Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Burhanpur450331

बुरहानपुर में कलेक्टर की जनसुनवाई में नागरिकों ने उठाई समस्याएं

Jul 30, 2024 08:03:52
Burhanpur, Madhya Pradesh

मंगलवार को बुरहानपुर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान सिलवासियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी शिकायतें और समस्याएं बताईं। कलेक्टर ने नागरिकों को न्याय देने का आश्वासन दिया है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMAjay Mishra
Mar 25, 2026 07:03:19
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले के चाकघाट थाना क्षेत्र से पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां डायल-112 वाहन के चालक द्वारा भूसा लोड गाड़ी चालक से 300 रुपये की मांग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि चालक ने वाहन को रोककर पैसे की मांग की, जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे。 मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, इस घटना के बाद भी चाकघाट थाना प्रभारी के रवैये को लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्रवाई के बाद भी थाना स्तर पर लापरवाही और मनमानी जारी है。 फिलहाल पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और संबंधित चालक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है। अब देखना होगा कि इस वायरल वीडियो के बाद पुलिस विभाग कितनी सख्ती से कदम उठाता है और व्यवस्था में सुधार कर पाता है या नहीं。
0
comment0
Report
PKPramod Kumar Gour
Mar 25, 2026 07:02:40
Kushinagar, Uttar Pradesh:एंकर/विओ- कुशीनगर में एंटी रेबीज टिका को लेकर सरकारी अस्पतालों में क्या मरीजों को टिका आसानी से उपलब्ध हो रहा हैं,इसको लेकर हमारे ज़ी मीडिया सवांददाता प्रमोद कुमार कुशीनगर सँयुक्त जिला चिकित्सालय का रियालटी चेक किया,रियालटी चेक के दौरान अस्पताल के इंजेक्शन कक्ष में इंचार्ज अपनी ड्यूटी करते मिले, इंजेक्शन कछ के बाहर मरीज भी दिखे,जो अपने मरीज को एंटी रेबीज का टीका लगवाने का इंतजार कर रहे थे,बेहद आराम से मरीज को टिका उपलब्ध भी हो रहा था और आसानी प्रक्रिया से मरीज को टिका भी लग रहा था,बीते तीन दिनों में जिला अस्पताल से 300 के करीब मरीज टिका लगवा चुके हैं,जबकि जिले के अन्य CHC और PHC पर भी एंटी रेबीज टिका प्रयाप्त संख्या में उपलब्ध हैं, कुशीनगर के सीएमओ चंद्र प्रकाश प्रभाकर ने Zee मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिले में एंटी रेबीज टिका उपलब्ध हैं,कोई समस्या जिले में फिलहाल नही हैं।
0
comment0
Report
AAASHISH AMBADE
Mar 25, 2026 07:02:01
Chandrapur, Maharashtra:चंद्रपूर के ताडोबा-अंधारी व्याघ्र प्रकल्प को जोड़ने वाले मुख्य मोहर्ली मार्ग पर वाघ व वन्यजीवों को परेशान करने वाले पर्यटकों के बारे में वन विभाग ने कठोर कदम उठाए हैं। मोहर्ली प्रवेशद्वार प्रकल्प का मुख्य प्रवेश द्वार है और पास के पद्मापूर में बफर क्षेत्र के द्वार हैं। इन दोनों द्वारों के बीच लगभग दस किलोमीटर का क्षेत्र है जहां कुछ गाँव हैं और पर्यटक-ग्रामस्थ की आवाजाही रहती है। इसी जगह कुछ लोग वाघों के भ्रमण मार्ग अड़ाकर सेल्फी के लिए वीडियो बनाते हैं और अनावश्यक जगहों पर गाड़ियों रोकते हैं, जिससे वन्यजीवन प्रभावित होता है। गत कुछ दिनों से ऐसी गतिविधियाँ वायरल हो रही थीं। वन विभाग ने डज़नभर कैमरे और समर्पित गस्ती दलों के माध्यम से कानून का डंडा उठाया है। राडेबाज पर्यटकन पर बड़ी जुर्माने और मामलों के तहत मुकदमे दायर होंगे।
0
comment0
Report
Mar 25, 2026 07:01:33
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। जिला महिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मरीजों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। पूर्व सीएमएस डॉ. फौजिया अंजुम को लेकर मरीजों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मरीजों का कहना है कि डॉक्टर द्वारा ठीक से जांच नहीं की जा रही है, जिसके चलते कक्ष संख्या 5 के बाहर लंबी लाइनें लग रही हैं। घंटों इंतजार के बावजूद मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। आरोप है कि न तो मरीजों की सही तरीके से सुनवाई हो रही है और न ही उनसे उचित व्यवहार किया जा रहा है, जिससे इलाज में दिक्कतें और बढ़ रही हैं। इस पूरे मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और बेहतर व्यवस्था की मांग की है।
