450331
बुरहानपुर में किसान क्रेडिट कार्ड और फसल बीमा योजना पर शिविर
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देश पर सहकारिता विभाग ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की कृषि शाखा द्वारा 10 दिवसीय शिविर आयोजित किया। इस शिविर में जिले की 52 बहुउद्देश्यीय साख समितियों के अंतर्गत किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी दी गई। शाखा प्रबंधक अशोक चौधरी ने बताया कि शिविरों में किसानों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खेत में खुलेआम जुआ! कौशांबी में वीडियो वायरल, पुलिस ने कार्रवाई शुरू की
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले के कोखराज थाना अंतर्गत ककोढा गाँव के पास एक खेत में खुलेआम जुआ खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दर्जनों लोग जुआ खेलते नजर आ रहे हैं। लाखों रुपये का जुआ खेले जाने का दावा किया जा रहा है। वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया है। वीडियो में दिख रहे लोगो को चिन्हित कर पुलिस कार्यवाही की बात कह रहे है।0
0
Report
उन्नाव में 40 घंटे से बारिश से जलस्तर बढ़ा, सई नदी से सड़कें डूबीं
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव: 40 घंटे से हो रही बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर। सई नदी का जलस्तर से सड़क के उपर से बह रहा पानी। रसूलपुर बकिया मार्ग के उपर से बह रहा कई फिट पानी। सामान्य अवगमन पूरी तरह से हुआ बंद। लोग घुटनो तक पानी के बीच से निकलने को मजबूर। आस पास के खेतोँ की पूरी फसल हुई जलमग्न। हसनगंज तहसील के रसूलपुर बकिया गांव के पास का मामला।0
0
Report
कुमाऊं में भारी बारिश के साथ रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी: 26-27 सितम्बर को सतर्क रहें
Haldwani, Uttarakhand:कुमाऊं में मौसम को लेकर एक बार फिर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 26 सितंबर को जिले के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी और कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश की संभावना है, जिसके चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 27 सितंबर को भी गर्जन के साथ आकाशीय बिजली, झोंकेदार हवाओं और अति तीव्र से अत्यंत तीव्र बारिश का दौर देखने को मिल सकता है, जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं और लोगों से नदी-नालों और गधेरों से दूर रहने की अपील की है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद पूरे कुमाऊं में प्रशासन ने एहतियात बढ़ा दी है। संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। बलियानाला, आलूखेत और किशनपुर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों को नदी-नालों और गधेरों की ओर नहीं जाने के लिए जागरूक करने को कहा गया है। बेहद जरूरी होने पर ही मौसम की जानकारी लेकर यात्रा करें। वहीं बारिश के दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रेकिंग पर भी रोक रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी संभावित हादसे को टाला जा सके, प्रशासन ने आपदा की स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रखा है। दीपक रावत, कमिश्नर कुमाऊं एनएच, पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई और एडीबी समेत सड़क से जुड़े विभागों को मार्ग बाधित होने की स्थिति में तत्काल यातायात सुचारू कराने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही आपदा की सूचना तत्काल प्रशासन को आपदा हेल्पलाइन DEOC: 05942-231178 / 231179 / 231181 टोल फ्री: 1077 मोबाइल: 8272080884 पर दें...0
0
Report
Advertisement
त्राल में Mata Mahakali मंदिर के पुनर्निर्माण का भूमिपूजन, धार्मिक सौहार्द की मिसाल
Aram Pora, Ganderbal, The foundation stone for the reconstruction of the Mata Mahakali Asthapan in South Kashmir’s Tral was laid today in a ceremony attended by people from different communities. The reconstruction is being undertaken as part of the Central Government’s initiatives for the restoration and reconstruction of old and dilapidated temples in Jammu and Kashmir. A Havan and other religious rituals were also performed during the ceremony. The event was attended by Tral MLA Rafiq Ahmad Naik, ADC Tral, and a large number of people from the Hindu, Muslim and Sikh communities. Local residents welcomed the reconstruction of the temple, describing it as an important step towards preserving the historical and religious heritage of the area. The participation of people from different communities highlighted Tral’s traditional spirit of religious harmony and brotherhood.0
