450331
कांग्रेस पार्षदों ने परिषद के अधिकारियों पर लगाया भेदभाव का आरोप
Ambada Ryt, Madhya Pradesh:बुरहानपुर में कांग्रेस पार्षदों ने नगरपालिका परिसर के बाहर धरना देकर परिषद के अधिकारियों पर भेदभाव का आरोप लगाया। पार्षदों का कहना है कि अधिकारियों ने अति आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता दी, जबकि जनहित के मामलों को नजरअंदाज किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह भेदभाव कुछ विशेष व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उरई के मेडिकल स्टोर छापेमारी: 12 नशीली दवाइयां जब्त, लॉकर खुलवाने से इंकार
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई में नशा मुक्ति अभियान के तहत जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय के निर्देशन में मेडिकल स्टोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। जिला अस्पताल उरई के आसपास संचालित मेडिकल स्टोरों पर ड्रग्स इंस्पेक्टर और सिटी मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर नशीली एवं प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री और स्टॉक की जांच की। तीन सदस्यीय टीम ने बजरंग मेडिकल स्टोर पर जांच के दौरान 12 प्रकार की संदिग्ध नशीली दवाइयां जब्त कीं। टीम ने दवाइयों के स्टॉक, बिक्री रजिस्टर और उनसे संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की भी पड़ताल की। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर में एक लॉकर लॉक मिला। ड्रग्स इंस्पेक्टर रेखा सचान के मुताबिक, संचालक से लॉकर खोलकर दिखाने के लिए कहा गया, लेकिन उसने लॉकर खोलने से इनकार कर दिया। इसके बाद टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच शुरू कर दी। नारकोटिक एक्ट के तहत चल रही कार्रवाई से जिला अस्पताल के आसपास मेडिकल स्टोर संचालकों में खलबली मच गई। टीम ने अन्य मेडिकल स्टोरों पर भी नशीली और प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री, स्टॉक तथा दस्तावेजों की जांच की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशीली व प्रतिबंधित दवाइयों की अवैध बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
भिंड में 17 वर्षीय जाह्नवी की मौत पर डॉक्टर के क्लीनिक के बाहर हंगामा: निष्पक्ष जांच की मांग
Bhind, Madhya Pradesh:भिंड में 17 साल की किशोरी की मौत के बाद ऐसा हंगामा हुआ कि अस्पताल से लेकर डॉक्टर के निजी क्लीनिक तक लोगों की भीड़ जुट गई। चार सितंबर को बुखार की शिकायत के बाद जाह्नवी को डॉक्टर विनीत गुप्ता को दिखाया गया था। डॉक्टर की सलाह पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन चार दिन बाद मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत से गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया और निजी क्लीनिक पर शव रखकर विरोध जताया। परिवार एक ही मांग कर रहा है, इलाज की पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच हो और अगर लापरवाही सामने आए तो जिम्मेदारी तय की जाए। ये तस्वीरें भिंड जिला अस्पताल और डॉक्टर विनीत गुप्ता के निजी क्लीनिक की हैं। यही वह जगह है जहां 17 वर्षीय जाह्नवी तोमर का इलाज चल रहा था। मोहन सिंह का पुरा निवासी रविंद्र तोमर की बेटी जाह्नवी को चार सितंबर को बुखार आने के बाद डॉक्टर विनीत गुप्ता को दिखाया गया था। डॉक्टर की सलाह पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और उपचार शुरू हुआ। लेकिन इलाज के बीच जाह्नवी की तबीयत बिगड़ती गई और मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम के साथ आक्रोश फैल गया। परिजनों ने डॉक्टर पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके निजी क्लिनिक पर शव रखकर विरोध किया। परिवार का सवाल है कि अगर हालत लगातार बिगड़ रही थी, तो क्या समय रहते उपचार में जरूरी बदलाव किया गया था, अब इस पूरे मामले में मेडिकल रिकॉर्ड सबसे अहम कड़ी है। परिजन जानना चाहते हैं कि जाह्नवी को कौन-कौन सी दवाएं दी गईं, उसकी हालत बिगड़ने पर क्या चिकित्सकीय कदम उठाये गए और क्या जरूरत पड़ने पर उसे किसी बड़े चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया गया था। इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही साफ हो सकेगा। एक परिवार ने अपनी 17 साल की बेटी को खो दिया और अब उसकी मौत की वजह पर सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है। जाह्नवी की मौत में चिकित्सकीय लापरवाही हुई या नहीं, इसका फैसला जांच रिपोर्ट के बाद ही होगा। लेकिन परिजनों की मांग साफ है, जांच निष्पक्ष हो और सच सामने आए।0
