450331
बुरहानपुर पुलिस ने बाइक चोर को किया गिरफ्तार, 1 लाख की पल्सर बरामद
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर की शिकारपुरा पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। एक सप्ताह पहले थाना शिकारपुर क्षेत्र में निजी अस्पताल के सामने से एक पल्सर बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से आरोपी को पकड़ा और उसके पास से 1 लाख रुपये की कीमत वाली पल्सर बाइक बरामद की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कौशांबी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, सिर पर चोटों से सनसनी
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। घर के अंदर चारपाई पर शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। सूचना पर एसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गया है। मामला सैनी थाना क्षेत्र के थुलगुला गांव (उसरैन) का है। जहां 21 वर्षीय विवाहिता सोनाली, पत्नी निशांत उर्फ अमन, अपने सास के साथ घर में रहती थी। पति और ससुर दोनों पंजाब में प्राइवेट नौकरी करते हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय सास देवीगंज दवा लेने गई हुई थी। जब वह वापस लौटी तो सोनाली का शव चारपाई पर पड़ा मिला। मृतका के सिर पर किसी भारी वस्तु से चोट के निशान थे और चेहरे पर खून के धब्बे साफ़ दिखाई दे रहे थे। शव देखते ही सास चीख पड़ी, चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सैनी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी और क्षेत्राधिकारी सिराथू भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच की जा रही है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि आखिर यह हत्या किस साजिश के तहत और किसने अंजाम दिया है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ पाएगा।0
0
Report
आजमगढ़ जिला पंचायत टेंडर बाबू की रिश्वतखोरी वीडियो से हड़कंप, विपक्ष ने उठाए सवाल
Azamgarh, Uttar Pradesh:जिला पंचायत कार्यालय के टेंडर बाबू का खुलेआम रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल के बाद मचा हड़कंप, बीजेपी पूर्व जिलाध्यक्ष ने उठाया सवाल, कहा आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा है सपा की जिला पंचायत, किया कार्रवाई की मांग। यह मामला उस समय और तूल पकड़ लिया जब भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने जिला पंचायत विभाग पर गंभीर आरोपों की झड़ी लगा दी। उन्होंने दावा किया की वीडियो में दिखाई दे रहा कर्मचारी टेंडर से जुड़े कार्यों को देखता है और लंबे समय से कमीशनखोरी के नेटवर्क का हिस्सा है। उनके अनुसार यह कोई एक दिन की घटना नहीं बल्कि वर्षों से चल रही व्यवस्था का हिस्सा है, जिसमें बिना कमीशन के फाइल आगे नहीं बढ़ती और भुगतान तक अटक जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज़मगढ़ जिले में करोड़ों रुपये के विकास कार्य ठप पड़े हैं, क्योंकि लेनदेन तय नहीं हो पा रहा। कई ऐसे प्रोजेक्ट्स हैं जिनकी निविदाएं निकल चुकी हैं, काम भी पूरा हो चुका है, लेकिन भुगतान नहीं हो रहा, वजह साफ है कमीशन की। कहा कि अब टेंडर प्रक्रिया ऑनलाइन हो चुकी है और सबसे कम बोली लगाने वाले को काम मिलना अनिवार्य है, तो इस पारदर्शिता ने पुराने सेटिंग सिस्टम को झटका दिया है। ऐसे में विभाग के अंदर कथित तौर पर कमीशन वसूली के नए तरीके अपनाये जा रहे हैं। सूरज प्रसाद श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष-भाजपा, आजमगढ़ यह मामला उस समय और तूल पकड़ लिया जब भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने जिला पंचायत विभाग पर गंभीर आरोपों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिखाई दे रहा कर्मचारी टेंडर से जुड़े कार्यों को देखता है और वर्षों से