0
Report
जायल में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित
Nagaur, Rajasthan:जायल (नागौर) विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत जायल में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम。 विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित。 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व आशा सहयोगिनी का किया सम्मान。 गर्भवती महिला की गोदभराई रस्म कराई, पोषण की दी जानकारी आंगनबाड़ी केंद्र की सुविधाओं व सरकारी योजनाओं से लाभार्थियों को कराया अवगत。 जायल में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लीलण चौक स्तिथ आंगनबाड़ी केंद्र ओर इन्दिरा कॉलोनी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और आशा सहयोगिनी का सम्मान किया गया。 कार्यक्रम में सीडीपीओ जायल हर्षा वर्मा सहित भारत विकास परिषद के सदस्य और अन्य विभागों के कार्मिक मौजूद रहे。 इस दौरान लाभार्थियों को पोषण संबंधी जानकारी दी गई और आंगनबाड़ी केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया गया。 वहीं, गर्भवती महिला अनिता की गोदभराई की रस्म भी कराई गई。 कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पढ़कर सुनाया गया तथा मानदेय कार्मिकों को प्लांटर और संदेश पत्र भेंट किए गए。0
0
Report
झाड़ोल में आरक्षण तय, तीन पंचायतों में ST महिला प्रधान की राह साफ
Udaipur, Rajasthan:झाड़ोल उपखंड में पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण की तस्वीर साफ होते ही गांवों में चुनावी हलचल तेज हो गई है। झाड़ोल क्षेत्र में तीन पंचायत समितियां—झाड़ोल, फलासिया और ओगणा हैं। आरक्षण लॉटरी में तीनों पंचायत समितियों में ST महिला के लिए प्रधान पद आरक्षित हुआ है। यानी इस बार तीनों पंचायत समितियों की कमान महिला प्रधान के हाथों में होगी। परिसीमन के बाद नवगठित ओगणा पंचायत समिति में पहली बार महिला प्रधान बनने जा रही है। ऐसे में ओगणा में पंचायत समिति के गठन के साथ ही महिला नेतृत्व की नई शुरुआत देखने को मिलेगी। वहीं, झाड़ोल उपखंड की 93 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों का आरक्षण भी तय हो गया है। झाड़ोल पंचायत समिति क्षेत्र की 34 ग्राम पंचायत, ओगणा की 24 ग्राम पंचायत और फलासिया की 35 ग्राम पंचायतों में ST वर्ग के महिला और पुरुष सरपंच चुने जाएंगे। आरक्षण की तस्वीर सामने आते ही गांवों में चुनावी चौपालें शुरू हो गई हैं। संभावित प्रत्याशी अपने-अपने गांवों में चुनावी समीकरण बैठाने में जुट गए हैं। कहीं पुराने दावेदार सक्रिय हो रहे हैं तो कहीं नए चेहरों ने भी अपनी दावेदारी मजबूत करनी शुरू कर दी है। सबसे बड़ा असर परिसीमन से बनी नई ग्राम पंचायतों और पंचायत समितियों का देखने को मिल रहा है। नए परिसीमन के चलते कई गांवों के समीकरण बदल गए हैं और पुराने चुनावी गणित पर भी असर पड़ा है। अब आरक्षण तय होने के बाद गांव-गांव में एक ही चर्चा है—कौन बनेगा सरपंच और किसके सिर सजेगा पंचायत समिति प्रधान का ताज? आने वाले दिनों में दावेदारों की सक्रियता बढ़ने के साथ ही गांवों की चौपालों से लेकर पंचायत स्तर तक चुनावी माहौल और गरमाने की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
गुरुग्राम की हाई क्लास सोसाइटी के लग्जरी कारों के स्टंट वीडियो वायरल
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में एक बार फिर गाड़ियों का स्टंट का वीडियो वायरल अंधेरी रातों में रईसों के बिगड़े शहजादे लग्जरी गाड़ियों से रोड पर रेस लगाते और स्टंट करते आए नजर लग्जरी गाड़ियों से देर रात रोड पर रेस करते और स्टंट करते नजर आए गाड़ी चालक गुरुग्राम के हाई क्लास सोसाइटी के बीच गोल्फ कोर्स रोड पर लग्जरी गाड़ियों से स्टंट करते नजर आए गाड़ी लग्जरी गाड़ियों के स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब हो रहा है वायरल हालांकि ये वीडियो कब का है इसकी अभी पुष्टि नही हुई0