0
Report
प्रेम प्रकाश पाल का राहुल गांधी पर दादा की कब्र के near जाति-धर्म छुपाने का आरोप
Prayagraj, Uttar Pradesh:बीजेपी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाल ने राहुल गांधी के दादा फिरोज जहांगीर गांडी की कब्र पर चढ़ाए पुष्प, प्रेम प्रकाश पाल ने राहुल गांधी पर दादा और पूर्वजों की उपेक्षा का भी लगाया आरोप, राहुल गांधी पर अपनी जाति और धर्म छिपाने का भी लगाया आरोप, बीजेपी नेता प्रेम प्रकाश पाल ने कहा राहुल गांधी न तो हिंदू हैं और न ही वह ब्राह्मण हैं, बल्कि वह पारसी हैं और एक झूठा नैरेटिव गढ़कर खुद को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से जोड़कर पेश करते रहतें हैं। भाजपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाल ने राहुल गांधी और महात्मा गांधी के रिश्ते को लेकर कहा की राहुल गांधी और महात्मा गांधी का वैसा ही रिश्ता है, जैसे बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम और नगर निगम का है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनका परिवार बाबर की कब्र पर तो जा सकता है, लेकिन अपने पूर्वजों और दादा फिरोज जहांगीर गांडी की कब्र पर नहीं जाता है। प्रेम प्रकाश पाल ने कहा कि वह देश को यह बताना चाहतें हैं राहुल गांधी का रिश्ता महात्मा गांधी से नहीं है, बल्कि राहुल गांधी फिरोज जहांगीर गांडी के वंशज हैं। राहुल गांधी और महात्मा गांधी का रिश्ते में उतनी ही सच्चाई है जितनी सोनू निगम और नगर निगम में है। प्रेम प्रकाश पाल ने कहा कि राहुल गांधी लगातार जाति जनगणना की बात करते थे अब जाति जनगणना होने वाली है और मैं देखता हूं कि राहुल गांधी अपनी कौन सी जाति लिखते हैं।0
0
Report
Advertisement
भोपाल के Gen Z के बीच संघ-बीजेपी की बड़ी पहल: क्या है आशय?
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल RSS का मिशन Gen Z Gen Z के बीच संघ करेगा 'शाखा संगम' भोपाल में 30 हजार Gen Z के बीच संघ का बड़ा कार्यक्रम संघ के कार्यक्रम को लेकर सियासत शुरू हो गई है कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा संघ और बीजेपी gen z को साधने का प्रयास कर रही है लेकिन gen z समझ चुकी है अब उनके झूठे वादों में नहीं आना है लगातार पूरे प्रदेश भर में gen z प्रदर्शन कर रहा है इनकी मांगे नहीं मानी जा रही है यह केवल इवेंट है... बाइट- अभिनव बरोलिया कांग्रेस प्रवक्ता वहीं भाजपा प्रवक्ता कर्नल ईशान ने कहा कांग्रेस झूठ की गूंज कर रही है... और बीजेपी या आरएसएस कोई कार्यक्रम युवाओं के बीच करती है तो कांग्रेस को दिक्कत होती है इस कार्यक्रम के जरिए युवाओं के साथ संवाद करने का काम किया जाएगा.... बाइट भाजपा प्रवक्ता कर्नल ईशान0
0
Report
बिहार में फरक्का बांध पर स्थायी समाधान की मांग तेज, शीला मंडल बोलीं
Patna, Bihar:बिहार सरकार के मंत्री शीला मंडल ने कहा हमारे नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी हमेशा से कहते रहे हैं कि राजनीतिक क्षेत्र में सबसे पहला अधिकार उसी व्यक्ति का होना चाहिए, जो जनता के लिए काम करता है। हमारी सरकार में लगातार इसी सोच के साथ काम हुआ है और हमारे नेता भी निरंतर इसी दिशा में काम करते रहे हैं। आज मुख्यमंत्री जी लगातार जनता से मिल रहे हैं, अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और सरकार के कामकाज को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। कौन क्या बयान देता है, कौन क्या आरोप लगाता है, इससे सरकार की दिशा तय नहीं होती। सरकार अपने काम और अपने परिणामों से जवाब देती है। जहां तक फरक्का बांध का सवाल है, यह बिहार के लिए बेहद गंभीर और महत्वपूर्ण मुद्दा है। राष्ट्रीय जनता दल इस विषय को लेकर लगातार आवाज उठा रहा है। दिसंबर में जो भी स्थिति बने, हमारी कोशिश यही है कि फरक्का से जुड़ी समस्या का स्थायी समाधान हो और बिहार को हर साल आने वाली बाढ़ और उससे होने वाली तबाही से राहत मिले। बिहार की जनता के हित में इस मुद्दे पर हम लगातार संघर्ष करते रहेंगे।0
0
Report
भोपाल के अस्पताल में इंटर्न डॉक्टर्स पर पानी के कैनन: जांच के आदेश