कमीशनखोरी के नेटवर्क का हिस्सा है। उनके अनुसार यह कोई एक दिन की घटना नहीं बल्कि वर्षों से चल रही व्यवस्था का हिस्सा है, जिसमें बिना कमीशन के फाइल आगे नहीं बढ़ती और भुगतान तक अटक जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज़मगढ़ जिले में करोड़ों रुपये के विकास कार्य ठप पड़े हैं, क्योंकि लेनदेन तय नहीं हो पा रहा। कई ऐसे प्रोजेक्ट्स हैं जिनकी निविदाएं निकल चुकी हैं, काम भी पूरा हो चुका है, लेकिन भुगतान नहीं हो रहा, वजह साफ है कमीशन की। कहा कि अब टेंडर प्रक्रिया ऑनलाइन हो चुकी है और सबसे कम बोली लगाने वाले को काम मिलना अनिवार्य है, तो इस पारदर्शिता ने पुराने सेटिंग सिस्टम को झटका दिया है। ऐसे में विभाग के अंदर कथित तौर पर कमीशन वसूली के नए तरीके अपनाये जा रहे हैं। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि ठेकेदारों को मजबूरी में भुगतान पाने के लिए मोटी रकम कमीशन के रूप में देनी पड़ रही है। दावा किया गया कि एक करोड़ रुपये के काम में लगभग 25% तक का कमीशन लिया जाता है, जिसमें से बड़ा हिस्सा विभागीय स्तर पर बटता और बाकी पार्टी में शीर्ष स्तर तक पहुंचता है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं है, लेकिन जिस तरह से वीडियो सामने आया है, उसने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है। सूरज प्रकाश ने यह भी कहा कि इस मामले की शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से की थी और 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की मांग की थी। अधिकारी ने जांच समिति गठित करने का आश्वासन तो दिया, लेकिन निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं दिखी। इससे प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। मामले को राजनीतिक रंग देते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि जिले में सपा से जुड़े बड़े लोगों की वजह से ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाती। आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग में कार्यरत टेंडर बाबू शिवाकांत उपाध्याय उर्फ पंकज का लाखों रुपए लेते वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी कथित तौर पर अच्छी-खासी संपत्ति है और वह राजनीतिक कार्यक्रमों में प्रभावशाली लोगों के साथ नजर आता रहा, जिससे पूरे नेटवर्क पर संदेह गहराता है।0
0
Report
पीलीभीत स्मार्ट मीटर विवाद: DM के निर्देश से कनेक्शन तुरंत बहाल
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत में स्मार्ट मीटर से परेशान एक उपभोक्ता ने डीएम कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा काटा, उपभोक्ता ने स्मार्ट मीटर और खुद को जला लेने की धमकी भी दे डाली, इस पूरे मामले का वीडियो भी वायरल है। मामले में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह से तुरन्त संज्ञान लिया औए कुछ ही घंटों में समाधान हो गया। दरअसल शहर के राजीव कॉलोनी निवासी उपभोक्ता सर्वेश कुमार ने बताया कि उनके घर के स्मार्ट मीटर पर 7500 रुपए का बिल बकाया था, उन्होंने 7500 रूपये बकाया के और एडवांस 4040 रूपये भी जमा क़र दिए, ताकि आगे कोई परेशानी न हो। लेकिन बकाया और एडवांस रुपए जमा करने के बावजूद उनके घर की लाइट काट दी गई। सर्वेश कुमार का आरोप है कि जब उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया, तो उन्हें यह कहकर टाल दिया गया कि सब कुछ लखनऊ से नियंत्रित होता है। इसके बाद उनके स्मार्ट मीटर अकाउंट में दोबारा अतिरिक्त बकाया बिल दिखने लगा, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई। जब कोई समाधान नहीं निकला तो सर्वेश कुमार ने दो दिन पहले डीएम कार्यालय में ही हंगामा शुरू कर दिया। जिसको वीडियो वायरल है उपभोक्ता के हंगामें के बाद डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने एक्सईएन को समाधान के कड़े निर्देश दिए। इसके बाद अधिशासी अभियंता ने लखनऊ बात करके तुरंत कनेक्शन जुड़वाया। अधिशासी अभियंता का कहना है कि, सर्वेश कुमार अपनी शिकायत लेकर आए थे उनका बिल अचनाक से माइनस हो गया था और घर की लाइट भी कट गई थी। उनकी शिकायत को हैडक्वाटर लखनऊ को ट्रांसफर कराकर के उनकी समस्या का सेम डे में समाधान कर दिया गया है। उनका स्मार्ट मीटर का एडवांस 4040 का बिल अब प्लस में है और उनके घर की बिजली भी जोड़ दी गई है। एक्सईएन ने बताया कि 95% उपभोक्ताओं के साथ कोई दिक्कत नहीं आ रही है, 5% उपभोक्ता को अगर समस्या आ रही है तो उसका हम समाधान भी कर रहे हैं। फिलहाल डीएम के सख्त रवैये से उपभोक्ता को राहत मिली है।0
0
Report
Advertisement
गोपालगंज में दो साल पुरानी हत्या सुलझी; आरोपियों को गिरफ्तार
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में सनसनीखेज वारदात सामने आया है जहां पुलिस ने दो साल पुराने मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी को सुलझा लिया है. मृतक का कंकाल नाला से बरामद किया गया है. जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा सिरिसिया गांव निवासी दो साल से लापता युवक का नरमुंड और जबड़ा पुलिस ने एक नाले से बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कुबूल कर लिया है. मृतक की पहचान सिरिसिया गांव निवासी 22 वर्षीय चंदन कुमार के रूप में की गई है. चंदन 28 फरवरी 2024 की शाम छह बजे अपने तीन दोस्तों के साथ तिलक समारोह में शामिल होने गया हुआ था. देर night तक उसके मोबाइल पर फोन किया गया लेकिन मोबाइल बंद आ रहा था. जिसके बाद चंदन की मां ने उसके दोस्तों से फोन कर पूछताछ की तो वह अनभिज्ञता जाहिर किया. वही पुलिस ने अब 24 माह बाद सख्ती से पूछताछ की तो मृतक के दोस्त दीपक कुमार व मनु कुमार ने हत्या कर शव का टुकड़ा कर नाला में फेंकने की बात बताई जिसके बाद पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने नाला तोड़कर मृतक का सर बरामद किया जबकि शेष अंग की बरामदगी के लिए खोज जारी है.0
0
Report
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही कुशवाहा समाज में ऐतिहासिक उत्साह और जश्न
Dhanbad, Jharkhand:सम्राट चौधरी के बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद कुशवाहा समाज में जबरदस्त उत्साह और जश्न का माहौल है। कुशवाहा समाज अपने लिए एक ऐतिहासिक क्षण और "वर्षों पुराना सपना साकार" होने के रूप में देख रहा है। इसी कड़ी में आज सम्राट अशोक कल्याण क्रanti राष्ट्र संघ ने रणधीर वर्मा चौक पर ढोल नगाड़े बजाकर एवं मिठाई बांटकर इस जश्न मनाया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गयी। संघ के अध्यक्ष संजय कुशवाहा ने कहा कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से कुशवाहा समाज काफ़ी उत्साहित है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी एक जुझारू और जमीनी नेता हैं और उनके नेतृत्व में बिहार विकास की नयी ऊंचाइयों को छुएगा। कार्यक्रम में शामिल हुए पार्षद प्रत्याशी शशि महतो ने भी सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की।0
0
Report
पाकुड़ के नए डीसी मेघा भारद्वाज के नेतृत्व में योजनाओं की धार धरातल तक: ग्रामीण विकास पर तीव्र जोर