0
Report
हरियाणा की छह बेटियों समेत महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीता
Palwal, Haryana:हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने जापान में चल रहे एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है, जिसमें हरियाणा की 6 बेटियां भी शामिल हैं। खेल मंत्री ने कहा की बेटियां आज देश का नेतृत्व करने के साथ-साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब हरियाणा के खिलाड़ी मैदान में उतरते हैं तो सभी की निगाहें उन पर रहती हैं। गौरव गौतम ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि हरियाणा के खिलाड़ी एशियन गेम्स से पदकों के साथ वापस लौटेंगे। खिलाड़ियों के हरियाणा लौटने पर उनका जोरदार स्वागत और सम्मान किया जाएगा।0
0
Report
पानी की टंकी पर चढ़े युवक के विवाद में पुलिस ने स्थिति संभाली
Jaipur, Rajasthan:खबर...TV व हाइपर खबर....... जिला-KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा -KOTPUTLI लोकेशन.......KOTPUTLI.... पावटा (कोटपूतली-बहरोड़)....पावटा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक पड़ोसी की प्रताड़ना और पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। मामला पावटा स्थित नवोदय विद्यालय के पास का है। जानकारी के अनुसार पावटा निवासी नरेश आर्य का अपने पड़ोसी के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। नरेश का आरोप है कि वह पड़ोसी की लगातार प्रताड़ना से मानसिक रूप से परेशान हो चुका था। उसने इस संबंध में प्रागपुरा थाना पुलिस को शिकायत भी दी थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई उचित संज्ञान नहीं लिया। पुलिस से न्याय न मिलता देख और लगातार मिल रही प्रताड़ना से परेशान होकर नरेश आर्य नवोदय विद्यालय के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक को टंकी पर चढ़ा देख आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रागपुरा थाना अधिकारी मय जाब्ता तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए टंकी पर चढ़े युवक नरेश आर्य से संवाद स्थापित किया और उसकी समस्याएं सुनीं। थाना अधिकारी ने मामले की निष्पक्ष जांच कर पड़ोसी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने का ठोस आश्वासन दिया। पुलिस के आश्वासन और लगातार की गई समझाइश के बाद युवक का गुस्सा शांत हुआ और वह सकुशल टंकी से नीचे उतर आया। युवक के नीचे उतरने पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने राहत की सांस ली। पुलिस अब मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है。0
0
Report
Advertisement
पुल पार कर रायपुर पहुंच गया शराबी, पुलिस ने रोकी आवाजाही—जानिए क्या हुआ
Raipur, Chhattisgarh:Mahadev घाट के आसपास पुलिस ने आवाजाही रोक रखी है। लेकिन एक शराब पिया हुआ शख्स जान की परवाह किए बिना पानी से भरे पुल को पार करके रायपुर आ गया। क्या कहना है इस शख्स का आप सुनिए0
0
Report
तेज धार में नाव पलट; अमित और बिट्टू लापता, सिदगोड़ा थाना क्षेत्र तलाश जारी
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। बारीडीह नदी घाट में देर रात मछली पकड़ने गए तीन युवकों की नाव अचानक पलट गई। नाव पलटते ही तीनों युवक नदी की तेज धार में बहने लगे। एक युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर नदी से बाहर निकल आया,जबकि दो युवक तेज बहाव में लापता हो गए। लापता दोनों युवकों की पहचान बारीडीह मीरा पथ निवासी अमित और बिट्टू के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और राहत टीम दोनों युवकों की तलाश में जुटी है।बताया जा रहा है कि तीनों युवक रोजाना इसी तरीके से नदी में मछली पकड़ने जाया करते थे।इसी दौरान अचानक नाव पलट गई और तीनों युवक नदी की तेज धार में बहने लगे।एक युवक किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा, लेकिन अमित और बिट्टू तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गए। दोनों बारीडीह मीरा पथ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लापता युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है। नदी में तेज बहाव होने के कारण रेस्क्यू टीम को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।0
0
Report
सरसावा में ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पलटीं: भूसे में दबे दो लोगों की मौत