961
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 25, 2026 07:01:04
Noida, Uttar Pradesh:LPG रिफिल बुकिंग टाइमलाइन पर सरकार की सफाई सरकार के संज्ञान में आया कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट में LPG रिफिल बुकिंग की नई समय-सीमा का दावा किया जा रहा है। इन रिपोर्ट्स में कहा गया था कि PMUY कनेक्शन के लिए 45 दिन, नॉन-PMUY सिंगल सिलेंडर के लिए 25 दिन और नॉन-PMUY डबल सिलेंडर के लिए 35 दिन की नई सीमा लागू हुई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई बदलाव नहीं किया गया है। मौजूदा नियम (पहले जैसे ही लागू): शहरी क्षेत्रों में: 25 दिन बाद LPG रिफिल बुकिंग ग्रामीण क्षेत्रों में: 45 दिन बाद LPG रिफिल बुकिंग यह नियम सभी प्रकार के कनेक्शन पर समान रूप से लागू है। लोगों से अपील की गई है कि भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें फैलाएं। साथ ही बिना जरूरत या घबराहट में LPG रिफिल बुकिंग करने से बचें। सरकार ने कहा है कि देश में LPG का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, चिंता की कोई बात नहीं है।
0
comment0
Report
MKMohammed Khan
Mar 25, 2026 07:00:51
Ajmer, Rajasthan:अजमेर शरीफ दरगाह में आज से हज़रत ख्वाजा उस्मान हरवानी रहमतुल्लाह अलैहि के दो रोज़ा उर्स मुबारक़ का आगाज़ हो गया है। जहां अब कसीर तादाद में ज़ायरीन का हुजूम अजमेर पहुंच रहा है।हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि के पीर ओ मुर्शिद हज़रत उस्मान हारूनी का दो रोज़ा उर्स इस्लामिक माह शव्वाल उल मुकर्रम की 5 और 6 तारीख़ को मनाया जाता है। उर्स की शाही महफ़िल ए क़व्वाली 6 शव्वाल को होगी और कुल की रस्म अदा की जाएगी। इस ख़ास मौके पर दरगाह में वाक्य जन्नती दरवाज़ा 6 शव्वाल उल मुकर्रम यानी 26 मार्च को अलसबुह खोल दिया जाएगा। ये जन्नती दरवाज़ा दोपहर जोहर तक ख़ास ओ आम ज़ायरीन को दीदार और दरबार मे दाख़िल होने के लिए खुला रहेगा। ख़ुद्दामें ख़्वाजा के मुताबिक़ हज़रत उस्मान हरवानी चिश्तियाँ सिलसिले के 16वे पीर है और 6 शव्वाल उल मुकर्रम 617 हिजरी में आपने दुनिया को अलविदा कहा था। इसी दिन आपका उर्स मुबारक़ दुनिया भर में मनाया जाता है। ख्वाजा गरीब नवाज के पीर हज़रत उस्मान हरवानी के उर्स के मौके पर अजमेर दरगाह में कुरआन ख़्वानी,फातेहा और सूफ़ियाना शाही महफ़िल का अहतेमाम भी किया जाता है। हज़रत उस्मान हरवानी का मज़ार मुबारक़ अरब के मक्का शरीफ में है, जहां अक़ीदत मंदो का पहुंच पाना मुमकिन नही हो पाता वो अजमेर दरगाह उर्स में शिरकत करते है और नियाज़ व नज़र पेश कर चिश्तियाँ शजरा पढ़ते है। उर्स में शिरकत के लिए कसीर तादाद में ज़ायरीन पहुंचे हुए है। 26 मार्च जुमेरात को अल सुबह से दोपहर जोहर तक उर्स की तमाम रस्म अदा की जाएगी और मुल्क के साथ साथ मुसलमानों के हक़ में खुसूसी इज़्तिमाई दुआ होगी, जिसमें एक लाख से ज्यादा ज़ायरीन शिरक़त करेंगे।
0
comment0
Report
VRVikash Raut
Mar 25, 2026 07:00:18
Deoghar, Jharkhand:देवघर में इन दिनों घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। स्थिति यह है कि बंपास टाउन स्थित इंडियन गैस कार्यालय पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ जुट रही है। गैस की बुकिंग और सप्लाई की जानकारी लेने के लिए सैकड़ों लोग रोजाना ऑफिस पहुंच रहे हैं, जिससे वहां लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि कई दिनों से गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित है, जिसके कारण घरों में खाना बनाना तक मुश्किल हो गया है। कई लोगों ने बताया कि बुकिंग कराने के बावजूद समय पर डिलीवरी नहीं मिल रही, जिससे उन्हें बार-बार एजेंसी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इस समस्या ने खासकर गृहिणियों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं एजेंसी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, सप्लाई में आई कमी के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है। उनका कहना है कि जैसे ही पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध होगी, उपभोक्ताओं को जल्द राहत देने की कोशिश की जाएगी। फिलहाल इस संकट को लेकर लोगों में नाराजगी साफ देखी जा रही है और सभी जल्द से जल्द आपूर्ति सामान्य होने की मांग कर रहे हैं।