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल इंटर्न डॉक्टरों पर वाटर कैनन और बल प्रयोग मामले में जांच के आदेश. भोपाल पुलिस कमिश्नर ने निष्पक्ष जांच के लिए अधिकारी नियुक्त किया. 7 सितंबर को हमीदिया अस्पताल गेट पर पुलिस ने किया था वाटर कैनन का इस्तेमाल. प्रदर्शन के दौरान पानी की बौछार से डॉक्टरों को हटाने का मामला. जोन-2 के पुलिस उपायुक्त विकास सहवाल करेंगे पूरे मामले की जांच. सभी पक्षों को सुनकर जल्द जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश. डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के संज्ञान में लाए गए मामले के बाद कार्रवाई.0
0
Report
Advertisement
जयपुर जिले के 19 निकायों में कल मतदान; सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी
Jaipur, Rajasthan:नगर निकाय चुनाव का पहला चरण कल जयपुर जिले की 19 निकायों में कल होगा मतदान चुनाव को लेकर पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट मोड पर मतदान की तैयारियां को दिया जा रहा अंतिम रूप चुनाव पर्यवेक्षक प्रियंका गोस्वामी निकली फील्ड में चौमूं के मतदान बूथों का लिया जायजा वहीं मतगणना स्थल पर भी व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण SDM अजीत सिंह राठौड़ ,तहसीलदार विजयपाल बिश्नोई भी हैं साथ0
0
Report
रanchi में बीजेपी ने डीसी कार्यालय पर FIR वापस लेने के लिए प्रदर्शन किया
Ranchi, Jharkhand:जेपीएससी , जेएसएसी सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी मामले में छात्रों पर किए गए एफआईआर वापस लेने की मांग को लेकर बीजेपी ने आज रांची उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया। रांची के शहीद चौक से डीसी कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला और डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बीजेपी की मांग है कि जिस छात्रों पर भी राज्य सरकार ने एफआईआर किया है उन पर से एफआईआर वापस ले । इसको लेकर बीजेपी ने पूरे राज्य में सभी 24 जिले में चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है।उसी कड़ी में आज रांची डीसी कार्यालय का घेराव किया0
0
Report
पंचकूला में डेंगू से संक्रमित 14, स्वास्थ्य विभाग फील्ड में जागरूकता तेज
Panchkula, Haryana:पंचकूला में डेंगू के 14 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट सीएमओ डॉ. मुक्ता ने कहा—फील्ड में लगातार काम कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीमें, लोगों को किया जा रहा जागरूक पंचकूला/ललित। पंचकूला जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की रोकथाम को लेकर अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुक्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार फील्ड में जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक कर रही हैं तथा समय-समय पर डेंगू की जांच भी की जा रही है। सीएमओ ने बताया कि पंचकूला में डेंगू की जांच सिविल अस्पताल सेक्टर-6 और कालका अस्पताल में की जा रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर निगम (एमसी) के साथ मिलकर उन स्थानों पर भी कार्रवाई की जा रही है, जहां पानी जमा होने या कूड़ा-कचरा पड़ा होने की शिकायत मिलती है। ऐसी जगहों की तत्काल सफाई करवाने के साथ-साथ लोगों को भी अपने आसपास साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीमें स्कूलों और कॉलेजों में जाकर जागरूकता अभियान चला रही हैं। विद्यार्थियों और आम लोगों को डेंगू से बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है। सीएमओ ने बताया कि स्कूलों में बच्चों को फुल ड्रेस पहनकर आने के संबंध में शिक्षा अधिकारी को पत्र भी भेजा गया है, ताकि बच्चों को मच्छरों से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि डेंगू का मच्छर शरीर के निचले हिस्से में अधिक काटता है, इसलिए बच्चों का शरीर पूरी तरह ढका होना जरूरी है। सीएमओ डॉ. मुक्ता ने बताया कि सूरजपुर क्षेत्र से डेंगू के पांच मामले सामने आए हैं, जबकि जिले के अलग-अलग इलाकों से भी डेंगू के मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग सभी मामलों पर नजर बनाए हुए है और संबंधित क्षेत्रों में टीमों को भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक पंचकूला जिले में डेंगू के कारण किसी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है। जिले में अब तक डेंगू के कुल 14 मरीज सामने आए हैं और स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं। सीएमओ ने लोगों से अपील की कि घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर, गमले, टायर तथा अन्य पानी जमा होने वाले स्थानों की नियमित सफाई करें और डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम में प्रशासन के साथ-साथ आम जनता की जागरूकता और सहयोग भी बेहद जरूरी है।0