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ के 33 वॉ नये डीसी के रूप में मेघा भारद्वाज ने पदभार ग्रहण किया। वे 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं साफ करते हुए कहा कि सरकार की सभी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी तरीके से लागू करना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाएगा। नए डीसी के रूप में मेघा भारद्वाज के सामने जिले में विकास कार्यों को गति देने और जन समस्याओं के समाधान की बड़ी जिम्मेदारी होगी। कहा कि पाकुड़ जिले में संचालित सभी विकास योजनाओं में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर योग्य लाभुकों तक पहुँचाना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। इस दिशा में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे, ताकि कोई भी पात्र लाभुक योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। डीसी ने यह भी कहा कि जिले में चल रहे विकास कार्यों की निरंतर समीक्षा की जाएगी और उन्हें और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुधार किए जाएंगे। पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।0
0
Report
Advertisement
NOIDA STF arrests one of the main masterminds of violence; Aditya Anand arrested from Talimanadu
Noida, Uttar Pradesh:NOIDA STF ने हिंसा के मेन मास्टरमाइंड में से एक को गिरफ्तार किया STF की नोएडा यूनिट ने आदित्य आनंद को तालीमनाडु से गिरफ्तार किया है। इस विषय पर सीपी लक्ष्मी सिंह की बाइट है।0
0
Report
जीतन राम मांझी: सम्राट चौधरी CM बने 4-5 दिन, शराब नीति की समीक्षा जरूरी
Noida, Uttar Pradesh:पटना: बिहार में शराब नीति पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, "सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बने 4-5 दिन ही हुए हैं। ये लोग विचार करेंगे। समीक्षा करेंगे। लाभ हानि के बारे में सोचकर निर्णय लेंगे। शराब बंदी अच्छी नीति है लेकिन इसके क्रियान्वयन में कमी है। समीक्षा करके शराब नीति पर समीक्षा करनी चाहिए और इसके क्रियान्वयन को ठीक करना चाहिए."0
0
Report
बारदाने के अभाव में चार दिन से तौल बंद, आक्रोशित किसानों ने नगलिया मुंशी में किया प्रदर्शन
Amroha, Uttar Pradesh:हसनपुर। सरकारी मंशा के विपरीत धरातल पर जिम्मेदारों के गैर जिम्मेदाराना रवैए के चलते किसानों का सब्र अब जवाब देने लगा है। जनपद के हसनपुर क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्रय केंद्रों पर पिछले चार दिनों से बारदाने की भारी किल्लत बनी हुई है। बारदाने न होने के कारण केंद्रों पर गेहूं की तौल पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे नाराज किसानों ने शनिवार को ग्राम नगलिया मुंशी में एकत्रित होकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि गेहूं की औसत पैदावार कम है,कार्यकेंद्रो पर तौल न होने के कारण किसान अपनी उपज को ओने पौने दामों पर बेचने को विवश हैं ।किसान अपनी खून-पसीने की कमाई (गेहूं की फसल) लेकर पिछले कई दिनों से केंद्रों पर चक्कर लगा रहे हैं । कुछ किसानो ने अपनी उपज को वाहनों पर लाद रखा है। क्रय केंद्रों पर बारदाना बोरे आदि न होने के कारण तौल बंद है, । किसानों को डर है कि यदि अचानक मौसम बिगड़ता है या बारिश होती है, तो उनकी मेहनत की फसल बर्बाद हो जाएगी। साथ ही, खुले में रखी फसल की सुरक्षा को लेकर भी किसान रात-भर जागने को मजबूर हैं। प्रदर्शन के दौरान *राष्ट्र सेवी संगठन के संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों की आय दोगुनी करना है, लेकिन विभागीय अधिकारी बुनियादी सुविधाएं जैसे 'बोरे' तक उपलब्ध नहीं करा पा रहे है। सहकारी संघ कुंदरकी भूड़ के सभापति करण सिंह ने चेतावनी दी कि यदि अगले 24 घंटों के भीतर तौल प्रक्रिया सुचारू नहीं की गई, तो क्षेत्र का किसान तहसील मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन करने को विवश होगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से नरेंद्र सिंह, खड़क सिंह, होशियार सिंह, रघुवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, वीर पाल, रूपचंद सिंह, डालचंद, टेकचंद सिंह और विजेंद्र सिंह सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