0
comment0
Report
Mar 25, 2026 06:58:13
Gauri Bazar, Uttar Pradesh:गौरी बाजार क्षेत्र के इंदुपुर स्थित आदर्श भारत गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर न मिलने से नाराज़ उपभोक्ताओं का गुस्सा बुधवार को सड़क पर फूट पड़ा। कई दिनों से एजेंसी के चक्कर लगा रहे लोगों का सब्र जवाब दे गया और उन्होंने देवरिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब 40 मिनट तक चले इस जाम के दौरान सड़क के दोनों ओर लगभग दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।जाम से रामपुर चौराहे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंच थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने आक्रोशित उपभोक्ताओं को समझा-बुझाकर किसी तरह जाम समाप्त कराया। इसके बाद उपभोक्ता एजेंसी संचालक से जवाब मांगने उसके प्रतिष्ठान पर पहुंच गए। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस बुकिंग होने के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि उनके नाम पर एजेंसी द्वारा पहले ही गैस बुक कर उठाया जा चुका है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक दिव्यांग उपभोक्ता ने भी आरोप लगाया कि उसे गैस के लिए बार-बार दौड़ाया जा रहा है, लेकिन सिलेंडर नहीं दिया जा रहा। स्थिति को देखते हुए थानाध्यक्ष ने एजेंसी संचालक को लापरवाही और हीलाहवाली पर फटकार लगाई और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
941
comment0
Report
Mar 25, 2026 06:57:41
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। गंगाघाट क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मैकेनिकल रोड स्वीपिंग अभियान तेज कर दिया गया है। इस अभियान के तहत राजधानी मार्ग स्थित सब्जी मंडी, गोपीनाथ पुरम, कोतवाली क्षेत्र और दुर्गा मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगरपालिका द्वारा आधुनिक मशीनों के माध्यम से सड़कों की सफाई कराई जा रही है, जिससे धूल और कचरे में कमी लाई जा रही है। प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों को प्राथमिकता देते हुए नियमित सफाई सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को साफ-सुथरा वातावरण मिलेगा। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इसी तरह लगातार अभियान चलाकर पूरे क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखा जाएगा।
448
comment0
Report
Mar 25, 2026 06:55:47
Balpura, Uttar Pradesh:मीरगंज । जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र में तेज आवाज और पटाखे जैसी ध्वनि उत्पन्न करने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने चार मॉडिफाइड बुलेट मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया, जबकि दो मैकेनिक दुकानों से 10 अवैध साइलेंसर बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजय कुमार के निर्देश पर मीरगंज पुलिस ने नेशनल हाईवे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने चार ऐसी बुलेट मोटरसाइकिलों को पकड़ा, जिनमें अवैध रूप से साइलेंसर में बदलाव कर तेज धमाकेदार आवाज उत्पन्न की जा रही थी। पुलिस ने इन सभी बाइकों को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि अभियान के तहत संदिग्ध मैकेनिक दुकानों पर भी छापेमारी की गई। इस दौरान दो दुकानों से 10 अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद किए गए, जिनका उपयोग बाइकों से तेज आवाज निकालने के लिए किया जाता था। पुलिस ने साइलेंसर जब्त कर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा, पुलिस ने शांति भंग की आशंका में चार व्यक्तियों का चालान भी किया। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार के अवैध मॉडिफिकेशन से न केवल ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है, बल्कि आम जनता को भी भारी असुविधा होती है। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति अपने वाहन में अवैध बदलाव कर ध्वनि प्रदूषण फैलाता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें और वाहनों में अवैध परिवर्तन कराने से बचें, ताकि सुरक्षित और शांत वातावरण बनाए रखा जा सके।
1000
comment0
Report
Advertisement
Back to top