Saharanpur, Uttar Pradesh:सरसावा में बड़ा हादसा: दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पलटीं, भूसे में दबे दो लोगों की मौत सहारनपुर जनपद के सरसावा थाना क्षेत्र में रुड़की-पंचकूला मार्ग पर जगेता नजीब के पास शनिवार को भूसे से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन लोग घायल हुए, जबकि ट्रैक्टर के नीचे दबे दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में ओवरटेक कर रही थीं। इसी दौरान दोनों वाहनों में साइड लगने से वे अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही सरसावा पुलिस, क्षेत्राधिकारी नकुड़ जितेन्द्र कुमार सिंह और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और बचाव दल ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया। क्षेत्राधिकारी नकुड़ जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आपस में ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। दुर्घटना में घायल तीन व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। सीओ के मुताबिक, स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे व्यक्तियों को बाहर निकाला गया, लेकिन दोनों की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक राहत-बचाव कार्य चलता रहा। पुलिस दुर्घटना के कारणों और मृतकों की पहचान सहित अन्य आवश्यक जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
Advertisement
गुरुग्राम में लग्जरी कार स्टंट वीडियो वायरल, रातभर रेस का मामला
New Delhi, Delhi:गुरुग्राम – गुरुग्राम में एक बार फिर गाड़ियों का स्टंट का वीडियो वायरल. अंधेरी रातों में रईसों के बिगड़े शहजादे लग्जरी गाड़ियों से रोड पर रेस लगाते और स्टंट करते आये नजर. लग्जरी गाड़ियों से देर रात रोड पर रेस करते और स्टंट करते नजर आये गाड़ी चालक. गुरुग्राम के हाई क्लास सोसाइटी के बीच गोल्फ कोर्स रोड पर लग्जरी गाड़ियों से स्टंट करते नजर आये गाड़ी. लग्जरी गाड़ियों के स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब हो रहा है वायरल. हालांकि ये वीडियो कब का है इसकी अभी पुष्टि नही हुई.0
0
Report
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने चोरी मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार, संपत्ति बरामद
Noida, Uttar Pradesh:NR-I, क्राइम ब्रांच, दिल्ली ने थाना रानी बाग, दिल्ली के चोरी के मामले को सुलझाते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा चोरी की संपत्ति बरामद की। ₹2,10,340 नकद Apple Laptop मय Charger Bank Passbook, Pen Drive एवं Aadhaar Copy, साथ ही वारदात में प्रयुक्त Scooty बरामद। विशिष्ट खुफिया सूचना, तकनीकी विश्लेषण एवं फील्ड स्रोतों की मदद से आरोपियों तक पहुँच गया।0
0
Report
गोंडा- अयोध्या हाईवे पर ट्रक-डीसीएम टक्कर, चालक की मौत, कंडक्टर घायल
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोंडा-अयोध्या हाईवे पर वीरपुर बिसेन के पास आज शनिवार दोपहर ट्रक और डीसीएम की टक्कर होने से ड्राइवर की मौत हो गई है। जबकि कंडक्टर गंभीर रूप से घायल है जिससे गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां पर इलाज चल रहा है। मृतक ड्राइवर की पहचान 35 वर्षीय अर्जुन पाल चोलापुर जिला बनारस के रूप में हुई है जबकि घायल कंडक्टर की पहचान 34 वर्षीय अमलेश यादव सैदपुर जिला गाजीपुर के रूप में हुई है। किसी तरीके से कड़ी मशक्कत करके डीसीएम से ड्राइवर अर्जुन पाल की बॉडी को निकाला गया है क्योंकि एक्सीडेंट होने के बाद ड्राइवर अर्जुन पाल की बॉडी पूरी तरीके से डीसीएम में फंस गई थी। बताया जा रहा है कि ट्रक गोंडा अयोध्या हाईवे पर वीरपुर बिसेन के पास गोंडा की तरफ खड़ा हुआ था। इसी दौरान अयोध्या की तरफ से गोंडा आ रहे डीसीएम चालक अर्जुन पाल ने पीछे से ट्रक में टक्कर मार दी थी जिसके चलते यह हादसा हुआ है। मृतक डीसीएम चालक अर्जुन पाल के परिजनों को बनारस पुलिस प्रशासन के माध्यम से सूचना दी गई है जहां परिजन बनारस से गोंडा पोस्टमार्टम हाउस के लिए रवाना हो गए हैं जबकि घायल कंडक्टर अमलेश यादव के भी परिजनों को गाज़ीपुर पुलिस के माध्यम से सूचना दी गई है इनको भी परिजन गाज़ीपुर से गोंडा मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हो चुके हैं।0
0
Report
Advertisement
