाने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।0
0
Report
Advertisement
भर्ती घोटाला: 120–130 पद के बदले सिर्फ 50 नियुक्तियाँ, छात्रों ने किया विरोध
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर की महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों में है। इस बार मामला प्रोफेसरों की भर्ती में भ्रष्टाचार का है। एन एस यू आई के नाराज छात्रों ने ढोल-नगाड़े बजाकर प्रशासन को जगाने की कोशिश की और 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया में बड़ी अनियमितता बरती जा रही है। छात्रों के मुताबिक यूनिवर्सिटी को 120 से 130 एसोसिएट प्रोफेसरों की जरूरत है, लेकिन महज 50 लोगों की ही नियुक्ति की गई है। आरोप है कि करीब 70 से 80 अनुभवी और योग्य प्रोफेसरों को जानबूझकर भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। इसी को लेकर छात्रों ने यूनिवर्सिटी परिसर में ढोल-नगाड़े बजाकर विरोध जताया। छात्रों का कहना था कि ढोल बजाने का मकसद सोए हुए प्रशासन को नींद से जगाना है। छात्रों ने भर्ती के अलावा 9 मांगों का ज्ञापन भी सौंपा है। जिसमें प्रथम वर्ष के छात्रों के आईडी कार्ड एक हफ्ते में जारी करना, छात्रों को बस किराए में छूट के लिए आरटीओ को पत्र लिखना, स्टेडियम में क्रिकेट पिच बनाना और कैंपस में स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं शामिल हैं। छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।0
0
Report
जयपुर पंचायत चुनाव: आरक्षण लॉटरी स्थगित, नई तारीख बाद में जारी होगी
Jaipur, Rajasthan:big phono deepak goyal जयपुर-पंचायत चुनाव-आरक्षण लॉटरी स्थगित 17 और 18 सितंबर को होने वाली आरक्षण लॉटरी स्थगित। जिला परिषद सदस्य, प्रधान, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और वार्ड पंच की लॉटरी टली। पंचायतीराज संस्थाओं की श्रेणीवार आरक्षण निर्धारण और आवंटन की बैठक स्थगित। 17 सितंबर दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में प्रस्तावित थी बैठक। 18 सितंबर को सरपंच और वार्ड पंच सहित अन्य पदों की आरक्षण प्रक्रिया होनी थी। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के निर्देश के बाद निकाले संशोधित आदेश। कलेक्टर संदेश नायक ने लॉटरी स्थगित के निकाले आदेश। आरक्षण निर्धारण संबंधी कार्यक्रम फिलहाल स्थगित किया। आरक्षण प्रक्रिया की नई तारीख बाद में अलग से जारी होगी。0
0
Report
तारा कोल ब्लॉक नीलामी रोकने की मांग, बघेल CGPAC पेपर घपला आरोप
Raipur, Chhattisgarh:तारा कोल ब्लॉक नीलामी के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रेस कॉन्फ्रेंस बघेल ने कहा- तारा हसदेव बांगो बांध का कैचमेंट एरिया है. यहीं जंगल हैं जो हमें ऑक्सीजन देता है. हसदेव बांगो प्रदेश का सबसे बड़ा बांध है, उससे लाखों एकड़ सिंचाई होता है. हजारों मेगावाट बिजली इसी बांध से पैदा होता है. तारा कोल ब्लॉक की वजह से वहां के आदिवासी विस्थापित हो जाएंगे. हमने विधानसभा में संकल्प पारित किया था कि वहां कोयला खदान नहीं हो. हमने भारत सरकार को प्रस्ताव भी दिया कि कोयला खदान न खुले. केंद्र सरकार ने डी नोटिफाई भी उसे किया था, फिर नोटिफाई कर दिया गया. विधानसभा में ये संकल्प पास होने के बावजूद कि खदान अब वहां नहीं खुलेंगे 11 दिसम्बर 2025 को भाजपा सरकार ने कोयला खदान के लिए पत्र लिखा. राज्य सरकार ने क्यों पत्र लिखा ये बताना चाहिए? क्या प्रदेश सरकार के पास कोयला नहीं है या कोई अन्य वजह है? तारा कोल ब्लॉक की नीलामी निरस्त होनी चाहिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में भूपेश बघेल ने 2024 सीजीपीएसी परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाया. बघेल ने कहा- पीएससी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है. एक ही प्रश्न के अलग-अलग उत्तर देने वालों को अलग-अलग नम्बर दिए जा रहे हैं. एक ही सवाल के गलत उत्तर देने वाले और सही उत्तर देने वाले को अलग-अलग नम्बर दिए गए, जबकि गलत उत्तर देने वाले को जीरो नम्बर देने चाहिए. ऐसे कई उदाहरण है कि नम्बर देने में गड़बड़ी की गई है. 2024 की परीक्षा में गड़बड़ी हुई है, उसकी जांच होनी चाहिए. 2025 सीजीपीएसी परीक्षा के अभ्यर्थियों को उत्तर पुस्तिका दी जाए और इंटरव्यू रोका जाए, क्योंकि नियमों के तहत जितने इंटरव्यू के लिए पात्र होने चाहिए उतने नहीं है. दो-दो बार ऐसी आशंका है तो दोनों को रद्द भी किया जाएगा गड़बड़ी पर. क्या इसमें सीबीआई और ईडी जांच करेगी? बाईट- भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़.....0
0
Report
Advertisement