0
Report
Advertisement
आगरा के खैरागढ़ तहसील में जलभराव के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग जगनेर में जलभराव के विरोध में ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमित सिंह और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के नेतृत्व में प्रदर्शन ट्रैक्टरों में सवार होकर खेरागढ़ तहसील पहुंचे ग्रामीण महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ जताया विरोध वार्ड दो और सात में तीन साल से जलभराव और गंदगी की समस्या प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों से कांग्रेस नेताओं की हुई नोकझोंक तहसील परिसर में ग्रामीणों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना करीब 200 परिवार जलभराव से नारकीय जीवन जीने को मजबूर एसडीएम नरेंद्र गंगवार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से की वार्ता अधिकारियों ने जल्द जल निकासी कराने का दिया भरोसा0
0
Report
दीप नगर चौराहे पर पैसे के विवाद में दो पक्ष भिड़े, वीडियो वायरल
Ukhdand, Uttar Pradesh: संतनगर थाना क्षेत्र के दीप नगर चौराहे के पास पैसे के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, VIDEO वायरल मिर्जापुर के संतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दीप नगर चौराहे* के पास पैसे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और गाली-गलौज साफ देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि विवाद पैसे के लेन-देन को लेकर 시작 हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस का आधिकारिक बयान - इस संबंध में संतनगर पुलिस का कहना है कि "संदर्भित प्रकरण में उभय पक्षों के मध्य पैसे की बात को लेकर विवाद था, जिसमें वादी के तहरीर के आधार पर थाना संतनगर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।"0
0
Report
पहाड़पुर सीएचसी में फोर्थ ग्रेड कर्मी से इलाज, सिस्टम पर सवाल उठे
Motihari, Bihar:सरकार चाहे राजद की रही हो या फिर आज एनडीए की सरकार हो । हर सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक करने का दावा जरूर किया जाता हैं पर क्या सच में ऐसा हो पाता हैं ? यह सवाल इसलिए कि आज मोतिहारी से जो तस्वीर निकलर सामने आई है उसे देखने के बाद लगता है कि जैसे शायद गरीब लोगों की जान की कोई कीमत नहीं है।पहाड़पुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फोर्थ ग्रेड का कर्मी लोगो का इलाज करता है। फोर्थ ग्रेड के कर्मी कृष्णा स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे जख्मी लोगो को बाकायदा टांका लगाता है जिसका वीडियो भी सामने आया है। हद तो यह भी है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने पारा मेडिकल टीम की ड्यूटी वाली रोस्टर में अनट्रेंड फोर्थ ग्रेड के कर्मी कृष्णा कुमार की बाकायदा ड्यूटी भी लगाई है। बुधवार और गुरुवार को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक कृष्णा की ड्यूटी पैरामेडिकल कर्मी के रूप मे लगाई गई है। यानी चिकित्सा प्रभारी ने तो बाकायदा फोर्थ ग्रेड के अनट्रेंड को ट्रेंड पैरामेडिकल स्टाफ ही घोषित कर दिया है।हमने जब पहाड़पुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजहरुद्दीन से सवाल पूछा तो उन्होंने पैरामेडिकल वाले रोस्टर में कृष्णा महतो का नाम होने से पहले तो इनकार किया पर जब हमने तारीख के साथ उनके द्वारा जारी रोस्टर का जिक्र किया तो महोदय ने चुप्पी साध लिया। जाहिर सी बात है पहाड़पुर में एक फोर्थ ग्रेड कर्मी के द्वारा ईलाज करने के मामले में सिर्फ उक्त कर्मी कृष्णा महतो ही दोषी नहीं है बल्कि उससे ज्यादा बड़ा दोषी तो सिस्टम में बैठे अधिकारी है, वो चाहे पहाड़पुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ अजहरुद्दीन हो या कोई अन्य। उन्हें समझना होगा कि हर जिंदगी उसके परिवार के लिए अनमोल होता है।ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोस्टर बनाकर ड्यूटी में लगाने वाले अधिकारी पर भी कोई कारवाई होगी या फिर कृष्णा पर ही कारवाई कर मामले को खत्म कर दिया जाता हैं।0