हापुड़ के गेहूं के खेत में भीषण आग, लाखों की फसल जल गई; जांच
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के गढ़ कोतवाली इलाके में एक गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया. इस आग में किसान की लाखों रुपए की फसल जलकर खाक हो गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और दमकल कर्मी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया. प्रशासन अब आग लगने के कारणों की जांच में जुटा है।0
0
Report
आगरा में किराए 10 रुपये नहीं देने पर ऑटो चालक ने महिलाओं साथ मारपीट
Agra, Uttar Pradesh:किराए 10 रुपये नहीं देने पर ऑटो चालक ने महिलाओं साथ मारपीट,\nनशे में धुत ऑटो चालक ने तेज दौड़ाया, रोकने पर नहीं रुकने का आरोप,\nपीछा करने पर बाइक सवारों को मारी टक्कर, दोनो युवक घायल,\nआरोपी ऑटो चालक ने एक महिला को चलते ऑटो से दिया धक्का, हाथ टूटा,\nऑटो टकराने के बाद भीड़ ने की ऑटो चालक की जमकर धुनाई,\nसूचना पर पहुँची पुलिस ने ऑटो चालक को लिया हिरासत में, पूछताछ जारी,\nघटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,\nट्रांसयमुना थाना क्षेत्र के टेडी बगिया का मामला ।0
0
Report
4 मई को ममता सरकार बनेगी, एक महीने में वोटर लिस्ट में नाम आ सकता है
Chinsurah, West Bengal: বাদ গেছে যাদের নাম এসআইআর এ কেউ চিন্তিত হবেন না সেটি ঠিক করছি। ৪ ঠা মে মমতার সরকার তৈরী হবে।এক মাসের মধ্যে আপনাদের নাম উঠবে ভোটার লিস্টে0
0
Report
Advertisement
बागेश्वर के जंगल की आग गैरेज तक पहुँची, पुलिस ने मोर्चा संभाला
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के नाघर साहू क्षेत्र में जंगल की आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया और तेजी से आबादी की ओर बढ़ने लगी। हालात उस वक्त और गंभीर हो गए जब आग एक गैरेज तक पहुंच गई, जहां खड़ी स्कॉर्पियो कार इसकी चपेट में आने वाली थी। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही SO कांडा दिनेश चंद्र पंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बिना देरी किए उन्होंने खुद मोर्चा संभाला और खुद आग बुझाने में जुट गये. पुलिस कि इस कार्रवाई से बड़ा नुकसान टल गया और आसपास की आबादी भी सुरक्षित बच गई।0
0
Report
उषा ने कहा 131वां संशोधन बिल लोकसभा में न पास होने से दुख हुआ
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: राज्यसभा सांसद पी.टी. उषा ने संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में पास नहीं होने पर कहा, "हमें उम्मीद थी कि महिला आरक्षण लागू हो जाएगा। बहुत दुख हुआ। हमने महिलाओं को आगे बढ़ाने की कोशिश की। अभी बिल पारित नहीं हो पाया। देखते हैं आगे क्या होगा।"0
0
Report
ऑपरेशन नकेल: सादुलपुर में हेरोइन-ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ आरोपी गिरफ्तार
Churu, Rajasthan:ऑपरेशन ‘नकेल’ के तहत पुलिस ने शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। सादुलपुर मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे इस अभियान में 5.84 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 100 नशीले ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुए। थानां अधिकारी राजेश सिंहाग ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक चूरू के निर्देशानुसार विशेष टीम ने दिनांक 17 अप्रैल 2026 को सांयकालीन गश्त के दौरान गुलपुरा रोड, कस्बा पर संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी रखमान उर्फ रुस्तम पुत्र नवाब, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 26, राजगढ़ को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 5.84 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) एवं 100 नशीले ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
