बुरहानपुर में कांग्रेस निकालेगी किसान बुनकर न्याय यात्रा, कमेटी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को विशाल किसान एवं बुनकर न्याय यात्रा निकालने की घोषणा की है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टांक ने प्रेस वार्ता में बताया कि भाजपा ने चुनाव के दौरान किसानों को सोयाबीन के 6 हजार और कपास के 10 हजार रुपए प्रति क्विंटल देने का वादा किया था, लेकिन उन्हें उचित दाम नहीं मिल रहा है। यात्रा सुबह 10 बजे राजपुरा रोड, डाकवाडी, जयस्तंभ, मंडी बाजार होते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचेगी, जहां ज्ञापन दिया जाएगा। इसके साथ ही शहर की समस्याओं के खिलाफ भी आंदोलन होगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