0
Report
Advertisement
पहाड़पुर CHC: अनट्रेंड कर्मी की ड्यूटी रोस्टर पर सवाल, सिस्टम की जवाबदेही खड़ी है
Motihari, Bihar:सरकार चाहे राजद की रही हों या फिर आज एनडीए की सरकार हो । हर सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक करने का दावा जरूर किया जाता हैं पर क्या सच में ऐसा हो पाता हैं ? यह सवाल इसलिए कि आज मोतिहारी से जो तस्वीर निकलर सामने आई है उसे देखने के बाद लगता है कि जैसे शायद गरीब लोगों की जान की कोई कीमत नहीं है। पहाड़पुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फोर्थ ग्रेड का कर्मी लोगों का इलाज करता है। फोर्थ ग्रेड के कर्मी कृष्णा स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे जख्मी लोगों को बाकायदा टांका लगाता है जिसका वीडियो भी सामने आया है। हद तो यह भी है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने पारा मेडिकल टीम की ड्यूटी वाली रोस्टर में अनट्रेंड फोर्थ ग्रेड के कर्मी कृष्णा कुमार की बाकायदा ड्यूटी भी लगाई है। बुधवार और गुरुवार को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक कृष्णा की ड्यूटी पैरामेडिकल कर्मी के रूप मे लगाई गई है। यानी चिकित्सा प्रभारी ने तो बाकायदा फोर्थ ग्रेड के अनट्रेंड को ट्रेंड पैरामेडीकल स्टाफ ही घोषित कर दिया है।हमने जब पहाड़पुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजहरुद्दीन से सवाल पूछा तो उन्होंने पैरामेडिकल वाले रोस्टर में कृष्णा महतो का नाम होने से पहले तो इनकार किया पर जब हमने तारीख के साथ उनके द्वारा जारी रोस्टर का जिक्र किया तो महोदय ने चुप्पी साध लिया। जाहिर सी बात है पहाड़पुर में एक फोर्थ ग्रेड कर्मी के द्वारा ईलाज करने के मामले में सिर्फ उक्त कर्मी कृष्णा महतो ही दोषी नहीं है बल्कि उससे ज्यादा बड़ा दोषी तो सिस्टम में बैठे अधिकारी है, वो चाहे पहाड़पुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ अजहरुद्दीन हो या कोई अन्य। उन्हें समझना होगा कि हर जिंदगी उसके परिवार के लिए अनमोल होता है। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोस्टर बनाकर ड्यूटी में लगाने वाले अधिकारी पर भी कोई कारवाई होगी या फिर कृष्णा पर ही कारवाई कर मामले को खत्म कर दिया जाता हैं।0
0
Report
उझारी में इंसानियत शर्मसार! जिंदा कुत्ते को ट्राली से बांधकर खींचने का वीडियो वायरल
Amroha, Uttar Pradesh:उझारी में इंसानियत शर्मसार! जिंदा कुत्ते को ट्राली से बांधकर खींचने का वीडियो वायरल नगर पालिका उझारी के सफाई कर्मचारियों पर जिंदा कुत्ते को ट्राली के पीछे बांधकर खींचने का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप। बताया जा रहा है कि घायल कुत्ते को ट्राली के पीछे बांधकर ले जाया जा रहा था। किसी व्यक्ति पर नजर घटना पर पड़ी। उन्होंने तत्काल ट्राली रुकवाई, पुलिस को सूचना दी और घायल कुत्ते को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश, मामले की जांच में जुटी पुलिस।0
0
Report
सीवान के सराय ओपी ने उखई चवर में 8 भट्टियाँ ध्वस्त, 4000 लीटर कच्ची शराब नष्ट
Siwan, Bihar:सीवान में शराब के खिलाफ सराय ओपी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सराय ओपी थाना क्षेत्र के उखई चवर में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर देसी शराब बनाने के सामान को नष्ट कर दिया। इस दौरान पुलिस ने 8 शराब की भट्टियों को ध्वस्त किया और करीब 4000 लीटर कच्ची शराब को नष्ट किया,जिससे देसी शराब तैयार की जाती थी। पुलिस कि इस कार्रवाई से शराब कारोबारी में हड़कंप मचा गया। बतायाजाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शराब कारोबारियों के द्वारा देशी शराब तैयार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही सराय ओपी थाना पुलिस दलबल के साथ उखई चवर पहुंची। पुलिस को मौके पर बड़े पैमाने पर देसी शराब बनाने का काम चलता मिला। पुलिस टीम को देखते ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए।फिलहाल पुलिस शराब बनाने वालों की पहचान में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
